2024 में एक बार फिर भाजपा सरकार, 2023 रहा उपलब्धियों भरा : बिंदल

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की ईसा संवत, ईस्वी संवत 2024 का शुभारंभ होने जा रहा है। इस अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। 2023 का वर्ष देश के लिए बहुत सी नई उपलब्धियां लेकर आया। खेलों के क्षेत्र में देश ने दुनिया में अपना स्थान बनाया। चंद्रयान की सफलता ने देश को दुनिया में विशिष्ट पहचान दिलाई। जी-20 की अध्यक्षता भारत को मिली और जी-20 की सफलता ने दुनिया के देशों में भारत को आर्थिक, सामाजिक, शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में देखना शुरू किया। भारत आर्थिक पायदान पर 10वें स्थान से 5वें स्थान पर

Read more

सिरमौर में जल्द पूरी होगी आभा व एन.सी.डी. की स्क्रीनिंग-डॉ. अजय पाठक

नाहन, 31 दिसंबर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ. अजय पाठक ने खंड चिकित्सा अधिकारियों को सिरमौर जिले में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खातों (ए.बी.एच.ए.) व गैर संचारी रोग (एन.सी.डी.) संबंधी स्क्रीनिंग को जल्द पूरा करने को कहा है। वे शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी नाहन कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिले में आभा व एन.सी.डी. की स्क्रीनिंग का कार्य जल्द पूरा होने जा रहा है। उन्होंने जिला के सभी बी.एम.ओ. को अपने कार्यक्षेत्र में इन स्कीमों का जन-जन में व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग

Read more

सिरमौर जिला में शास्त्री शिक्षक के पद भरे जाएंगे, 8 से 11 जनवरी तक होगी काउंसलिंग,

नाहन, 31 दिसंबर। शिक्षा विभाग सिरमौर जिले में शास्त्री शिक्षक (सी. एंड वी.) वर्ग के पद बैच वाइज आधार पर साल-2024 में भरने जा रहा है। यह जानकारी प्रारंभिक शिक्षा उप-निदेशक, सिरमौर अनुपम गुप्ता ने शनिवार को यहां दी। बता दें कि पूर्व में किन्हीं प्रशासनिक कारणों से शास्त्री शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई थी, जो अभी हटा दी गई है। उन्होंने बताया कि शास्त्री शिक्षक पदों को भरने की काउंसलिंग भर्ती प्रक्रिया आगामी 8 से 11 जनवरी तक पूरी की जाएगी। इन पदों के लिए जो अभ्यर्थी पूर्व में 17 से 18 नवंबर, 2023 के दौरान काउंसलिंग

Read more

शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए जिला व्यय निगरानी समिति का गठन

शिमला, 31 दिसंबर – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए एक जिला व्यय निगरानी समिति (डीईएमसी) का गठन किया गया है, जो लोकसभा आम चुनाव-2024 के दौरान उम्मीदवारों को जारी नोटिस के सम्बन्ध में उत्तर प्राप्ति की तारीख से 72 घंटे के भीतर उत्तर में उल्लिखित साक्ष्यों की जांच के बाद मामलों पर निर्णय लेगी की छिपा हुआ खर्च उम्मीदवार के चुनाव खर्च खाते में जोड़ा जाएगा या नहीं। उन्होंने बताया कि जिला व्यय निगरानी समिति के सदस्य के रूप में निर्वाचन क्षेत्र

Read more

एनएफएसए लाभार्थियों को 01 जनवरी, 2024 से अगले पांच वर्षों के लिए मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध

शिमला, 31 दिसंबर – जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले शिमला पूर्ण चंद ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) लाभार्थियों  जिसमें अंत्योदय अन्न योजना और प्राथमिकता वाले परिवारों के लाभार्थी शामिल हैं, को 01 जनवरी, 2024 से अगले पांच वर्षों के लिए मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में केंद्र सरकार द्वारा आदेश जारी किये गए हैं जिनकी अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए जिला के सभी विभागीय निरीक्षक को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Read more

लोकसभा आम चुनाव के संबंध में जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति का गठन

शिमला, 31 दिसंबर – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के संबंध में कानून एवं व्यवस्था के रखरखाव को सुनिश्चित करने के लिए जिला में लाइसेंस प्राप्त हथियारों को जमा करने के संबंध में एक जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि समिति में सदस्य के रूप में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) शिमला तथा पुलिस अधीक्षक शिमला शामिल होंगे, जो उन मामलों की समीक्षा और मूल्यांकन करेंगे जहां चुनाव की घोषणा के तुरन्त बाद हथियारों

Read more

डीसी हेमराज बैरवा ने सभी जिलावासियों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं

हमीरपुर 31 दिसंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सभी जिलावासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। जिलावासियों के नाम अपने संदेश में उपायुक्त ने नये साल में सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा कि नये साल में सभी के सहयोग से जिला हमीरपुर को नई ऊंचाईयों तक ले जाने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत रहेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि वर्ष 2024 में भी उन्हें समस्त जिलावासियों का भरपूर सहयोग मिलता रहेगा।

