क्षय रोग उन्मूलन पर बैठक आयोजित, क्षय रोग मुक्त पंचायतों को किया गया सम्मानित

रिकांग पिओ || 25 अक्तूबर, 2024 || किन्नौर जिला के उपायुक्त कार्यालय सभागार के सम्मेलन कक्ष में आज उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में क्षय रोग उन्मूलन पर एक बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों से क्षय रोग मुक्त पंचायतों का ब्यौरा मांगा तथा इन पंचायतों में आयोजित स्क्रीनिंग प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इस प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने के लिए स्थानीय पंचायत जन-प्रतिनिधियों से सीधे संवाद के माध्यम से सुझाव आमंत्रित किए और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने जल विद्युत परियोजनाओं में कार्य कर रहे प्रवासी श्रमिकों की क्षय रोग स्क्रीनिंग प्रक्रिया के

Read more

समर्थ-2024″ संगडाह व नौहराधार में मॉक ड्रिल व जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

नाहन 25 अक्टूबर: उपायुक्त सिरमौर के निर्देशानुसार आज वीरवार को आपदा जोखिम न्यूनिकरण “समर्थ -2024″ सुरक्षित निर्माण अभ्यास” के अवसर पर डी.डी.एम.ए. सिरमौर, होमगार्ड चतुर्थ बटालियन, नाहन और अग्निशमन केंद्र, नाहन की संयुक्त टीमों द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, संगडाह व नौहराधार जिला सिरमौर में संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें संयुक्त रूप से लगभग 490 प्रतिभागियों/विद्यार्थियों को विभिन्न आपदाओं, जीवन रक्षक कौशल के बारे में जागरूक किया गया और मॉक ड्रिल भी करवाई गई। होमगार्ड टीम का नेतृत्व प्लाटून कमांडर, नरेश कुमार ने किया। अंत में प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, संगडाह व नौहराधार, जिला सिरमौर ने

Read more

दीपावली मनाते समय बरतें आवश्यक सावधानियां : विनय कुमार

हमीरपुर || 25 अक्तूबर 2024 || होमगार्ड्स की दसवीं वाहिनी हमीरपुर के कमांडेंट विनय कुमार ने सभी जिलावासियों से दीपावली का त्योहार मनाते समय कुछ सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि खुशियों के इस पर्व में कोई दुर्घटना न हो सके। उन्होंने बताया कि दिवाली के दौरान आतिशबाजी, पटाखे और फुलझड़ियां चलाते समय या दीप प्रज्जवलन से आग लगने की घटनाओं की आशंका रहती है। इसलिए, इस दौरान सावधानी बरतने की आवश्यकता भी होती है। कमांडेंट ने बताया कि इस दौरान कुछ छोटी-छोटी सावधानियां बरतने से कई दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। विनय कुमार ने कहा कि दिवाली

Read more

लोक निर्माण मंत्री 26 अक्तूबर को गड़ावग गांव के प्रवास पर

शिमला || 25 अक्तूबर, 2024 || लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 26 अक्तूबर, 2024 को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री 26 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे ग्राम पंचायत चैली के गांव गड़ावग में सीवरेज प्लांट का दौरा करेंगे और लोगों की समस्याएं सुनेंगे।

Read more

मुख्यमंत्री 26 अक्तूबर को होंगे डोडरा क्वार के प्रवास पर

शिमला || 25 अक्तूबर, 2024 || मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंद्र सिंह सुक्खू 26 अक्तूबर, 2024 को डोडरा क्वार के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 26 अक्तूबर को प्रातः 11.20 बजे चैधार मैदान में गसांगो से जिसकुन तक सम्पर्क सड़क का उद्घाटन करेंगे तथा डोडरा से चमधार तक सड़क व गांव पुजारली (डोडरा क्वार) से टाल पुल होते हुए उत्तराखंड सीमा तक सम्पर्क मार्ग का शिलान्यास करेंगे। इसके पश्चात, वह लाभार्थियों को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि वितरित करेंगे। इसके उपरांत वह जनता को संबोधित कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। उन्होंने बताया कि

