भर्ती रैली के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें अधिकारी

हमीरपुर || 18 दिसंबर 2024 || उपायुक्त अमरजीत सिंह ने जिला के प्रशासनिक, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को 17 जनवरी से 24 जनवरी तक अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड एवं डिग्री कालेज परिसर में आयोजित होने वाली थल सेना की भर्ती रैली में सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। भर्ती रैली की तैयारियों के संबंध में मंगलवार को यहां डीआरडीए के हॉल में आयोजित जिला प्रशासन, थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर और संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक के दौरान उपायुक्त ने ये निर्देश दिए। इस बैठक में भर्ती रैली से संबंधित सभी आवश्यक प्रबंधों

Read more

जिला स्तरीय समिति ने की एससी-एसटी से अत्याचार के मामलों की समीक्षा

हमीरपुर || 17 दिसंबर 2024 || अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की त्रैमासिक बैठक मंगलवार को उपायुक्त अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला में उक्त अधिनियम के तहत दर्ज मामलों की ताजा स्थिति और इनसे संबंधित मुद्दों पर समिति के सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों ने व्यापक चर्चा की। उपायुक्त ने उन्होंने पुलिस और अभियोजन विभाग के अधिकारियों से इन सभी मामलों की ताजा स्थिति की जानकारी ली और कहा कि इन मामलों की जांच एवं अभियोजन प्रक्रिया में अनावश्यक देरी नहीं होनी

Read more

नालंदा कॉलेज में विश्व एड्स दिवस दिवस का आयोजन

हमीरपुर || 18 दिसंबर 2024 ||  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण चौधरी के मार्गदर्शन में ज़िला स्तरीय विश्व एड्स दिवस का आयोजन नालंदा कालेज हमीरपुर में किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी डा.सुनील वर्मा द्वारा की गई। इस मौके पर भाषण, पोस्टर , मेहंदी व रंगोली जैसी प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन भी किया गया जिसमें छात्रों ने एड्स से सम्बन्धी जानकारियाँ अपनी-2 स्पर्धा के माध्यम से प्रस्तुत की। भाषण प्रतियोगिता में भावना देवी को प्रथम, तनु शर्मा को द्वितीय  व नेहा को तृतीय पुरस्कार मिला। पोस्टर मेकिंग में साक्षी को प्रथम, दीक्षा को द्वितीय व आर्यन को तृतीय पुरस्कार मिला

Read more

171 में से भाजपा के 102 मंडल अध्यक्ष नियुक्त, अभी 2 और चरण बाकी

शिमला || 18 दिसंबर 2024 || प्रदेश चुनाव अधिकारी, सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. राजीव भारद्वाज ने बताया कि प्रदेश के 171 मण्डलों में से आज 102 मण्डलों के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हो गए हैं। उन्होनंे बताया कि मण्डल अध्यक्षों की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में सम्पन्न की जाएगी। पहले चरण की प्रक्रिया आज सम्पन्न हुई, शेष दो चरणों की प्रक्रिया भी शीघ्र ही पूर्ण कर ली जाएगी। डाॅ. राजीव भारद्वाज ने बताया कि मण्डल अध्यक्षों की चयन प्रक्रिया को सम्पन्न करने हेतु मण्डल स्तर पर मण्डल चुनाव अधिकारियों की नियुक्तियां की गई थी जिन्होनें अपने-अपने मण्डलों में जाकर

Read more

नगर पालिका परिषद अध्यक्षा के खिलाफ उपाध्यक्ष व पार्षद ने खोल दिया मोर्चा

नाहन || 17 दिसंबर 2024 || भाजपा समर्थित नाहन नगर परिषद के उपाध्यक्ष और पार्षद ने अपने ही अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता पार्षद सध्या अग्रवाल ने अध्यक्ष श्याम पुंडीर की कार्य प्रणाली पर सवाल लगाते हुए उनसे अपना समर्थन वापस ले लिया है। अविनाश गुप्ता का आरोप है कि नगर परिषद अध्यक्ष पूरी तरह से निष्क्रिय थी जिसके कारण जन कल्याण के कार्य पूरी तरह से ठप हो गए थे। उन्होंने कहा कि जनता और शहर के विकास को लेकर उन्होंने श्याम पुंडीर पर भरोसा जताते हुए उन्हें समर्थन दिया था। मगर अध्यक्ष ना

