कौशल रोलर फ्लोर मिल्स टाहलीवाल में भरे जाएंगे हेल्पर के 10 पद

ऊना, 14 जुलाई 2025 || कौशल रोलर फ्लोर मिल्स प्राइवेट लिमिटेड टाहलीवाल में हेल्पर के 10 पद नियमित आधार पर भरे जाएंगे जिसके लिए साक्षात्कार 16 जुलाई को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में लिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि हेल्पर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं और 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही आयु सीमा 18 से 40 वर्ष और वेतन न्यूनतम मजदूरी के आधार पर निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्मतिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार की

Read more

एसके फाइल्स और टूल्स बूरनवाला बद्दी में भरे जाएंगे 13 पद, साक्षात्कार 16 को

ऊना, 14 जुलाई 2025 || एसके फाइल्स और टूल्स बूरनवाला बद्दी में गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक के 5 पद, टर्नर के 3 और फिटर के 5 पद नियमित आधार पर भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 16 जुलाई को सुबह 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता संबंधित ट्रेडों में डिप्लोमा और आईटीआई तथा आयु सीमा 21 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्मतिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट

Read more

मंडी के बाढ़ प्रभावितों के लिए ऊना से राहत सामग्री रवाना, उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

ऊना, 14 जुलाई 2025 || बाढ़ प्रभावित मंडी जिले के सिराज क्षेत्र के परिवारों के लिए राहत भेजकर ऊना जिले ने एक एकजुटता और मानवीय सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। हरोली ब्लॉक उद्योग संघ टाहलीवाल द्वारा एकत्रित राहत सामग्री और आवश्यक सामान से भरे वाहन को आज मंडी जिला के लिए उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उपायुक्त ने संघ की सामाजिक ज़िम्मेदारी और आपदा के समय सेवा के प्रति समर्पण की सराहना की। उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि स्थानीय संगठनों की इस प्रकार की सक्रिय भागीदारी न केवल प्रेरणादायक है,

Read more

मतदाता सूचियों के लिए गंभीरता के साथ कार्य करें बीएलओ, एसडीएम शशिपाल शर्मा ने दिए निर्देश

भोरंज 14 जुलाई 2025 || मतदाता सूचियों के अद्यतन अर्थात नवीनीकरण के लिए 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलाए जाने वाले विशेष अभियान के संबंध में विधानसभा क्षेत्र 36-भोरंज के बूथ लेवल अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करने हेतु सोमवार को यहां एक कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 36-भोरंज के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शशिपाल शर्मा ने कहा कि इस अभियान के दौरान क्षेत्र की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में नए पात्र लोगांे के नाम शामिल करने, मृत या किन्हीं कारणों से स्थान छोड़ चुके लोगों के नाम हटाने और इन सूचियों में व्याप्त अशुद्धियों

Read more

एससी आयोग अध्यक्ष कुलदीप धीमान से मिला श्री गुरु रविदास धार्मिक सभा संतोषगढ़ का प्रतिनिधिमंडल, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

ऊना, 14 जुलाई 2025 || हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान से आज (सोमवार) उनके कार्यालय में श्री गुरु रविदास धार्मिक सभा संतोषगढ़ के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। सभा के अध्यक्ष बलवंत सिंह के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने आयोग अध्यक्ष को एक ज्ञापन सौंपते हुए अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण मांगों को उनके समक्ष रखा। श्री गुरू रविदास धार्मिक सभा की मांगों में अनुसूचित जाति समाज के लोगों के कृषि प्रमाण पत्र के बगैर नई खरीद भूमि की रजिस्ट्री, नगर परिषद संतोषगढ़ में अम्बेडकर भवन का निर्माण, हिमाचल प्रदेश में एससी-एसटी

Read more

हरोली कॉलेज में बीएससी में प्रवेश की अंतिम तारीख नजदीक, बीसीए की भी कुछ ही सीटें शेष

