नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर द्वारा चलाया गया सफाई अभियान

हमीरपुर || 28 सितंबर, 2024 || युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से नेहरू युवा केन्द्र हमीरपुर द्वारा स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत चिल्ड्रन पार्क में सफाई अभियान चलाया गया,जिसमें 20 युवाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। युवाओं द्वारा चिल्ड्रन पार्क में प्लास्टिक एकत्रित किया गया एवं स्वच्छता शपथ ली गई।नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे हमीरपुर जिला में चलाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला युवा अधिकारी श्री प्रदीप कुमार एवं सुश्री भारती मोंगरा उपस्थित रहे। कार्यक्राम का आयोजन भूतपूर्व स्वयंसेवी शशि

Read more

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान का एक दिवसीय जिला सिरमौर प्रवास कार्यक्रम

नाहन || 28 सितंबर, 2024 || उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चैहान 29 सितंबर, 2024 को प्रातः 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कफोटा में आयोजित होने वाले रोजगार मेला में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।

Read more

नाहन के एसएफडीए हॉल में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर आयोजित

नाहन || 28 सितम्बर, 2024  || 14 सितम्बर से 2 अक्तूबर, 2024 तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024 के अंतर्गत आज नाहन के एसएफडीए हॉल में स्वच्छता से जुडे सिरमौर जिला आए सफाई मित्रों के लिए सफाई मित्र सुरक्षा हेतू एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एलआर वर्मा ने की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा पखवाडे में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां जैसे स्कूली बच्चों द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली निकालना, गंदे हॉटस्पॉट की पहचान करना तथा गंदगी को साफ करना इत्यादि शामिल है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से हमारे दृष्टिकोण

Read more

कामगार कल्याण बोर्ड के शिविर में 92 श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच

हमीरपुर || 28 सितंबर || हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड कार्यालय हमीरपुर ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शनिवार को हमीरपुर के निर्माणाधीन बस स्टैंड की साइट पर श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया। इस दौरान लगभग 92 श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इन श्रमिकों के एचआईवी, हैपेटाइटिस-बी, टीबी और अन्य टेस्ट किए गए तथा उन्हें मुफ्त दवाइयां भी दी गईं। स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों ने हृदय रोग एवं जांच के संबंध में भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। श्रम कल्याण अधिकारी रश्मि ने श्रमिकों को हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण

Read more

पीजी कॉलेज नाहन में “सृजन: अनलीश क्रिएटिविटी” बैनर तले विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन

नाहन || 28 सितंबर, 2024 || डॉ यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में “सृजन: अनलीश क्रिएटिविटी” बैनर तले विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय युवा महोत्सव ग्रुप वन समिति द्वारा 23 सितंबर से 28 सितंबर तक चली विभिन्न प्रतियोगिताओं का समापन किया गया जिसमें विजयी रहे विद्यार्थियों को प्राचार्य प्रेमराज भारद्वाज द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के आरंभ सरस्वती माता के समक्ष द्वीप प्रज्वलन से हुआ। नंदिनी और स्नेहा ने स्वागत नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। प्रो ट्विंकल ने सभी का स्वागत करते हुए भाषण प्रतियोगिता तथा वाद _विवाद प्रतियोगिता के फाइनल का आगाज किया जिसमें

Read more

86 सहकारी समितियों को होगा कंम्पयूटीकरण – उपायुक्त

शिमला || 28 सितंबर 2024 || जिला स्तरीय क्रियान्वयन एवं निगरानी समिति की बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित की गई। इस बैठक में प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स-पीएसीएस) की कंप्यूटरीकरण परियोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि जिला में परियोजना के दूसरे चरण में 86 सहकारी समितियों का कंम्यूटीकरण किया जाएगा। इस अभियान के तहत हर प्राथमिक कृषि ऋण समिति के कंम्यूटीकरण के लिए 3.91 लाख रुपए जारी किए जाते है। पहले चरण में 38 समितियों का कंम्यूटीकरण हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के अंतर्गत पीएसीएस

Read more

महात्मा गांधी जयंती कार्यक्रम संबंधी बैठक का आयोजन

नाहन || 28 सितम्बर || सहायक आयुक्त गौरव महाजन की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय में 02 अक्तूबर को महात्मा गांधी जयंती कार्यक्रम के आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र नाहन के प्रांगण में प्रातः 6ः30 बजे उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा व अन्य अधिकारी एवं उपस्थित गणमान्य लोग गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इस अवसर पर सभी स्कूली बच्चों और उपस्थित लोगों को उपायुक्त द्वारा शपथ भी दिलाई जाएगी तदोपरांत स्कूली बच्चों द्वारा गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए पांच मिनट का भाषण

Read more

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक कुमार के देखरेख में आकलन शिविर का आयोजन

