पांवटा साहिब में पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 8544 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए हैं।
🚨 पहली कार्रवाई: टेम्पो से बरामदगी
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ट्रक यूनियन के पास एक टेम्पो (HP17G-2868) से
- रविकांत उर्फ बंटी
- विकास
के कब्जे से 1104 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए।
इस मामले में पांवटा साहिब पुलिस ने ND&PS Act की धारा 22, 29 के तहत मामला दर्ज किया।
🔍 पूछताछ में बड़ा खुलासा
पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान एक आरोपी की निशानदेही पर
सहारनपुर के गोवर्धनपुर ढलानी में छापेमारी की गई।
यहां आरोपी गफ्फार (51) के घर से
👉 7440 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए गए।
⚖️ आरोपी हिरासत में
आरोपी गफ्फार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
🚫 पुलिस का सख्त संदेश
सिरमौर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि
👉 नशा तस्करी में शामिल किसी भी सरगना को बख्शा नहीं जाएगा
👉 चाहे आरोपी राज्य के भीतर का हो या बाहरी राज्य का
पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क की जांच जारी है और अन्य आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।