हिमाचल प्रदेश डिफैंस अकादमी चन्द्रलोक कालोनी ऊना में जागरूकता शिविर आयोजित

ऊना || 23 मार्च 2025 || सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से हिमाचल प्रदेश डिफैंस अकादमी चन्द्रलोक कालोनी ऊना के सभागार में निदेशक रिटायर्ड कर्नल डी पी वशिष्ट की अध्यक्षता में जागरूकता शिविर लगाया गया। इस जागरूक में नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम 1955 तथा अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान तहसील कल्याण अधिकारी ऊना जतिन्द्र शर्मा ने विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही दिव्याँगजनों के सामर्थ्य, विकलाँग राहत भत्ता, इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय विकलाँग पैंशन योजना, विकलाँग विवाह योजना, विकलाँग छात्रवृति योजना, विकलाँग कौशल विकास,राष्ट्रीय न्यास, यूडीआईडी (विकलाँगता पहचान पत्र), स्वयं

Read more

जोगीपंगा-टांडा-तलाई-लिद कोट रोड़ पर वाहनों की आवाजाही बंद

ऊना || 23 मार्च 2025 || जोगीपंगा-टांडा-तलाई-लिद कोट रोड़ पर 14/500 से 18/500 किलोमीटर तक के भाग पर वाहनों की आवाजाही 23 मार्च से 1 अप्रैल तक तक बंद रहेगी। उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और 116 के तहत इस संदर्भ में आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि यह आदेश सड़क मार्ग के अपग्रडेशन कार्य सहित अन्य निर्माण कार्यों के त्वरित और सुचारू संचालन को लेकर जारी किए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि सिंगल रोड़ होने के कारण यातायात के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं बनाया गया है। उपायुक्त

Read more

भाषा एवं संस्कृति विभाग के कवि सम्मेलन में कवियों ने बांधा समां

हमीरपुर || 22 मार्च 2025 || होली पखवाड़े के उपलक्ष्य पर भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग ने शनिवार को यहां हमीर भवन एक कवि सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें जिले भर के पच्चीस से अधिक कवियों की सहभागिता रही। इस अवसर पर जानी-मानी लोक गायिका मनसा पंडित मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता लालचंद ठाकुर ने की। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कवियों ने अपनी रचनाएं पेश करके खूब वाहवाही लूटी। युवा शायर कार्तिक ने ‘माटी के माधव से आऊंगा समझदारों में एक दिन, रंग जो मेरे कुम्हार का एहसास लेगा’ गज़ल पेश की। अशोक

Read more

एचपीयू में पर्यावरण और स्वास्थ्य पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

शिमला || 22 मार्च 2025 || मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान सलाहकार (नवाचार, डिजीटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस) गोकुल बुटेल ने आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के विधि विभाग द्वारा आयोजित “भारत में पर्यावरण और स्वास्थ्य: पर्यावरण कानूनों के मुद्दे और चुनौतियां” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम की अध्यक्षता की। प्रधान सलाहकार ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता एवं जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है ताकि बदलते पर्यावरण को संरक्षित किया जा सके। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश को प्रथम हरित राज्य बनाने की दिशा में अग्रसर है। इसके लिए हर विभाग को ई-वाहनों

Read more

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ऋण दिवस आयोजित, 25 स्वयं सहायता समूहों ने लिया भाग

ऊना || 22 मार्च 2025 || राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत शनिवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण हाॅल ऊना में ऋण दिवस आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक आयुक्त ऊना वीरेंद्र शर्मा ने की। कार्यक्रम में जिला प्रशासन, बैंक प्रतिनिधियों और जिला के 25 पंजीकृत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया। ऋण दिवस के दौरान विभिन्न बैंकों के अधिकारियों ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया, अनुदान योजनाओं और व्यवसायिक गतिविधियों में वित्तीय सहायता के बारे में जानकारी दी। सहायक आयुक्त वरिंद्र शर्मा ने बताया कि लोन दिवस आयोजित

