जिला स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स और सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न, प्रज्ञा और पीयूष बने बेस्ट एथलीट

शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल बॉयज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स और सांस्कृतिक प्रतियोगिता सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई।राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर ने तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता की और विजेताओं को पुरस्कृत किया। खेलों से होता है सर्वांगीण विकास : नरेश ठाकुर समापन समारोह में उपस्थित प्रतिभागियों को बधाई देते हुए नरेश ठाकुर ने कहा कि खेलकूद जीवन का अभिन्न अंग हैं।उन्होंने कहा कि खेलों से न केवल शारीरिक और मानसिक विकास होता है, बल्कि ये विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका

Read more

ऊना को तंबाकू मुक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन सक्रिय : उपायुक्त जतिन लाल

ऊना जिला प्रशासन ने तंबाकू मुक्त जिला बनाने की दिशा में व्यापक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने सभी विभागों को इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिम्मेदारी और समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।वे सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। ‘तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0’ की समीक्षा बैठक में 9 अक्तूबर से शुरू हुए 60 दिवसीय ‘तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0’ की प्रगति की समीक्षा की गई।उपायुक्त ने कहा कि ऊना प्रशासन इस अभियान को एक जन जागरूकता आंदोलन के रूप में आगे

Read more

मुख्यमंत्री सुक्खू के पैतृक गांव भवड़ां में बना भव्य गुगा पार्क

ग्राम पंचायत अमलैहड़ ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के पैतृक गांव भवड़ां में स्थित प्राचीन गुगा मंदिर के समीप एक सुंदर पार्क का निर्माण किया है। यह पार्क धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से क्षेत्र का एक प्रमुख आकर्षण बनने जा रहा है। ️ गुग्गा महाराज की 20 फुट ऊंची प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र पार्क की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां गुग्गा महाराज की रथ पर सवार विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है। ऊंचाई: लगभग 20 फुट लंबाई: लगभग 35 फुटयह प्रतिमा अपनी तरह की एक विशेष कलाकृति है, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन

Read more

एडवर्ड्स स्कूल ने मनाया 100 वर्ष का गौरवशाली सफर

एडवर्ड्स स्कूल के 100 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित तीन दिवसीय समारोह स्कूल परिसर में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।कार्यक्रम में सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश दीपक गुप्ता तथा हिमाचल उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विपिन चंद्र नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मेमोरियल पार्क और वॉल ऑफ फेम का शुभारंभ एडवर्ड्स संघ के अध्यक्ष राजीव सूद ने बताया कि समारोह के दौरान मेमोरियल पार्क का शुभारंभ किया गया।उन्होंने कहा कि स्कूल द्वारा एक “वॉल ऑफ फेम” का निर्माण भी किया गया है, जिसमें एडवर्ड्स

Read more

पंचायत मंत्री अनिरुद्ध सिंह 15 अक्टूबर को कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह 15 अक्टूबर, 2025 को कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस संबंध में जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। कार्यक्रम का विवरण सुबह 11:30 बजे – पटगैहर गांव में जन शिकायतें सुनेंगे और पटगैहर से धार सड़क का शिलान्यास करेंगे। दोपहर 1:20 बजे – पड़ेची पंचायत घर का लोकार्पण करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद कोटी से रोगी जुब्बड़ सड़क का शिलान्यास करेंगे। शाम 4:00 बजे – मेहली में जन शिकायतें सुनेंगे और गुसान से बचटेली सड़क का शिलान्यास करेंगे। यह दौरा क्षेत्र के विकास कार्यों और जनसुनवाई के

Read more

पेटीएम सर्विसेज लिमिटेड द्वारा 80 फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला देवेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि पेटीएम सर्विसेज लिमिटेड, जीएम प्लाज़ा, फेस-7, इंडस्ट्रियल एरिया मोहाली के लिए फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव के 80 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। इंटरव्यू की तिथि और स्थान तारीख: 15 अक्टूबर 2025 समय: प्रातः 11:00 बजे स्थान: क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, शिमला पात्रता मानदंड शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास या इससे अधिक आयु सीमा: 18 से 42 वर्ष लिंग: केवल पुरुष उम्मीदवार अनिवार्य आवश्यकताएं: एंड्रॉयड फोन दोपहिया वाहन आवेदन प्रक्रिया इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों और रिज्यूमे सहित निर्धारित तिथि व समय पर रोजगार कार्यालय

