महिलाओं को आगे बढ़ने में हर संभव सहायता करें : अनुपम कश्यप

शिमला || 08 मार्च 2025 || उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य उन विषयों पर बात करने का है जो महिलाओं के लिए समस्या उत्पन्न करते हैं और उनके उज्जवल भविष्य में बाधा बनते हैं। यह हम सबका कर्तव्य है की हम महिलाओं को आगे बढ़ने में हर संभव सहायता करें। उपायुक्त आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गेयटी थियेटर में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में बतौर मुख्यातिथि महिलाओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आज शिमला शहर में यातायात को सुगम

Read more

आजादी के बाद डोडरा क्वार में पहली बार मनाया महिला दिवस

शिमला || 08 मार्च 2025 || आज हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया जिसमें उपमंडल दण्डाधिकारी डोडरा क्वार धर्मेश रामोत्रा, डॉ अक्षिता, डॉ सचिन एमओ क्वार विशेष रूप में शामिल रहे। इस उपलक्ष पर डोडरा क्वार के महिला मंडल के सदस्य तथा अन्य महिलाओं और लड़कियों ने भाग लिया। महिला मंडल कितेरवाड़ी की प्रधान निर्मला चौहान ने अपने संबोधन में बताया की अपने जीवन में तथा डोडरा क्वार में पहली बार महिला दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर लगभग 500 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। महिला दिवस में

Read more

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

ऊना || 08 मार्च 2025 || अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को लाला जगत प्रकाश नारायण कन्या महाविद्यालय, कोटला खुर्द में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला रेड क्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल की धर्मपत्नी श्रीमती रेणु शेरावत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान ने की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ऊना की धर्मपत्नी श्रीमती निधि और अतिरिक्त उपायुक्त ऊना की धर्मपत्नी श्रीमती लक्ष्मी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस वर्ष महिला दिवस की

Read more

होली उत्सव के लिए पहले दिन 160 से अधिक लोक कलाकारों ने दिए ऑडिशन

हमीरपुर || 08 मार्च 2025 || सुजानपुर के राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव-2025 की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए लोक कलाकारों के ऑडिशन शनिवार से यहां उपायुक्त कार्यालय में आरंभ हो गए। पहले दिन 160 से अधिक कलाकार ऑडिशन के लिए पहुंचे। इनमें लोक कलाकारों के अलावा बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी शामिल थे। जिला हमीरपुर के लोक कलाकारों के ऑडिशन रविवार को भी होंगे। जबकि, सोमवार को अन्य जिलों के लोक कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे।

Read more

अ•भा•वि•प• हिमाचल प्रदेश वि•वि• इकाई का अभ्यास वर्ग हुआ शुरू – आशीष शर्मा

शिमला || 08 मार्च 2025 || अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला इकाई के इकाई मंत्री आशीष शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय इकाई द्वारा दो दिवसीय इकाई अभ्यास वर्ग का आयोजन विकासनगर शिमला के सरस्वती विद्या मंदिर में किया गया है जो 08 मार्च से शुरू हो चुका है। प्रत्येक वर्ष होने वाले इकाई के इस अभ्यास वर्ग में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को विद्यार्थी परिषद के सिद्धांत, वैचारिक यात्रा एवं कार्य पद्धति के बारे में बताया जाता है। विभाग संगठन मंत्री अश्वनी ठाकुर द्वारा दीप प्रज्वलन कर एच पी यू इकाई के अभ्यास वर्ग का विधिवत शुभारंभ किया

Read more

मिड डे मील वर्करज़ यूनियन सम्बन्धित सीटू की हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी की बैठक शिमला में सम्पन्न

शिमला || 08 मार्च 2025 || मिड डे मील वर्करज़ यूनियन सम्बन्धित सीटू की हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी की बैठक गुरदास वर्मा की अध्यक्षता में शिमला में सम्पन्न हुई। बैठक में सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, उपाध्यक्ष जगत राम, बालक राम, विवेक कश्यप, हिमी देवी, शांति देवी, पुष्पा शर्मा, सुदेश कुमार, पूनम, नरेश कुमारी, मीना, मीरा खान, बबीता, बिमला, इंद्र, जानकी, ध्यान चंद कालटा, पवन, तारा, अनीता, चम्पा आदि शामिल रहे। विजेंद्र मेहरा, जगत राम, गुरदास वर्मा व हिमी देवी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मिड डे मील वर्कर्स की मांगों व मोदी सरकार की मिड डे मील

Read more

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में युवा कांग्रेस ने आयोजित किया महिला सम्मान दिवस

शिमला || 08 मार्च 2025 || भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस को देशभर में महिला सम्मान दिवस के रूप में मनाया और विभिन्न राज्यों में उत्कृष्ट महिलाओं के लिए शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में हिमाचल युवा कांग्रेस द्वारा शिमला स्थित राजीव भवन में राज्य स्तरीय महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। युवा कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष अमला कश्यप और पूनम चोपड़ा की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और उनके योगदान को समाज में