Read more

नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नाहन || 16 दिसम्बर 2024 || नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक निजी पहल करते हुए गुन्नू घाट क्षेत्र में पुराने सूखे नीम के पेड़ की जगह नीम का पौधा लगाया। बिना किसी औपचारिक कार्यक्रम या अधिकारियों की उपस्थिति के, उन्होंने यह कार्य अपने व्यक्तिगत प्रयासों से संपन्न किया। विधायक सोलंकी ने कहा, “पर्यावरण की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को इस दिशा में पहल करनी चाहिए। पेड़ लगाना न केवल प्रकृति को संजीवनी देने का कार्य है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर भविष्य का निर्माण भी करता है।”

Read more

Abvp शिमला द्वारा गेस्ट टीचर पॉलिसी के विरोध में DC ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन

शिमला || 16 दिसम्बर 2024 || अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिमला द्वारा गेस्ट टीचर पॉलिसी के विरोध में डीसी ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई मंत्री आशीष शर्मा ने कहा है कि जब से प्रदेश सरकार सत्ता में आई है तभी से छात्र विरोधी निर्णय ले रही है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा मौजूदा समस्याओं के समाधान के लिए सुझावों के साथ साथ आम छात्रों की आवाज उठाने में सक्रिय भूमिका निभाता है। हाल ही में प्रदेश सरकार छात्र विरोधी निर्णय गेस्ट टीचर पॉलिसी को लेकर आई है जो कि छात्रों के भविष्य के साथ

Read more

अपने उद्यम या कारोबार स्थापित करने के लिए आगे आएं महिलाएं

हमीरपुर || 16 दिसंबर 2024 || पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के निदेशक अजय कुमार कतना ने महिलाओं से आग्रह किया है कि वे आरसेटी के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अपने उद्यम स्थापित करने या अपना कारोबार आरंभ करने के लिए आगे आएं। आरसेटी के माध्यम से मशरूम की खेती का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली गांव गारली की महिलाओं को संबोधित करते हुए कतना ने बताया कि बैंकों की विभिन्न ऋण योजनाओं और सरकारी विभागों की सब्सिडी योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाएं अपने उद्यम लगा सकती हैं या अपना कारोबार आरंभ कर सकती हैं।

Read more

बगीचों को कोहरे से बचाव के लिए बागवानी विभाग के उपनिदेशक ने सुझाए उपाय

ऊना || 16 दिसंबर 2024 || सर्दियों के मौसम में हिमाचल के मैदानी इलाकों में कोहरे का प्रकोप बगीचों और फसलों पर गंभीर असर डालता है। खासकर आम और पपीता जैसे फलदार पौधों के कोहरे की चपेट में आकर खराब होने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे किसानों और बागवानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। ऊना जिले के बागवानी विभाग के उपनिदेशक डॉ. के.के. भारद्वाज ने इस समस्या से निपटने के लिए बागवानों को कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। डॉ. भारद्वाज बताते हैं कि कोहरे के कारण पौधों की कोशिकाएं फट जाती हैं, जिससे फल खराब हो जाते हैं

Read more

20 दिसंबर से 20 जनवरी तक विशेष ट्रैफिक व्यवस्था- उपायुक्त

शिमला || 16 दिसम्बर 2024 || उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सोमवार को सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सर्दियों में यातायात व्यवस्था और तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए गए । बैठक में उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि 20 दिसंबर से 20 जनवरी, 2025 तक यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई । शहर में आगामी एक महीने में करीब पांच लाख से अधिक वाहनों की आने की उम्मीद है। ऐसे में स्थानीय लोगों के साथ साथ पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए सुनियोजित तरीके से यातायात व्यवस्था

