SFI शिमला जिला इकाई का 37वां सम्मेलन चितकारा पार्क कैथू में आयोजित

शिमला || 21 दिसम्बर 2024 || SFI शिमला जिला इकाई का 37 वां सम्मेलन आज चितकारा पार्क कैथू में शुभारंभ हुआ। सम्मेलन में 150 प्रतिनिधियों ने विभिन्न महाविद्यालय व विद्यालय से हिस्सा लिया। सम्मेलन का उद्घाटन हिमाचल प्रदेश राज्य सचिव कामरेड दिनीत देंटा ने किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में जिस तरीके से देश और प्रदेश में समावेशी व समतामूलक शिक्षा व्यवस्था पर हमले किए जा रहे हैं, यह हमारी लोकतांत्रिक शिक्षा प्रणाली पर सबसे बड़ी चुनौती है। केंद्र की मोदी सरकार ने 2020 में आपदा को अवसर के रूप में लेते हुए नई शिक्षा

Read more

ABVP हिमाचल प्रदेश ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को सौंपा मांग पत्र – नैंसी अटल

शिमला || 20 दिसंबर 2024 || आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधि मंडल द्वारा विधानसभा धर्मशाला में छात्र मांगो हेतु माननीय शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें विद्यार्गी परिषद द्वारा प्रदेश भर के छात्रों एवं युवाओं की मांगे रखी गई। प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने बयान जारी करते हुए कहा कि सरकार द्वारा जो छात्र विरोधी निर्णय हाल ही में लिया गया है वह युवाओं के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय है। प्रति घंटा आधार पर अतिथि अध्यापको की नियुक्ति का निर्णय हजारों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, न केवल शिक्षाविरोधी है बल्कि रोजगार विरोधी भी

Read more

युवा महोत्सव में 250 युवा विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

हमीरपुर || 21 दिसंबर 2024 || नेहरू युवा केंद्र ने राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में जिला स्तरीय युवा महोत्सव एवं साइंस मेले का आयोजन किया, जिसमें एसपी भगत सिंह ठाकुर और एसडीएम संजीत सिंह मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसपी ने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त युवा ही सशक्त और स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से न केवल खेलकूद, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेने, बल्कि नशामुक्त समाज के निर्माण में भी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। एसडीएम

Read more

उपभोक्ता 31 दिसम्बर तक विद्युत मीटर को आधार कार्ड से लिंक करना करें सुनिश्चित – सुनील कुमार

ऊना || 21 दिसम्बर 2024 || विद्युत उपमंडल बसाल के तहत आने वाली सभी घरेलू उपभोक्ता 31 दिसम्बर तक अपने विद्युत मीटर खाता संख्या को आधार कार्ड से लिंक (केवाइसी) करवाना सुनिश्चित बनाएं। यह जानकारी विद्युत उपमंडल बसाल के सहायक अभियंता इंजीनियर सुनील कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि केवाइसी करवाने के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड और बिजली का नया और पुराना बिल जैसे दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा। केवाईसी के दौरान उपभोक्ता आधार कार्ड से लिंक मोबाइल साथ रखें।  उन्होंने कहा यदि कोई उपभोक्ता केवाईसी करवाने में सहयोग नहीं करता है या केवाईसी नहीं करवाना चाहता तो भविष्य में

Read more

जनसमस्याओं के निवारण के लिए बकारटी पहुंचे एसडीएम और अन्य अधिकारी

हमीरपुर || 21 दिसंबर 2024 || ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत शनिवार को हमीरपुर उपमंडल के गांव बकारटी में भी जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम संजीत सिंह, खंड विकास अधिकारी हिमांशी शर्मा, नायब तहसीलदार जगदीश ठाकुर, विभिन्न विभागों और एचपीशिवा परियोजना के अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इनमें से अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। एसडीएम संजीत सिंह ने कहा कि ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के माध्यम से जनसमस्याओं का त्वरित निवारण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि

