जिला परिषद की बैठक में जनहित के कई मुद्दों हुई चर्चा
हमीरपुर 16 जुलाई 2025 || जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक बुधवार को बबली देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में परिषद के सदस्यों द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों और प्रश्नों पर संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। कई पुराने मुद्दों पर भी अधिकारियों से जवाब तलब किया गया। बैठक में ग्राम पंचायत मोरसू सुल्तानी के कुछ क्षेत्रों में जमीन की खरीद-फरोख्त, भवन निर्माण और सार्वजनिक रास्तों के बारे में नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई। इसके अलावा, चैंथ खड्ड के तटीकरण, धनेटा चौक पर ट्रैफिक लाइटें लगाने, जिले में कई स्थानों
Read more