ऊना में सुरक्षित निर्माण अभ्यास पर कार्यशाला आयोजित

ऊना || 05 अप्रैल 2025 || सुरक्षित निर्माण अभ्यास विषय पर शनिवार को डीआरडीए हॉल ऊना में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण ऊना के प्रशिक्षण समन्वयक राजन कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यशाला का आयोजन उपायुक्त ऊना जतिन लाल के निर्देशानुसार जिला प्रशासन और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर के संयुक्त प्रयासों से किया गया ताकि निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित किया जा सके और भविष्य में आपदाओं से निपटने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें। इस कार्यशाला में लगभग 60 से अधिक विभिन्न विभागों के अभियंताओं और कर्मचारियों ने भाग

Read more

शिक्षा मंत्री ने 1.17 करोड़ से बने घूंगलीधार विद्युत सब स्टेशन का किया लोकार्पण

शिमला || 05 अप्रैल 2025 || शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल स्थित घूंगलीधार में 22 केवी विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण किया।  करीब 1 करोड़ 17 लाख की लागत से इस सब स्टेशन का आधुनिकीकरण किया गया है। उल्लेखनीय है कि विभाग द्वारा इस कार्य को न केवल रिकॉर्ड 2 वर्ष से कम समय में पूरा किया गया है बल्कि स्वीकृत राशि जो करीब 1 करोड़ 22 लाख रूपये थी से लगभग 5 लाख रूपये की बचत करते हुए 1 करोड़ 17 लाख रूपये ख़र्च करते हुए इस कार्य को पूर्ण किया है। शिक्षा मंत्री ने विभाग के

Read more

8 से 22 अप्रैल तक मनाया जाएगा पोषण पखवाड़ा : अमरजीत सिंह

हमीरपुर || 05 अप्रैल 2025 || पोषण अभियान के तहत इस बार 8 से 22 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा मनाया जाएगा, जिसमें छोटे बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं पर विशेष रूप से फोकस किया जाएगा और इस दौरान लगभग 20 विभागों के माध्यम से कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने शनिवार को महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, जल शक्ति विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके पोषण पखवाड़े की गतिविधियों की रूपरेखा तय की। उपायुक्त ने कहा कि पोषण पखवाड़ा

Read more

सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 11 को

हमीरपुर || 05 अप्रैल 2025 || एसआईएस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई, बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती के लिए 11 अप्रैल को सुबह 11 बजे उपरोजगार कार्यालय सुजानपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 54 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही

Read more

महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं साहित्यकारों की जयंती पर सजी कवियों की महफिल

नादौन || 05 अप्रैल 2025 || महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित इंद्रपाल और डीडी गुलजार की जयंती के उपलक्ष्य पर शनिवार को नादौन में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। शनिवार सुबह सर्वप्रथम नादौन के इंद्रपाल चौक पर एसडीएम राकेश शर्मा, एसएचओ निर्मल सिंह, यशपाल साहित्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. रतन चंद शर्मा, जिला भाषा अधिकारी संतोष पटियाल, कई गणमान्य साहित्यकारों और अन्य लोगों ने पंडित इंद्रपाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और महान स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद कार्यक्रम के प्रथम चरण की शुरुआत में राजकीय वरिष्ठ कन्या पाठशाला नादौन की छात्रा मन्नत ने वैदिक मंगलाचरण किया। इसके

Read more

वन अधिकार अधिनियम-2006 के तहत ए.डी.एम कार्यालय पूह के सम्मेलन कक्ष में प्रशिक्षण कार्यशाला/जागरूकता शिविर आयोजित

रिकांग पिओ || 05 अप्रैल, 2025 || जनजातीय जिला किन्नौर के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कार्यालय पूह के सम्मेलन कक्ष में आज वन अधिकार अधिनियम-2006 के तहत तहसील पूह व उप-तहसील हंगरंग के अंतर्गत आने वाली पंचायतों के प्रधानों, उप-प्रधानों, पंचायत सचिवों व संबंधित पंचायतों के एफआरसी प्रधान, उपप्रधान व राजस्व तथा वन-विभाग के कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला/जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस जागरूकता शिविर में विभिन्न पंचायतों के लगभग 100 जन-प्रतिनिधियों ने भाग लिया। आयोजित कार्यशाला में कार्यकारी अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी पूह डॉ. मेजर शशांक गुप्ता तथा उप मण्डलाधिकारी निचार नारायण सिंह चौहान ने संसाधन व्यक्ति