Read more

कृषि और पर्यटन प्रदेश का भविष्य – विक्रमादित्य सिंह

शिमला || 22 मार्च 2025 || जिला स्तरीय किसान मेला बनुटी में शनिवार को आयोजित किया गया, जिसमें लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था में कृषि का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रदेश की 69 प्रतिशत जनसंख्या प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कृषि पर निर्भर है। इसी कारण प्रदेश सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और उनकी आय बढ़ाने व खेती की लागत घटाने के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं लागू कर रही है।

Read more

जिला हमीरपुर में आबकारी ईकाइयों का आबंटन

हमीरपुर || 22 मार्च 2025 || राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने जिला हमीरपुर में आबकारी ईकाइयों के आबंटन के लिये दूसरे चरण की नीलामी प्रक्रिया शनिवार को यहां बचत भवन में पूरी कर ली। यह प्रक्रिया आबंटन कमेटी के पीठासीन अधिकारी एवं हमीरपुर के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान, राज्य कर एवं आबकारी विभाग के संयुक्त आयुक्त विवेक महाजन, नीलामी के पर्यवेक्षक एवं जीएसटी के उप-आयुक्त नरेन्द्र सेन और राज्य कर एवं आबकारी विभाग हमीरपुर के उप-आयुक्त कंवर शाह देव सिंह कटोच की उपस्थिति में पूर्ण की गई। इस नीलामी में सुजानपुर यूनिट के लिए उच्चतम निविदा 14.35 करोड़

Read more

विक्रमादित्य सिंह 24 मार्च को करेंगे ग्राम पंचायत चेबड़ी का दौरा

शिमला || 22 मार्च 2025 || लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 24 मार्च, 2025 को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चेबड़ी के गांव लोटी का दौरा करेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि विक्रमादित्य सिंह 24 मार्च को प्रातः 10.30 बजे सुन्नी-लुहरी मार्ग का निरिक्षण करेंगे और इसके पश्चात् प्रातः 11 बजे ग्राम पंचायत चेबड़ी में सुन्नी बांध का दौरा करेंगे।

Read more

21.09 करोड़ में नीलाम हुई शराब की 29 दुकानें

ऊना || 22 मार्च 2025 || ऊना जिले में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए शराब के ठेकों की 6 अनाबंटित यूनिटों को 9 ईकाइयों में विभाजित करके नीलामी प्रक्रिया का दूसरा चरण शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। यह नीलामी ऊना के बचत भवन ऊना में जिला प्रशासन और आबकारी विभाग द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित की गई। पूरी प्रक्रिया अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर की देखरेख में पूरी हुई। एडीसी ने बताया कि दूसरे चरण में 9 इकाइयों में कुल 33 शराब की दुकानों की नीलामी की जानी थी। इनमें से 8 ईकाइयों की 29 दुकानों की नीलामी

Read more

जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ने लक्की ड्रॉ विजेताओं को वितरित किए चैक

ऊना || 22 मार्च 2025 || जिला रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा गणतंत्र दिवस-2025 के अवसर पर निकाले गए लक्की ड्रॉ विजेताओं को शनिवार को डीआरडीए हॉल ऊना में पुरस्कार राशि के चैक वितरित किए गए। जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना के अध्यक्ष एवं उपायुक्त जतिन ने यह चैक प्रदान किए। इस दौरान जिला रेड क्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष और उपायुक्त ऊना की धर्मपत्नी रेणु शेरावत भी मौजूद रही। इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि लक्की ड्रॉ विजेताओं में से केवल 5 लोगों ने ही रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव कार्यालय में अपने दावे प्रस्तुत किये थे जिन्हें

Read more

सिरमौर में 62 पीड़ितों को 53 लाख 95 हजार की राहत राशि वितरित -उपायुक्त

नाहन || 22 मार्च 2025 || अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत सिरमौर जिला में अब तक 49 मामलों के 62 पीड़ितों को 53 लाख 95 हजार रुपये की राहत राशि वितरित की गई है। यह जानकारी कार्यकारी उपायुक्त सिरमौर एल.आर.वर्मा ने आज यहां आयोजित अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति, राष्ट्रीय न्यास-अधिनियम 1999 के अंतर्गत गठित स्थानीय स्तरीय समिति, प्रधानमंत्री नया-15 सूत्रीय कार्यक्रम तथा जिला स्तरीय दिव्यांगता समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अत्याचार

