प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों का किया जाएगा सर्वेक्षण

रिकांग पियो || 10 जनवरी 2025 || उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास प्लस 2024 के सर्वेक्षण हेतु मोबाइल ऐप को ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा 17 सितंबर 2024 को लांच किया है। अब इस ऐप के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में शीघ्र ही सर्वे किया जाएगा। डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि लाभार्थी एप्लीकेशन को गूगल प्ले स्टोर और पीएमएवाई जी डॉट एनआइसी डॉट आइएन पोर्टल से डाउनलोड करके  स्वयं भी इस ऐप से सर्वेक्षण कर सकते हैं तथा दूसरों द्वारा भी सर्वेक्षण करवा सकते हैं। लाभार्थी

Read more

सेना भर्ती के ग्राउंड टेस्ट में प्रदर्शनवर्द्धक ड्रग्स के प्रयोग पर कड़ी नजर

हमीरपुर || 10 जनवरी 2025 || थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि 17 से 24 जनवरी तक यहां अणु के मैदान में होने वाले तीन जिलों के युवाओं के फिजिकल टेस्ट के दौरान किसी भी तरह के प्रदर्शनवर्द्धक ड्रग्स के दुरुपयोग को रोकने के लिए कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। इस संबंध में हमीरपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी और उनकी टीम के साथ विशेष बैठक की गई है। कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि शारीरिक क्षमता एवं प्रदर्शन बढ़ाने वाली लगभग 20 चिह्नित दवाइयों के दुरुपयोग की जांच के लिए अभ्यर्थियों के

Read more

मई में आयोजित होगी टेबल टेनिस की जिला स्तरीय इंटर स्कूल प्रतियोगिता, सभी स्कूलों से छात्र लेंगे हिस्सा

शिमला || 10 जनवरी 2025 || उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि नशे के खिलाफ एक मुहिम के तहत और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए टेबल टेनिस की जिला स्तरीय इंटर स्कूल प्रतियोगिता मई 2025 में आयोजित करवाई जाएगी जिसमें जिला के सभी स्कूलों से छात्रों को शामिल किया जायेगा। उपायुक्त आज यहाँ टेबल टेनिस एसोसिएशन के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 टेबल टेनिस खेल को बढ़ावा देने के लिए समर्पित होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी स्कूलों से पत्राचार किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक बच्चे इसमें

Read more

निर्धारित स्पीड पर वाहन चलाए – उपायुक्त

शिमला || 10 जनवरी 2025 || सड़क सुरक्षा माह अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से साकेंतिक बाईक रैली का आयोजन एमसी पार्किंग टूटीकंडी  में  किया। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कार्यक्रम मंे बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने विश्ष्ठि अतिथि के तौर पर शिरकत की। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने बाईक रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया। टूटीकंडी पार्किंग से चक्कर, तवी मोड़ बालूगंज होते हुए रैली पार्किंग में संपन्न हुई। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश भर सालाना हजारों सड़क दुर्घटनाएं होती है। इनमें

Read more

हमीरपुर को बड़े-बड़े प्रोजेक्टों से संवार रहे हैं मुख्यमंत्री : सुनील शर्मा बिट्टू

हमीरपुर || 10 जनवरी 2025 || मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ताल के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शैक्षणिक ढांचे में कई बड़े सुधार कर रही है, ताकि आम परिवारों के बच्चों को भी बेहतरीन शिक्षा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राजनीति से ऊपर उठकर आम जनता के हित

Read more

सेना भर्ती प्रक्रिया के दौरा होंगे विभिन्न ड्रग टेस्ट – कर्नल बीएस भंडारी

ऊना || 10 जनवरी 2025 || अणु खेल मैदान हमीरपुर में 17 जनवरी को आयोजित होने वाली सेना भर्ती रैली में प्रदर्शन वर्धक ड्रग्स के दुरुपयोग पर अंकुश लगाने के लिए सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर और हिमाचल प्रदेश चिकित्सा विभाग की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए सेना भर्ती निदेशक हमीरपुर कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि भर्ती परीक्षा के दौरान ड्रग्स परीक्षण में 18 से 20 प्रकार के ड्रग टेस्ट किए जाएंगे और दोषी पाए जाने पर उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। भर्ती निदेशक ने कहा कि सेना भर्ती कार्यालय निष्पक्ष भर्ती

