भोरंज में एसडीएम की अध्यक्षता में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोरंज 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर आयुष विभाग ने शनिवार को यहां मिनी सचिवालय के प्रांगण में योग शिविर आयोजित किया, जिसमें एसडीएम शशिपाल शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर सभी उपमंडलवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एसडीएम ने कहा कि योग हमारे ऋषि-मुनियों की मानवता को बहुत बड़ी देन है। भारत में युगों-युगों से योग की बहुत ही समृद्ध परंपरा रही है और हाल ही के दशकों के दौरान इसका प्रचार-प्रसार विश्व के कोने-कोने में हुआ है। इसी के मद्देनजर वर्ष 2015 में 21 जून को पूरे विश्व में

Read more

डीसी को है विदेशी मुख्तारनामों और अन्य दस्तावेजों की स्टांपिंग की शक्तियां

हमीरपुर 21 जून। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि विदेशों से प्राप्त होने वाले जमीन के मुख्तारनामों (जनरल पॉवर ऑफ अटॉर्नी) और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की स्टांपिंग या इम्बोसिंग के लिए किसी भी जिलावासी या विदेशों में रह रहे जिलावासी को हिमाचल प्रदेश सचिवालय शिमला जाने की आवश्यकता नहीं है। इन दस्तावेजों की स्टांपिंग की शक्तियां उपायुक्त के पास हैं। उन्हांेने बताया कि भारतीय स्टांप अधिनियम, 1899 की धारा 18 के तहत, कलेक्टरों को सामान्य पावर ऑफ अटॉर्नी सहित विदेशों में किए गए उन समझौतों से संबंधित दस्तावेजों की स्टांपिंग का अधिकार है, जो उनके संबंधित क्षेत्राधिकार में स्टांपिंग के

Read more

पीएनबी आरसेटी के अधिकारियों और प्रशिक्षणार्थियों ने मनाया योग दिवस

हमीरपुर 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार को पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर में भी योगाभ्यास सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल कार्यालय के प्रमुख नीरज कुमार आनंद, आरसेटी के निदेशक अजय कुमार कतना, अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों तथा संस्थान में जारी प्रशिक्षण शिविर की प्रशिक्षणार्थी महिलाओं ने योगाभ्यास किया। संस्थान के निदेशक अजय कुमार कतना ने बताया कि इस शिविर का आयोजन ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ विषय के तहत किया गया। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा विकास खंड बिझड़ी के गांव बहल में आयोजित किए

Read more

ऊना नगर निगम ने मच्छरजनित रोगों के विरुद्ध फॉगिंग अभियान किया तेज

ऊना, 21 जून. नगर निगम ऊना ने डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसे मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए चलाए फॉगिंग अभियान को और अधिक सघन व व्यापक बनाते हुए इसकी गति तेज कर दी है। बरसात के मौसम की दस्तक से पहले नगर निगम क्षेत्र को स्वास्थ्य की दृष्टि से सुरक्षित, स्वच्छ व रोगमुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान निगम के सभी वार्डों में चरणबद्ध रूप से संचालित किया जा रहा है। नगर निगम ऊना के आयुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि गर्मी और उमस के मौसम में मच्छरों के प्रजनन की संभावना सबसे

Read more

आईटीआई हमीरपुर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

हमीरपुर 21 जून। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर में भी शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ विषय के साथ किए गए इस आयोजन के दौरान प्रधानाचार्य, स्टाफ के अन्य सदस्यों और प्रशिक्षणार्थियों ने योगाभ्यास किया।  इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुभाष चंद शर्मा ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की एक ऐसी अनमोल देन है, जिसे अपनाकर हम एक स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जी सकते हैं। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रतिदिन नियमित रूप से योग करने की सलाह दी, ताकि वे न केवल अपने शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखें, बल्कि मानसिक रूप से भी

Read more

नाहन के चम्बा ग्राउंड में 11वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजित

नाहन, 21 जून- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर जिला प्रशासन व आयुष विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आज नाहन के चम्बा ग्राउंड में 11 वां जिला स्तरीय अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। नाहन में आयोजित हुए अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप तथा विधायक नाहन अजय सोलंकी व उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर इस योग शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान जिला आयुष अधिकारी डॉ.इंदू शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए एक माह पूर्व से योग प्रशिक्षुओं

Read more

एसबीआई के अधिकारियों ने आईटीआई प्रशिक्षुओं को दी वित्तीय जानकारियां

हमीरपुर 21 जून। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, हमीरपुर में शनिवार को भारतीय स्टेट बैंक, मुख्य शाखा हमीरपुर ने एक वित्तीय जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को वित्तीय साक्षरता, साइबर अपराधों से सुरक्षा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आदि के विषय में जानकारी प्रदान करना था। इस अवसर पर एसबीआई के क्षेत्रीय अधिकारी अंकुश कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न वित्तीय योजनाओं एवं उनके लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा डिजिटल बैंकिंग के सुरक्षित उपयोग के विषय में भी