Read more

क्षेत्रीय अस्पताल में कुपोषित बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

बिलासपुर || 25 अक्टूबर 2024 || राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन बिलासपुर, रेडक्रॉस सोसायटी और महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में कुपोषित बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने शिरकत करते हुए सभी 50 बच्चों के परिवारों को जिला रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से पोषण किट वितरित किए और पोषण से संबंधित जानकारी प्रदान की। शिविर में सदर ब्लॉक के कुल 50 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, साथ ही उनके जरूरी टेस्ट भी करवाए

Read more

कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लोकल कमेटी शिमला का आठवां सम्मेलन सम्पन्न

शिमला || 24 अक्तूबर 2024 || भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लोकल कमेटी शिमला का आठवां सम्मेलन कालीबाड़ी हॉल शिमला में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में खुले सत्र के साथ सम्मेलन की शुरुआत हुई। सम्मेलन में सौ से ज्यादा पार्टी सदस्यों ने भाग लिया। सम्मेलन में तीन रिक्त पदों के साथ सत्रह सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। कॉमरेड जगत राम को सचिव, कॉमरेड बालक राम, महेश वर्मा, अशोक वर्मा, सोनिया, कमल, प्रताप, विक्रम, हेमराज चौधरी, डॉ विजय कौशल, अंकुश, रितेश, सन्नी व हितेंद्र को सदस्य चुना गया। सम्मेलन का उद्घाटन पार्टी राज्य सचिव डॉ ओंकार शाद ने किया। सम्मेलन को

Read more

मतदाता सूचियों में शत-प्रतिशत पंजीकरण के लिए सहयोग करें राजनीतिक दल

भोरंज || 24 अक्तूबर 2024 || भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 29 अक्तूबर से 28 नवंबर तक किए जाने वाले मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनर्निरीक्षण के संबंध में वीरवार को एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 36-भोरंज के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शशिपाल शर्मा ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विशेष संक्षिप्त पुनर्निरीक्षण की प्रक्रिया, विशेष पंजीकरण अभियान और मतदाता पंजीकरण के अन्य सभी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। एसडीएम ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे क्षेत्र के सभी पात्र लोगों के नाम मतदाता

Read more

बेस्ट आउट ऑफ बेस्ट प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

नादौन || 24 अक्तूबर 2024 || पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नादौन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत बच्चों के कौशल विकास के लिए विद्यालय के प्राथमिक विभाग में बेस्ट आउट ऑफ बेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अपने हाथों से पेपर फ्लावर, पेन-पेंसिल स्टैंड और अन्य सजावटी सामान तैयार करके अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन दिया। इस प्रतियोगिता के तीसरी कक्षा के वर्ग में ईशानी प्रथम, प्रत्यूष द्वितीय और स्वास्तिक एवं अथर्व संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। चौथी कक्षा में सान्या अवस्थी प्रथम, रितिक द्वितीय और अक्षज तृतीय रहे। पांचवीं कक्षा में जागृति ठाकुर ने पहला,

Read more

भाजपा के संगठनात्मक चुनावों हेतु सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ राजीव भारद्वाज को प्रदेश संगठन चुनाव अधिकारी नियुक्त

शिमला || 24 अक्तूबर 2024 || भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संगठन चुनाव अधिकारी के लक्ष्मण ने भाजपा के संगठनात्मक चुनावों हेतु सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ राजीव भारद्वाज को प्रदेश संगठन चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ राजीव सैजल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल को प्रदेश सह-चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। आज प्रदेश अध्यक्ष डाॅ राजीव बिन्दल व अन्य प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में उक्त तीनो नेताओं ने अपना पदभार संभाला। प्रदेश संगठनात्मक चुनाव अधिकारी अपनी टीम के साथ मिलकर केन्द्रीय नेतृत्व के दिशा-निर्देशानुसार आगामी तीन महीने में हिमाचल

