नलवाड़ी मेले के सांस्कृतिक संध्या ऑडिशन संपन्न, दूसरे दिन 120 से अधिक कलाकारों ने किया प्रतिभा प्रदर्शन
बिलासपुर || 12 मार्च 2025 ||नलवाड़ी मेले के दौरान आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं के लिए कलाकारों के ऑडिशन प्रक्रिया का आज समापन हुआ। किसान भवन, बिलासपुर में आयोजित ऑडिशन के दूसरे और अंतिम दिन 120 से अधिक कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें उपमंडल सदर, उपमंडल घुमारवीं सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कलाकार शामिल रहे। अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर डॉ. निधि पटेल की अध्यक्षता में हुए इस ऑडिशन में सहायक लोक संपर्क अधिकारी, असिस्टेंट प्रोफेसर (संगीत-वोकल) मनोहर लाल शर्मा और बॉयज स्कूल बिलासपुर के संगीत अध्यापक नरेंद्र उपस्थित रहे। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि 13 मार्च
Read more