Read more

प्रशासन गांव की ओर: खरवाड़ में किया जनसमस्याओं का निवारण

भोरंज || 21 दिसंबर 2024 || इस वर्ष भी 19 से 24 दिसंबर तक मनाए जा रहे सुशासन सप्ताह के अंतर्गत ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत शनिवार को ग्राम पंचायत खरवाड़ में एसडीएम शशिपाल शर्मा और उपमंडल स्तर के अन्य अधिकारियों ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। ‘प्रशासन गांव की ओर’ कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए एसडीएम शशिपाल शर्मा ने कहा कि इसका मकसद ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई उनके गांव में ही जाकर करना तथा इन जनसमस्याओं का मौके पर ही निवारण करना है। एसडीएम ने बताया कि यह अभियान 24 दिसंबर तक चलेगा। इसके अंतर्गत भोरंज

Read more

अधिकारियों को समझाई लिटिगेशन मैनेजमेंट सिस्टम की कार्यप्रणाली

हमीरपुर || 21 दिसंबर 2024 || न्यायालयों में चल रहे विभिन्न विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों, बोर्डों एवं निगमों से संबंधित केसों के शीघ्र निपटारे और इनके ताजा स्टेटस की ऑनलाइन निगरानी के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी और गवर्नेंस विभाग द्वारा तैयार किए गए लिटिगेशन मैनेजमेंट सिस्टम सॉफ्टवेयर की कार्यप्रणाली के बारे में अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के लिए यहां डीआरडीए के हॉल में आयोजित 6 दिवसीय कार्यशाला शनिवार को संपन्न हो गई। कार्यशाला के अंतिम दिन ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अजय दतयाल ने हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए), कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी), अन्य सार्वजनिक उपक्रमों, बोर्डाें एवं निगमों के अधिकारियों को एलएमएस

Read more

सुजानपुर की बनाल पंचायत में भी प्रशासन चला गांव की ओर

सुजानपुर || 21 दिसंबर 2024 || ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत शनिवार को सुजानपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत बनाल में भी जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम डॉ. रोहित शर्मा ने बताया कि इसके माध्यम से प्रशासनिक और विभागीय अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं की सुनवाई कर रहे हैं तथा इनके निवारण के लिए त्वरित कार्रवाई कर रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारियों को आम लोगों की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी राजेश्वर भाटिया और अन्य अधिकारियों

Read more

अच्छी संगति में रहकर करें अपने परिवार और समाज का नाम रोशन-उपायुक्त

नाहन || 21 दिसम्बर 2024 || सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग नाहन के सौजन्य से कालाअंब में हिमालयन ग्रुप आॅफ प्रोफेशनल इंस्टीटयूशंस में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने उपस्थित लोगों तथा छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को नशे ने इस प्रकार जकड़ लिया है कि वह अपने परिवार और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पता नहीं चलता जबकि एक सभ्य व्यक्ति परिवार और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भलींभांति समझता है। नशे

Read more

पांच राज्य सम्मान के आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी तक

शिमला || 21 दिसंबर 2024 || प्रदेश के साहित्य एवं संस्कृति के उत्थान तथा प्रदेश के लेखकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा भाषा एवं संस्कृति विभाग के अन्तर्गत विभिन्न विधाओं के क्षेत्र में पाँच राज्य सम्मान स्थापित किए गए हैं। यह जानकारी भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक डाॅ. पंकज ललित ने दी। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश मूल के साहित्यकारों को सम्मान एवं प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से चलाई जा रही राज्य सम्मान योजना के अन्तर्गत हिन्दी, संस्कृत, उर्दू, पहाड़ी व हिमाचली संस्कृति पर लेखन के लिए पाँच राज्य सम्मानों के लिए आवेदन करने की अन्तिम

Read more

महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हैं कई कानून : कुलदीप शर्मा

सुजानपुर || 21 दिसंबर 2024 || राष्ट्रीय महिला आयोग ने राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) के सहयोग से शनिवार को सुजानपुर में विधिक जागरुकता कार्यक्रम – ‘विधान से समाधान’ आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा ने की। इस अवसर पर सुजानपुर खंड के प्रोटेक्शन ऑफिसरों, सुपरवाइजरों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और अन्य महिलाओं को संबोधित करते हुए कुलदीप शर्मा ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण अधिनियम बनाए गए हैं और इनमें कई कड़े प्रावधान किए गए हैं। इनमें ‘घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम 2005’ सबसे महत्वपूर्ण है। किसी