Read more

सुनील शर्मा बिट्टू ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं

हमीरपुर 31 दिसंबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने जिला हमीरपुर सहित समस्त प्रदेशवासियों को नववर्ष 2024 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। समस्त प्रदेशवासियों के लिए मंगल कामना करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नववर्ष में भी हिमाचल को विकास की नई बुलंदियों तक ले जाने के लिए लगातार प्रयास जारी रखेगी तथा प्रत्येक हिमाचलवासी के जीवन में सुख-समृद्धि के लिए कार्य करेगी।  उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर और सबसे समृद्ध राज्य बनाने के मुख्यमंत्री के संकल्प को पूरा करने के लिए

Read more

प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: डॉ. शांडिल

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि दिव्यांगजनों को आवास के लिए ऋण उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने दिव्यांगजन स्वावलम्बन योजना आरम्भ की है। इस योजना के तहत दिव्यांगजनों को 50 लाख रुपये तक ऋण प्रदान किया जा रहा है। यह जानकारी उन्होंने आज यहां हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम के निदेशक मंडल की 50वीं बैठक की अध्यक्ष्ता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को व्यक्तिगत उपयोग के लिए उपांतरित (मॉडिफाईड) स्कूटर, बाईक व चौपहिया वाहन खरीदने के लिए भी विशेष ऋण योजना आरम्भ

Read more

शीघ्र आरंभ होगा 52 करोड़ से बनने वाले पंडोगा-तयूड़ी पुल का निर्माण कार्य -मुकेश अग्निहोत्री।

ऊना 30 दिसंबर: हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 25 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित कौशल विकास केंद्र पालकवाह का संचालन ट्रिपल आईटी सलोह द्वारा किया जाएगा तथा यहां पर विभिन्न व्यवसायों के विषय में पूरे प्रदेशवासियों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव अप्पर पंडोगा में आदर्श पब्लिक हाई स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में उपास्थित विद्यार्थियों, अभिवावकों तथा अध्यापकों को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा में गुणात्मक सुधार तथा ढांचागत विकास के लिए प्रदेश सरकार अनेक सार्थक कदम उठा रही है तथा गरीब बच्चों

Read more

विकट वित्तीय परिस्थिति से निपटने के लिए सरकार कर रही खर्चों में कटौती एवं आमदनी बढ़ाने के प्रयास – विक्रमादित्य सिंह

शिमला| लोक निर्माण, युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला ग्रामीण उपमंडल के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टुटू में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के छात्रों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करना एवं शिक्षण संस्थानों को सुदृढ़ करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। इसी दृष्टि से प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में सरकार ने राजीव गांधी मॉडल स्कूल बनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश आज गंभीर वित्तीय परिस्थिति से गुजर रहा है। विकट वित्तीय परिस्थिति से निपटने के लिए प्रदेश

Read more

हिमाचल प्रदेश के चार नौजवान भारतीय सेना में भर्ती होकर प्रशिक्षण के लिए रवाना

शिमला 30 दिसंबर – सेना भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा भारतीय सेना में भर्ती हुए हिमाचल प्रदेश के चार नौजवानों को सेना डाक विभाग प्रशिक्षण केंद्र, कामठी (नागपुर) के लिए रवाना किया गया। चार नौजवानों में से एक जवान वारंट अफसर, एक जवान नायक और दो जवान सिपाही के पद पर भर्ती हुए। इन जवानों का मेडिकल 01 दिसम्बर 2023 को सेना भर्ती कार्यालय शिमला में हुआ था। अंतिम दस्तावेजीकरण के बाद 29 दिसम्बर 2023 को इनको सेना डाक विभाग प्रशिक्षण केंद्र, कामठी (नागपुर) के लिए सेना भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा रवाना करने पहले भर्ती निदेशक कर्नल पुष्विंदर कौर ने भारतीय सेना

Read more

एक साल में ही 4 सबसे मजबूत मुख्यमंत्रियों में शामिल हुए सुक्खू: सुनील शर्मा बिट्टू

हमीरपुर 30 दिसंबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केवल एक साल के कार्यकाल मंे ही अपने सशक्त एवं दूरदर्शी नेतृत्व के बल पर देश के चार सबसे मजबूत मुख्यमंत्रियों में जगह बनाकर हिमाचल प्रदेश को गौरवान्वित किया है। शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नालटी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने बताया कि देश के एक बड़े न्यूज चैनल के सर्वे में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को यह उच्च वरीयता मिली है। उन्होंने कहा कि बरसात के

Read more

शिमला विंटर कार्निवल का पांचवा दिन रहा जिला चम्बा और शिमला के कलाकारों के नाम

शिमला 30 दिसम्बर – शिमला विंटर कार्निवल के छठे दिन जिला चम्बा और शिमला के सांस्कृतिक दलों ने लोगों का मनोरंजन किया। जिला चम्बा से नाग सांस्कृतिक दल सामरा ने गद्दी नृत्य और जिला शिमला से शिवरंजनी सांस्कृतिक दल बलग ने नाटी की शानदार प्रस्तुति दी। इसके अतिरिक्त, शिमला का झूरी गायन, दयालु राम व जगदेई ने मुसादा गायन, किशोर कुमार व भूपेश शर्मा ने गजल, लोक गायिका रौशनी शर्मा व इशांत शर्मा ने गायन की प्रस्तुति दी जिसका लोगों ने खूब आनंद उठाया। एनजेडसीसी पटियाला के भांगड़ा दल पंजाब ने भी अपनी प्रस्तुति दी। हिम युवा रंग महोत्सव के तहत नाटक

