जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेला में 24 अगस्त को मैराथन दौड़ का आयोजन

रिकांगपिओ || 21 अगस्त, 2024 || जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग में कार्यरत फुटबॉल प्रशिक्षक विक्रम सिंह बिष्ट ने आज यहां बताया कि जिला स्तरीय रेडक्रास द्वारा 23 व 25 अगस्त, 2024 तक ठाकुर सैन राजकीय महाविधालय रिकांग पिओ के खेल मैदान में वॉलीबॉल, रस्साकस्सी व मैराथन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मैराथन दौड़ 24 अगस्त, 2024 को सुबह 7 बजे अंडर-19 के बच्चों के लिए रिकांग पिओ चौक से पांगी मोड, कल्पा बाजार होते हुए देव राज नेगी मिनी स्टेडियम कल्पा में रखा गया है तथा अंडर-14 के बच्चों के लिए रिकांग पिओ चौक

Read more

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने सरकार की योजनाओं से किया जागरूक

शिमला || 21 अगस्त, 2024 || प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज सूचना एवं जन संपर्क विभाग के राज्य नाट्य दल के कलाकारों ने आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गिर्व के ढांडा में लोक गीतों और नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इन कलाकारों ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, टुटू के विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और इससे बचाव के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना, राजीव गांधी स्टार्ट-अप योजना, सुख आश्रय योजना तथा नशा-निवारण संबंधी विषयों

Read more

सहकारी सभा पंधेड़ के पूर्व सचिव की भूमि की नीलामी 24 सितंबर को

हमीरपुर || 21 अगस्त, 2024 || सहकारी सभाओं की समाहर्ता एवं सहायक पंजीयक वीना भाटिया ने बताया कि दी पंधेड़ कृषि सहकारी सभा सीमित में हुए गबन के दोषी पूर्व सचिव की अचल भूमि की नीलामी 24 सितम्बर 2024 को प्रातः 11 बजे सभा के प्रांगण में निर्धारित की गई है। वीना भाटिया ने बताया कि सहकारिता विभाग द्वारा की गई जांच में पूर्व सचिव को दोषी पाया गया है तथा उसकी अचल संपति को कुर्क किया गया है। कुर्क की गई अचल संपति को नीलाम करने के लिए मंडलीय आयुक्त मंडी की अनुमति प्राप्त होने पर समाहर्ता एवं सहायक

Read more

बालूगंज के समीप हुए भूस्खलन प्रभावित मार्गों को चरणबद्ध तरीके से किया जायेगा क्रियाशील : उपायुक्त

शिमला || 21 अगस्त, 2024 || उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां बालूगंज के समीप हुए भूस्खलन को लेकर आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि उक्त स्थान पर भारी भूस्खलन होने से अभी तक कोई भारी नुकसान नहीं हुआ है परन्तु आसपास के क्षेत्र में खतरा बना हुआ है जब तक स्थिति सामान्य नहीं होती है तब तक यातायात की वैकल्पिक व्यवस्था पहले की तरह ही रहेगी। उन्होंने बताया कि भूस्खलन प्रभावित मार्गों को चरणबद्ध तरीके से क्रियाशील किया जायेगा ताकि फिर से किसी प्रकार का कोई नुकसान न हो। उन्होंने कहा

Read more

आलू उत्पादकों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए बनेगी सशक्त व्यवस्था : मुकेश अग्निहोत्री

ऊना || 21 अगस्त, 2024 || उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऊना जिले के आलू उत्पादकों की फसलों की सुरक्षित और चिंतामुक्त बिक्री सुनिश्चित करने के लिए एक सशक्त व्यवस्था बनाई जाएगी। इस कदम से किसानों के हितों की रक्षा होगी और उन्हें किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचाया जा सकेगा। उपमुख्यमंत्री ने यह बात बुधवार को पंडोगा में जन समस्याओं की सुनवाई के दौरान कही। उपमुख्यमंत्री ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। सरकार ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए हिम

Read more

लोक निर्माण मंत्री कल करेंगे एमएलए क्रॉसिंग तथा राजकीय महाविद्यालय धामी का निरीक्षण

शिमला || 21 अगस्त, 2024 || लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 22 अगस्त, 2024 को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण मंत्री दोपहर 2 बजे एमएलए क्रॉसिंग के पास हुए भूस्खलन का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत वह 16 मील स्थित राजकीय महाविद्यालय धामी का भी निरीक्षण करेंगे।

