भोरंज में 9-10 को होगी मॉक ड्रिल्स, एसडीएम ने की तैयारियों की समीक्षा

भोरंज 05 अक्तूबर। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा इस वर्ष भी एक अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक डिजास्टर रिस्क रिडक्शन यानि आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर जागरुकता कार्यक्रम ‘समर्थ-2024’ के तहत कई गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में 9 अक्तूबर को मिनी सचिवालय भोरंज और 10 अक्तूबर को आईटीआई भोरंज में मॉक ड्रिल्स आयोजित की जाएंगी। इन मॉक ड्रिल्स की तैयारियों के संबंध में शनिवार को यहां मिनी सचिवालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम शशिपाल शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्हांेने उपमंडल के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मॉक ड्रिल के लिए अपने-अपने

Read more

मशोबरा स्कूल में 280 शब्दकोश किए वितरित

शिमला, 04  अक्तूबर, 2024 उपायुक्त अनुपम कश्यप ने  ‘अपना विद्यालय – द हिमाचल स्कूल एडॉप्शन प्रोग्रोम’ के तहत  गोद लिए हुए राजकीय आर्दश वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मशोबरा में शुक्रवार को बच्चों को शब्दकोश वितरित करवाए । खंड विकास अधिकारी अंकित कोटिया ने आज मशोबरा स्कूल में जाकर सभी छात्रों को शब्दकोश वितरित किए। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार द्वारा  स्कूलों और समाज के बीच बेहतर समन्वय सहित सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में  ‘अपना विद्यालय – द हिमाचल स्कूल एडॉप्शन प्रोग्रोम’ चलाया गया है, जिसमें जिला के अधिकारियों ने एक-एक स्कूल को गोद लिया है। मशोबरा स्कूल के 273 बच्चों को ये शब्दकोश दिया

Read more

प्रारम्भिक शिक्षा ऊना द्वारा जिला स्तर पर शास्त्री अध्यापकों के भरे जाएंगे 6 पद

ऊना, 4 अक्तूबर। प्रारम्भिक शिक्षा विभाग ऊना द्वारा जिला स्तर पर शास्त्री अध्यापकों के 6 पद भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों से बैच वाइज अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना सोमलाल धीमान ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय ऊना, अम्ब, बंगाणा व हरोली द्वारा प्रायोजित किए गए अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 14 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना के कार्यालय में होगी। अभ्यर्थियों की सूची, बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यताओं, आयु सीमा, वेतनमान, वर्तमान में भर्ती के लिए विचाराधीन बैच सहित विभिन्न प्रमाण पत्रों की जानकारी कार्यालय की वेबसाइट www.ddeeuna.in    पद उपलब्ध

Read more

अतिरिक्त जिला दण्ड़ाधिकारी सिरमौर ने निकाला जिला रेडक्रास सोसाईटी का रैफल ड्रा

नाहन 04 अक्तूबर- अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी सिरमौर एल. आर. वर्मा द्वारा आज उपायुक्त  कार्यालय के सभागार में जिला रेडक्रास सोसायटी नाहन का रैफल ड्रा निकाला गया। जिला रेडक्रास सोसायटी के रैफल ड्रा का परिणाम इस प्रकार रहाः- पहला पुरस्कार एक मोटरसाइकिल जिसके विजेता टिकट नम्बर 044173 रहे तथा दूसरा पुरस्कार 25 इंच एलसीडी टिकट नम्बर 044972 के नाम रहा और तीसरा पुरस्कार 90 लीटर का एल.जी. फ्रीज के विजेता रहे टिकट नम्बर 096525, चौथे पुरस्कार के रूप में दो लैप टोप का ड्रा निकाला गया जिसके विजेता टिकट नम्बर 035189 तथा 045188 रहे, पांचवा पुरस्कार दो फोन एनड्राइड 6 ईंच

Read more

नादौन में सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड के साक्षात्कार 8 को

हमीरपुर 04 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई, बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती के लिए 8 अक्तूबर को सुबह 10 बजे उपरोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या पास तथा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा उन्हें 16,500 रुपये से लेकर 19,500