Read more

विदेश में रोजगार के लिए जिला रोजगार कार्यालय में करें आवेदन

हमीरपुर || 24 अक्तूबर 2024 || जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इंटरनेशनल रिक्रूटमेंट ईएफएस फैसिलिटी सर्विस (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड बंगलूरु की ओर से विदेशी प्लेसमेंट के लिए दुबई में बाइक राइडर, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, सिविल सुपरवाइजर, सिविल कारपेंटर, सिविल हेल्पर, पेंटर, मेल टीम लीडर, फीमेल टीम लीडर, फीमेल क्लीनर, मेल क्लीनर, लिटिर पिकर, मशीन ऑपरेटर, रोड स्वीपर, बूम लिफ्ट ऑपरेटर, फसाड क्लीनर, लैंडस्केप सुपरवाइजर, लैंडशकिपिंग टीम लीडर, इरीगेशन तकनीशियन, गार्डनर, असिस्टेंट तकनीशियन, मेसन पेंटर, रेजिडेंट तकनीशियन फीमेल, सीनियर तकनीशियन, टीम लीडर इत्यादि पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इन पदों के लिए

Read more

लोक निर्माण मंत्री ने चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में किया विकास परियोजनाओं की प्रगति का निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश

अंब || (ऊना), 24 अक्तूबर 2024 || लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई-4) के चौथे चरण में प्रदेश को 4 हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि प्राप्त होगी। यह धनराशि प्रदेश के 800 गांवों को बेहतर रोड़ कनेक्टिविटी सुनिश्चित बनाने पर व्यय की जाएगी। उन्होंने यह बात गुरुवार को चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अपने दौरे में अनेक महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के निरीक्षण के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण तरीके

Read more

बिलासपुर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर समीक्षा बैठक काआयोजन

बिलासपुर || 24 अक्टूबर 2024 || मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 29 अक्टूबर को गोविंद सागर झील में मंडी भराड़ी के पास वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज का उद्घाटन के लिए दौरा प्रस्तावित है। जिसके मद्देनजर नजर इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने के लिए बचत भवन में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश सरकार में नगर नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा और व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री श्री राजेश धर्मानी ने की। बैठक में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। धर्मानी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, और वॉटर स्पोर्ट्स के

Read more

जेपी नड्डा से हिमाचल को दी कई सौगातें, कांग्रेस के मंत्री की टिप्पणी निराधार : नंदा

शिमला || 24 अक्तूबर 2024 || भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि कांग्रेस के मंत्री जगत को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से ईर्षा हो रही है। जेपी नड्डा पर भ्रमित टिप्पणियां कर कांग्रेस के मंत्री केवल सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहते है, भाजपा के दिग्गज नेता जेपी नड्डा ने हिमाचल के लिए क्या क्या किया है वो हिमाचल की जनता को पता है। नंदा ने जगत सिंह नेगी से पूछा कि हिमाचल की धरती पर एम्स की सौगात कौन लाया ? हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, बल्क ड्रग पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क, अनेकों मेडिकल कॉलेज

Read more

ऊना जिला की 68 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित, उपायुक्त ने किया सम्मानित

ऊना || 24 अक्तूबर 2024 || ऊना जिले की 68 ग्राम पंचायतों को राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन (एनटीईपी) कार्यक्रम 2023 के तहत टीबी मुक्त घोषित किया गया है। इस उपलक्ष्य में गुरुवार को जिला परिषद ऊना के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में उपायुक्त जतिन लाल ने पंचायतों को सम्मानित किया। उपायुक्त ने पंचायत प्रतिनिधियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किए। जतिन लाल ने बताया कि ये पंचायतें टीबी मुक्त के मानकों पर खरा उतरी हैं और संभावित क्षय रोगियों की पहचान कर उन्हें समय पर उपचार दिलाने में स्वास्थ्य विभाग की

Read more

युवा संसद 2024 का हुआ शुभारंभ, कुलदीप पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत

