नेरी जामली में किसान उत्पादक सहकारी समिति का कार्यालय शुरू
नेरी जामली में भोले नाथ किसान उत्पादक सहकारी सभा समिति के नए कार्यालय का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री राम लाल ठाकुर द्वारा किया गया। यह कार्यालय किसानों को कृषि-संबंधी संसाधन स्थानीय स्तर पर उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। किसानों को अब नजदीक ही मिलेंगी कृषि सुविधाएं कार्यालय खुलने से जामली, छडोल, कल्लर और मैथी पंचायतों के किसानों को बीज, खाद और कीटनाशक दवाइयों के लिए अब बिलासपुर नहीं जाना पड़ेगा। इससे किसानों का समय और खर्च दोनों की बचत होगी और कृषि कार्य अधिक सुचारू रूप से आगे बढ़ पाएंगे। किचन गार्डन किटों का वितरण एस.एम.एस कृषि
Read more