राजेश धर्माणी ने कपाहड़ा स्कूल में विज्ञान भवन का लोकार्पण किया
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कपाहड़ा में 1.58 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नवनिर्मित विज्ञान भवन का लोकार्पण किया। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह भवन विज्ञान शिक्षा को नई दिशा देगा और स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के स्तर को और मजबूत करेगा। इसके उपरांत उन्होंने स्कूल में आयोजित क्लस्टर स्तरीय वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जिसमें कपाहड़ा क्लस्टर के 11 विद्यालयों के लगभग 1200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए मंत्री
Read more