Read more

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर SFI हि.प्र.वि इकाई ने की खेल प्रतियोगिता आयोजित

शिमला || 08 मार्च 2025 || आज पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया, जिसमें महिलाओं के अधिकारों, समानता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में एस एफ आई हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय ने भी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें विश्वविद्यालय के लडकियों ने भाग लिया जिसमे उनका उल्लेखनीय योगदान रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ एस एफ आई विश्विद्यालय इकाई सचिव रितेश द्वारा किया गया। रितेश ने काहा की “महिलाएं समाज की रीढ़ हैं और उनकी भागीदारी के बिना किसी भी राष्ट्र की प्रगति संभव नहीं है। आज महिलाएं शिक्षा, विज्ञान, राजनीति,

Read more

विकास के हर क्षेत्र में महिलाएं निभा रही महत्वपूर्ण योगदान – उपायुक्त किन्नौर

रिकांग पीओ || 08 मार्च, 2025 || अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज किन्नौर जिला के रिकांग पिओ स्थित बचत भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि इस वर्ष महिला दिवस की थीम कार्य में तेजी (Accelerate action) रखी गई है जिसके तहत महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देने के कार्य में तेजी लाना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विकास के हर क्षेत्र में महिलाएं महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर रही हैं। उपायुक्त ने बताया कि किन्नौर जिला में महिलाओं का लिंगानुपात पूरे

Read more

भोरंज में रैडक्रॉस सोसाइटी कर रही है सराहनीय कार्य: सुरेश कुमार

भोरंज || 08 मार्च 2025 || उपमंडल स्तरीय रैडक्रॉस सोसाइटी ने शनिवार को भरेड़ी के डीएवी स्कूल परिसर में रैडक्रॉस मेले का आयोजन किया, जिसमें विधायक सुरेश कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मेले के दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर, प्रदर्शनियां, राहत वितरण और अन्य गतिविधियां भी आयोजित की गईं। इस अवसर पर सुरेश कुमार ने कहा कि भोरंज में उपमंडलीय इकाई की स्थापना के बाद अल्प अवधि में ही रैडक्रॉस सोसाइटी ने सराहनीय कार्य किया है। इसके माध्यम से कई गरीब एवं जरुरतमंद लोगों की मदद की जा रही है। विधायक ने कहा कि रैडक्रॉस

Read more

महिलाओं के शिक्षित, स्वस्थ व सशक्त होने से देश होगा उन्नत-डॉ. प्रियंका चन्द्रा

नाहन || 08 मार्च 2025 || अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज जिला सिरमौर के डाईट नाहन में जिला स्तरीय कार्यकम आयोजित हुआ जिसमें उप मंडलाधिकारी पच्छाद डॉ. प्रियंका चन्द्रा ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, राजनीति, खेलकूद व प्रशासन सहित हर क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रही है और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज को विकसित करने में अपना योगदान दे रही है। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमेशा ही महिलाओं के संघर्ष की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

Read more

हमीरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत में 2731 केसों का निपटारा

हमीरपुर || 08 मार्च 2025 || अदालतों में लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए शनिवार को जिला हमीरपुर के तीन न्यायिक परिसरों हमीरपुर, नादौन और बड़सर में भी राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई। जिला एवं सत्र न्यायधीश और जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष भुवनेश अवस्थी की अध्यक्षता में लगाई गई इन लोक अदालतों में कई केसों की सुनवाई की गई तथा कई मामलों का त्वरित निपटारा कर दिया गया। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान सुनवाई के लिए आए कुल 9400 केसों में 2731 का त्वरित निपटारा कर

Read more

नाहन क्षेत्र को बड़ी सौगात मिलने पर विधायक अजय सोलंकी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

नाहन || 08 मार्च 2025 || नाहन विधानसभा क्षेत्र में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने और जनता की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने के लिए बनोग – जबल का बाग – कांशीवाला सड़क (8.6 किलोमीटर) के निर्माण हेतु 12 करोड़ 36 लाख रुपए की राशि स्वीकृत कर दी गई है। यह सौगात मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने 4 फरवरी को हुई विधायक प्राथमिकता बैठक में दी थी, जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति सरकार ने महज एक महीने के भीतर प्रदान कर दी। इसके अलावा, 1 करोड़ 12 लाख रुपए की राशि आर्मी को भूमि अधिग्रहण के बचे हुए भुगतान

Read more

महिला दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ केंद्र, नाहन में भव्य समारोह आयोजित

