‘सामर्थ्य’ का बढ़ा दायरा डीसी ने 2 नए घटकों का शुभारंभ किया

ऊना || 29 अगस्त, 2024 || ऊना जिला प्रशासन ने सामर्थ्य कार्यक्रम का दायरा बढ़ाते हुए इसमें दो नए घटकों को शामिल किया है। इन नए घटकों के तहत गरीब परिवारों की बच्चियों को नीट और यूपीएससी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उपायुक्त जतिन लाल ने गुरुवार को इन घटकों का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह पहल सुनिश्चित करेगी कि वित्तीय कठिनाइयां नीट और यूपीएससी की तैयारी में बाधा न बनें। यह कदम गरीब परिवारों की बच्चियों को उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करेगा और उनके

Read more

महिला आईटीआई ऊना में रिक्त सीटों के लिए स्पॉट राउंड 31 अगस्त तक

ऊना || 29 अगस्त, 2024 || राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में सिलाई व कढ़ाई व्यवसाय में रिक्त पड़ी सीटों के लिए 31 अगस्त तक स्पॉट राउंड प्रवेश करवाया जा रहा है। स्पॉट राउंड में केवल ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी देते हुए आईटीआई के प्रधानाचार्य ई.बी.एस. ढिल्लों ने बताया कि ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थी रिक्त पड़ी सीटों में प्रवेश पाने के लिए संस्थान स्तर पर व्यक्तिगत रूप से शैक्षणिक दस्तावेज़ों व पहचान पत्र सहित स्पॉट राउंड में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए आवेदन

Read more

जिला में 1 सितम्बर 2024 से होगा पोषण माह का आगाज़

हमीरपुर || 29 अगस्त, 2024 || ज़िला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग , अनिल कुमार ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग की एक महत्वाकांक्षी योजना पोषण अभियान के तहत 1 सितम्बर से 30 सितम्बर तक जिले भर में पोषण माह मनाया जाएगा। ज़िला कार्यक्रम अधिकारी ने पंचायती राज विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, आयुर्वेदा विभाग, जल शक्ति विभाग, शिक्षा विभाग एवं अन्य विभागों के संयुक्त प्रयासों से इस जन आन्दोलन के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु निर्गत करते हुए बताया कि पोषण हमारे बच्चों के बेहतर भविष्य और समृद्ध समाज

Read more

किन्नौर जिला से भर्ती किए जाएंगे 100 सुरक्षा जवान

04 सितंबर, 2024 को रोजगार कार्यालय रिकांगपिओ, 05 सितंबर, 2024 को उप रोजगार कार्यालय पूह व 06 सितंबर, 2024 को उप रोजगार कार्यालय निचार में होंगे साक्षात्कार रिकांग पिओ || 29 अगस्त, 2024 || जिला रोजगार अधिकारी किन्नौर सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने आज यहां बताया कि जिला किनौर में एसआईएस इंडिया लिमिटेड, आरटीए बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के लिए 100 पद निकाले गए हैं, जिसमें वेतन 16,500 से 20 हजार रुपए प्रतिमाह होगा। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, आयु वर्ग 19 से 40 वर्ष, अभ्यर्थी की लम्बाई 168 सेंटीमीटर से ऊपर तथा वजन 54 किलोग्राम से अधिक

Read more

सचिवालय कर्मचारी सेवा संघ द्वारा डीए और एरियर की मांग के समर्थन में उतरा सचिवालय पेंशन वेलफेयर संघ

शिमला || 29 अगस्त, 2024 || हिमाचल प्रदेश सचिवालय पेंशन वेलफेयर संघ के अध्यक्ष मदन लाल शर्मा हिमाचल प्रदेश सचिवालय एवं अन्य संबंध पैंशनर कल्याण संघ के प्रधान मदन लाल शर्मा, उपप्रधान श्रीमति नीलम चौहान, महासचिव भूपराम वर्मा ने एक संयूक्त ब्यान में कहा है कि हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी महासंघ द्वारा देय डी०ए० और एरियर के लिए सरकार से जो मांग उठाई जा रही है और जो सचिवालय कर्मचारियों ने 21 व 23 अगस्त, 2024 को सचिवालय के प्रांगण में गेट मिटिंग की है उसका भरपूर सर्मथन करते है और सचिवालय कर्मचारियों द्वारा आगामी जो रणनीति इन मांगों को