Read more

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गृह रक्षक चतुर्थ वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र, नाहन में योग शिविर आयोजित

नाहन, 21 जून- कमांडेंट होमगार्ड टी. आर.शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर आज गृह रक्षक चतुर्थ वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र, नाहन के विक्रम केंसल में योग शिविर आयोजित किया गया जिसमें द्वितीय रिफ्रेशर कोर्स के प्रशिक्षुओं और बटालियन प्रशिक्षण स्टाफ के 40 जवानों को योग अभ्यास करवाया गया। उन्होंने बताया कि योग केवल बीमारियों का इलाज नहीं है बल्कि यह कल्याण का साधन है। उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को विचार, क्रिया और ज्ञान में बेहतर बनाता है। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं है जो शरीर को तंदुरुस्त रखता है बल्कि यह

Read more

अतिरिक्त उपायुक्त ने नशे के खिलाफ दिलाई शपथ

शिमला 21 जून, 2025 || अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने आज यहां बचत भवन सभागार में उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारियों को नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ऑनलाइन शपथ दिलाई। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि नशा आज लगभग हर घर में पहुंच चुका है, जिसे खत्म करने के लिए सभी को आगे आना पड़ेगा । उन्होंने सभी से नशे के खिलाफ एक मुहिम के साथ कार्य करने का आग्रह किया तथा लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने को कहा । डीएसपी अमित ठाकुर ने कहा कि नशा तस्करों की कमर तोड़ने के लिए सूचना तंत्र अत्यंत महत्वपूर्ण बिंदु

Read more

भोरंज में आईटी फैकल्टी के साक्षात्कार 26 को

हमीरपुर 21 जून। शिवम इंस्टीट्यूट फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (एसआईवीटी) घुमारवीं में सीनियर आईटी फैकल्टी और जूनियर आईटी फैकल्टी के 2-2 पदों तथा टैली फैकल्टी के एक पद को भरने के लिए 26 जून को सुबह साढे 10 बजे उपरोजगार कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थी एमसीए, एमएससी-आईटी, एमएससी-सीएस, बीसीए, बीएससी-आईटी, पीजीडीसीए और बीकॉम विद टैली में से कोई भी डिग्री या डिप्लोमाधारक होना चाहिए तथा उसकी आयु 18 से 32 वर्ष के बीच हो। चयनित उम्मीदवार को 13,500 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने

Read more

Sfi द्वारा जनजातीय छात्रा पर हमले एवं छेड़ छाड़ के विरोध में हुआ धरना प्रदर्शन – abvp

शिमला || 20 जून 2025 || आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में जनजातीय छात्र के साथ हुई निंदनीय घटना का विरोध करते हुए उपयुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया। जनजातिय समुदाय से संबंध रखने वाली किनौर जिले के ठंगी क्षेत्र से संबंध रखने वाली विद्यार्थी परिषद की कार्यकर्ता पर पुस्तकालय से छात्रावास जाते समय समर हिल चौंक में एसएफआई की 5 लड़कियो और 9 लड़को द्वारा तेजधार हथियार से हमला किया गया जिसमे जनजातीय छात्रा को गंभीर चोट लगी और जनजातीय समुदाय का अपमान करते हुए अभद्र टिपनी की गई । पुलिस और वि वि

Read more

ऊना कॉलेज में सृजन-विचार से विस्तार तक कार्यक्रम आयोजित

ऊना, 20 जून। युवाओं में उद्यमिता एवं नवाचार को प्रोत्साहन देने के मकसद से राजकीय महाविद्यालय ऊना में शुक्रवार को ‘ सृजन – विचार से विस्तार तक’ थीम के साथ विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर फाउंडेशन, आईआईटी रोपड़ एवं स्थानीय स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से आयोजित किया गया था। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं और युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रेरित करना तथा नवाचार को बढ़ावा देने हेतु उपयुक्त मंच प्रदान करना रहा। कार्यक्रम में उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उपायुक्त ने प्रतिभागियों को नवाचार और उद्यमिता

Read more

ऊना में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान

ऊना, 20 जून. ऊना शहर में फुटपाथों को अतिक्रमण से मुक्त कर राहगीरों, कॉलेज-स्कूली बच्चों और आम नागरिकों को सुगम व सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ा अभियान छेड़ा जा रहा है। ‘मिशन फ्री-फुटपाथ’ नाम से चलाया जा रहा यह विशेष अभियान 21 जून को सुबह 11 बजे से शुरू किया जाएगा। इसके तहत जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और नगर निगम ऊना की संयुक्त टीमें अतिक्रमण हटाने को लेकर निर्णायक कार्रवाई करेंगी। उपायुक्त जतिन लाल के निर्देशानुसार शुरू किए जा रहे इस अभियान में फुटपाथों पर अवैध रूप से लगाए गए रेहड़ी-फड़ी ढांचे हटाए व जब्त किए जाएंगे,

Read more

एडीसी ने की जेओए (आईटी) की लिखित परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

