उपमुख्यमंत्री ने ऊना जिले में आलू आधारित आर्थिकी को प्रोत्साहित करने पर दिया जोर

ऊना || 14 सितंबर, 2024 || उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना जिले में आलू आधारित आर्थिकी को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि सरकार इसके लिए ठोस कदम उठाएगी। उन्होंने उपायुक्त ऊना को आलू की खरीद और बिक्री के लिए एक सुदृढ़ तंत्र विकसित करने हेतु विस्तृत अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह हिमाचल में सेब आधारित आर्थिकी को सफलता मिली है, उसी तरह ऊना में आलू आधारित आर्थिकी के लिए भी संभावनाएं हैं। शनिवार को ऊना जिले के हरोली के पूबोवाल गांव में आयोजित 75वें वन महोत्सव के अवसर

Read more

हमीरपुर जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत में 1774 केसों का निपटारा

हमीरपुर || 14 सितंबर, 2024 || अदालतों में लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए शनिवार को जिला हमीरपुर के तीन न्यायिक परिसरों हमीरपुर, नादौन और बड़सर में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1774 केसों का निपटारा किया गया। इन केसों में 2.53 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वसूली गई। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव असलम बेग ने बताया कि लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत एक बहुत ही अच्छा माध्यम है। समय-समय पर राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाती है। लोगों को इनका लाभ उठाना चाहिए।

Read more

हनी शर्मा को विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष और आशीष शर्मा को चुना इकाई मंत्री

शिमला || 13 सितम्बर, 2024 || अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की इकाई शिमला की नई कार्यकारिणी गठित की गई। इसमें इकाई मंत्री के तौर पर अशीष शर्मा और इकाई अध्यक्ष के तौर पर हनी शर्मा को चुना गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विभाग संगठन मंत्री अश्वनी और चुनाव अधिकारी के रूप में विशिष्ठ कार्यकर्ता अधिवक्ता कमलेश उपस्थित रहे। पूर्व की इकाई ने शिक्षा की देवी मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा को साक्षी मानते हुए द्वीप प्रज्वलन कर के कार्यक्रम को आरंभ किया। उसके उपरांत पूर्व इकाई उपाध्यक्ष दिशांत ने स्वागत भाषण

Read more

प्रदेश सरकार शिक्षा पर पूरे बजट का 17 प्रतिशत बजट कर रही व्यय : रोहित ठाकुर

नाहन || 13 सितंबर, 2024 || शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज राजगढ़ क्षेत्र के शरगांव में चल रही 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के छात्रों की खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा पर पूरे बजट का 17 प्रतिशत बजट व्यय कर रही है। उन्होंने इस प्रतियोगिता मे विजेता रही टीमों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस तरह का प्रदर्शन इस प्रतियोगिता में टीमों ने किया है, भविष्य में भी ऐसा ही प्रदर्शन करते रहे। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से

Read more

मैजिक ब्लेड प्रा. लि. में भरे जाएंगे 36 पद

ऊना || 13 सितम्बर, 2024 || मैसर्ज मैजिक ब्लेड प्राइवेट लिमिटेड में पुरुषों के 36 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 19 सितम्बर को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना और 20 सितम्बर को उप रोजगार कार्यालय बंगाणा में आयोजित होंगे। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि 36 पदों में सीएनसी मशीन ऑपरेटर-सह- प्रोग्रामर के 4 पद, वीएमसी मशीन ऑपरेटर-सह- प्रोग्रामर के 4 पद, टर्नर/लेथ मशीन ऑपरेटर के 4 पद, इलेक्ट्रीशियन और फिटर के 2-2 पद और हेल्पर के 20 पद शामिल है। उन्होंने बताया कि सीएनसी मशीन ऑपरेटर-सह- प्रोग्रामर, वीएमसी मशीन ऑपरेटर-सह- प्रोग्रामर और