Read more

जिला परिषद की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

हमीरपुर 30 दिसंबर। जिला परिषद हमीरपुर की त्रैमासिक बैठक शनिवार को बबली देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति के अध्यक्षों और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में परिषद के सदस्यों ने लोक निर्माण मंडल हमीरपुर, बड़सर, टौणी देवी और भोरंज के अधीन विभिन्न सड़कों की मरम्मत, जल शक्ति विभाग के अधीन पेयजल योजनाओं तथा इनसे संबंधित समस्याआंे, हिम ऊर्जा के माध्यम से सोलर लाइटें शीघ्र उपलब्ध करवाने, लोगों के घरों के साथ गुजरने वाली बिजली की तारों को बदलने, मेडिकल कालेज हमीरपुर में मरीजों हेतु पर्ची काउंटर

Read more

इंद्र दत्त लखनपाल ने किया किया बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के कैलेंडर का अनावरण

बड़सर 30 दिसंबर। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने शनिवार को यहां बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के कैलेंडर का अनावरण किया। इस अवसर पर बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लोगों सहित सभी प्रदेशवासियों को नववर्ष की बधाई देते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने नए वर्ष 2024 में समस्त प्रदेशवासियों के लिए मंगल कामना की। उन्होंने कहा कि बाबा बालक नाथ के आशीर्वाद से हिमाचल प्रदेश नए वर्ष में भी तेजी से आगे बढ़ेगा और हर प्रदेशवासी के जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। इस अवसर पर बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं एसडीएम डॉ. रोहित शर्मा और न्यास के सदस्य भी

Read more

प्रदेश सरकार ने प्राइमरी कक्षा से ही अंग्रेजी की कक्षाएं आरंभ करने का लिया निर्णय – जगत सिंह नेगी

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जिला किन्नौर में 9 करोड़ 18 लाख रूपये से निर्मित 6.5 किलोमीटर लंबी सापनी संपर्क सड़क तथा 1 करोड 88 लाख रुपए की लागत से निर्मित राजकीय माध्यमिक पाठशाला सापनी का उद्घाटन किया। राजस्व मंत्री ने ग्राम पंचायत सापनी के कनई गांव का दौरा किया और जनसमस्याएं सुनी। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल में आपदा के समय राहत  एवम पुनर्वास का कार्य तेजी से किए गए जिससे प्रदेश के प्रभावित परिवारों को संबल प्रदान हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश

Read more

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने किया एफसीआई के गोदाम का निरीक्षण

हमीरपुर 30 दिसंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार शाम को कुठेड़ा स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम का निरीक्षण किया। भारतीय खाद्य निगम के इसी गोदाम से जिला भर की 9 आटा मिलों को गेहूं और हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के सभी 8 गोदामों को चावल की आपूर्ति की जाती है। उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वितरित किए जाने वाले खाद्यान्नों की गुणवत्ता एवं उनके भंडारण की स्थिति का जायजा लिया तथा इनसे संबंधित सभी व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग और भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों

Read more

जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय शिमला से वरिष्ठ सहायक मोहन सिंह जिन्ना सेवानिवृत

शिमला, 30 दिसंबर – जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय शिमला से आज वरिष्ठ सहायक मोहन सिंह जिन्ना सेवानिवृत हो गए हैं, जिन्होंने विभाग में 26 वर्षों तक अपनी सेवाएं दी है। मोहन सिंह जिन्ना ने 01 फरवरी, 1997 में निदेशालय, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग में अपनी सेवाएं लिपिक के पद पर देनी आरम्भ की। वह फरवरी, 2002 में कनिष्ठ सहायक के पद पर तथा जनवरी, 2020 में वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नत हुए। इन्होंने अपनी पूरी सेवाएं निदेशालय एवं जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय शिमला में ही दी। मोहन सिंह जिन्ना सूचना एवं जन सम्पर्क मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन

Read more

उल्फा शांति समझौता , ऐतिहासिक : बलबीर

शिमला, भाजपा प्रवक्ता एवं विधायक बलबीर वर्मा ने काजा की गृह मंत्री अमित शाह के मौजूदगी में उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असोम (उल्फा), असम सरकार और केंद्र के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। भाजपा प्रवक्ता ने उल्फा के प्रतिनिधियों को इसका श्रेय देते हुए कहा कि उनके प्रयास की वजह से ही यह हो पाया है। उन्होंने कहा कि इस समझौते की सभी बातें समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएंगी। इस दौरान उल्फा के 700 कार्यकर्ताओं ने सरेंडर भी किया। इस मौके पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा भी मौजूद थे। यह अपने आप में

Read more