Read more

हमीरपुर में ऑपरेटर वर्कर्स के 100 पदों के लिए साक्षात्कार 2 सितंबर को

हमीरपुर || 29 अगस्त, 2024 || जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब की कंपनी ब्ल्यू स्टार लिमिटेड ऑपरेटर वर्कर्स के 100 पदों को भरने के लिए 2 सितंबर को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में सुबह 10 बजे साक्षात्कार लेगी। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए इलेक्ट्रिशियन, फिटर, आरएसी, टर्नर, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोटर मैकेनिक, पंप ऑपरेटर और वैल्टर टेªड के आईटीआई डिप्लोमधारक पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 18 हजार रुपये सीटीसी मासिक वेतन दिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई

Read more

हमीरपुर में 30 को प्रस्तावित ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग स्थगित

हमीरपुर || 29 अगस्त, 2024 || क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय हमीरपुर के अंतर्गत 30 अगस्त को प्रस्तावित ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग फिलहाल स्थगित कर दी गई है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अंकुश शर्मा ने बताया कि प्रशासनिक कारणों से इसे स्थगित करना पड़ा है। उन्होंने बताया कि ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग की नई तिथियां जल्द ही निर्धारित कर दी जाएंगी।

Read more

जिला हमीरपुर में मॉनसून सीजन में अभी तक 52.15 करोड़ का नुक्सान

हमीरपुर || 29 अगस्त, 2024 || इस मॉनसून सीजन में जिला हमीरपुर में अभी तक हुए नुक्सान का कुल आंकड़ा 52 करोड़ 15 लाख रुपये तक पहुंच गया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) को प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान लोक निर्माण विभाग को लगभग 59.55 लाख रुपये का नुक्सान हुआ है। अगर इस मॉनसून सीजन में 27 जून के बाद के आंकड़ों पर नजर डालें तो जिला में लोक निर्माण विभाग को सर्वाधिक 30.02 करोड़ रुपये की क्षति हुई है। जलशक्ति विभाग की संपत्ति को भी लगभग 20.85 करोड़ रुपये के नुक्सान का अनुमान है।

Read more

गुरूकुल पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल चाडना में राष्ट्रीय खेल दिवस पर अनेकों प्रतियोगिताओं का आयोजन

सिरमौर || 29 अगस्त, 2024 || गुरूकुल पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल चाडना में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े धूम धाम से मनाया गया। इस सुअवसर पर सर्वप्रथम विधालय के डी पी ई सोमदत्त ठाकुर ने मेजर ध्यानचंद की जयन्ती पर उपस्थित सभी बच्चों एवं शिक्षकों को बधाई दी। इन्होंने बताया कि इस उपलक्ष में विधालय में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें नर्सरी कक्षा की बास्केटबॉल प्रतियोगिता में वेदांश ने प्रथम और शिव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम कक्षा में 100 मीटर दौड़ में शिवांश ने प्रथम और दिव्ययम ठाकुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दूसरी कक्षा

Read more

पीजी कॉलेज नाहन में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन

नाहन || 29 अगस्त, 2024 || राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन के शारिरिक शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समन्वियका डॉ उत्तमा पांडे ने बताया कि इस खेल आयोजन में कुल सात टीमों के 84 प्रतिभागीयों ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग मे डायनेमिक बुल्स, कॉलेज ए, ड्रीम नाहन, सिरमौर बुल्स तथा महिला वर्ग में सिरमौर हिल्स, एनोवेटर्स, पैंथरर्स टीमों ने भाग लिया। जिसमें पुरुष वर्ग में कॉलेज ए तथा महिला वर्ग में एनोवेटर्स विजयी रही। शारिरिक शिक्षा विभागाध्यक्षा प्रो भारती ने बताया कि हॉकी के महान खिलाडी ध्यानचंद के जन्मदिवस के