Read more

टाॅयलेट पर टैक्स लगाना दिमागी अस्वस्थता की निशानी है।

शिमला, डाॅ0 राजीव बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा हिमाचल प्रदेश ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस की सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सरकार टैक्स लगाने वाली सरकार और संस्थानों की तालाबंदी करने वाली सरकार के रूप में जानी जाएगी। सत्ता में आते ही सुखविन्द्र सरकार ने डीजल पर 7 रू0 प्रति लीटर वैट लगाया, स्टैम्प डयूटी को 500 प्रतिशत तक बढ़ाया, एचआरटीसी के किराये में भारी बढ़ोतरी की, ग्रामीण क्षेत्रों में पीने के पानी पर टैक्स लगाया, शहरी क्षेत्रों में पानी की दरों में भारी वृद्धि की, बिजली की दरों में 40 प्रतिशत से ज्यादा वृद्धि की, घरेलू, औद्योगिक और व्यवसायिक

Read more

हर्षवर्धन चौहान ने पांवटा साहिब में किया राज्य स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

नाहन 04 अक्तूबर- उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब में 04 अक्तूबर से 07 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली अंडर-19 राज्य स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन बड़ा ही ऐतिहासिक है क्योंकि यहाँ 12 जिलों की 68 विधानसभा क्षेत्रों के बच्चे इन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब गुरु की नगरी के नाम से विख्यात है यहाँ गुरु गोबिन्द सिंह ने अपने जीवन के चार साल बिताए हैं जिस कारण यहाँ

Read more

प्रवासी मजदूर की पहचान और सत्यापन कराना होगा आवश्यक- जिला मजिस्ट्रेट

नाहन 04 अक्तूबर- जिला मजिस्ट्रेट एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने धारा 163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के अन्तर्गत आदेश जारी किए है जिसके तहत सिरमौर जिला में कोई भी नियोक्ता, ठेकेदार, व्यापारी किसी भी प्रवासी मजदूर को छोटे अनौपचारिक काम, सेवा, अनुबंध या श्रम में तब तक नहीं लगाएगा जब तक कि ऐसे प्रवासी मजदूर की पहचान और सत्यापन के लिए संबंधित कार्य क्षेत्र अधिकारी को पासपोर्ट आकार की फोटो के साथ पूरा विवरण प्रस्तुत नहीं करते हैं। उन्होंने यह भी आदेश जारी किए है कि कोई भी प्रवासी मजदूर जो सिरमौर जिला में किसी भी प्रकार के स्वरोजगार,

Read more

ट्रिपल आईटी में यलगार 2024 खेल महोत्सव का आगाज

ऊना, 4 अक्टूबर। आईआईआईटी ऊना में वार्षिक खेल महोत्सव यलगार 2024 का शुभारंभ पद्मश्री एवं अर्जुन पुरस्कार सम्मानित डीएसपी ऊना अजय ठाकुर ने किया। खेल महोत्सव की शुरुआत एक अनोखे रैंप वॉक से हुई जिसमें छात्र प्रतिनिधियों ने सभी खेलों का प्रदर्शन किया। इस दौरान बच्चों द्वारा भव्य मार्च-पास्ट भी किया गया। मुख्य अतिथि अजय ठाकुर ने छात्र समन्वयकों से यलगार 2024 की मशाल प्राप्त करके खेल महोत्सव का आधिकारिक उद्घाटन किया। श्री अजय ठाकुर और प्रो. मनीष गौड़, निदेशक ट्रिपल आईटी ऊना ने कबड्डी मैच का शुभारंभ करते हुए पहली रेड डाली और छात्रों को सभी खेलों में सक्रिय

Read more

ग्रामीण विकास मंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री ने रखी बढ़ई पंचायत भवन की आधारशिला

