विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार इस दिन रहेंगे सिरमौर प्रवास पर

नाहन || 01 जनवरी 2025 || विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार 02 जनवरी को रेणुकाजी में महिला कांग्रेस को आयोध्या प्रवास के लिए हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना तथा दोपहर बाद कांडो में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि 03 जनवरी को उपाध्यक्ष चाडना में एक जनसभा को संबोधित करेंगे तथा दोपहर बाद ग्राम पंचायत दीद बगड में चमियाणा गांव के लिए नवनिर्मित सम्पर्क मार्ग का लोकापर्ण करने के उपरान्त चमियाणा में जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि 04 जनवरी को राजगढ़ में कानूनगो भवन का लोकापर्ण करने के उपरान्त नगरपालिका ठोस अपशिष्ट प्रबंधन

Read more

चौड़ू स्कूल की छात्राओं को बताया मासिक धर्म स्वच्छता का महत्व

नादौन || 01 जनवरी 2025 || बाल विकास परियोजना नादौन के तत्वावधान में किशोरियों के लिए माहवारी स्वच्छता बारे चलाई जा रही ‘वो दिन योजना’ के अंतर्गत विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जागरुकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौड़ू में जागरुकता शिविर आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय गर्ग ने की। इस अवसर पर स्कूल की लगभग 100 किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त स्वास्थ्य पर्यवेक्षक संतोष बन्याल ने किशोरियों को माहवारी के दौरान स्वच्छता का

Read more

“वो दिन” योजना के अंतर्गत जागरुकता शिविर का आयोजन

हमीरपुर || 01 जनवरी 2025 || महिला बाल विकास परियोजना हमीरपुर के सौजन्य से “वो दिन” योजना के अंतर्गत जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी हमीरपुर संजय गर्ग द्वारा की गई। शिविर में उपस्थित प्रतिभागियों को ANM रीना ने मासिक धर्म के समय व्यक्तिगत स्वच्छता, तथा मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई इसके उपरांत विभाग की ओर से पर्यवेक्षक एवं संरक्षण अधिकारी प्रदीप चौहान ने एनीमिया के लक्षण तथा बचाव और हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने के लिए खाना लोहे की कढ़ाई में बनाने व हरी पत्तेदार सब्जी

Read more

वॉलीबॉल सिलेक्शन की एक बार फिर सिलेक्शन क्यों : कश्यप

शिमला || 01 जनवरी 2025 || भाजपा के सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि खेलों में।राजनीति नहीं होनी चाहिए, अगर प्रदेश में वालीबाल टीम का सीनियर नेशनल के लिए चयन हो चुका है जिसका आयोजन जयपुर में 7 से 13 जनवरी को होने जा रहा है, तो अब ऐसी क्या नौबत आन पड़ी है कि इस टीम का चयन दोबारा करवाने का प्रयास किया जारहा है। 5 तारीख को इस टीम नेशनल खेलने जाना है अभी तो इस टीम का कैंप भी नहीं लगा और सरकार कही ना कही इस टीम को बदलने का काम कर

Read more

जिला प्रशासन की सक्रियता से ऊना शहर में सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित

ऊना || 01 जनवरी 2025 || नववर्ष के पहले दिन से ही जिला प्रशासन ऊना जनभलाई में पूरी सक्रियता और तत्परता से फील्ड में डटा दिखा। उपायुक्त जतिन लाल ने पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान और नगर परिषद ऊना के अधिकारियों के साथ ऊना के पुराने बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाजार में उत्पन्न समस्याओं का जायजा लिया और त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई की। दरअसल, नववर्ष के उपलक्ष्य में ऊना के व्यापारिक प्रतिष्ठानों द्वारा दी गई छूट और सेल के कारण बाजार में बीते एक-दो दिनों से भारी भीड़ उमड़ रही थी। ऐसे में विक्रेताओं

Read more

उपायुक्त कार्यालय परिसर की पार्किंग की निविदाएं अब 6 जनवरी को

हमीरपुर || 01 जनवरी 2025 || उपायुक्त कार्यालय परिसर की पार्किंग को मासिक किराये के आधार पर आवंटित करने के लिए अब 6 जनवरी सुबह साढे दस बजे तक निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। उपायुक्त की सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल ने बताया कि कार पार्किंग के आवंटन के लिए पहले 30 दिसंबर सुबह साढे दस बजे तक निविदाएं आमंत्रित की गई थीं, लेकिन इस अवधि तक कोई भी निविदा प्राप्त नहीं हुई। उन्होंने बताया कि तय समय सीमा के उपरांत 3 निविदाएं प्राप्त हुई। इस कारण उक्त प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है और अब 6 जनवरी सुबह साढे