ऊना, 14 जुलाई 2025 || प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय डिग्री महाविद्यालय हरोली में इस शैक्षणिक सत्र से आरंभ किए गए बीएससी (मेडिकल और नॉन-मेडिकल) तथा बीसीए और बीबीए जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को विद्यार्थियों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में है और अब बीएससी में दाखिले के लिए यह अंतिम सप्ताह चल रहा है, जबकि बीसीए की अधिकांश सीटें भर चुकी हैं और सिर्फ कुछ ही सीटें शेष हैं। कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. रणवीर डडवाल ने बताया कि नए पाठ्यक्रमों को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में गहरी रुचि है। यह प्रसन्नता की बात है कि हरोली

Read more

भोरंज में 18 जुलाई को रोजगार मेला, राजीव राणा की पहल पर कई नामी कंपनियाँ करेंगी सीधी भर्ती

हमीरपुर, 14 जुलाई 2025 || असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) हिमाचल प्रदेश के प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा की पहल पर 18 जुलाई को तहसील भोरंज के बस्सी क्षेत्र में एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला होटल सन स्काई, बस्सी में आयोजित होगा, जिसमें Himalayan Group of Professional Institutions, Kala Amb (जिला सिरमौर) का विशेष सहयोग रहेगा। मेले में देश की कई नामी कंपनियाँ जैसे Cipla, Abbott, Mankind, Zeiss, Dr. Morepen, Himalaya, Havells, Gillette, Akums, Wipro, Paytm, DXC Technology, Fitelo, Iotasol और ANSH Infotech भाग लेंगी और विभिन्न पदों के लिए सीधी भर्ती करेंगी। रोजगार मेले में

Read more

जिला स्तरीय इंटर एजेंसी ग्रुप (DIAG) की बैठक सम्पन्न, आपदा प्रबंधन में समन्वय और समयबद्ध राहत पर दिया गया बल

बिलासपुर, 14 जुलाई 2025 || जिला मुख्यालय के बचत भवन में सोमवार को जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के अंतर्गत जिला स्तरीय इंटर एजेंसी ग्रुप (DIAG) की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त ओम कान्त ठाकुर ने की। बैठक में जिले की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के तीस प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों में सभी संस्थाओं के समन्वित प्रयासों से प्रभावित लोगों तक शीघ्र सहायता पहुंचाना और प्रतिक्रिया समय को न्यूनतम करना था। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी संस्थाओं से अपील की कि किसी भी

Read more

मंत्री राजेश धर्मानी करी कोठी पंचायत में जिला स्तरीय वन महोत्सव की अध्यक्षता

घुमारवीं, 14 जुलाई 2025 || हिमाचल प्रदेश सरकार में नगर नियोजन आवास तकनीकी शिक्षा व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की कोठी पंचायत में आयोजित जिला स्तरीय वन महोत्सव में भाग लिया। इस अवसर पर “एक बूटा मां के नाम” की विशेष थीम के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के औषधीय और फलदार पौधे रोपे गए। वन महोत्सव के दौरान हरड़, आंवला, बेहड़ा, बटवृक्ष, जामुन, दाडू जैसे बहुउपयोगी पौधों का रोपण किया गया, जो न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक होंगे, बल्कि ग्रामवासियों के लिए औषधीय और आर्थिक रूप से भी उपयोगी सिद्ध होंगे। कार्यक्रम को संबोधित

Read more

श्रावण अष्टमी मेले के दौरान पुलिस थाना कोट कहलूर क्षेत्र में हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध

बिलासपुर, 14 जुलाई 2025 || श्री नयना देवी जी मंदिर में 25 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक आयोजित होने वाले श्रावण अष्टमी मेले के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की अधिक संख्या, कानून एवं व्यवस्था तथा मानव सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला दण्डाधिकारी बिलासपुर राहुल कुमार ने दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 163 के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए एक निषेधाज्ञा जारी की है। इस आदेश के अनुसार, पुलिस थाना कोट कहलूर के अधिकार क्षेत्र में 25 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक किसी भी व्यक्ति द्वारा अस्त्र-शस्त्र, गोला-बारूद, दूर से मार करने वाले हथियार, तेजधार हथियार आदि