Read more

गांव कंगरू के प्रेम चंद और धर्मपत्नी चंपा रानी बने रैडक्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य

हमीरपुर || 05 अप्रैल 2025 || गरीब, असहाय और जरुरतमंद लोगों की मदद करने वाली संस्था रैडक्रॉस सोसाइटी के संरक्षक और आजीवन सदस्य बनने के लिए कई लोग आगे आ रहे हैं। उपायुक्त एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह के विशेष आह्वान से प्रेरित होकर उपतहसील लंबलू के गांव कंगरू के प्रेम चंद और उनकी धर्मपत्नी चंपा रानी ने भी शनिवार को एक-एक हजार रुपये का अंशदान करके जिला रैडक्रॉस सोसाइटी की आजीवन सदस्यता ग्रहण की। प्रेम चंद दिल्ली विकास प्राधिकरण में लगभग 42 वर्ष तक सराहनीय सेवाएं प्रदान करने के बाद फील्ड इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त

Read more

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने नशे के विरूद्ध लोगों को किया जागरूक

शिमला || 05 अप्रैल 2025 || जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आज यहां गेयटी थियेटर के एमफी थियेटर में नशा निवारण पर लोगों को जागरूक करने के लिए एक नुक्कड़-नाटक का आयोजन किया गया। इस दौरान अतिरिक्त सचिव हिमाचल प्रदेश राज्य विधि सेवाएं प्राधिकरण विजय लक्ष्मी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति एपीजी विश्वविद्यालय शिमला के छात्रों द्वारा  ‘नाल्सा (नशीली दवाओं के दुरुपयोग के पीड़ितों के लिए कानूनी सेवाएं और खतरे का उन्मूलन) योजना, 2015’ के तहत दी गई। अतिरिक्त सचिव ने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा अपना ध्यान पढ़ाई व खेलकूद में लगाने का

Read more

मुख्यमंत्री सीबीआई जांच करवाए, हमारी मांग केवल एक : परिवारजन

किन्नौर/शिमला || 5 अप्रैल 2025 || भाजपा जिला किन्नौर द्वारा स्वर्गीय विमल नेगी को श्रद्धांजलि एवं न्याय दिलवाने हेतु रामलीला मैदान रिकांगपिओ में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। आयोजन में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया और कैंडल मार्च में भाग लिया, इस आयोजन में किन्नौर से चुनाव लड़े प्रत्याशी सूरत नेगी विशेष रूप में उपस्थित रहे। कैंडल मार्च में स्वर्गीय विमल नेगी की पत्नी किरण नेगी एवं बड़े भाई सुरेंद्र नेगी एवं विधायक बलबीर वर्मा भी उपस्थित रहे। स्वर्गीय विमल नेगी की पत्नी एवं भाई ने इस कैंडल मार्च के दौरान प्रदेश सरकार से सीबीआई जांच की

Read more

वनों को आग से बचाने में जन सहभागिता अयन्त आवश्यक है

नाहन || 04 अप्रैल 2025 || वन मंडल अधिकारी नाहन अवनि भूषण राय ने कहा कि वनांे को आग से बचाने में जन सहभागिता अयन्त आवश्यक है तथा आग लगने पर एक दूसरे की सहायता अवश्य करनी चाहिए। उन्होेंने जानकारी देते हुए बताया कि गर्मियों के दौरान जंगलों व झाड़ियों में आगजनी की घटनाएं बढ जाती है जिससे वन सम्पदा के साथ-साथ वन्यजीवों को भी भारी नुकसान पहुंचता है। उन्होंने कहा कि नाहन वन मंडल के अंतर्गत आने वाले नाहन, जमटा, कोलर एवं त्रिलोकपुर वन परिक्षेत्रों में वनों में आगजनी की घटनाओं को रोकने हेतु विशेष कदम उठाए गए हैं