Read more

वरिष्ठ नागरिकों को बताईं नालसा की योजनाएं

हमीरपुर || 21 अगस्त, 2024 || वरिष्ठ नागरिक दिवस के उपलक्ष्य पर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने हमीरपुर के वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र एवं वृद्धाश्रम में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया। शिविर की अध्यक्षता करते हुए प्राधिकरण के सचिव असलम बेग ने वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित विभिन्न अधिनियमों और आम लोगों को न्याय सुलभ बनाने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) द्वारा आरंभ की गई विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने मुफ्त कानूनी सहायता योजना, मध्यस्थता योजना और राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी वरिष्ठ नागरिकों को अवगत करवाया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र

Read more

नवोदय चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 सितंबर तक

हमीरपुर || 21 अगस्त, 2024 || जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा शनिवार 18 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर निर्धारित की गई है। एडीएम राहुल चौहान ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक और जिला के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों के मुख्यध्यापकों एवं प्रधानाचार्यों को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए अपने-अपने संस्थानों के अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उधर, नवोदय विद्यालय के

Read more

पेड़ पौधे लगाने के साथ-साथ उनका सरंक्षण भी महत्वपूर्ण – नन्द लाल

शिमला || 21 अगस्त, 2024 || पौधे लगाना ही हमारा दायित्व नहीं है बल्कि उनका संरक्षण करना भी हमारी जिम्मेदारी है आज के सिंचित पौधे हमारे आने वाले भविष्य में वृक्ष का रूप लेकर पर्यावरण को स्वच्छ व हरा भरा बनाए रखेंगे। यह बात आज रामपुर उप-मण्डल के दत्त नगर वन बीट क्षेत्र के अन्तर्गत भद्रास में 05 हेक्टेयर भूमि पर पौधा रोपण के कार्य का आगाज करते हुए अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश राज्य वित्त आयोग एवं स्थानीय विधायक नन्द लाल ने कही। अपने एक दिवसीय रामपुर प्रवास के दौरान उन्होंने भद्रास में स्कूली बच्चों, अध्यापक, स्थानीय लोग व सीआईएसएफ के

Read more

लोक निर्माण मंत्री की अध्यक्षता में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ लंबित विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

शिमला || 21 अगस्त, 2024 || प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह की अध्यक्षता मे आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत टुटू ब्लॉक की सभी 34 पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, पंचायत समिति सदस्यों तथा जिला परिषद सदस्यों के साथ पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों विशेषकर लंबित कार्यों से संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर बैठक मे उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेशभर की सभी पंचायतों के सुदृढ़ीकरण एवं पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दे रही है

Read more

विज्ञान ज्योति गर्ल्स ने किया एनआईटी का दौरा

हमीरपुर 21 अगस्त। विज्ञान ज्योति योजना में पंजीकृत छात्राओं ने बुधवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर का दौरा किया। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में जीव विज्ञान की पीजीटी एवं विज्ञान ज्योति की शिक्षक समन्वयक अंजना कुमारी और इसी विद्यालय के अंग्रेजी के पीजीटी अश्वनी कुमार के साथ पहुंचे लगभग 95 छात्राओं के इस दल में नवोदय विद्यालय के साथ-साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज, पट्टा और खरवाड़ की छात्राएं भी शामिल रहीं। इन छात्राओं ने एनआईटी हमीरपुर के गणित विभाग, भौतिकी विभाग, मैकेनिकल विभाग, पुस्तकालय और छात्र गतिविधि कॉर्नर का दौरा किया। उन्होंने मैकेनिकल विभाग में फन विद फिजिक्स

Read more

हमीरपुर में मार्केटिंग मैनेजर के साक्षात्कार 23 को

हमीरपुर || 21 अगस्त, 2024 || एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, गांधी चौक हमीरपुर में मार्केटिंग डिवेलपमेंट मैनेजर के 5 पदों को भरने के लिए 23 अगस्त को सुबह साढे 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 20,833 रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक वेतन दिया जाएगा। अभ्यर्थी की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास होनी चाहिए। भूतपूर्व सैनिक भी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता

Read more

नादौन में 24 को नहीं होंगे ड्राइविंग टैस्ट और वाहनों की पासिंग

नादौन || 21 अगस्त, 2024 || नादौन में 24 अगस्त को प्रस्तावित ड्राइविंग टैस्ट और वाहनों की पासिंग प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है। एसडीएम अपराजिता चंदेल ने बताया कि ड्राइविंग टैस्ट और वाहनों की पासिंग के लिए नई तिथि की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी।