बिलासपुर || 28 सितंबर || स्पर्श कार्यक्रम के अंतर्गत अडिप तथा व्योश्री योजना के माध्यम से झंडूता ब्लॉक के अंतर्गत शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक कुमार के देखरेख में विश्राम गृह बरठीं में आकलन शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विवेक कुमार ने बताया कि जिला रेड क्रॉस कमेटी और महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से कलोल और बरठी में आकलन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमे दिव्यांगजनों को उनकी दिव्यांगता के आधार पर तथा वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरण/ कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाने हेतू आकलन किया गया । उन्होंने

Read more

पंचायत और शहरी निकाय के उपचुनाव के लिए सवैतनिक अवकाश

हमीरपुर || 28 सितंबर || जिला की विभिन्न पंचायतीराज संस्थाओं में रिक्त 8 पदों और नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर-7 के पार्षद के उपचुनाव हेतु रविवार 29 सितंबर को होने मतदान के लिए इन क्षेत्रों के सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों-निगमों एवं अन्य सार्वजनिक उपक्रमों के कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, औद्योगिक इकाइयों और अन्य सभी प्रतिष्ठानों में छुट्टी रहेगी। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों और कामगारों को भी इस दिन मतदान के लिए सवैतनिक अवकाश मिलेगा। एडीएम राहुल चौहान ने बताया कि सभी औद्योगिक इकाइयों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और दुकानों इत्यादि में कार्य करने वाले कामगारों को भी विशेष सवैतनिक अवकाश मिलेगा। एडीएम ने

Read more

अल्पसंख्यकों की सब्सिडी के लिए आय सीमा अब 3 लाख

हमीरपुर || 28 सितंबर || अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को विभिन्न योजनाओं के तहत सस्ती दरों पर ऋण और अन्य वित्तीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए अधिकतम आय सीमा बढ़ाकर अब 3 लाख रुपये कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्रेडिट लाइन-1 आय सीमा के संबंध में राष्ट्रीय स्तर पर हुए संशोधन को हिमाचल प्रदेश में भी लागू कर दिया गया है। निगम के प्रबंध निदेशक ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों के लिए यह आय सीमा पहले 98 हजार रुपये और शहरी क्षेत्रों

Read more

बड़सर में महिला-पुरुष सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजरों के साक्षात्कार 3 को

हमीरपुर || 28 सितंबर || ईवान सिक्योरिटी फंक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड शिमला सिक्योरिटी गार्ड्स और सुपरवाइजरों के 100 पदों पर भर्ती के लिए 3 अक्तूबर को उपरोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लेगी। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए दसवीं, बारहवीं या स्नातक पास उम्मीदवार पात्र होंगे तथा इनकी आयु 20 से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पुरुष अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 5 फुट 7 इंच तथा वजन 60 किलोग्राम हो। जबकि, महिला अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 5 फुट 4 इंच तथा वजन 48 किलोग्राम होना चाहिए। कंपनी द्वारा चयनित उम्मीदवारों को 12 हजार से

Read more

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 30 सितंबर तक मनाया जा रहा है आयुष्मान भारत पखवाड़ा- अजय पाठक

नाहन || 28 सितंबर || मुख्य चिकित्सा अधिकारी अजय पाठक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना के छः साल पूर्ण होने के उपलक्ष पर सिरमौर जिला में स्वास्थ्य विभाग 30 सितंबर तक आयुष्मान भारत पखवाडे का आयोजन कर रहा है जिसके तहत जिला की सभी आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को इस योजना के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सिरमौर में आयुष्मान भारत योजना में एक लाख दो हजार पांच सौ सतरह (102517) लोग पंजीकृत हो चुके है। जिला में अब तक पैंतीस करोड़ चौंसठ लाख

Read more

डीसी ऑफिस के अनुपयोगी कंप्यूटर हार्डवेयर सामग्री के लिए निविदाएं 30 तक

हमीरपुर || 28 सितंबर || उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर की विभिन्न शाखाओं के पुराने एवं अनुपयोगी कंप्यूटरों, पिं्रटरों, फोटो स्टैट मशीनों और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान को खुली नीलामी के माध्यम से ‘जैसा है, जहां है’ के आधार पर नीलाम किया जाएगा। इसके लिए सहायक आयुक्त कार्यालय ने 30 सितंबर सुबह 10ः30 बजे तक सीलबंद निविदाएं आमंत्रित की हैं। सहायक आयुक्त पवन शर्मा ने बताया कि ई-वेस्ट (प्रबंधन नियम) 2016 के तहत केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड या हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में पंजीकृत फर्म या बोलीदाता ही इस नीलामी में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर सुबह 10ः30

Read more

अनिरुद्ध सिंह 29 सितंबर को ग्राम पंचायत धगाली व बलग के प्रवास पर

शिमला || 28 सितंबर 2024 || ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह 29 सितंबर, 2024 को ग्राम पंचायत धगाली व बलग के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि पंचायती राज मंत्री 29 सितंबर को दोपहर 2 बजे ग्राम पंचायत धगाली में बिशु मेले में शिरकत करेंगे। इसके उपरांत वह ग्राम पंचायत धगाली में पंचायत भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात पंचायती राज मंत्री 4.30 बजे ग्राम पंचायत बलग का निरीक्षण करेंगे।