Read more

श्रावण अष्टमी मेले के दौरान टोवा से श्री नयना देवी जी मंदिर तक के सड़क मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध

बिलासपुर, 14 जुलाई 2025 || श्री नयना देवी जी मंदिर में 25 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक आयोजित होने वाले श्रावण अष्टमी मेले के दृष्टिगत श्र‌द्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला दण्डाधिकारी बिलासपुर राहुल कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए यातायात संबंधी आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार मेला अवधि में टोवा से श्री नयना देवी जी मंदिर तक के सड़क मार्ग पर केवल बसों और छोटे यात्री वाहनों (टैक्सियों)

Read more

शमलाटी मझगाँव स्कूल की छात्रा आँचल का नवोदय विद्यालय के लिए हुआ चयन

पच्छाद || 14 जुलाई 2025 ||  जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल के शिक्षा खंड सराहां के तहत आने वाले राजकीय माध्यमिक विद्यालय शमलाटी मझगाँव की छात्रा आँचल का नवोदय विद्यालय के लिए चयन हुआ है। आँचल ने हाल ही में नवोदय विद्यालय परीक्षा 2025 उत्तीर्ण करके अपने विद्यालय के साथ साथ अपने माता पिता एवं गांव का नाम भी रोशन किया है। विद्यालय के मुख्य शिक्षक संजय अत्री ने बताया कि आँचल ने इस से पहले भी इसी वर्ष विद्यालय की ओर से नेशनल मिडिल मेरिट स्कॉलरशिप की परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। केंद्र सरकार की नेशनल मिडिल मेरिट स्कॉलरशिप के

Read more

SFD के अंतर्गत ABVP संजौली इकाई द्वारा सफाई अभियान का आयोजन

शिमला, 13 जुलाई 2025 || अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संजौली इकाई द्वारा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य पर ” इनिशिएटिव” अभियान ( स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट )के अंतर्गत ढिंगू माता मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट के तत्वावधान में संपन्न हुआ। इस अवसर पर ABVP कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर व उसके आसपास के क्षेत्रों में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही, आम लोगों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जन-जागरूकता के महत्व के बारे में भी अवगत कराया गया। कार्यकर्ताओं ने स्थानीय श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे मंदिर परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में

Read more

प्राथमिक शिक्षक संघ सराहां के चुनाव सराहां में संपन्न

सराहां, 13 जुलाई 2025 || प्राथमिक शिक्षक संघ सराहां के 3 वर्षीय चुनाव राजकीय वरिष्ठ पाठशाला बॉयज स्कूल सराहां में संपन्न हुए। वरिष्ठ केंद्रीय मुख्य शिक्षक सरोज बाला की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करवाया गया। उन्होंने अपने संबोधन में सभी अध्यापकों को इस चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए अपील कि तथा सर्वसम्मति से कार्यकारिणी बनाने का आह्वान किया। पूर्व खंड अध्यक्ष सुनील पाराश एवं पूर्व खंड अध्यक्ष कफोटा मायाराम शर्मा ने भी सदन को संबोधित करते हुए सभी अध्यापकों से प्राथमिक शिक्षक संघ को मजबूत करने का आह्वान किया तथा एक योग्य और निडर कार्यकारिणी बनाने की अपील

Read more

मंत्री राजेश धर्माणी ने घुमारवीं सिविल अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

घुमारवीं, 13 जुलाई, 2025 || हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने रविवार को घुमारवीं सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम जानी और चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री धर्माणी ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात के मौसम को देखते हुए विशेष स्वच्छता अभियान तुरंत चलाया जाए। उन्होंने कहा कि इस मौसम में डेंगू, हैजा और अन्य जलजनित रोगों के फैलने की आशंका रहती है, अतः अस्पताल और आसपास