Read more

सिरमौर की 259 पंचायतों में 15 सितंबर को होगी विशेष ग्राम सभा : सुमित खिम्टा

नाहन || 13 सितंबर, 2024 || उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने बताया कि सिरमौर जिला के सभी विकास खण्डां की 259 ग्राम पंचायतों में 15 सितंबर, 2024 को विशेष ग्राम सभा की बैठकों का आयोजन किया जायेगा। सुमित खिम्टा ने बताया कि इन ग्राम सभा बैठकों में गांव को खुले में शौच मुक्त व आदर्श गांव घोषित करना और सत्यापित गांवों के लिए प्रस्ताव पारित करना, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए लाभार्थियों की पहचान और मौजूदा शौचालयों की मरम्मत तथा प्लास्टिक कचरा प्रबंधन यूनिट स्थापना व पृथक्करण शेड की स्थापना के लिए भूमि का चयन आदि मदों पर चर्चा की

Read more

यूको बैंक ने सीएसआर के तहत नगर परिषद नाहन को प्रदान की 27 स्ट्रीट लाइट्स

नाहन || 13 सितंबर, 2024 || उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने कहा है कि हम सबको सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में हमेशा अपनी भागेदारी सुनिश्चित बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर नागरिक का समाज के प्रति कुछ-न कुछ दायित्व है जिसे हमें बाखूबी निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारिक संस्थानों को भी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर सहयोग करना चाहिए। उपायुक्त सुमित खिम्टा आज शुक्रवार को नाहन में यूको बैंक व आरूही विकास संस्था (एवीएस) के तत्वधान में कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत 27 स्ट्रीट लाइट्स नगर परिषद् नाहन को प्रदान करने के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम

Read more

सरकार की दो प्रकार की वाणी , विधानसभा में कुछ बाहर कुछ : बिंदल

शिमला || 13 सितंबर, 2024 || भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि राहुल गांधी ने विदेश में जाकर जो बयान दिया है कि हम एससी, एसटी के आरक्षण को खत्म करेंगे, इस पर कांग्रेस पार्टी ने चुप्पी साध ली है, जबकि उन्होनें दुनिया के सामने, मीडिया के सामने इस बात को कहा है। यानि दो प्रकार का चरित्र, दो प्रकार का चेहरा, भारत में आकर बार-बार पूछना कि तेरी जाति क्या है ? कौन से सम्प्रदाय से आते हो ? और विदेश में जाकर यह कहना कि

Read more

गौना में पांच दिवसीय कार्यशाला में शिक्षकों ने सीखे उद्यमिता के गुर

नादौन || 13 सितंबर, 2024 || गौना में स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर में समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित पांच दिवसीय एंटरप्रेन्योरशिप माइंडसेट क्लासेज (ईएमसी) शुक्रवार को संपन्न हो गई। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न जिलों के कुल 55 टीजीटी एवं पीजीटी शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला के समापन अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर के प्रधानाचार्य मदन लाल बन्याल ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (एनईपी-2020) में उद्यमिता एक महत्वपूर्ण घटक है और इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का जिम्मा वैल्यूर फैबटेक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने लिया है। इसे स्टार (स्ट्रेंथनिंग टीचिंग, लर्निंग एंड

Read more

बंबर ठाकुर अपने आप को बचाने के लिए किसी भी प्रकार का षड्यंत्र रच सकते है : त्रिलोक

शिमला || 13 सितंबर 2024 || हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के नेता बंबर ठाकुर एक बार फिर विवादों में फसते चले जा रहे है। नशे को लेकर बंबर ठाकुर ने मुख्यमंत्री को एक चिट्ठी लिखी जिसमे उन्होंने नेताओ के साथ साथ पत्रकारों के भी इस नशा तस्करी के मामले में घसीट दिया, इसके बाद बिलासपुर जिला के पत्रकारों ने कांग्रेस नेता बंबर ठाकुर ठाकुर का बहिष्कार कर दिया। इस बात की पुष्टि भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं विधायक त्रिलोक जमवाल ने की। इस संदर्भ में सोशल में भी दो पत्र वायरल हुए है। बंबर ठाकुर ने अपने पत्र के पहले