Read more

राजेश धर्माणी ने दाड़ी में लगभग 6 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का किया उद्घाटन

बिलासपुर || 28 सितंबर || नगर निगम योजना ,आवास और तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्मानी ने विकासखंड घुमारवीं के ग्राम पंचायत दाबला के गांव दाड़ी में लगभग 6 लाख रुपए   की लागत से नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार गांव और वहां के लोगों के विकास के लिए कार्य कर रही है। कहा कि भावी पीढ़ी स्वस्थ तंदुरुस्त और बेहतर नागरिक बने इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा हैं। कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के भौतिक विकास के लिए बहुत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा

Read more

सफलता प्राप्ति के लिए विद्यार्थी स्कूल की हर गतिविधि में भाग लें – राजेश धर्मानी

बिलासपुर || 28 सितम्बर || नगर निगम योजना, आवास और तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्मानी ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे सफलता प्राप्ति के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलों, संस्कृतिक तथा स्कूल की अन्य गतिविधियों को भी नियमित समय दें, वे ऑल राउंडर बने, हर क्षेत्र में सक्षम और सशक्त बने ताकि भविष्य में देश के बेहतर नागरिक बन सकें। राजेश धर्मानी शुक्रवार को घुमारवीं के डीएवी स्कूल में लड़के तथा लड़कियों की 14, 17 तथा 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की राज्य स्तरीय खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ करने के उपरांत खिलाड़ियों

Read more

समग्र शिक्षा कला उत्सव में नन्हें चित्रकारों ने उकेरे खूबसूरत रंग

हमीरपुर || 27 सितंबर || शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) हमीरपुर में शुक्रवार को खंड स्तरीय समग्र शिक्षा कला उत्सव -2024 आयोजित किया गया। इस कला उत्सव में 25 विद्यालयों के लगभग 70 विद्यार्थियों ने प्राइमरी और अप्पर प्राइमरी के अलग-अलग वर्गों के लिए आयोजित फिंगर एंड थंब पेंटिंग, कैलीग्राफी, कार्ड मेकिंग, रंगोली, स्केचिंग और 2-डी पेंटिंग प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इन नन्हें प्रतिभाशाली चित्रकारों ने शानदार पेंटिंग्स, स्केच, कार्ड्स और रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी कलाकृतियों में कई खूबसूरत रंग उकेरे। इस अवसर पर मेजबान स्कूल के प्रधानाचार्य मुश्ताक मोहम्मद

Read more

राजस्व मंत्री ने मिनी सचिवालय भावानगर में खण्ड स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक ली

रिकांग पिओ || 28 सितंबर, 2024 || राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के निचार स्थित मिनी सचिवालय भावानगर के सम्मेलन कक्ष में खण्ड स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक ली। बैठक में विद्युत आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल, सम्पर्क मार्गों के रख-रखाव, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रिक्त पदों, सीवरेज निकासी एवं लम्बित पड़े विकास कार्यों पर गहनता से विचार-विमर्श किया गया और संबंधित विभागों को उचित दिशा-निर्देश दिए गए। कैबिनेट मंत्री ने उपस्थित अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित किया और वर्तमान राज्य सरकार की विकासात्मक गतिविधियों को गति प्रदान करने के निर्देश

Read more

पॉवरग्रिड कॉरपोरेशन ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर, 150 लोगों ने करवाई जांच

हमीरपुर || 28 सितंबर || पॉवरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड उपकेंद्र हमीरपुर ने शनिवार को स्वच्छता ही सेवा-2024 के तहत गांव चौकी कनकरी में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया। पॉवरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड उपकेंद्र हमीरपुर के सीनियर डीजीएम अमित कुमार ने शिविर का शुभारंभ किया। चौकी कनकरी और इसके आसपास के कई गांवों के लोगों ने इस स्वास्थ्य जांच शिविर का भरपूर लाभ उठाया तथा अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। शिविर के दौरान आम लोगों की सुविधा के लिए 2 मोबाइल रक्त जांच लैब उपलब्ध करवाई गईं। इन मोबाइल लैब के माध्यम से लोगों

Read more

आर.एस. बाली ने की दूसरी सांस्कृतिक सन्ध्या की अध्यक्षता, महोत्सव के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा

अंब || ऊना, 28 सितंबर || माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक सन्ध्या की अध्यक्षता पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री रैंक) आर.एस बाली ने की। उन्होंने महोत्सव के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। बाली ने माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाने के लिए दिए 25 लाख रुपये की घोषणा भी की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू उनके साथ रहे। उपायुक्त जतिन लाल ने बाली और अन्य मेहमानों को सम्मानित किया। पर्यटन विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता इस दौरान आर.एस बाली ने कहा कि

Read more