Read more

पीएनबी मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस में भरे जाएंगे 26 पद, साक्षात्कार 10 को

हमीरपुर || 04 अप्रैल 2025 || प्रसिद्ध कंपनी पीएनबी मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड जिला हमीरपुर की 26 ग्राम पंचायतों मुंडखर, अणु, दड़ूही, उखली, बड़ा, पनोह, बणी, चमनेड, लंबलू, मझियार, कोहला, लोढर, बलोह, दंगड़ी, बोहनी, खैरी, डुग्घा, पटेरा, गौना, डाडू, पंधेड़, बफड़ीं, टिब्बी, ढनवान, बल्ह और करहा में अप्रेंटिस रखने जा रही है। इन पदों के लिए 10 अप्रैल को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि आवेदक स्नातक होना चाहिए तथा उसकी आयु 19 से 34 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित युवाओं को कंपनी की ओर

Read more

प्लास्टिक सर्जरी से बचाई गाय की जान, बहुआयामी पशु चिकित्सालय ललड़ी में हुआ सफल ऑपरेशन

ऊना || 04 अप्रैल 2025 || हरोली उपमंडल के ललड़ी स्थित बहुआयामी पशु चिकित्सालय में प्लास्टिक सर्जरी चिकित्सीय प्रक्रिया के माध्यम से एक गाय की जान बचाई गई। इस अत्याधुनिक पशु चिकित्सालय में यह एक नई चिकित्सा उपलब्धि शामिल हुई है। गाय का मुंह एक दुर्घटना के दौरान गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था जिससे उसका जीवन संकट में आ गया था। बहुआयामी पशु चिकित्सालय के वरिष्ठ पशु चिकित्सक और सर्जन डॉ मनोज शर्मा और उनकी टीम ने गाय के मुह की हड्डियां और मांस की कमी को भरने के लिए अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीकों का उपयोग किया। डॉ. मनोज

Read more

‘वनों को बचाएं, इनमें आग न लगाएं’ गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों से दिया वन संरक्षण का संदेश

हमीरपुर || 04 अप्रैल 2025 || वनों को आग से बचाने और इसके प्रति आम लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग और अन्य विभागों के सहयोग से आयोजित किए गए विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जागरुकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध त्रिवेणी कला संगम के लोक कलाकारों ने सुजानपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत लंबरी और ग्राम पंचायत चबूतरा में, जबकि साहिल म्यूजिकल ग्रुप के लोक कलाकारों ने भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत

Read more

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह बेनमोर में करेंगे नवनिर्मित पार्किंग का उद्घाटन

शिमला || 04 अप्रैल 2025 || लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 06 अप्रैल, 2025 को शिमला के बेनमोर तथा शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि विक्रमादित्य सिंह 06 अप्रैल को प्रातः 10.30 बजे शिमला के बेनमोर स्थित वार्ड नंबर 17 में नवनिर्मित पार्किंग सुविधा का उद्घाटन करेंगे। इसके उपरांत वह दोपहर 12.15 बजे सुन्नी में मेगा मल्टी स्पेशियलिटी निःशुल्क चिकित्सा शिविर में मुख्य अतिथि होंगे। इसके पश्चात वह दोपहर 3.30 बजे ग्राम पंचायत नेहरा के पनोही गांव में धार्मिक समारोह में भाग लेंगे।

Read more

रावमापा भदसाली में फुटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न, उपायुक्त ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

ऊना || 04 अप्रैल 2025 || राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भदसाली में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में उपायुक्त जतिन लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। यह फुटबाल टूर्नामेंट सिद्ध जय राजा भरथरी, पौणाहारी लाडले फुटबॉल क्लब भदसाली द्वारा 30 अप्रैल को बाबा बालक नाथ के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शुरू किया गया था। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और ओपन श्रेणी की फुटबाल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिनमें कुल 28 टीमों के 450 बच्चों ने भाग लिया। समारोह में उपायुक्त ने अपने संबोधन में युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों से जुड़कर अपने शरीर को हृष्ट-पुष्ट बनाने