शिमला || 04  अक्तूबर, 2024 || ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह तथा लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज विकासखंड टुटू के अंतर्गत ग्राम पंचायत बढ़ई के पंचायत भवन की आधारशिला रखी। ग्रामीण विकास मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बढ़ई पंचायत भवन का निर्माण कार्य 1 करोड़ 14 लाख रुपए से एक साल के भीतर पूर्ण किया जाएगा।  उन्होंने इस संदर्भ में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि प्रदेश में बन रहे नए पंचायत भवन पर अब 1 करोड़ 14 लाख रुपए तक की राशि खर्च की जा रही है,

Read more

फोरलेन समस्याओं का निपटारा तुरंत करें- उपायुक्त

शिमला, 04  अक्तूबर, 2024 शिमला में कैथलीघाट से ढली फोरलेन निर्माण से सम्बंधित विभिन्न मुद्दों पर उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन शुक्रवार को किया गया। उपायुक्त ने एनएचएआई और निर्माण कार्य कंपनी को निर्देश दिए है कि मौके पर अगर किसी मुद्दे का समाधान एक सप्ताह के भीतर नहीं हो पाता है, तो ऐसे मुद्दे तुरंत उपमंडलाधिकारी (ना.) शिमला ग्रामीण के ध्यान में लाना अनिवार्य होगा। उपायुक्त ने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही प्रभावितों की समस्या के निराकरण के लिए कंपनी और एनएचएआई दोनों

Read more

मंडियों के स्थानांतरण से यातायात होगा व्यवस्थित – उपायुक्त

शिमला, 04  अक्तूबर, 2024 शिमला शहर से सब्जी मंडी, अनाज मंडी, लक्कड़ मंडी और मोटर माकेर्ट को शहर से बाहर स्थानातरिंत करने को लेकर आज यहां उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने कहा कि शहर से सब्जी मंडी, अनाज मंडी, लक्कड़ मंडी और ट्रांसपोर्ट को बाहर स्थानांतरित करने की दिशा में प्रशासन प्रयासरत  है। इसके लिए भविष्य की दृष्टि से भूमि का चयन होना बहुत जरूरी है। हर दिन शहर में वाहनों की संख्या में इजाफा हो रहा है। वहीं बाजारों के कारण यातायात व्यवस्था को बनाए रखना  प्रशासन के समक्ष एक बड़ी चुनौती रहती

Read more

‘विधान से समाधान’ में महिलाओं के कानूनों एवं योजनाओं की दी जानकारी

हमीरपुर 04 अक्तूबर। राष्ट्रीय महिला आयोग ने राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) के सहयोग से शुक्रवार को यहां हमीर भवन में विधिक जागरुकता कार्यक्रम ‘विधान से समाधान’ आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता उपमंडलीय विधिक सेवाएं समिति हमीरपुर के अध्यक्ष एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सूर्य प्रकाश ने की। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को मुफ्त कानूनी सहायता योजना, नालसा के पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर तथा अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। तेजाब हमलों, यौन उत्पीड़न, मानव तस्करी और अन्य क्रूरताओं की शिकार महिलाओं के अधिकारों की रक्षा तथा उनके कल्याण के लिए बनाए गए विभिन्न अधिनियमों एवं कल्याणकारी योजनाओं पर भी

Read more

कांग्रेस राज में पत्तल में ही छेद, पैसा आता तो है पर जाता किधर है कोई हिसाब नहीं : नड्डा

बिलासपुर, देवभूमि हिमाचल आगमन पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण रसायन मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का हार्दिक स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन बिलासपुर में कला एवं सांस्कृतिक विभाग के मैदान में किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा लोक सभा चुनाव में प्रदेश में चार बटा चार, 100 नतीजे के लिए जनता का आभार। आज पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने यह हमारे लिए गर्व का विषय, भारत में 18 में एनडीए और 13 भाजपा की शुद्ध सरकार बन चुकी है, देश में 98% भू भाग पर कमल खिला है यह भाजपा की शक्ति को दिखता