Read more

सुरेश कश्यप ने आरटीआई अपीलों के निपटान में सुधार पर डाला प्रकाश

भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि सूचना के अधिकार (आरटीआई) की अपीलों का लगभग शत-प्रतिशत निपटारा हो रहा है और लंबित मामलों की संख्या में हर साल कमी आ रही है। उन्होंने बताया कि आरटीआई अपीलों की लंबित संख्या 2019-20 में 35,718 से घटकर 2021-22 में 29,213, 2023-24 में 23,087 और 2024-25 में 22,666 रह गई है। यह सुधार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और नागरिक केंद्रित शासन का परिणाम है। सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण सरकार के कामकाज में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन लाना है। उन्होंने बताया कि 2014 के बाद सीआईसी

Read more

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ‘ब्रेन ऑफ हिमाचल 2025’ पुरस्कार वितरण समारोह में शिरकत की

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने एस्पायर की ओर से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह ‘ब्रेन ऑफ हिमाचल 2025’ में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाए जा रहे हैं। पहले गांवों में महिलाओं की शिक्षा का उतना विकास नहीं था, लेकिन आज उनके बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करके अधिकारी, जज और शिक्षक बन रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को बेहतर सुविधाएं और अवसर मुहैया कराना प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आईआईटी, ट्रिपल आईटी और आईआईएम

Read more

हमीरपुर में प्रगतिशील किसान ने ड्रैगन फ्रूट की खेती से नई संभावनाएं खोलीं

हिमाचल प्रदेश में जिला हमीरपुर जैसे कम ऊंचाई और कम नमी वाले क्षेत्रों में भी फल उत्पादन की संभावनाएं हैं। आम, अमरूद और नींबू जैसी फलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने उद्यान विभाग के माध्यम से कई प्रयास किए हैं और एचपीशिवा परियोजना जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं की शुरुआत की है। अब उद्यान विभाग यहां लीक से हटकर अन्य फलों की खेती की संभावनाएं तलाश रहा है और इस दिशा में प्रगतिशील किसानों की पहल को प्रोत्साहित कर रहा है। इसी प्रयास में जिले के भोरंज उपमंडल के गांव पपलाह के राजेंद्र कुमार उर्फ रवि मैहर

Read more

भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस नेत्री के बयान को राजनीति प्रेरित करार दिया

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा डेजी ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी की कुछ नेत्रियों द्वारा दिए जा रहे राजनीति प्रेरित बयानों की कड़ी निंदा की।उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेत्री जैनब चंदेल का बयान राजनीतिक दबाव में दिया गया प्रतीत होता है।डेजी ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार से सोलन के रामकुमार बिंदल पर आरोप लगाए गए हैं, वह सत्य से परे हैं। भाजपा अध्यक्ष का आरोपों से कोई संबंध नहीं उन्होंने स्पष्ट किया कि इन आरोपों और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का कोई लेना-देना नहीं है।डेजी ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेत्री का बयान सच्चाई के खिलाफ है और जनता के न्यायालय

Read more

धनतेरस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय के शिलान्यास से संगठन के नए युग की शुरुआत

धनतेरस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के संगठनात्मक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।शिमला के टूटू के पास एयरपोर्ट रोड पर भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय भवन का शिलान्यास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के करकमलों से किया जाएगा।यह भवन संगठन को नई मजबूती देगा और आने वाले वर्षों में भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा। भव्य आयोजन की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यालय शिमला में आज इस आयोजन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश

Read more

प्रधानमंत्री ने शुरू की ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना’ और ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ – बिलासपुर जिला स्तर पर हुआ सीधा प्रसारण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर से ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना’ तथा ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर देशभर के चयनित जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में कृषि विभाग द्वारा किसान भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कृषि उत्पादकता और ग्रामीण समृद्धि सुनिश्चित करने का लक्ष्य राजेश धर्माणी ने

Read more

हर घर को शुद्ध जल और हर खेत को सिंचाई सुविधा देना सरकार का लक्ष्य – उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पेयजल और सिंचाई सुविधाओं के उन्नयन में निर्णायक कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि हर घर को शुद्ध जल और हर खेत को पर्याप्त सिंचाई सुविधा मिले। वे शनिवार को हरोली उपमंडल के पालकवाह में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई सौगात देते हुए जलशक्ति विभाग की 81 करोड़ रुपये की पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 75 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी ‘उठाऊ पेयजल योजना बीत एरिया फेज-दो’ का शिलान्यास

Read more

कुफरीधार से शनोल सड़क का शिलान्यास, प्रदेश में सशक्त सड़क नेटवर्क की दिशा में कदम : विक्रमादित्य सिंह

