हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित जाति कल्याण योजनाओं के प्रचार हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में सदर उपमंडल की ग्राम पंचायत कुड्डी और देवली में अनुसूचित जाति के कल्याणार्थ चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, नीतियों और उपलब्धियों के बारे में लोगों को जागरूक करने हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संबंधित पंचायतों के प्रधानों ने की। इस अवसर पर महासंगम थिएटर ग्रुप बिलासपुर के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उपस्थित जनता को योजनाओं की जानकारी प्रदान की। मुख्य जानकारी और योजनाएं: अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाएं, जिनकी वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम हो, व्यवसाय हेतु 6% वार्षिक ब्याज पर
Read more