नाहन || 08 मार्च 2025 || अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ केंद्र, नाहन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें इनर व्हील क्लब की चीफ एडवाइजर श्रीमती मधु बिंदल जी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।बहन ममता अग्रवाल (प्रेसिडेंट इनर व्हील) रेनू कश्यप (चीफ एडिटर एमबीएम), अंजना शर्मा (प्रवक्ता) विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस विशेष आयोजन में महिलाओं के आध्यात्मिक, सामाजिक और मानसिक सशक्तिकरण पर जोर दिया गया। इस कार्यक्रम में बहन मधु बिन्दल ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की समानता और उनके योगदान को सम्मान देने के लिए दुनिया

Read more

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से कांप उठती है कांग्रेस, झूठ बोल जनता को करती है गुमराह : नंदा

शिमला || 08 मार्च 2025 || मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के हिमाचल दौरे से घबराए कांग्रेस के नेता एवं मंत्री। झूठे आरोप लगा कर जनता को गुमराह कर रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता, दम है तो कांग्रेस को सच बोलना चाहिए। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से कांग्रेस कांप उठती है, झूठ बोल जनता को गुमराह करती है।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एक लाख करोड़ के कर्ज के आंकड़े पर कांग्रेस के नेताओं ने पहुंचने का काम किया, यह कर्ज खर्च का हुआ यह अभी तक पता नहीं और

Read more

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने एम्स बिलासपुर में नई स्वास्थ्य सुविधाओं का किया शुभारंभ

बिलासपुर || 07 मार्च 2025 || केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने शुक्रवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर का दौरा किया और कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने एम्स के अधिकारियों, डॉक्टरों और मरीजों से संवाद किया और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। जन औषधि फार्मेसी का निरीक्षण और संवाद स्वास्थ्य मंत्री ने बी-ब्लॉक स्थित जन औषधि फार्मेसी का निरीक्षण किया और प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (PMBJP) के लाभार्थियों से बातचीत की। उन्होंने दवाओं की गुणवत्ता, प्रभावशीलता और उपलब्धता को लेकर फीडबैक लिया। लाभार्थियों ने बताया कि इस योजना

Read more

बिलासपुर में विकास परियोजनाओं की समीक्षा, मंत्री राजेश धर्मानी ने दिए अधूरे कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश

बिलासपुर || 06 मार्च 2025 || नगर नियोजक, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्मानी की अध्यक्षता में वीरवार को उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में जिला में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला के सभी उच्च अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री राजेश धर्मानी ने बताया कि जिला की चारों विधानसभा क्षेत्रों में नाबार्ड के अंतर्गत 13 सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जबकि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 19 सड़कों का निर्माण जारी है। इसके अलावा, स्वास्थ्य, शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, लेबर एंड एंप्लॉयमेंट, ट्रेजरी, टूरिज्म और

Read more

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का बिलासपुर आगमन पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

बिलासपुर || 06 मार्च 2025 || भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का बिलासपुर आगमन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, त्रिलोक जमवाल, जीत राम कटवाल, रणधीर शर्मा द्वारा जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उनके साथ भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा एवं सह प्रभारी संजय टंडन भी उपस्थित रहे। बिरोजा फैक्ट्री के समीप जगत प्रकाश नड्डा द्वारा जिला बिलासपुर भाजपा कार्यालय का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर नड्डा ने पूजा कर और शिलान्यास पट्टिका का लोकार्पण भी किया। भाजपा के सभी नेताओं एवं कार्यकताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई एवं

Read more

मैड़ी में 7 मार्च से होली मेले की धूम,प्रशासन पूरी तरह तैयार

ऊना || 06 मार्च 2025 || ऊना जिले के उपमंडल अंब के मैड़ी में सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक होली मेला 7 मार्च से शुरू हो रहा है। 7 से 17 मार्च तक चलने वाले इस मेले के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक प्रबंधों को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, जिन्होंने अपनी जिम्मेदारियां संभाल ली हैं। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि मेले में पुलिस व यातायात प्रबंधन सहित स्वच्छता, विद्युत, पेयजल प्रबंधन को लेकर विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मेले के दौरान

Read more

नड्डा का कांग्रेस पर हमला, मैं स्वास्थ्य मंत्री हूं आंखें ठीक कर सकता हूं पर रोशनी नहीं दे सकता

बिलासपुर || 06 मार्च 2025 || भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी द्वारा आयोजित के जनसभा में कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मानसिक दिवालियापन के दौर से गुजर रही है, कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की नहीं केवल भाई, बहन और माता की पार्टी बनकर रह गई है, कांग्रेस पार्टी के पास किसी भी प्रकार का सिद्धांत नहीं है। नड्डा ने कांग्रेस पार्टी के आगे सवाल रखा की क्या वह महात्मा गांधी, सरदार पटेल एवं सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों पर चल पाई ? इस दौरान जनसभा में बैठे लोगों ने ऊंचे

Read more