Read more

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा स्वच्छता ही सेवा अभियान

शिमला || 13 सितम्बर, 2024 || स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता थीम पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक जिला स्तरीय अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान स्वच्छ भारत मिशन की 10वीं वर्षगांठ के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से शुरू होगा और 2 अक्टूबर महात्मा गांधी की जयंती पर संपन्न होगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने जिला स्तरीय स्वच्छता अभियान की बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जिला भर में यह अभियान चलाया जाएगा। ऐसे में हम जब तक अपने व्यवहार में स्वच्छता को अपनाएंगे नहीं, तब

Read more

स्वच्छता के लिए 15 को विशेष ग्राम सभा में तय करें प्राथमिकताएं

हमीरपुर || 13 सितंबर, 2024 || उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक आयोजित किए जा रहे स्वच्छता ही सेवा-2024 पखवाड़े के मद्देनजर 15 सितंबर को जिला हमीरपुर की सभी 248 ग्राम पंचायतों में भी विशेष ग्राम सभा होगी। उन्होंने जिला के सभी पंचायत जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से इस विशेष ग्राम सभा में स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित सभी प्राथमिकताएं तय करने की अपील की है। उपायुक्त ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए इस विशेष ग्राम सभा में नए प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की जाएगी। स्वच्छता ही

Read more

विधायक विवेक शर्मा ने बंगाणा में नए बस अड्डे के लिए भूमि के शीघ्र चयन के दिए निर्देश

ऊना || 13 सितंबर, 2024 || कुटलैहड़ विधानसभा के विधायक विवेक शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए शुक्रवार को उपायुक्त ऊना जतिन लाल और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ ऊना में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में विधायक ने क्षेत्र की प्राथमिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आगामी विकास योजनाओं को तीव्रता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ के समग्र विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं और इन योजनाओं का शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। विवेक शर्मा ने कहा कि

Read more

ऊना पहुंचने पर स्टार पैरा एथलीट निषाद का गर्मजोशी से स्वागत

ऊना || 13 सितंबर, 2024 || पेरिस पैरालंपिक में रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाने वाले स्टार पैरा एथलीट निषाद कुमार का शुक्रवार को गृह जिला ऊना पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। जिला प्रशासन की ओर से जिला खेल एवं युवा सेवाएं अधिकारी उत्तम डोड ने इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम परिसर में उनका स्वागत किया। निषाद कुमार के साथ उनके पिता रशपाल सिंह, माता पुष्पा देवी, बहन रमा देवी और कोच नदीम अहमद भी मौजूद थे। 25 वर्षीय निषाद कुमार ऊना जिले की अंब तहसील के ग्राम पंचायत अंदौरा के बदाऊं गांव के रहने वाले हैं। निषाद ने

Read more

16 सितंबर को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

नाहन || 13 सितंबर, 2024 || विद्युत उपमंडल नाहन-1 के अंतर्गत आने वाले जरजा, बनोग, गायत्री मंदिर, यषवंत विहार, सैन की सेर आदि क्षेत्रों में 16 सितंबर, 2024 को प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव हेतु विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत उप मंडल नाहन ने देते हुए बताया कि यह शटडाउन मौसम खराब होने की स्थिति में रद्द कर दिया जाएगा।