Read more

जिला प्रशासन ऊना ने घने कोहरे और शीतलहर के दृष्टिगत जारी की एडवाइजरी

ऊना || 16 दिसंबर 2024 || जिला प्रशासन ऊना ने घने कोहरे और शीतलहर के दृष्टिगत जनहित में एडवाइजरी जारी की है। इसके जरिए प्रशासन ने बढ़ती ठंड और घने कोहरे के मद्देनजर लोगों से स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर कुछ आवश्यक सावधानियां बरतने का आग्रह किया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि तापमान में लगातार गिरावट के चलते आगामी दिनों में शीतलहर और धुंध का असर और बढ़ सकता है। ऐसे में सुरक्षा और बचाव की दृष्टि से आवश्यक सावधानियां बरतना जरूरी है। यातायात के लिए जरूरी सावधानियां यातायात के लिए जरूरी

Read more

अजौली में विशेष ग्राम पंचायत बैठक 19 दिसम्बर को

ऊना || 16 दिसम्बर 2024 || ग्राम चौपाल कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विकास खंड ऊना की ग्राम पंचायत अजौली में 19 दिसम्बर को सुबह 9 से 1.30 बजे तक आधे दिन की विशेष ग्राम पंचायत बैठक आयोजित की जाएगी। यह आदेश उपायुक्त जतिन लाल ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 5(1) और हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (सामान्य) नियम 1997 के नियम 9(2) के तहत जारी किए गए हैं।

Read more

अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया जा रहा है एलएमएस सॉफ्टवेयर का प्रशिक्षण

हमीरपुर || 16 दिसंबर 2024 || न्यायालयों में चल रहे विभिन्न विभागों से संबंधित केसों के शीघ्र निपटारे और इनके ताजा स्टेटस की ऑनलाइन निगरानी के लिए एलएमएस सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। इस सॉफ्टवेयर के बारे में सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी और गवर्नेंस विभाग ने एक शेडयूल बनाया है। इस शेडयूल के अनुसार जिला हमीरपुर में भी 16 से 21 दिसंबर तक विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के हॉल में शुरू हुए सुबह के प्रशिक्षण सत्र में ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर

Read more

कंप्यूटर एवं सिलाई प्रशिक्षण के लिए आवेदन 31 तक आमंत्रित

ऊना || 16 दिसम्बर 2024 || हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम ऊना द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले युवक-युवतियों को निगम की व्यवसायिक प्रशिक्षण योजना के तहत कंप्यूटर एवं सिलाई प्रशिक्षण के लिए आवेदन 31 दिसम्बर तक मांगे हैं। यह जानकारी जिला प्रबंधक अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम ऊना विपन कुमार ने दी। ये रहेंगी शर्तें विपन कुमार ने बताया कि आवेदक जिला ऊना का स्थाई निवासी, अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाला, परिवार की समस्त साधनों से वार्षिक आय 35 हज़ार से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा आईआरडीपी/बीपीएल

Read more

राष्ट्रीय पाइथियन गेम्स में अंब के साहिल शर्मा ने जीता रजत पदक

ऊना || 16 दिसम्बर 2024 ||  हिमाचल प्रदेश पाइथियन काउंसिल के अध्यक्ष और पाइथियन काउंसिल इंडिया के अतिरिक्त महासचिव एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने सोमवार को राष्ट्रीय सांस्कृतिक पाइयिथन गेम्स 2024 की गायन प्रतियोगिता में रजत पदक विजेता साहिल शर्मा को अपने कार्यालय में शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने साहिल और उसके परिवार को इस उपलब्धि की बधाई दी। इस दौरान साहिल के पिता राजेश शर्मा भी साथ रहे। उन्होंने हौसला अफजाई के लिए उपायुक्त का आभार जताया। उपायुक्त ने बताया कि पाइथियन खेलों की गायन प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में 10 प्रतिभागी चुने गए थे जिसमें