Read more

6 जनवरी तक बंद रहेगी झनिक्कर-बढार सड़क

हमीरपुर || 01 जनवरी 2024 || भोरंज उपमंडल में झनिक्कर-बढार सड़क की मरम्मत के चलते इस सड़क पर यातायात 6 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश अमरजीत सिंह ने बताया कि झनिक्कर-बढार सड़क दिम्मी के पास क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसकी मरम्मत करवाने के लिए उक्त सड़क पर वाहनों की आवाजाही 6 जनवरी तक बंद की गई है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक दिम्मी-भरडू-डेरा परोल सड़क या पंजोत से धरयाड़ा, कंजयाण, डेरा परोल सड़क को वैकल्पिक रूट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

Read more

विशेष बच्चों ने डीसी को दी ‘हैपी न्यू ईयर’ की शुभकामनाएं

ऊना || 01 जनवरी 2025 || साल 2025 के शुभागमन पर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के स्कूल ‘आश्रय’ के विद्यार्थियों ने उपायुक्त जतिन लाल के कार्यालय में पहुंचकर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बच्चों के साथ केयर टेकर और शिक्षक भी उपस्थित रहे। बच्चों ने उपायुक्त को अपने हस्तनिर्मित बधाई कार्ड भेंट किए। उपायुक्त ने इस स्नेहिल व्यवहार के लिए बच्चों का आभार व्यक्त करते हुए प्रशासन की उनके समग्र विकास की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे समाज का सबसे कीमती संसाधन हैं और विशेष आवश्यकता वाले बच्चे हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। प्रशासन

Read more

हमीरपुर जिले में बन चुके हैं 469025 आभा कार्ड

हमीरपुर || 01 जनवरी 2024 || मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि जिला हमीरपुर में अभी तक 469025 आभा कार्ड बनाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत जिला हमीरपुर के तीन अस्पतालों में डॉ. राधाकृष्णन गवर्नमेंट मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टौणी देवी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानपुर में आभा आईडी द्वारा पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी लोगों से आग्रह किया है कि वे आभा कार्ड साथ लेकर ही अस्पताल जाएं। इससे उन्हें लंबी लाइनों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा और उनका हेल्थ

Read more

उपायुक्त ने बड़सर में की सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

बड़सर || 01 जनवरी 2025 || सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और विकासात्मक परियोजनाओं की ताजा स्थिति की समीक्षा के लिए बुधवार को उपायुक्त अमरजीत सिंह ने यहां बड़सर में उपमंडल स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों ने भाग लेकर उपायुक्त के समक्ष विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि सरकार ने आम लोगों कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई हैं, लेकिन जागरुकता के अभाव में कई पात्र लोग इनका लाभ नहीं उठा पाते हैं। इसलिए, सभी विभागों के अधिकारी फील्ड में इन योजनाओं का

Read more

सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के लिए ऋण में न हो देरी

हमीरपुर || 31 दिसंबर 2024 || उपायुक्त अमरजीत सिंह ने जिला के सभी बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत प्रायोजित किए गए ऋण एवं सब्सिडी के मामलों को लंबित न रखें और इन्हें तुरंत मंजूरी प्रदान करें। अगर किसी मामले में कोई कमी है तो उसके बारे में भी अतिशीघ्र निर्णय लें। सोमवार को यहां हमीर भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं बैंक सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि सभी बैंक आम लोगों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण प्रदान करें। इससे बैंकों का अपना

Read more

डीसी की खनन नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई

ऊना || 31 दिसंबर 2024 || ऊना जिले में अवैध और अवैज्ञानिक खनन पर नकेल कसने की मुहिम में उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को जिले में विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान खनन नियमों और वैज्ञानिक प्रक्रियाओं का उल्लंघन पाए जाने पर पांच खनन लीज़ को तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया . निलंबित खनन इकाइयों में लखविंदर सिंह यूनिट 3 गोंदपुर बुल्ला, लखविंदर सिंह यूनिट 1 पोलियां, महादेव स्टोन क्रशर नंगल खुर्द, एसएस स्टोन क्रशर हलेरां बिलना और बिल्डिंग स्ट्रेच क्रशिंग ज़ोन पुबोवाल शामिल हैं. इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि ऊना

Read more

सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर करेंगे नशे के खिलाफ जागरूक- उपायुक्त

शिमला || 31 दिसम्बर 2024 || शिमला जिला के सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर के साथ उपायुक्त अनुपम कश्यप ने विशेष बैठक आयोजित की । जिला की आम जनता को नशे के खिलाफ सोशल मीडिया इन्फलुएंसर जागरूक करेंगे। इस बैठक में दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिला में नशे के प्रति आम जनता को जागरूक करने में सोशल मीडिया बड़ी भूमिका है। ऐसे में जिला के सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर के साथ विस्तृत रूप से चर्चा की गई। सभी ने एकजुट होकर नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान में अपनी सहभागिता निभाने का आहवान किया है। उन्होंने कहा कि जिला में नशे के खिलाफ