Read more

हमीरपुर के वार्ड नंबर-4 में लगाई पोषण चौपाल

हमीरपुर || 13 सितंबर, 2024 || बाल विकास परियोजना हमीरपुर के सौजन्य से वृत्त हमीरपुर-2 के वार्ड नंबर 4 में पोषण माह के दौरान ‘पोषण चौपाल’ लगाई गई, जिसकी अध्यक्षता वृत्त पर्यवेक्षक एवं संरक्षण अधिकारी प्रदीप कुमार चौहान ने की। उन्होंने बताया कि पोषण माह के दौरान प्रतिदिन विषय तथा गतिविधि आधारित कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं, जिनमें ‘पोषण चौपाल’ भी शामिल हैं। पर्यवेक्षक ने कहा कि पारंपरिक हिमाचली व्यंजन पौष्टिक गुणों से भरपूर होते हैं और कभी ये हमारे भोजन की थाली का अहम हिस्सा हुआ करते थे। लेकिन, आज की पीढ़ी इनसे दूर होती जा रही है।

Read more

शिक्षा मंत्री 15 सितंबर को ठियोग तथा 16 सितंबर को रामपुर के प्रवास पर

शिमला || 13 सितम्बर, 2024 || शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 15 सितंबर को ठियोग और 16 सितंबर को रामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री 15 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे जुबड़ी ब्योन सांभर (ठियोग) में रिहाली मेले में मुख्य अतिथि होंगे। इसके उपरांत वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और जनता की समस्याएं सुनेंगे। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री 16 सितंबर को प्रातः 11.30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, दत्तनगर (रामपुर) में 68वें जिला स्तरीय अंडर-19 (गर्ल्स) टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

Read more

हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर राज्य स्तरीय अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिताओं का आयोजन

शिमला || 13 सितंबर, 2024 || भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर आज राज्य स्तरीय अंतर महाविद्यालयीय भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन, कविता वाचन व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं गेयटी थियेटर में आयोजित करवाई गई। विभाग के सहायक निदेशक सुरेश राणा ने सभागार में उपस्थित प्रदेश भर से आए महाविद्यालय के छात्रों, प्राध्यापकों व निर्णायक मण्डल का स्वागत किया। डाॅ. बलदेव ठाकुर, गुप्तेश्वरनाथ उपाध्याय, डाॅ. अशोक गौतम, डाॅ. वीरेन्द्र, डाॅ. बबीता, डाॅ. सत्यनारायण स्नेही व सुदर्शन वशिष्ठ निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे।  भाषण प्रतियोगिता का विषय ‘‘जनभाषा और राजभाषा के रूप में हिन्दी की दशा और दिशा’’ व

Read more

विधायक,डीसी और एसपी समेत सैंकड़ों लोगों ने किया पौधारोपण

ऊना || 13 सितंबर, 2024 || ऊना जिले के बसाल में शुक्रवार को हरित खनन दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर पौधारोपण कार्यक्रम में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा, उपायुक्त ऊना जतिन लाल और पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने भाग लिया और पौधारोपण किया। उन्होंने आम के पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इस प्रकार के प्रयासों के महत्व पर जोर दिया। बता दें, जिला क्रशर एसोसिएशन ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए अब से हर वर्ष 13 सितंबर को हरित खनन दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसी परिप्रेक्ष्य में जिला

Read more

परिवार के सही पोषण में महिलाओं की भूमिका सर्वोपरि

हमीरपुर || 13 सितंबर, 2024 || महिला एवं बाल विकास विभाग ने पोषण माह के तहत शुक्रवार को बाल विकास परियोजना टौणीदेवी के अंतर्गत ग्राम पंचायत चारियां दी धार के गांव रोपड़ी में जागरुकता शिविर आयोजित किया। शिविर की अध्यक्षता करते हुए विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने पोषण माह आयोजन के सभी मुख्य विषयों जैसे-शारीरिक विकास मापन, सही पूरक आहार, पोषण भी पढ़ाई भी, प्रौद्योगिकी आधारित पारदर्शिता एवं पर्यावरण संरक्षण से लोगों को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार की नींव होती हैं। उन्हें भोज्य पदार्थों में पोषक तत्वों की जानकारी होना बहुत जरूरी है। तभी

Read more