हमीरपुर 20 जून। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा रविवार को ली जाने वाली जेओए (आईटी) की लिखित परीक्षा के लिए एडीसी अभिषेक गर्ग को जिला समन्वयक नियुक्त किया गया है। परीक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने शुक्रवार को जिला के वरिष्ठ अधिकारियों तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। उन्हांेने बताया कि इस परीक्षा के लिए जिला हमीरपुर में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुल 3300 उम्मीदवारों को ये परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं। अभिषेक गर्ग ने बताया कि यह परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पेपर-1 सुबह 11

Read more

राजस्व मंत्री ने जनजातीय जिला किन्नौर की सीमावर्ती पंचायत छितकुल के नित्थल थाच का दौरा किया

रिकांगपिओ || 20 जून, 2025 || राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला की सीमावर्ती पंचायत छितकुल के दुर्गम स्थान नित्थल थाच का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना व छितकुल के ग्रामवासियों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और उनके समाधान बारे विचार-विमर्श किया गया। कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि स्थानीय पंचायत वासियों की मांग है कि भेड़ पालक व चरवाहों को सीमावर्ती स्थान नित्थल थाच तक भेड़-बकरियों को ले जाने की अनुमति प्रदान की जाए जिस पर राजस्व मंत्री ने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री ठाकुर

Read more

एक देश एक चुनाव पर डॉ बिंदल की अध्यक्षता में भाजपा ने सौंपी समिति को रिपोर्ट

शिमला || 20 जून 2025 || संयुक्त संसदीय समिति का अध्ययन दौरा संविधान (एक सौ उनतीसवां संशोधन) विधेयक, 2024 और संघ राज्य क्षेत्र कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 एक देश एक चुनाव का हिमाचल दौरा रहा, फागू स्थित एक निजी होटल में समिति ने इस चुनाव प्रक्रिया को लेकर विभिन्न समितियों से सुझाव लिए। इस समिति में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, समिति अध्यक्ष पी पी चौधरी, राज्यसभा सांसद पी विल्सन, समिति सदस्य भुवनेश्वर, राहुल सिंह, जीशा जेम्स मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की अध्यक्षता में समिति से मिला। भाजपा

Read more

हर जगह हिंदूवादी लोगों को फंसाने की साजिश कर रही है सुक्खू सरकार और कुछ अधिकारी : जयराम ठाकुर

सिरमौर/पोंटा साहिब || 19 जून 2025 || पोंटा साहिब में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ल 97% हिंदुत्व को हराने की उस मानसिकता से बाहर ही नहीं निकल पाए हैं। हिंदूवादी समाज से जुड़े लोगों को फसाने और उन्हें जेल भेजने की साजिश रच रहे हैं। हिंदुत्व की भावना को कुचलने और उन्हें अपमानित करने का प्रयास कर रहे हैं। एक बेटी  जो घर से गायब हो गई और परिजन उस बेटी को खोज कर लाने की गुहार लगा रहे हैं और पुलिस कुछ नहीं कर रही है। पुलिस–प्रशासन यह जाने ले कि सरकारें

Read more

केंद्र से मिले राहत राशि का प्रभावित के लिए इस्तेमाल करे सरकार, प्रधानमंत्री का आभार : जयराम ठाकुर

पोंटा साहिब || 19 जून 2025 || पोंटा साहिब में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और हमेशा सहयोग दे रहा हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में वर्ष-2023 में बाढ़, भूस्खलन, बादल फटने की प्राकृतिक आपदाओं के दृष्टिगत राहत राशि के रूप में ₹2006.40 करोड़ की “पुनर्प्राप्ति और पुनर्निर्माण योजना” की स्वीकृति प्रदान करने हेतु माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया। यह आर्थिक सहायता आपदा प्रभावित परिवारों के लिए संबल साबित होगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल कांग्रेस सरकार केंद्र सरकार

Read more

भाजपा संजौली मंडल ने किया विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन

शिमला || 19 जून 2025 || भारतीय जनता पार्टी संजौली मंडल, शिमला द्वारा आज एक भव्य विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। सभा में स्थानीय कार्यकर्ताओं, युवा मोर्चा के सदस्यों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभा को संबोधित करते हुए तिलक राज ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को और गति प्रदान करने की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान

Read more

बागवानों की उपज के विपणन की व्यवस्था करेगी एपीएमसी : अजय शर्मा

हमीरपुर || 19 जून 2025 || कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) हमीरपुर के अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के किसानों, बागवानों और पशुपालकों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कई ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी निर्णय लिए हैं तथा कई कल्याणकारी योजनाएं आरंभ की हैं। मुख्यमंत्री के इन निर्णयों एवं योजनाओं का सीधा लाभ किसानों, बागवानों और पशुपालकों को मिल रहा है। बुधवार को हमीरपुर के निकटवर्ती गांव कुठेड़ा के प्रगतिशील बागवान देसराज शर्मा के बागीचे का दौरा करने के बाद अजय शर्मा ने कहा कि जिला में पारंपरिक फसलों के

Read more