क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण बिलासपुर की बैठक 18 सितंबर को- कौशल

बिलासपुर || 20 अगस्त 2024 || क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि निदेशक परिवहन, हिमाचल प्रदेश की अध्यक्षता में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण बिलासपुर की बैठक 18 सितंबर को होना प्रस्तावित है। बैठक में वाहनों / रूट परमिटों से सम्बधिंत आवेदन पत्रों पर विचार किया जाएगा । उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम / निजी बस मालिक रूट परमिटों के क्षेत्र में बढोतरी या परिवर्तन / सीटिंग क्षमता में परिवर्तन किए जाने हेतु आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए दिनांक 27 अगस्त से 07 सितंबर तक आवेदन प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें । उन्होंने कहा कि स्कूल बस परमिट

Read more

भाषा एवं संस्कृति विभाग ने संस्कृत दिवस समारोह के विजेताओं को किया सम्मानित

शिमला || 20 अगस्त, 2024 || राजकीय संस्कृत महाविद्यालय फागली में भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस समारोह के दूसरे दिन डॉ. पंकज ललित, निदेशक, भाषा एवं संस्कृति विभाग ने कहा कि संस्कृत प्राचीनतम भाषा होने के साथ-साथ स्वयं को जानने का माध्यम है। संस्कृत भाषा ज्ञान का भंडार है, जिसका अध्ययन करना गर्व का विषय है। डॉ. पंकज ललित ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इसके अतिरिक्त इन प्रतियोगिताओं के निर्णायकों को भी विभाग ने सम्मानित किया। डॉ. पंकज ललित ने समापन समारोह में सभी प्रतिभागी व उपस्थित अन्य गणमान्य का

Read more

अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली सद्भावना की शपथ

हमीरपुर || 20 अगस्त, 2024 || पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्म दिवस मंगलवार को जिला हमीरपुर में भी सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर जिला हमीरपुर के विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय सद्भावना की शपथ ली। उपायुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में एडीएम राहुल चौहान ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म और भाषा इत्यादि का भेदभाव किए बिना देश की भावनात्मक एकता और सदभावना के लिए कार्य करने तथा सभी प्रकार के मतभेदों को सदैव आपसी बातचीत एवं संवैधानिक माध्यमों से ही सुलझाने

Read more

शिमला में केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान ने मनाया 76 वां स्थापना दिवस

शिमला || 20 अगस्त, 2024 || केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, शिमला में आज संस्थान का 76वां स्थापना दिवस मनाया गया, जिसमें प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कृषि वैज्ञानिक चयन मण्डल के अध्यक्ष डॉ॰ संजय कुमार एवं शिमला शहर के महापौर सुरेन्द्र चैहान ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। संस्थान के निदेशक डॉ॰ ब्रजेश सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने इस मौके पर बताया की आलू हमारी देशज फसल नहीं है और यह 1610 के आसपास साउथ अमेरिका से विश्व के अन्य क्षेत्रों में पहुंचा था। शुरुआत में

Read more

मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं के भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

ऊना || 20 अगस्त, 2024 || जिला ऊना में मतदान केंद्रों की सूचियों के युक्तिकरण का कार्य आरम्भ हो चुका है। मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्ति किए गए हैं जिन्हें आज मंगलवार को उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में प्रशिक्षण दिया गया। उपायुक्त ने बताया कि नोडल अधिकारी 21 से 31 अगस्त तक वर्तमान मतदान केंद्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का भौतिक सत्यापन करेंगे। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों की सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 2 सितम्बर को किया जाएगा। प्रारूप प्रकाशन के उपरांत 8 सितम्बर तक आम जनता प्रारूप में प्रकाशित मतदान केंद्रों की

Read more

सरकारी योजनाओं को पंचायत स्तर पर तेजी से करें क्रियान्वित: सुरेश कुमार

भोरंज || 20 अगस्त, 2024 || विधायक सुरेश कुमार ने भोरंज विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायत प्रधानों, पंचायत जनप्रतिनिधियों, सचिवों, तकनीकी सहायकों और ग्रामीण रोजगार सेवकों को निर्देश दिए हैं कि वे सरकार की सभी योजनाओं को पंचायत स्तर पर तेजी से क्रियान्वित करने की दिशा में कार्य करें, ताकि पात्र लोगों तक इनका लाभ पहुंच सके। मंगलवार को यहां मिनी सचिवालय में क्षेत्र के पंचायत जनप्रतिनिधियों तथा विभागीय अधिकारियों एवं फील्ड कर्मचारियों के साथ बैठक के दौरान सुरेश कुमार ने ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायत जनप्रतिनिधियों और फील्ड कर्मचारियों को आम लोगों की समस्याओं की जमीनी हकीकत

Read more

केयर हेल्थ इंशोयरेंस लि. में एजेंसी मैनेज़र के भरे जाएंगे 8 पद

ऊना || 20 अगस्त, 2024 || मैसर्ज़ केयर हेल्थ इंशोयरेंस लिमिटेड में एजेंसी मैनेज़र के 8 पद नियमित आधार पर भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 22 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे उप रोजगार कार्यालय बंगाणा में साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। इसके अलावा 23 अगस्त को उप रोजगार कार्यालय अम्ब में और 24 अगस्त को उप रोजगार कार्यालय हरोली में आयोजित होगा। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 24 से 40 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा

Read more

उपायुक्त ने किया बैंबू विलेज परियोजना घंडावल का निरीक्षण

ऊना || 20 अगस्त, 2024 || उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को ऊना के घंडावल का दौरा कर वहां निर्माणाधीन बैंबू विलेज परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना के तहत बैंबू प्रोसेसिंग यूनिट का दौरा किया तथा वहां प्रगति का जायजा लेने के साथ कार्यों को गति देने को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन किया। बता दें, केंद्रीय बैंबू मिशन के तहत ऊना के घंडावल मंे करीब 5 करोड़ रुपये लागत की इस बैंबू विलेज परियोजना में प्रसंस्करण इकाई, टूथ ब्रश तथा फर्नीचर तथा बांस का अन्य सजावटी सामान बनाने की इकाई स्थापित करने समेत अन्य कार्य किए जा रहे हैं। यह

Read more

केवीएस के समक्ष उठाया जाएगा चारदीवारी का मुद्दा : अमरजीत सिंह

हमीरपुर || 20 अगस्त, 2024 || केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर की विद्यालय मैनेजमेंट कमेटी (वीएमसी) की बैठक मंगलवार को जिलाधीश अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में विद्यालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक के दौरान विद्यालय से संबंधित कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर जिलाधीश ने कहा कि विद्यालय परिसर और विद्यार्थियों की सुरक्षा की दृष्टि से यहां चारदीवारी का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। पूरे परिसर की चारदीवारी के लिए लगभग 2.10 करोड़ रुपये का प्राक्कलन तैयार किया गया है। अमरजीत सिंह ने कहा कि इसके लिए बजट के प्रावधान हेतु वह व्यक्तिगत रूप से भी केंद्रीय विद्यालय

Read more

रकड़याल में विशेष बच्चों के स्कूल के लिए भूमि आवंटन पर आपत्तियां आमंत्रित

हमीरपुर || 20 अगस्त, 2024 || तहसील हमीरपुर के मौजा झनियारा के मुहाल रकड़याल में विशेष बच्चों के आवासीय स्कूल के निर्माण हेतु पहचान ऐजूकेशन सोसाइटी को खसरा नंबर 13/1 में कुछ सरकारी भूमि लीज पर आवंटित करने का प्रस्ताव है। एसडीएम मनीष कुमार सोनी ने बताया कि इस जमीन के आस-पास रहने वाले लोगों को अगर इस लीज आवंटन पर कोई आपत्ति हो तो वह इसे 30 दिन के भीतर एसडीएम कार्यालय में दर्ज करवा सकते हैं। एसडीएम ने बताया कि 30 दिन के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

Read more

राज्य निदेशक ने किया आरसेटी हमीरपुर का निरीक्षण

हमीरपुर || 20 अगस्त, 2024 || ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के राज्य निदेशक रमेश चंद डढवाल ने मंगलवार को मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक आरसेटी हमीरपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान की विभिन्न गतिविधियों और यहां उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संस्थान के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ संवाद किया तथा विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में महत्वपूर्ण फीडबैक लिया। इस अवसर पर आरसेटी हमीरपुर के निदेशक अजय कतना और अन्य अधिकारियों ने राज्य निदेशक को संस्थान की गतिविधियों एवं उपलब्धियों से अवगत करवाया।

Read more

सहायक आयुक्त ने सद्भावना दिवस पर दिलवाई शपथ

नाहन || 20 अगस्त, 2024 || सहायक आयुक्त गौरव महाजन ने आज मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर उपायुक्त कार्यालय के सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सदभावना शपथ दिलवाई। इस अवसर पर उपायुक्त कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Read more

उद्योग मंत्री 19, 20 अगस्त को शिलाई में सुनेंगे जनसमस्यायें तो वहीं नाहन में 20 सूत्रीय कार्यक्रम की बैठक की करेंगे अध्यक्षता

नाहन || 18 अगस्त, 2024 || उद्योग एवं संसदीय मामले मंत्री हर्षवर्धन चौहान 19 अगस्त दोपहर बाद 12.30 बजे शिलाई में जनसमस्यायें सुनेंगे। उद्योग मंत्री 20 अगस्त को प्रातः जनसमस्यायें सुनेंगे और दोपहर बाद 3.00 बजे शिलाई से नाहन के लिए रवाना होंगे। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 21 अगस्त को नाहन में आयोजित होने वाली जिला योजना विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी प्रदान की है।

Read more

भूमि अधिग्रहण प्रभावितों के मुद्दों पर किसान सभा द्वारा प्रदेश भर में आंदोलन करने का फैसला