Read more

भारत का लगभग 82% भौगोलिक क्षेत्र प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाओं के लिए बना चुनौतीपूर्ण एवं संवेदनशील

नाहन || 29 अगस्त, 2024 || जैसा कि हम सब जानते हैं कि क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा देश रूस है, और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है जिसका क्षेत्रफल 32 लाख 87 हजार 263 वर्ग किलोमीटर है। परंतु हाल ही के आंकड़ों के अनुमान से जनसंख्या की दृष्टि की बात करें तो भारत ने चीन देश को पछाडते हुए विश्व का सबसे बड़ा आबादी वाला देश बन चुका है जिसकी कुल आबादी 140 करोड़ तक पहुंच गई है। और अब यह आपदा की दृष्टि से देखें तो एक चिंता का

Read more

ज्ञान विज्ञान समिति एवं svn स्कूल में नशे के खिलाफ युवा बचाओ भविष्य बचाओ अभियान के तहत अधिवेशन का आयोजन

सरांह || 29 अगस्त, 2024 || ज्ञान विज्ञान समिति और svn पब्लिक स्कूल सरान्ह ने नशे के खिलाफ युवा बचाओ भविष्य बचाओ अभियान के तहत सरान्ह खंड का अधिवेशन किया। इस अधिवेशन का उदघाटन ज्ञान विज्ञान समिति के जिला अध्यक्ष वीरेंदर कपूर ने किया। उन्होंने कहा कि ज्ञान विज्ञान समिति पिछले काफी समय से युवाओं को नशे से बचाने के लिए हर खंड पंचायत स्तर पर एक जन जागरन अभियान कर रही है। इस अधिवेशन मे जनवादी महिला समिति की राज्य उपाध्यक्ष संतोष कपूर, सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार, हिमाचल किसान सभा के रामलाल, और सेवानिवृत खंड विकास अधिकारी राजेश

Read more

रेडजोन क्षेत्रों में लिंगानुपात में समानता लाने के लिए मिशन मोड पर कार्य करें- उपायुक्त

बिलासपुर || 29 अगस्त, 2024 || महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला स्तरीय निगरानी समिति की त्रैमासिक बैठक बुधवार को बचत भवन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने विभाग के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं अत्यंत महत्वपूर्ण है जिसे अधिकारी गंभीरता के साथ क्रियान्वयन करें, ताकि पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पोषण अभियान के तहत

Read more

कुलदीप सिंह दयाल ने ‘सामर्थ्य’ को दिया 11 हजार का अंशदान

ऊना || 29 अगस्त, 2024 || ऊना के बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल ने अपनी सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक प्रेरणादायक पहल करते हुए जिला प्रशासन के सामर्थ्य कार्यक्रम के लिए 11 हजार रुपये का अंशदान दिया। श्री दयाल 31 अगस्त को सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को यह चेक उपायुक्त कार्यालय में डीसी जतिन लाल को सौंपा। उपायुक्त जतिन लाल ने श्री दयाल की उदारता और इस नेक कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक कदम बताया। उन्होंने सभी जिला वासियों से इस पहल में शामिल होने

Read more

उपायुक्त किन्नौर ने जिला के एकलव्य आदर्श विद्यालय निचार का किया दौरा

रिकांग पिओ || 29 अगस्त, 2024 || उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज जिला के निचार उपमण्डल स्थित एकलव्य आदर्श विद्यालय निचार का दौरा किया तथा विद्यालय में चल रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद स्थापित किया तथा विद्यार्थियों को प्रदान की जा रही शिक्षा की गुणवत्ता को जांचा। उन्होंने इस दौरान राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल से भी जुड़ा रहना चाहिए ताकि स्वस्थ्य व तंदरूत रहकर एक सशक्त व्यक्तित्व का निर्माण संभव हो सके। उन्होंने कहा कि