Read more

स्टाम्प पेपर की बिक्री कोषागार द्वारा सीधे जनता को की जाएगी- सुमित खिम्टा

नाहन || 21 दिसम्बर 2024 || उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार विभिन्न कोषागारों में उपलब्ध भौतिक स्टाम्प पेपर की बिक्री अब संबंधित कोषागारों द्वारा सीधे जनता को की जाएगी। उन्होंने बताया कि भौतिक स्टाम्प पेपर अब स्टाम्प विक्रेताओं या किसी अन्य एजेंसी के माध्यम से नहीं बेचे जाएंगे।

Read more

उपायुक्त ने राष्ट्रीय पाइथियन गेम्स के पदक विजेताओं को किया सम्मानित

ऊना || 21 दिसम्बर 2024 || हिमाचल प्रदेश पाइथियन काउंसिल के अध्यक्ष और पाइथियन काउंसिल इंडिया के अतिरिक्त महासचिव एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल की अध्यक्षता में शनिवार को डीआरडीए हॉल में प्रथम राष्ट्रीय सांस्कृतिक पाइयिथन गेम्स 2024 में अव्वल रहे हिमाचल प्रदेश राज्य के पदक विजेताओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह के दौरान पाइथियन खेलों की विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे 50 पदक विजेता बच्चों को उपायुक्त ने शॉल देकर सम्मानित किया। उन्होंने पदक विजेताओं के परिवारों को इस उपलब्धि की बधाई दी। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों के अभिभावकों ने बच्चों का हौसला अफजाई करने के

Read more

एच. आई. वी.एड्स पर जागरूकता सत्र का आयोजन

हमीरपुर || 21 दिसंबर 2024 || आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण चौधरी की अध्यक्षता में डा. राधा कृष्णन गवरमेंट मेडिकल कालेज  हमीरपुर में एच.आई. वी. एड्स पर जागरूकता सत्र का आयोजन किया। इस अवसर पर ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डा. सुनील वर्मा, मेडिकल कालेज हमीरपुर के प्रधानाचार्य डा. रमेश भारती  व डा. अभिलाश सूद भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण चौधरी द्वारा मेडिकल कालेज हमीरपुर के प्रशिक्षु डाक्टरों को एच. आई. वी.एड्स के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने बताया की राज्य में सबसे पहला एच.आई.वी. का केस जिला हमीरपुर में आया और बताया की जो

Read more

ई-टैक्सी खरीदने के लिए दिया जा रहा 50 प्रतिशत अनुदान

शिमला || 21 दिसम्बर 2024 || प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत आज सूचना एवं जन संपर्क विभाग, पूजा कला मंच शगीन के कलाकारों द्वारा हिऊण व बशैलडी, हलोग, हिम आधार कला मंच के कलाकारांे द्वारा टिक्कर व कोट, जयदेव कूर्गण सामाजिक एंव संास्कृतिक कला मंच के कलाकारों द्वारा सुन्नी व बसन्तपुर, त्रिमुर्ति रंग मंच के कलाकारों द्वारा जाठिया देवी व रामपुर क्यांेथल में लोगों को नुक्कड़ नाटक व गीत संगीत के माध्यम से जागरूक किया गया। कलाकारों ने बताया कि वर्तमान सरकार द्वारा ‘राजीव गांधी ई-टैक्सी

Read more

हिमाचल को सबसे समृद्ध राज्य बनाने के लिए कार्य कर रहे सीएम: सुनील शर्मा बिट्टू

नादौन || 21 दिसंबर 2024 || राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नादौन का वार्षिक उत्सव शनिवार को मनाया गया, जिसमें मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि नादौन का बहुत ही गौरवमयी इतिहास रहा है। गुरु गोविंद सिंह, ध्यानू भक्त और महान क्रांतिकारियों इंद्रपाल एवं यशपाल की परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए आज यहीं से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश को एक सशक्त एवं