Read more

स्व0 विमल नेगी की रहस्यमयी स्थितियों में मृत्यु का होना बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा कर गया : बिंदल

शिमला || 22 मार्च 2025 || स्व0 विमल नेगी की रहस्यमयी स्थितियों में मृत्यु का होना बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा कर गया है। डाॅ0 राजीव बिन्दल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने कहा कि चीफ इंजीनियर एचपीपीसीएल में रहते हुए 22 साल की बेदाग नौकरी के बाद रहस्यमयी स्थितियों में विमल नेगी का पार्थिव शरीर बिलासपुर गोविंद सागर में मिलना, सरकार की कार्यशैली पर बहुत बड़ा सवालिया निशान लगाता है। विमल नेगी के लापता होने पर जिस प्रकार का माहौल किन्नौर, शिमला और पूरे प्रदेश में बना, वो इस बात का द्योतक है कि विमल नेगी एक ईमानदार, मेहनती और अपने

Read more

स्टाम्प विक्रेता के दो पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

बिलासपुर || 22 मार्च 2025 || तहसीलदार सदर, जिला बिलासपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 फरवरी 2025 के क्रम को जारी रखते हुए सिविल कोर्ट परिसर, बिलासपुर व तहसील परिसर, जिला बिलासपुर में स्टाम्प विक्रेता के दो पदों को भरने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। यह प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश स्टाम्प नियम, 1973 के उप-नियम 26 में निर्धारित शर्तों तथा उपयुक्त बिलासपुर से प्राप्त अनुमोदन एवं चयन समिति द्वारा तय किए गए मापदंडों के आधार पर की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्टाम्प विक्रेता पदों के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि पहले

Read more

खाद्यान्न परिवहन हेतु वर्ष 2025-27 की निविदाओं के लिए आवेदन आमंत्रित

बिलासपुर || 22 मार्च 2025 || जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले बृजेंद्र पठानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय खाद्य निगम (FCI) के थोक भंडार, बिलासपुर से हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम (HPSCSC) के थोक भंडार, सदर बिलासपुर तक खाद्यान्नों के परिवहन कार्य हेतु वर्ष 2025-27 के लिए ऑनलाइन निविदाएँ आमंत्रित की गई हैं। यह निविदाएँ राज्य सरकार के ई-पोर्टल https://hptenders.gov.in पर उपलब्ध हैं, जहां इच्छुक ठेकेदार आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि निविदाएँ जमा करने की अंतिम तिथि 9 अप्रैल को सायं 5 बजे तक निर्धारित की गई है। इस तिथि के पश्चात

Read more

डिजिटल पेमेंट के प्रति लोगों को किया जाए जागरूक – एल.आर.वर्मा

नाहन || 22 मार्च 2025 || कार्यकारी उपायुक्त सिरमौर एल.आर.वर्मा ने यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सिरमौर (यूको आरसेटी) की जिला स्तरीय समीक्षा समीति एवं स्थानीय परामर्श समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि यूको आरसेटी अपने प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत डेयरी फार्मिग, ब्यूटी पार्लर, जूट बैग, मशरूम उत्पादन, टेलरिंग, बैंक मित्र, वस्त्र चित्र कला उद्यमी सहित करीब 25 ट्रेड़ों में निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि संस्थान में विभिन्न ट्रेडों में दिए जा रहे निशुल्क रोजगार सम्बन्धी प्रशिक्षण का लाभ युवा वर्ग को उठाना चाहिए। उन्होंने डिजिटल पेमेंट जागरूकता को और अधिक

Read more

हिमाचल में आपदाओं की संवेदनशीलता के दृष्टिगत स्कूलों की सुरक्षा हो सुनिश्चित : राजन शर्मा