Read more

उपायुक्त कार्यालय परिसर की पार्किंग की निविदाएं अब 6 जनवरी को

हमीरपुर || 31 दिसंबर 2024 || उपायुक्त कार्यालय परिसर की पार्किंग को मासिक किराये के आधार पर आवंटित करने के लिए अब 6 जनवरी सुबह साढे दस बजे तक निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। उपायुक्त की सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल ने बताया कि कार पार्किंग के आवंटन के लिए पहले 30 दिसंबर सुबह साढे दस बजे तक निविदाएं आमंत्रित की गई थीं, लेकिन इस अवधि तक कोई भी निविदा प्राप्त नहीं हुई। उन्होंने बताया कि तय समय सीमा के उपरांत 3 निविदाएं प्राप्त हुई। इस कारण उक्त प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है और अब 6 जनवरी सुबह साढे

Read more

जिला सिरमौर में वर्ष-2025 में होने वाली ग्राम सभा की बैठकों की तिथियां निर्धारित

नाहन || 31 दिसम्बर 2024 || जिला पंचायत अधिकारी अभिषेक मित्तल ने सिरमौर जिला की सभी पंचायतों में वर्ष-2025 में होने वाली ग्राम सभा की बैठकों की तिथियां निर्धारित कर बैठकें आयोजित करने संबंधी आदेश जारी किए है। उन्होंने बताया कि जिला की सभी पंचायतों में 5 जनवरी, 6 अप्रैल, 6 जुलाई व 2 अक्तूबर, 2025 को सभी पंचायत प्रधानों व सचिवों द्वारा ग्राम सभा की बैठक आयोजित की जाएगी।

Read more

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

नाहन || 31दिसम्बर 2024 || उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा की अध्यक्षता में आज जिला खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन उपायुक्त के सभागार में किया गया। उन्होंने सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा को सभी कारोबार कर्ताओं जिनमें दुकानदार, होटल, मिड डे मील, डिपुओं, आंगनवाड़ी केंद्र, कैंटीन, शराब की दुकानों के लाइसेंस अथवा पंजीकरण करने, नाहन शहर में बाहरी राज्यों से आने वाले दूध, ब्रेड व मिठाइयों के मासिक कानूनी सैम्पल लेने के अलावा मोबाईल फूड टेस्टिंग वैन के माध्यम से जिला के हर क्षेत्र से सैम्पल लेने व जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग को सभी

Read more

सुरेश कश्यप ने सिरमौर में केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की ली समीक्षा बैठक

नाहन | 26 नवम्बर 2024 | सांसद सुरेश कश्यप ने उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि इस बैठक का उद्देश्य केन्द्र सरकार द्वारा सिरमौर में चलाई जा रही योजनाओं की कार्य समीक्षा करने व उन योजनाओं को  समयबद्ध व चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने के साथ-साथ केन्द्र सरकार द्वारा आरम्भ की गई नई योजनाओं का लाभ भी जिला वासियों को मिल सके। उन्होने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह रुके कार्यों को समयबद्ध व गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण करें। उन्होंने  अधिकारियों   को आदेश दिये कि

Read more

शिक्षण संस्थानों मे आधारभूत ढांचे को किया जा रहा है सुदृढ़-हर्षवर्धन चौहान

नाहन | 26 दिसम्बर 2024 | विद्यार्थियों को गुणात्मक, संस्कारयुक्त, व्यवसायिक तथा आधुनिक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है। इसके तहत शिक्षण संस्थानों में आधारभूत ढ़ाचे को सुदृढ किया जा रहा है। यह जानकारी उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज वीरवार को शिलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सडियार में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में जहां मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाता है वहीं विद्यार्थियों को इस

Read more

रेणुका विधानसभा क्षेत्र के संगडाह में खोला जाएगा डे बोर्डिंग स्कूल–विनय

नाहन | 26 दिसंबर 2024 | प्रदेश सरकार छात्रों को उनके घर द्वार के समीप  शिक्षण माहौल और गुणवत्तायुक्त अधोसंरचना प्रदान करने के लिए कार्य कर रही है। यह उदगार विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज रेणुका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला  संगडाह के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने स्कूल स्टाफ व विद्यार्थियों को सालाना समारोह की बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ी की भी अहम भूमिका होती है हमारे सिरमौर में भी प्रतिभावान लड़के लड़कियां हैं जो खेलों में ही नहीं सरकारी नौकरी में

Read more

ब्लड सर्विस टीम ऊना मानवता के लिए कर रही बेहतरीन कार्य – जतिन लाल

ऊना | 26 दिसम्बर 2024 | टीम ऊना ब्लड सर्विस(एनजीओ) और एमआरसी ग्रुप के सहयोग से आईएसबीटी बस अड्डा ऊना में स्वर्गीय लक्की  दड़ोच    की पहली पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर में उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। रक्तदान शिविर में 95 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। उपायुक्त जतिन लाल ने ब्लड  सर्विस टीम द्वारा मानवता के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। बल्ड सर्विस टीम लगातार रक्तदान के क्षेत्र में कार्य कर रही है जोकि काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान

Read more