Read more

रेड क्रॉस सोसाइटी ने जरूरतमंद लोगों और सफाई कर्मियों को वितरित की 115 हाइजीन किटें और कंबल

ऊना || 10 जनवरी 2025 || जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर जरूरतमंद लोगों और सफाई कर्मियों की व्यक्तिगत स्वच्छता के लिए 115 हाइजीन किटें प्रदान की। इसके अलावा उन्होंने सर्दियों के मौसम में ठंड से बचाव के लिए कंबल तथा खाना बनाने के लिए रसोई के बर्तन भी वितरित किए। इस दौरान एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान भी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने कहा कि सफाई कर्मी शहर की स्वच्छ रखने के लिए कर्त्तव्य निष्ठा के साथ अपनी डयूटी का निर्वहन करते हैं। इन कर्मियों की व्यक्तिगत स्वच्छता

Read more

पंजावर-बाथड़ी से वनखंडी-झलेड़ा सड़क पर वाहनों की आवाजाही एक माह के लिए बंद

ऊना || 10 जनवरी 2025 || पंजावर-बाथड़ी से वनखंडी-झलेड़ा सड़क के किलोमीटर 3/500 से 5/600 रोड़ तक के भाग पर वाहनों की आवाजाही 12 जनवरी से 12 फरवरी, 2025 तक बंद रहेगी। इस अवधि के दौरान यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा जाएगा। उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और 116 के तहत इस संदर्भ में आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि यह आदेश सड़क मार्ग के अपग्रडेशन कार्य को त्वरित और सुचारू रूप से करने को लेकर जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि वाहनों के आवागमन के लिए यातायात

Read more

स्कूली छात्राओं ने सिखे आत्म रक्षा के गुण

नाहन || 10 जनवरी 2025 || बाल विकास परियोजना अधिकारी ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि महिला एवं बाल विकास हि0प्र0 के अंतर्गत बाल विकास परियोजना नाहन द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के तहत किशोरियों के लिए तीन दिवसीय आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाल कालाआंब में किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में स्कूल की ग्यारहवीं व बारहवीं कक्षा की 48 बालिकाओं ने भाग लिया। पुलिस विभाग की मुख्य आरक्षी श्रीमती कीर्ति ने बतौर प्रशिक्षक प्रतिभागियों को आत्म रक्षा हेतू विभिन्न प्रकार की तकनीक की जानकारी दी तथा लड़कियों की सुरक्षा

Read more

बिलासपुर में उपायुक्त ने घोषित किया स्थानीय अवकाश

बिलासपुर || 10 जनवरी 2025 || उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक  ने वर्ष 2025 के दौरान जिला बिलासपुर में दो स्थानीय अवकाश की सूची जारी कर दी है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए उपायुक्त ने बताया कि जिला बिलासपुर के चारों उपमंडल जिसमें सदर बिलासपुर, झण्डुत्ता, श्री नयना देवी जी और घुमारवीं में इस वर्ष सोमवार 13 जनवरी को लोहड़ी के उपलक्ष में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। उन्होंने बताया कि 16 सितंबर को सायर मेला जुखाला के बजाय सदर बिलासपुर, श्रीनयना देवी जी, झण्डुत्ता उपमण्डलों में 22 अक्तूबर गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है,