Read more

आंगनबाड़ी वर्करज़ का दो दिवसीय राज्य सम्मेलन ऊना में शुरू

ऊना 12 जुलाई 2025 || आंगनबाड़ी वर्करज़ एवम हैल्परज़ यूनियन सम्बन्धित सीटू का हिमाचल प्रदेश का चौदहवां दो दिवसीय राज्य सम्मेलन ऊना में शुरू हुआ। सम्मेलन का ध्वजारोहण यूनियन की राज्याध्यक्षा नीलम जसवाल ने किया। सम्मेलन का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष ऊषा रानी ने किया। सम्मेलन की रिपोर्ट राज्य महासचिव वीना शर्मा ने रखी। सम्मेलन को सीटू राष्ट्रीय सचिव डॉ कश्मीर ठाकुर ने संबोधित किया। सम्मेलन में सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, महासचिव प्रेम गौतम, उपाध्यक्ष जगत राम, कोषाध्यक्ष अजय दुलटा, राजेश शर्मा, आशीष कुमार, जिला महासचिव गुरनाम सिंह, नरेश, अनुराधा, आशा, विजय शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य कुलवंत राय पाठक, किसान नेता के

Read more

एसएफआई हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

मंडी, हिमाचल प्रदेश, 12 जुलाई, 2025: स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष अनिल ठाकुर के नेतृत्व में मंडी जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों – थुनाग, पांडवशील, लंबाथच और जंजैहली – का दौरा करने के लिए गया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों से मिलना और उनकी समस्याओं को समझना था। इस प्रतिनिधिमंडल में एसएफआई की स्थानीय लम्बथाच इकाई के सदस्य भी सक्रिय रूप से शामिल रहे, जो ज़मीनी स्तर पर राहत प्रयासों में अपना योगदान दे रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल अपने साथ स्कूल और कॉलेज के छात्रों

Read more

माता श्री चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेला 25 जुलाई से 3 अगस्त तक

ऊना, 12 जुलाई 2025 || उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में 25 जुलाई से 3 अगस्त तक श्रावण अष्टमी मेले का आयोजन किया जाएगा। एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने इसे लेकर शुक्रवार को माईदास सदन चिंतपूर्णी में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली और मेले के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जानकारी दी कि श्रावण अष्टमी मेले के दौरान एडीसी ऊना मेला अधिकारी, एसडीएम अंब सहायक मेला अधिकारी जबकि एएसपी ऊना को पुलिस मेला अधिकारी तथा डीएसपी अंब को सहायक पुलिस मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। सचिन शर्मा ने कहा कि मेले

Read more

जगत सिंह नेगी ने भांग की खेती को वैध करने व औषधीय उपयोग पर आयोजित सेमिनार एवं प्रदर्शनी का किया शुभारम्भ

शिमला 12 जुलाई, 2025 || राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में भांग की खेती को वैध करने व औषधीय उपयोग पर आयोजित सेमिनार एवं प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नशामुक्त, समृद्ध एवं खुशहाल हिमाचल की अवधारणा को साकार करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। इसी संदर्भ में सेमिनार एवं प्रदर्शनी के माध्यम से भांग के औद्योगिक और औषधीय उपयोग को लेकर विशेष सेमिनार एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। राजस्व मंत्री ने इस दौरान विभिन्न कंपनियों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन

Read more

कृषि ऋण कार्यक्रम में 13 करोड़ रुपये के ऋण आवेदन

हमीरपुर 12 जुलाई। कृषि एवं इससे संबंधित अन्य गतिविधियों के लिए अधिक से अधिक ऋण आवंटन के उद्देश्य से पंजाब नेशनल बैंक के हमीरपुर मंडल कार्यालय ने शुक्रवार को विकास खंड सुजानपुर की ग्राम पंचायत बनाल में मेगा एग्रीकल्चर क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया। क्षेत्र के किसानों, बागवानों, पशु पालकों और मत्स्य पालकों ने इस कार्यक्रम का भरपूर लाभ उठाया। इसमें ऋण के कुल 274 आवेदन प्राप्त हुए, जिनकी व्यावसायिक संभावना लगभग 13 करोड़ रुपये दर्ज की गई। इन सभी आवेदनों को मौके पर ही सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर दी गई। जबकि, अन्य सभी औपचारिकताएं शीघ्र ही पूर्ण की जाएंगी।

Read more