Read more

जुब्बल नावर कोटखाई में विकास कार्य पूरी गति के साथ चल रहे- शिक्षा मंत्री

शिमला || 04 अप्रैल 2025 || शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान जुब्बल में विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। शिक्षा मंत्री ने खड़ापत्थर स्थित जलशक्ति विभाग के जुब्बल मण्डल के अंतर्गत 38 लाख रूपये से निर्मित होने वाले “निरिक्षण कुटीर ” का भूमि पूजन किया। गौर तलब है कि यह निर्माण कार्य निर्माणाधीन पब्बर नदी से उठाऊ पेयजल योजना का एक अंग है जिसके माध्यम से क्षेत्र की लगभग 23 पंचायतों को पीने का पानी उपलब्ध हो सकेगा। उसके बाद शिक्षा मंत्री ने राजकीय उत्कृष्ट प्राथमिक विद्यालय खड़ा पत्थर के नव निर्मित भवन

Read more

7 अप्रैल से 11 अप्रैल, 2025 तक राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी होंगे किन्नौर जिला के प्रवास पर

रिकांग पिओ || 04 अप्रैल 2025 || राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 07 अप्रैल से 11 अप्रैल, 2025 तक जिला के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी आज यहां सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि राजस्व मंत्री 07 अप्रैल को सायं 04:30 बजे चौरा-रूपी बस सेवा का शुभारंभ करेंगे। 08 अप्रैल को राजस्व मंत्री कल्पा व रिकांग पिओ में विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही विकासात्मक योजनाओं का निरीक्षण करेंगे तथा 09 अप्रैल को   आम जनमानस की समस्याओं को सुनेंगे। कैबिनेट मंत्री 10 अप्रैल को प्रातः 11 बजे रिकांग पिओ स्थित आई.टी.डी.पी भवन

Read more

प्रदर्शन में राठौर ने खोल दी कांग्रेसी एकजुटता की पोल : बिंदल

शिमला || 04 अप्रैल 2025 || भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा है कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रवक्ता और ठियोग विधानसभा क्षेत्र से विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदर्शन के दौरान ही कांग्रेसी एकजुटता की पोल खोल दी। सोशल मीडिया पर वायरल क्लिपिंग में राठौर ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की अनदेखी पर रोष प्रदर्शित किया। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को संबोधित करते हुए कार्यकताओं की पीड़ा जाहिर की और इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी साथ खड़ी थीं।

Read more

विमल नेगी मौत मामले में कांग्रेस सरकार की गैरजिम्मेदार मानसिकता निंदनीय : चेतन सिंह बरागटा

शिमला || 04 अप्रैल 2025 || हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार विमल नेगी मौत मामले की CBI जांच से लगातार बचने का प्रयास कर रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा ने कहा कि इससे सरकार की नीयत पर सवाल खड़े होते हैं कि आखिर सच सामने आने से किसे डर है? इससे भी अधिक चिंताजनक बात यह है कि सरकार के मंत्री “गुड़िया कांड और हत्या” जैसे गंभीर मामले को मामूली घटना मानते हैं। बरागटा ने कहा कि यह मानसिकता न केवल महिला सुरक्षा के प्रति उनकी असंवेदनशीलता को दर्शाती है, बल्कि पीड़िता और

Read more

Hollywood Secrets Exposed A-Listers Spill the Juiciest Dirt

Maiores delectus maiores provident molestiae sit quo odit. Consequuntur omnis debitis at unde. Et eius tempore temporibus dolore voluptates quasi molestiae. Qui voluptatem quos laborum. Omnis exercitationem ut sed. Earum tempora aspernatur porro molestiae. Molestiae quo nulla adipisci officiis maxime exercitationem sit. Quo vitae nemo sit praesentium est. Ut omnis id rerum itaque fugit. Magnam hic aliquam at ad enim eos. Debitis similique rerum adipisci quibusdam.Quibusdam voluptatem voluptas ipsam ea sint beatae. Eos eum iusto beatae incidunt est. Aut dolorem ut mollitia eius sunt doloremque. Aut nam fugiat natus et aut non autem. Voluptatem accusantium tempore voluptatem illo. Ea suscipit

Read more