नाहन || 22 मार्च 2025 || जैसा कि पुरातन काल से ही शिक्षा मानव जीवन के विकास, उत्थान एवं प्रगति के लिए अति आवश्यक है, हिमाचल प्रदेश भारत के उत्तर पश्चिम में बसा एक छोटा सा सुंदर एवं रमणीय स्थल है। इसकी आबादी लगभग 80 लाख के करीब है। यह प्रदेश अपने पर्यटन, शिक्षा एवं बागवानी के लिए पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध है। यदि हम शिक्षा क्षेत्र की बात करें तो हिमाचल प्रदेश संपूर्ण विकास और शिक्षा प्रदर्शन में पूरे देश में तीसरा सबसे बेहतर राज्य है व इसके साथ ही यदि हम प्राथमिक शिक्षा एवं शिक्षक एवं विद्यार्थी

Read more

ग्राम सभा में स्वास्थ्य और नशे पर होगा आधे घंटे का जागरूकता अभियान – उपायुक्त

शिमला || 22 मार्च 2025 || जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति की बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित की गई। इस बैठक में 100 दिवस टीबी अभियान, टीबी मुक्त पंचायत, विश्व क्षय रोग दिवस 2025, हैंड हेल्ड एक्स रे, निक्षय मित्र सहयोग आदि मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा जिला कि सभी ग्राम सभा में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें क्षय रोग को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस बार की ग्राम सभा में आधे घंटे का समय निर्धारित किया गया है जिसमें स्वास्थ्य से संबंधित सभी योजनाओं के बारे में

Read more

नादौन में वर्द्धमान टैक्सटाइल्स कंपनी के साक्षात्कार 28 को

हमीरपुर || 22 मार्च 2025 || प्रसिद्ध टैक्सटाइल कंपनी वर्द्धमान टैक्सटाइल्स की बद्दी स्थित मैसर्स वीएमटी स्पिनिंग मिल्स में डॉफर एंड वाइंडर के 30 पदों को भरने के लिए 28 मार्च को सुबह 10 बजे उपरोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार लिए जाएंगे। इनमें महिलाओं और पुरुषों के लिए 15-15 पद होंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं, दसवीं, बारहवीं पास तथा आयु सीमा 18 से 27 वर्ष रखी गई है। चयनित उम्मीदवारों को तीन महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी और ट्रेनिंग के दौरान 12,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। तीन

Read more

टाहलीवाल-गढ़शंकर रोड़ पर वाहनों की आवाजाही 16 दिनों तक रहेगी बंद

ऊना || 22 मार्च 2025 || टाहलीवाल-गढ़शंकर मेजर डिस्ट्रिक रोड़-41 पर 0/00 से 7/800 किलोमीटर तक के भाग पर वाहनों की आवाजाही 6 अप्रैल तक तक बंद रहेगी। उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और 116 के तहत इस संदर्भ में आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि यह आदेश सड़क मार्ग के अपग्रडेशन कार्य को त्वरित और सुचारू रूप से करने को लेकर जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि वाहनों के आवागमन के लिए यातायात को सम्पर्क मार्ग टाहलीवाल-गुरुपलाह-गोंदपुर से मिंडवानी-झुग्गियां सड़क मार्ग पर मोड़ा गया है। उपायुक्त ने संबंधित

Read more

लोक कलाकारों ने गीत-संगीत और नाटक से दिया वन संरक्षण का संदेश

नादौन || 22 मार्च 2025 || आगामी गर्मी के सीजन में वनों को आग से बचाने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा आरंभ किए गए विशेष जागरुकता अभियान के तहत शनिवार को विकास खंड नादौन की ग्राम पंचायत घलूं और ग्राम पंचायत धनेटा में जागरुकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इन कार्यक्रमों के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध सांस्कृतिक दल नटराज कला मंच के लोक कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को वन एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नटराज कला मंच के अध्यक्ष राजीव जस्सल के नेतृत्व इन लोक कलाकारों ने बताया

Read more