हिमाचल || 18 अगस्त, 2024 || भूमि से जुड़े मुद्दों तथा भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर हिमाचल किसान सभा द्वारा आज मंडी में एक दिवसीय अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन का दृष्टिकोण प्रस्ताव रखते हुए डॉक्टर कुलदीप सिंह तंवर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बड़े पैमाने पर भूमि अधिग्रहण हो रहा है तथा किसानों व प्रभावितों को उचित मुआवजा भी नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश भर के किसानों को तथा प्रभावित जनता को संगठित होने की जरूरत है तथा किसान सभा इस काम के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि देश में भूमि अधिग्रहण

Read more

24 व 25 अगस्त को रामलीला मैदान में आयोजित किया जायेगा रेड क्रॉस मेला

रिकांगपिओ || 18 अगस्त, 2024 || उपमंडलाधिकारी (ना०) कार्यालय में रेड क्रॉस मेले के आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी (ना०) डॉ मेजर शशांक गुप्ता ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 24 व 25 अगस्त को रामलीला मैदान में रेड क्रॉस मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिताएं, लोक नृत्य, मैराथन दौड़ और रस्सा कस्सी का आयोजन किया जायेगा। ज़िले में युवाओं को नशे से दूर रहने के सन्देश से जुड़ी इस मैराथन दौड़ में स्कूली बच्चों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों के अंडर -14 , अंडर -19

Read more

उपायुक्त ने निगुलसरी स्लाइडिंग पॉइंट का किया निरीक्षण

रिकांग पिओ || 18 अगस्त, 2024 || उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज निगुलसरी स्लाइडिंग पॉइंट का निरीक्षण किया और राष्ट्रिय उच्च मार्ग – 05 कि वहाली के कार्यों पर राष्ट्रिय उच्च मार्ग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारीयों से विस्तृत चर्चा की और युद्ध स्तर पर मार्ग वहाली पर लगे जे सी बी चालकों एवं श्रमिकों से संवाद स्थापित किया और उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से मार्ग वहाली पर लगे कर्मचारियों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया तथा उनके साहसिक प्रयासों की सराहना की। उपायुक्त ने स्थानीय लोगों को जिला

Read more

अगस्त्या इंटरनेशनल प्रा. लि. में भरे जाएंगे 4 पद

ऊना || 18 अगस्त, 2024 || मैसर्ज अगस्त्या इंटरनेशनल प्राईवेट लिमिटेड बेला बाथड़ी में चार पद भरे जाएंगे जिसमें 1 पद सर्च इंजन ऑपटिमाइजेशन, 1 पद एक्पोर्ट-इम्पोर्ट स्पेशियलिस्ट और सेल एग्जीक्यूटिव के दो पद शामिल हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 21 अगस्त को प्रातः 10 बजे आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सर्च इंजन ऑपटिमाइजेशन पद के लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन और एसएफओ प्रमाण पत्र होना जरुरी है। इस पद के लिए 20 से 25 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन निर्धारित किया है। एक्पोर्ट-इम्पोर्ट स्पेशियलिस्ट पद

Read more

हेल्थ इंशोयरेंस लिमिटेड में भरे जाएंगे एजेंसी मैनेज़र के 5 पद

ऊना || 18 अगस्त, 2024 || मैसर्ज केयर हेल्थ इंशोयरेंस लिमिटेड में एजेंसी मैनेज़र के 5 पद नियमित आधार पर भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 20 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा। इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन, आयु सीमा 24 से 40 वर्ष और वेतन 20 से 25 हज़ार रूपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड नम्बर,

Read more

सेब सीजन की शुरुआत के साथ ही वाहनों और बक्सों के प्रबंधन के लिए हिमसेव ऐप/पोर्टल का उपयोग करने का लिया निर्णय

रिकांग पिओ || 18 अगस्त, 2024 || किंन्नौर जिला प्रशासन ने सेब सीजन की शुरुआत के साथ ही वाहनों और बक्सों के प्रबंधन के लिए हिमसेव ऐप/पोर्टल का उपयोग करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी डिजिटल प्रौद्योगिकी और शासन विभाग की ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शबनम मेहता ने दी । उन्होंने पुलिस और बागवानी विभाग के अधिकारियों को इस ऐप के उपयोग के लिए प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि इस ऐप का उपयोग सेब की आवाजाही पर नजर रखकर चोरी, धोखाधड़ी आदि के मामलों को कम करने में सहायक होगा। उन्होंने बताया कि इस एप के का उपयोग करने से जिले

Read more

डीसी एसपी पहुंचे समेज, बाढ़ प्रभावितों के साथ की बैठक

शिमला || 18 अगस्त, 2024 || उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप एवं पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गांधी ने आज रामपुर क्षेत्र के समेज गांव पहुँच कर बाढ़ प्रभावितों के साथ बैठक की । इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन ने डीसी एसपी को आपदा प्रभावितों को प्रदान की गई राहत सामग्रियों एवं क्षेत्र में किये गए राहत कार्यों से अवगत करवाया। अनुपम कश्यप ने स्थानीय लोगों के साथ संवाद स्थापित करते हुए कहा कि समेज गाँव में भारी आपदा में बहे लोगों को ढूंढ़ने के लिए बचाव दलों का सर्च ऑपरेशन चरणबद्ध तरीके से चालू रहेगा। बचाव दलों का यह सर्च

Read more