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान कुफरीधार में आयोजित कार्यक्रम में कुफरीधार से शनोल सड़क का शिलान्यास किया। यह सड़क मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 2 किलोमीटर 160 मीटर लंबाई में 90 लाख रुपये की लागत से बनाई जाएगी। इसके लिए 20 लाख रुपये की राशि लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी की जा चुकी है। “मंत्री आपके द्वार” कार्यक्रम देवनगर मूलबरी में आयोजित मंत्री ने मूलबरी देवनगर पंचायत में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में

Read more

बरमु पंचायत को मिला नया पंचायत घर : अनिरुद्ध सिंह

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरमु केल्टी में नव निर्मित पंचायत घर बरमु का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि बहुमंजिला पंचायत घर का निर्माण 1 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से किया गया है। भवन में प्रधान कक्ष, पंचायत सचिव कक्ष, तकनीकी सहायक कक्ष, बैठक हॉल, सामान्य सेवा केंद्र कक्ष तथा दो शौचालय बनाए गए हैं। मंत्री ने कहा कि पहले यह पंचायत घर किराए के कमरे में संचालित होता था, लेकिन अब नए भवन के निर्माण से स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि पहले

Read more

खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का आधार : राजेश धर्माणी

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों के माध्यम से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि मानसिक मजबूती, आत्मविश्वास, टीम भावना और अनुशासन की भावना का भी विकास होता है। वे आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर में आयोजित तीन दिवसीय अंडर-14 जिला स्तरीय छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। मंत्री ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के जीवन का अनिवार्य हिस्सा हैं, जो उन्हें कठिन परिस्थितियों से जूझने और सफलता प्राप्त

Read more

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने किया जिला स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने शनिवार को शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल बॉयज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हमीरपुर में जिला स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने आयोजन समिति और सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश में खेलों के ढांचागत विकास और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई सराहनीय निर्णय लिए हैं। इससे प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय पैरा गेम्स में हिमाचल के खिलाड़ियों द्वारा पदक जीतना प्रदेश के लिए

Read more

गोविन्दसागर जलाशय में महाशीर मछली बीज संग्रहण से एंगलिंग पर्यटन को बढ़ावा

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित गोविन्दसागर जलाशय में 12,000 नं० नंचर महाशीर मछली बीज का सफलतापूर्वक संग्रहण किया गया। यह बीज मंडी जिले के मध्याल स्थित राज्य के महाशीर मछली प्रजनन केन्द्र में तैयार किया गया था, जहाँ इस वर्ष 50,000 से अधिक फिंगरलिंग्स का उत्पादन हुआ। संग्रहण कार्यक्रम मत्स्य विभाग के निदेशक एवं प्रभारी विवेक चंदेल के दिशा-निर्देशानुसार जकातखाना में आयोजित किया गया। मुख्य बिंदु: महाशीर मछली हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय जलाशयों और नदियों की पारिस्थितिकी में अहम भूमिका निभाती है। महाशीर मछली का संरक्षण विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है, जो जैव विविधता और मछुआरों की

Read more

नशा मुक्ति संदेश के साथ एच.पी.यू. में नुक्कड़ नाटक का आयोजन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के लाइफ लॉन्ग लर्निंग विभाग (Lifelong Learning Department) द्वारा एम.ए. ग्रामीण विकास के छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर के पिंक पेटल्स में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर युवाओं में बढ़ते नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। नाटक में दिखाया गया कि किस प्रकार प्रतिभाशाली विद्यार्थी और युवा परिवार के उचित मार्गदर्शन की कमी, दोस्तों के दबाव और भावनात्मक उलझनों के कारण नशे की लत के शिकार हो सकते हैं। यह भी उजागर किया गया कि किशोरावस्था में सामाजिक दबाव, अवसाद और विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण युवाओं को नशे की ओर प्रेरित कर सकते हैं।

Read more

विधायक अजय सोलंकी द्वारा त्रिलोकपुर मंदिर न्यास के मोबाइल भंडारा वैन सेवा का शुभारंभ

त्रिलोकपुर मंदिर न्यास द्वारा मोबाइल भंडारा वैन सेवा का विधायक नाहन अजय सोलंकी की उपस्थिति में शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक ने हरी झंडी दिखाकर वैन को रवाना किया। यह वैन आसपास के क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों और संस्थानों तक भोजन की सुविधा पहुँचाएगी। शुभारंभ के दौरान सोलंकी ने नाहन मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों और उनके तामीरदारों को भोजन वितरित किया। मुख्य विवरण: वैन सेवा के तहत कोई भी व्यक्ति या संस्था मात्र ₹17,500/- जमा कर त्रिलोकपुर से 30 किलोमीटर की परिधि में लगभग 200–250 लोगों के लिए भोजन प्राप्त कर सकता है। भोजन में एक सब्जी,

Read more