शिमला || 24 अक्तूबर, 2024 || हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में 24 और 25 अक्तूबर को युवा संसद में क्रीमीलेयर और आरक्षण संशोधन विधेयक-2024 पर “युवा संसद” का शुभारंभ वीरवार को किया गया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित करके “युवा संसद 2024” का शुभारंभ किया। युवा संसद को संबोधित करते हुए अध्यक्ष, हि. प्र. विधानसभा कुलदीप पठानिया ने कहा कि कोई भी व्यक्ति विशेष, विचारधारा या संस्थान सर्वोच्च नहीं बल्कि सिस्टम सर्वोच्च होता है। उन्होंने कहा सरकार, प्रशासन, न्यायालय, सरकारी संस्थान संविधान का हिस्सा है। यहां विचारों का टकराव निरंतर

Read more

मतदाता सूचियों में दर्ज हों सभी पात्र युवाओं के नाम: शशिपाल शर्मा

भोरंज || 24 अक्तूबर 2024 || विधानसभा क्षेत्र 36-भोरंज की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनर्निरीक्षण-2025 की तैयारियों के संबंध में वीरवार को एसडीएम एवं भोरंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शशिपाल शर्मा ने यहां मिनी सचिवालय में क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। एसडीएम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनर्निरीक्षण 29 अक्तूबर से 28 नवंबर तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी युवाओं और किन्हीं कारणों से छूटे अन्य लोगों के

Read more

पंचायतीराज विभाग ने बिझड़ी और धंगोटा में आयोजित किए जागरुकता कार्यक्रम

बिझड़ी || 24 अक्तूबर 2024 || किसी भी ग्राम पंचायत के चहुमुखी विकास में ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकती है। यह योजना तैयार करते समय विकास के सभी पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए। वीरवार को ग्राम पंचायत बिझड़ी और ग्राम पंचायत धंगोटा में आयोजित जागरुकता कार्यक्रमों में जीपीडीपी और पंचायतीराज विभाग की कई अन्य योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इन कार्यक्रमों में आसपास की अन्य ग्राम पंचायतों सकरोह, जमली, महारल, बड़ाग्रां, बल्हविहाल, भैल, समताणा और दंदवीं के जनप्रतिनिधियों, सचिवों, ग्राम पंचायत योजना एवं सुविधा दल के सदस्यों और आम लोगों ने

Read more

राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम शिमला द्वारा दो दिवसीय एफ.पी.ओ. प्रशिक्षण प्रोग्राम का आयोजन

शिमला || 24 अक्तूबर 2024 ||राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम शिमला द्वारा दो दिवसीय एफ.पी.ओ. प्रशिक्षण प्रोग्राम दिनांक 23-24 अक्टूबर 2024 को एग्री एज ए.सी.एस.टी.आई सांगटी शिमला में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सचिव सहकारिता हि.प्र. सरकार सी.पाॅल रासु चेयरमैन राज्य सहकारी बैंक, देवेन्द्र श्याम, राज्य सहकारी बैंक प्रबंध निदेशक, श्रवण मान्टा, राज्य सहकारी बैंक, निदेशक जगदीश शर्मा, सी.जी.एम. क्षेत्रीय कार्यालय शिमला नार्बाड, विवेक पठानिया तथा हि.प्र. सरकार के सहकारिता विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे। राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम शिमला के क्षेत्रीय निदेशक भूपेन्द्र मंडावी ने मुख्य अतिथि सचिव सहकारिता हि.प्र. सरकार सी.पाॅल रासु तथा मंच पर

Read more

संजय टण्डन की माता ब्रिजपाल टण्डन 91 वर्ष की आयु मे देहांत, नड्डा बिंदल जयराम ने शोक किया व्यक्त

शिमला || 24 अक्तूबर 2024 || भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश सह-प्रभारी संजय टण्डन की माता ब्रिजपाल टण्डन 91 वर्ष की आयु में आज देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज दोहपर चंडीगढ़ में किया जाएगा। बृजपाल टण्डन स्व0 बलराम जी दास टण्डन की धर्मपत्नी थी। संजय टण्डन की माता जी का जन्म 1932 में अमृतसर में हुआ और 1958 में बलराम जी दास टण्डन के साथ उनका विवाह हुआ था। उनकी तीन संताने संजय टण्डन, अल्का टण्डन व पूनम टण्डन है। 1975 में आपातकाल के समय संजय टण्डन को जेल में डाला गया था उस समय इनकी

Read more