Read more

वामन द्वादशी मेला का आयोजन 15 से 17 सितम्बर 2024 तक : एल आर वर्मा

नाहन || 29 अगस्त, 2024 || वामन द्वादशी मेला आगामी 15 से 17 सितंबर 2024 तक सरांहा मे आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल0 आर0 वर्मा ने आज जंज घर सरांहा में मेले के सफल आयोजन के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होने बताया की मेला का शुभारंभ 15 सितम्बर को वामन भगवान की पारम्परिक पूजा अर्चना से होगा। इसके पश्चात वामन भगवान की मूर्तियों को पालकी में बिठाकर सरांहा बाजार में भ्रमण कराया जाएगा। शोभायात्रा के दौरान स्थानीय लोगो व अन्य दलां द्वारा अनेक प्रकार की रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएगी। उन्होंने

Read more

उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में 3 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन, ब्लू स्टार कंपनी में भरे जाएंगे 100 पद

बिलासपुर || 29 अगस्त 2024 || ब्लू स्ट्रार लिमिटेड, काला अम्ब द्वारा मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेटर के 100 पदों हेतू दिनांक 03 सितंबर 2024 को उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में प्रातः 10:30 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने दी। उन्होंने बताया कि जिसमें न्यूनतम शैक्षणिक योग्झता आर ए सी, एल्क्ट्रिशियन, फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोटर मैकेनिक, वेल्डर या पंप ऑपरेटर ट्रेड में आई टी आई होनी चाहिए। मासिक वेतन 18000/- दिया जायेगा। 18-25 आयुवर्ग के पुरुष व महिला उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित दिनांक 03 सितंबर 2024 को उप रोजगार

Read more

समय के सही प्रबंधन पर ध्यान दें युवा – उपायुक्त

ऊना || 28 अगस्त, 2024 || प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे युवा समय के सही प्रबंधन पर ध्यान दें। पढ़ाई के लिए उपयुक्त टाइम टेबल बनाएं और उसका पूरे मन से अनुसरण करें। उपायुक्त जतिन लाल ने बुधवार को डिग्री कॉलेज ऊना में सामर्थ्य कार्यक्रम के तहत आयोजित मार्गदर्शन एवं काउंसलिंग सत्र में युवाओं को यह संदेश दिया। उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा की तैयारी में पढ़ाई के साथ-साथ उपयुक्त आहार और आराम भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने युवाओं को अपनी फिटनेस पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने युवाओं को लक्ष्य केंद्रित होकर तैयारी करने की सलाह दी और

Read more

पीजी के लिए बाईलॉज बनाएगी नगर परिषद: अमरजीत सिंह

हमीरपुर || 29 अगस्त, 2024 || उपायुक्त अमरजीत सिंह ने हमीरपुर शहर एवं इसके आस-पास के क्षेत्रों तथा सुजानपुर में संचालित की जा रही पेइंग गेस्ट सुविधाओं (पीजी) और अन्य निजी हॉस्टलों में सभी सुरक्षा मानकों एवं नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को जिला के प्रशासनिक अधिकारियों, नगर परिषद हमीरपुर और सुजानपुर, टीसीपी विभाग, पुलिस, खाद्य सुरक्षा, पर्यटन विभाग, राज्य कर एवं आबकारी और विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि हमीरपुर शहर हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के हब के रूप में जाना जाता है और स्थानीय नगर परिषद के

Read more

एनसीएससी ऊना में दिव्यांगजनों के लिए विशेष प्लेसमेंट ड्राईव 30 अगस्त को

ऊना || 29 अगस्त, 2024 || नेशनल करियर सर्विस सेंटर (एनसीएससी) ऊना में 30 अगस्त को दिव्यांगजनों के लिए एक विशेष प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें टी. वी. एस. मोटर कंपनी बद्दी द्वारा विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। नेशनल करियर सर्विस सेंटर ऊना के सहायक निदेशक रंजन चांकाकटी ने बताया कि साक्षात्कार के लिए दसवीं पास होना या उससे अधिक की योग्यता वाले दिव्यांगजन भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी की आयु 25 वर्ष या इससे कम होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भी दिव्यांगजन उपरोक्त

Read more