Read more

कौंलावाला भूड़ व सलाणी कटोला में दी सरकार की योजनाओं की जानकारी

नाहन || 21 दिसम्बर 2024 || सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत आज नाहन विकास खंड की ग्राम पंचायत कौंलावाला भूड़ व सलाणी कटोला में कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें कलाकारों ने गीत व नाटक के माध्यम से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का बखान करते हुए बताया कि प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती पर विशेष बल देते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 15 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है और सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के उत्पादों को प्राथमिकता के आधार पर खरीदने के साथ पूरे देश में गेहूं

Read more

मानसिक बीमारी और बौद्धिक अक्षमता वाले व्यक्तियों को कानूनी सेवाएं प्रदान करने पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न

ऊना || 21 दिसम्बर 2024 || राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (नालसा) के निर्देशानुसार डीएलएसस के सेमिनार हॉल में शनिवार को मानसिक बीमारी और बौद्धिक अक्षमताओं वाले व्यक्तियों को कानूनी सेवाएं प्रदान करने के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनिता शर्मा, सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ओपी शर्मा, ऊना पैनल अधिवक्ता एवं पीएलवी शामिल रहे। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनिता शर्मा ने कहा कि मानसिक बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति एमएचसीए के तहत अपने किसी भी अधिकार का प्रयोग करने के लिए निःशुल्क कानूनी

Read more

पंजोत, सराहकड़ और धलोट में भी होगा जनसमस्याओं का निवारण

हमीरपुर || 21 दिसंबर 2024 || एसडीएम संजीत सिंह ने बताया कि ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत रविवार 22 दिसंबर को ग्राम पंचायत पंजोत, 23 को ग्राम पंचायत सराहकड़ और 24 दिसंबर को ग्राम पंचायत धलोट में जनसमस्याओं का निवारण किया जाएगा। एसडीएम ने इन पंचायतों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों के लोगों से ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने उपमंडल स्तर के सभी विभागीय अधिकारियों को इन कार्यक्रमों में उपस्थित रहने तथा जनसमस्याओं के निवारण के लिए त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने बताया कि शनिवार को

Read more

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय हमीरपुर में मनाया गया विश्व ध्यान दिवस

हमीरपुर || 21 दिसंबर 2024 || आज पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में विश्व ध्यान दिवस मनाया गया। इस वर्ष विश्व ध्यान दिवस 2024 की थीम “आंतरिक शांति, वैश्विक सद्भाव!” है।विद्यालय में इस दिवस के उपलक्ष्य पर आर्ट ऑफ लिविंग (जीने की कला) संस्था की सदस्य श्रीमती इन्ना चौहान, श्रीमती सुषमा  और सुश्री ज्योति शर्मा  मार्गदर्शक के रूप में मौजूद रही विद्यालय में विश्व ध्यान दिवस को  बड़े उत्साह के साथ और शांत वातावरण में मनाया गया। छात्रों और कर्मचारियों को मानसिक स्वास्थ्य और आंतरिक शांति के महत्व से अवगत कराया गया की ध्यान से मन और मस्तिष्क को शांति मिलती है। कार्यक्रम की शुरुआत  इन्ना चौहान के ज्ञानवर्धक परिचय से हुई,  जिन्होंने तनाव कम करने में ध्यान के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्रों एवं शिक्षकों का एक लघु ध्यान सत्र आयोजित किया जिसमें प्रतिभागियों को अपने भीतर से जुड़ने और शांति का अनुभव करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।  शांत वातावरण और विशेषज्ञ निर्देशों ने एक शांतिपूर्ण माहौल बनाया जिससे सभी तरोताजा हो गए।सभी विद्यार्थियों ने  इस सत्र में सक्रिय रूप से भाग लिया।कार्यक्रम का समापन समूह चर्चा के साथ हुआ जिसमें प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए और अपने जीवन पर ध्यान के सकारात्मक प्रभावो के बारे में बताया। श्रीमती चौहान ने सत्र के दौरान छात्रों द्वारा साझा किए गए विचारों  के लिए प्रशंसा की। इस अवसर पर विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य रविंदर राणा ने आयोजन टीम के प्रयासों की सराहना की

Read more