Read more

शोशा छोड़ हीरो बनने को कोशिश करते है मुख्यमंत्री : बिंदल

शिमला || 10 जनवरी 2025 || भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस की आपसी खैंचतान और लड़ाई से हिमाचल प्रदेश की जनता को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। अब तो नौबत ऐसी आ गई है कि कांग्रेस के मंचों के ऊपर बड़े बड़े नेताओं के अंदर खुले आम तू-तू मैं-मैं की स्थिति उत्पन्न हो गई है। हर्षवर्धन और राम कुमार के बीच आरोप प्रत्यारोप के क्रम ने सरकार की पोल खोल दी है और इस मामले पर मुख्यमंत्री चुपी साधे हुए है। इसी प्रकार प्रेम कौशल और संजय रतन के बयान भी खुल

Read more

जेबीटी अध्यापकों की दृष्टि बाधित श्रेणी की काउंसलिंग 15 को

ऊना || 10 जनवरी 2025 || शिक्षा विभाग द्वारा कनिष्ठ बुनियादी अध्यापकों (जेबीटी) की दिव्यांग श्रेणी में आरक्षित पदों को प्रचलित भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के अनुरूप अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर या बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन धर्मशाला से अध्यापक पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अभ्यार्थियों से अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। यह जानकारी उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना सोमलाल धीमान ने दी। उन्होंने बताया कि दिव्यांग श्रेणी की दृष्टि बाधित वर्ग की काउंसलिंग 15 जनवरी, 2025 को प्रातः 10 बजे निदेशक, एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक एवं विशेष योग्यजन सशक्तिकरण शिमला में आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि द्रष्टिबाधित वर्ग से संबंधित

Read more

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार इस दिन रहेंगे सिरमौर प्रवास पर

नाहन || 10 जनवरी 2025 || विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार 12 जनवरी को रेणुका विधानसभा क्षेत्र के माईना बाग के डा0 प्रेम सिंह मेमोरियल स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेगें। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 13 जनवरी को विधानसभा उपाध्यक्ष माईना बाग में लोगों की शिकायतों को सुनेंगे तथा 14 जनवरी को तपे का टीला में श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद लोगों की शिकायतों को सुनेंगे। इसके उपरांत 15 को वह थाना खेगवा में जन शिकायतों को सुनेंगे तथा 16 जनवरी को एसएफडीए हाल नाहन में एमबीएम

Read more

डीसी, एसपी ने सड़क सुरक्षा अभियान का किया शुभारंभ

शिमला || 07 जनवरी 2025 || उपायुक्त अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने मंगलवार को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सीएमपी क्रासिंग पर वाहन चालकों को पत्रक वितरित किए। इसके अलावा यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने का आहवान भी किया। इससे पूर्व उपायुक्त की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा माह को लेकर बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में फैसला लिया गया कि शोघी, ठियोग, सरस्वती नगर और दत्तनगर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगेे जिमें सड़क दुर्घटनाओं के समय घायलों का उपचार करने में र्फस्ट रिस्पोंडेंट की भूमिका के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह शिविर

Read more

राजगढ़ व संगडाह विकासखंड में उचित मूल्य की दुकानों के लिए 27 जनवरी तक करें आवेदन- नरेंद्र धीमान

नाहन || 07 जनवरी 2025 || जिला सिरमौर के विकासखंड राजगढ़ की ग्राम पंचायत नईनेटी के ग्राम नईनेटी के वार्ड नं0-3, ग्राम पंचायत भानत के ग्राम भानत के वार्ड नं0-1 तथा विकास खंड संगडाह की ग्राम पंचायत खूड द्राबिल के ग्राम खूड द्राबिल व ग्राम पंचायत शिवपुर के ग्राम अरट में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अन्तर्गत नई उचित मूल्य की दुकानें खोली जानी प्रस्तावित है जिसके लिए इच्छुक व्यक्ति/संस्थाएं विभागीय वेबसाईट emerginghimachal.hp.gov.in पर ऑन लाइन माध्यम से 27 जनवरी, 2025 तक आवेदन कर सकते है। जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सिरमौर नरेंद्र कुमार

