Nutrition Fortnight:पोषण पखवाड़े के समापन पर लिया मोटे अनाज के प्रयोग का संकल्प
राष्ट्रीय पोषण पखवाड़े के समापन अवसर पर सोमवार को विकास खंड सुजानपुर के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में कुपोषण के उन्मूलन और पौष्टिकता से भरपूर पारंपरिक भारतीय मोटे अनाज के अधिकतम प्रयोग का संकल्प लिया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि पोषण पखवाड़े के दौरान सुजानपुर खंड में आम जनमानस को जागृत करने तथा पोषण जागरुकता को एक जन आंदोलन का स्वरूप देने के लिए कई सामुदायिक कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को पारंपरिक मोटे अनाज के प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया तथा इस अनाज की खूबियों के बारे
Read more