Read more

उपायुक्त ने सद्भावना दिवस पर दिलाई सामाजिक सद्भाव एवं एकता की शपथ

ऊना || 20 अगस्त, 2024 || उपायुक्त जतिन लाल ने सद्भावना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामाजिक सद्भाव एवं एकता की शपथ दिलाई। उपायुक्त कार्यालय प्रांगण में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। उपायुक्त जतिन लाल ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म या भाषा के आधार पर भेदभाव किए बिना देश की भावनात्मक एकता और सद्भावना को मजबूत करने

Read more

अतिरिक्त उपायुक्त ने की ग्रामीण विकास पंचायती राज विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

बिलासपुर || 20 अगस्त 2024 || उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में आज ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त डॉ.निधि पटेल ने की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की पंचायत में विकास के लिए चल रहे विभिन्न कार्यों में तेजी लाएं और निर्धारित समयपर पुरा करने का प्रयास करें ताकि लोगों को इनका लाभ जल्द से जल्द मिल सके। उन्होंने खंड अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंचायत में कितने कार्य प्रगति पर हैं और कितने कार्य अभी प्रारंभ करना बाकी हैं इसकी विस्तृत

Read more

सिरमौर में भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए शास्त्री के बैचवाईज आधार पर 16 पद भरे जायंगे

नाहन || 21 अगस्त, 2024 || सिरमौर जिला में प्रारम्भिक शिक्षा विभाग में भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए शास्त्री के 16 पद बैचवाईज आधार भरे जायेंगे। भर्ती हेतु उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय, नाहन में 29 और 30 अगस्त 2024 को काउंसलिंग होगी। उप निदेशक प्रारम्भिक सिरमौर शिक्षा राजीव ठाकुर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सिरमौर जिला में भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए शास्त्री के कुल 16 पद बैच वाईज आधार पर भरे जाने हैं जिनमें 11 पद अनारक्षित हैं जबकि तीन पद अनूसूचित जाति, एक पद अनुसूचित जनजाति तथा एक पद ओबीसी के लिए आरक्षित

Read more

राजस्व मंत्री ने वन अधिकार अधिनियम-2006 की कार्यशाला में की शिरकत

रिकांग पिओ || 20 अगस्त, 2024 || जिला किन्नौर के रिकांग पिओ बचत भवन सभागार में वन अधिकार अधिनियम-2006 को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला में राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की । राजस्व मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों में भूमिहीन एवं उपेक्षित वर्गो को मालिकाना हक प्रदान करने के लिए निरन्तर कार्य कर रही है तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू जनजातीय जिलों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा में वर्तमान राज्य सरकार प्रयास कर रही है और

Read more

जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांग पिओ, जिला किन्नौर में सत्र 2025-26 में कक्षा छठी के लिए आवेदन

रिकांग पिओ || 20 अगस्त, 2024 || जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांग पिओ की प्राचार्या शशि कांता कुमारी ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांग पिओ में सत्र 2025-26 में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आरंभ कर दिया गया है। वर्ष 2024-25 में कक्षा पांचवी में पढ़ रहे छात्र एवं छात्राएं अपना आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 सितम्बर, 2024 निर्धारित की गई है। अभिभावक द्वारा ऑनालाइन आवेदन करने के लिए नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in अथवा https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/Index/Registration के माध्यम से कर सकते है व

Read more

कांग्रेस सरकार ने सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर को दाव पर लगा दिया : बिंदल

शिमला || 20 अगस्त, 2024 || भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार हिमाचल प्रदेश के बड़े-बड़े संस्थानों को समाप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की सरकार ने आते ही नौकरी देने वाला संस्थान, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग को बंद कर दिया। उसके बाद 1100 संस्थान पूरे प्रदेशभर में बंद कर दिए और उसके बाद 800 स्कूल प्रदेशभर में बंद कर दिए। इसके बाद अब सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर को दाव पर लगा दिया है। डाॅ. बिन्दल ने कहा कि देश का जाना

Read more

अंडर-19 लड़के और लड़कियों का खेल कैलेंडर जारी

बिलासपुर || 20 अगस्त 2024 || उपनिदेशक उच्च शिक्षा ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दोनों हुई भारी वर्षा के कारण जिला में लड़के व लड़कियों की अंडर-19 की खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत स्थगित कर दी गई थी । उन्होंने बताया कि जोनल जिला स्तरीय अंड़र-19 लड़के व लड़कियों की खेलकूद प्रतियोगिता का नया कैलेंडर जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि लड़कियों के जोनल टूर्नामेंट वालीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडीमैंटन प्रतियोगिताएं 01 सितंबर से 3 सितंबर तक, लड़कों की ज़ोनल टूर्नामेंट वालीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडीमैंटन प्रतियोगिताएं 06 सितंबर से 08 सितंबर, लड़कों की जिला स्तरीय

Read more