Read more

आरसेटी के शिविर में कॉस्ट्यूम ज्यूलरी बनाना सीख रही हैं गांव पटायू की महिलाएं

हमीरपुर || 07 जनवरी 2025 || पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर की ओर से नालटी क्षेत्र के गांव पटायू में आयोजित किए जा रहे प्रशिक्षण शिविर में स्थानीय महिलाएं कॉस्ट्यूम ज्यूलरी बनाना सीख रही हैं। मंगलवार को इन प्रतिभागी महिलाओं के लिए वित्तीय साक्षरता पर एक विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में आरसेटी के निदेशक अजय कुमार कतना ने महिलाओं को विभिन्न बैंकिंग योजनाओं, किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा लोन, शिक्षा ऋण, स्वयं सहायता समूह के लिए ऋण, डिजिटल बैंकिंग, स्वरोजगार योजनाओं, बीमा योजनाओं, पेंशन योजनाओं, पीपीएफ, विभिन्न प्रकार के बैंक खातों और कई अन्य

Read more

कोट स्कूल में दी मासिक धर्म स्वच्छता की जानकारी, सेनिटरी पैड भी बांटे

हमीरपुर || 07 जनवरी 2025 || बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय हमीरपुर ने मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट में ‘वो दिन’ योजना के तहत उपमंडल स्तरीय जागरुकता शिविर आयोजित किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित इस जागरुकता शिविर में स्कूल की लगभग 100 किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर सेवानिवृत्त स्वास्थ्य पर्यवेक्षक संतोष बन्याल ने किशोरियों को माहवारी के दौरान सफाई का विशेष ध्यान रखने, संतुलित आहार लेने और योग एवं हल्का व्यायाम करने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान किशोरियों के लिए

Read more

महिला एवं बाल विकास विभाग ने चबूतरा स्कूल में आयोजित किया जागरुकता कार्यक्रम

हमीरपुर || 07 जनवरी 2025 || महिला एवं बाल विकास विभाग ने मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चबूतरा में ‘वो दिन’ योजना के तहत ‘मासिक धर्म एवं व्यक्तिगत स्वच्छता’ विषय पर किशोर-किशोरियों के लिए एक जागरुकता शिविर आयोजित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने कहा कि किशोरियों एवं महिलाओं में मासिक धर्म एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्राकृतिक प्रक्रिया है जो उन्हें मातृत्व के लिए सक्षम बनाती है। इसके बारे में किसी भी तरह शर्म या झिझक महसूस नहीं करनी चाहिए, बल्कि इस पर गर्व होना चाहिए। मासिक धर्म

Read more

ऊना के हरदीप, अशोक और संजीव योजना के प्रारंभिक लाभार्थियों में शुमार, हर महीने कमा रहे 50 हजार

ऊना || 07 जनवरी 2025 || हिमाचल सरकार की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना प्रदेश के युवाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना से प्रदेश के अनेकों युवा न केवल आत्मनिर्भर बन रहे हैं, बल्कि प्रदेश में हरित विकास और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी यह योजना मील का पत्थर बनी है। योजना के लाभार्थियों में शामिल ऊना उपमंडल के रामपुर के 29 वर्षीय हरदीप कुमार की कहानी सबके लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है। कभी सैलून चलाकर गुजर-बसर करने वाले हरदीप ने राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना का लाभ उठाया और सरकारी सब्सिडी पर ई-टैक्सी

Read more

हिमाचल प्रदेश के दूसरे स्पेस लैब का बिलासपुर में उद्घाटन

बिलासपुर || 07 जनवरी 2025 || प्रदेश सरकार में नगर नियोजक आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने मंगलवार को प्रदेश के दूसरे स्पेस लैब और जिला के पहले एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग क्लासरूम का उद्घाटन बॉयज स्कूल, बिलासपुर में किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह स्पेस लैब बिलासपुर के शिक्षा सुधार अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो विद्यार्थियों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) के प्रति रुचि जगाने के लिए स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि इस स्पेस लैब में ड्रोन, 3डी प्रिंटर, टेलिस्कोप और इसरो

Read more