Read more

सठवीं की महिलाओं ने सीखी मशरूम की खेती

हमीरपुर 04 अक्तूबर। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से बड़सर उपमंडल के गांव सठवीं की महिलाओं के लिए उनके गांव में ही आयोजित दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को संपन्न हो गया। शिविर के समापन के बाद इन महिलाओं को मट्टनसिद्ध स्थित आरसेटी के परिसर में प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रमाण पत्र वितरण समारोह में आईटीआई हमीरपुर के प्रधानाचार्य सुभाष चंद शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने प्रतिभागी महिलाओं को उद्यमिता के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं तथा अपना उद्यम स्थापित करने के लिए बैंकों की ऋण योजनाओं

Read more

दुगनेड़ी में 15 बच्चियों का जन्मदिन मनाया, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी की

हमीरपुर || 03 अक्तूबर 2024 || अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर महिला एवं बाल विकास विभाग 2 से 11 अक्तूबर तक बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कई जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। वीरवार को हमीरपुर की निकटवर्ती ग्राम पंचायत बजूरी के आंगनवाड़ी केंद्र दुगनेड़ी में भी एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रम मिशन शक्ति की जिला समन्वयक कल्पना ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष 2 से 11 अक्तूबर तक अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के तहत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसका शुभारंभ 2 अक्तूबर को विशेष ग्राम सभा

Read more

शिमला मंडल के युवा मोर्चा ने चलाया सदस्यता अभियान, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रहे उपस्थित

शिमला || 03 अक्तूबर 2024 || भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा शिमला शहरी द्वारा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें सैकड़ों युवाओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई गई। भाजपा का सदस्य बनने के लिए विश्विद्यालय के छात्रों में भारी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष तिलक राज अपसथित रहे और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरों शोरों से स्वागत किया गया। इनके अलावा युवा जिलाध्यक्ष शिमला हनीश चोपड़ा, शिमला मंडल अध्यक्ष सुनील धर, पूर्व पार्षद शैली शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुमित ठाकुर, श्याम शर्मा, और रमेश ठाकुर और जिला महामंत्री सूर्य मेहता और

Read more

जिला निर्वाचन अधिकारी ने फागु स्थित ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

शिमला || 03 अक्तूबर, 2024 || जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ फागु स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक तिमाही में ईवीएम वेयरहाउस को खोलकर उसके अन्दर की स्थिति का जायजा लिया जाता है। उन्होंने बताया कि ईवीएम वेयरहाउस के निरीक्षण में सभी चीजें व्यवस्थित पाई गई हैं। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया जाता है, जिसमें ईवीएम की सुरक्षा के लिए पुलिस गार्द, डयूटी रजिस्टर, अग्निशामक यंत्रों,

Read more

उद्योग मंत्री करेंगेे छात्रों की अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

नाहन || 03 अक्तूबर 2024 || श्रम एवं रोजगार, संसदीय मामले तथा उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 03 अक्तूबर, 2024 की सांय शिमला से रवाना होंगे तथा रात्रि ठहराव नाहन के सर्किट विश्राम गृह में करेंगे तथा अगले दिन 04 अक्तूबर को शुक्रवार के दिन प्रातः 11ः00 बजे राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के छात्रों की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि इसी दिन दोपहर बाद 2ः00 बजे उद्योग मंत्री शिमला के लिए रवाना होंगे।

Read more

नवोदय में 9वीं और 11वीं की खाली सीटों के लिए आवेदन 30 तक

हमीरपुर || 03 अक्तूबर 2024 || जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान नौंवीं और ग्यारहवीं कक्षा में रिक्त सीटों को भरने के लिए पार्श्व प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। इस प्रवेश परीक्षा के लिए 30 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। ये आवेदन वेबसाइट cbseitms.nic.in/2024 सीबीएसईआईटीएमएस.एनआईसी.इन/2024 पर किए जा सकते हैं। नवोदय विद्यालय के प्राचार्य विक्रम कुमार ने बताया कि अगर किसी विद्यार्थी को आवेदन में किसी भी तरह की दिक्कत आ रही है तो वह मोबाइल नंबर 82194-82550 या 89540-39120 पर संपर्क कर सकता है।

Read more