Read more

जिला परिषद की साधारण बैठक 21 दिसंबर को

शिमला || 16 दिसम्बर 2024 || जिला परिषद शिमला की साधारण बैठक 21 दिसंबर, 2024 को प्रातः 11 बजे बचत भवन उपायुक्त कार्यालय शिमला में आयोजित की जाएगी। जिला परिषद शिमला सचिव ने कहा कि इस बैठक में गत बैठक की कार्यवाही की अभिपुष्टि और गत बैठक के लंबित विषयों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही जिला की ग्राम पंचायतों की मनरेगा की शैल्फों को पारित करना तथा अन्य विषयों पर भी बैठक में विचार विमर्श किया जाना है। इस बैठक में समस्त जिला परिषद सदस्य एवं जिला भर से विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी भाग लेंगे।

Read more

होटल, ढाबों, रेहड़ी फड़ी वालों के लिए चलेगा विशेष जागरूकता अभियान- उपायुक्त

शिमला || 16 दिसम्बर 2024 || जिला प्रशासन शिमला लोगों एवं पर्यटकों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य वस्तुएं मुहैया करवाने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए समय-समय पर अनेकों कदम प्रशासन की ओर से उठाए जाते रहे है। पर्यटन सीजन शुरू होते ही शिमला शहर और सटे हुए पर्यटन स्थलों पर विशेष जागरूकता अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। उक्त फैसला भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण अधिनियम 2006 के तहत जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने की। इस दौरान उन्होंने बताया कि 10 जनवरी 2025 तक शोघी से लेकर

Read more

विशेष प्रचार अभियान 18 दिसम्बर से

ऊना || 16 दिसम्बर 2024 || राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के लिए सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा 18 दिसम्बर से 23 दिसम्बर तक ज़िला ऊना में विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस अभियान में ज़िला के विभिन्न अनुसूचित जाति बहुल स्थानों पर कुल 24 सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं जिनके माध्यम से लोगों को इन योजनाओं बारे जागरुक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 18 दिसम्बर को ऊना निर्वाचन क्षेत्र के गांव सासन व बसोली अप्पर

Read more

लिटिगेशन मैनेजमेंट सिस्टम पर 6 दिवसीय कार्यशाला आरंभ

ऊना || 16 दिसम्बर 2024 || हिमाचल प्रदेश के डिजिटल प्रौद्योगिकी और शासन विभाग द्वारा लिटिगेशन मैनेजमेंट सिस्टम के तहत जिला स्तर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस कड़ी में, ऊना जिले में सोमवार को 6 दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। उपायुक्त ऊना जतिन ने बताया कि 16 से 21 दिसंबर तक चलने वाली इस कार्यशाला के दौरान जिलास्तर पर सभी विभागों को लिटिगेशन मैनेजमेंट सिस्टम (एलएमएस) के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का शेड्यूल सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए जारी कर दिया गया है, और यह

Read more

भैंस के पेट से निकाले नौ प्लास्टिक के लिफाफे और लोहे की तार, क्षेत्रीय पशु चिकित्सालय बरनोह में सफल ऑपरेशन

ऊना || 16 दिसंबर 2024 || ऊना जिले के क्षेत्रीय पशु चिकित्सालय बरनोह में डॉक्टरों की एक कुशल टीम ने एक भैंस के पेट से नौ प्लास्टिक के लिफाफे और लोहे की तार निकालने में सफलता प्राप्त की। यह ऑपरेशन बरनोह अस्पताल में ‘डायफ्रगमेटिक हर्निया’ का 40वां सफल ऑपरेशन था। भैंस अब पूरी तरह से स्वस्थ है और उसे उसके मालिक के पास वापस सौंप दिया गया है। पशु की निरंतर निगरानी डॉक्टरों की टीम द्वारा की जा रही है। इस ऑपरेशन की अध्यक्षता ऊना जिले के पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन विभाग के उप निदेशक डॉ. विनय कुमार शर्मा ने

Read more