सेक्टर व पुलिस मैजिस्ट्रेट अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

ऊना, 3 जनवरी – आगामी लोक सभा चुनावा- 2024 में मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से आयोजित करवाने हेतू भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों अनुसार बुधवार को डीआरडीए हॉल में सेक्टर मैजिस्टेªट और पुलिस मैजिस्ट्रेट अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला की अध्यक्षता एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने की। एडीसी ने कहा कि मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र और निष्पक्ष करवाने में सेक्टर मैजिस्टेªट व पुलिस मैजिस्ट्रेट की अहम भूमिका होती है। सभी अधिकारी अपनी इस डयूटी को पूर्ण गंभीरता से समझें। उन्होंने सभी अधिकारियों को मतदान केंद्रों का

Read more

4-5 जनवरी को राजस्व अदालतों में करवाएं इंतकाल और तक्सीम के मामलों का निपटारा

हमीरपुर 03 जनवरी। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि आम लोगों के जमीन से संबंधित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 4 और 5 जनवरी को जिला हमीरपुर की विभिन्न तहसीलों और उपतहसीलों के अंतर्गत राजस्व अदालतें लगाई जाएंगी। उपायुक्त ने बताया कि इन राजस्व अदालतों के दौरान जमीन के इंतकाल और तक्सीम के मामलों का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने संबंधित लोगों से इन राजस्व अदालतों का लाभ उठाने की अपील की है।

Read more

सीपीएस को छोड़नी पड़ेगी अपनी सुविधाएं : जैन

शिमला, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सतपाल जैन ने कहा वर्तमान कांग्रेस सरकार ने अपने छह विधायकों को सीपीएस बनाया था जिसके खिलाफ हमने एक याचिका प्रदेश के उच्च न्यायालय में प्रेषित की है इसको लेकर 13 बार सुनवाई हो चुकी है। हमने अपनी याचिका में कहा है कि सीपीएस का पद का संविधान में कोई प्रावधान नहीं है और कॉन्स्टिट्यूशन ऑफ़ इंडिया के आर्टिकल 164 के अंतर्गत प्रदेश में 15% से ज्यादा मंत्रिमंडल नहीं बनाया जा सकता जो कि हिमाचल में 12 है, पर सीपीएस की घोषणाओं के बाद यह संख्या 17 18 पहुंच जाती है। उन्होंने

Read more

सभी विकास कार्यों को समय पर पूरा करना सुनिश्चित बनायें अधिकारी: विनय कुमार

नाहन, 3 जनवरी- उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा विनय कुमार ने जिला के सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न विकासात्मक कार्यों को निर्धारित लक्ष्य एवं समयावाधि के अनुरूप पूरा करना सुनिश्चित बनाए। उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा विनय कुमार आज बुधवार को नाहन स्थित सर्किट हाऊस में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। विनय कुमार ने कहा कि श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में चल रही विभिन्न सड़क, पेयजल, बिजली व अन्य विकास परियोजनाओं को

Read more

राम मंदिर भारत की आध्यात्मिक राजधानी, भाजपा की कोर ग्रुप को नड्डा का होगा मार्गदर्शन प्राप्त: बिंदल

शिमला, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने शिमला में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा 22 जनवरी को राम मंदिर भारत की आध्यात्मिक राजधानी बनने जा रहा है उन्होंने इस अवसर पर राम मंदिर की तुलना तक्षशिला और नालंदा से भी की उन्होंने कहा कि भारत का धर्म, संस्कृति और अध्यात्म पुर्नजागृत होने जा रहा है। 2024 नवनिर्माण का वर्ष है और इस नवनिर्माण से देश के प्रधानमंत्री तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में जो हवाई अड्डा बना है उसको महर्षि वाल्मीकि के नाम पर स्थापित किया गया

Read more

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार 9 जनवरी तक रहेंगे रेणुका विधानसभा के दौरे पर

नाहन 3 जनवरी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के अपने सात दिवसीय प्रवास के पहले दिन आज नाहन के परिधि गृह में 4ः00 बजे पहुंचेंगे। इस अवसर पर समस्त जिला अधिकारी परिधि गृह में मौजूद रहेंगे। विनय कुमार 4 जनवरी को थाना खेगुआ में जन समस्याएं सुनेंगे। वह 5 जनवरी को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहु के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। वह 6 जनवरी को प्रातः 11ः00 बजे हरिपुरधार लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जन समस्याएं सुनेंगे तथा उपमंडल स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक

Read more

शास्त्री अध्यापकों के 22 पदों के लिए साक्षात्कार 10 जनवरी को

ऊना|03 जनवरी| उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि शास्त्री अध्यापकों के 22 पदों के लिए काउंसलिंग 10 जनवरी को प्रातः 11 बजे उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय ऊना में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि पहले यह काउंसलिंग 17 व 18 नवम्बर, 2023 को निर्धारित की गई थी जोकि किन्हीं प्रशासनिक कारणों के चलते रोक लगा दी गई थी। उन्होंने बताया कि 17 नवम्बर, 2023 को काउंसलिंग में भाग ले चुके अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में आने की आवश्यकता नही है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की सूची और बायोडाटा फॉर्म सहित सम्पूर्ण जानकारी कार्यालय की वेबसाइट

Read more

एसजीपीसी चुनावों के लिए मतदाता पंजीकरण 29 फरवरी तक – उपायुक्त

ऊना|03 जनवरी| शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव के हेतू निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया गया है जोकि 29 फरवरी तक चलेगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि निदेशक पंचायती राज एवं आयुक्त गुरूद्वारा चुनाव हिमाचल प्रदेश से प्राप्त शेडयूल के अनुसार 1 से 20 मार्च तक हस्तलिखित(मनुस्क्रिप्ट) नियमावली तैयार करके उसकी छपाई और रख-रखाव का प्रारम्भिक प्रकाशन किया जाएगा।  उन्होंने बताया कि नियमावली का प्रारम्भिक प्रकाशन उपायुक्त द्वारा 21 मार्च को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उपायुक्त द्वारा प्रारम्भिक प्रकाशन सूची में प्रकाशित नाम, पद व पता या कर्मचारी के

Read more

जिला किन्नौर में किसी भी क्षेत्र मे विकास की गति को रुकने नहीं दिया जाएगा – जगत सिंह नेगी।

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज 1 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले रिकांग पिओ में सैनिक विश्राम गृह का शिलान्यास किया। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनी और आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करेगी। राजस्व मंत्री ने तंगलिंग ग्रांम पंचायत में 3 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से तंगलिंग नाले पर निर्मित होने वाले 180 फुट लम्बे बैली पुल का शिलान्यास किया व जन समस्याएं सुनी। राजस्व मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि तंगलिंग गांव की जल विद्युत परियोजना से संबंधित समस्याओं को परियोजना

Read more

06 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय पांवटा में भर्ती शिविर होगा आयोजित

नाहन 03 जनवरी। जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जगदीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज वरव बायोजेनेज प्राइवेट लिमिटेड  ¼M/S Varav Biogenesis Pvt. Ltd.S½ कालाअम्ब जिला सिरमौर में 10 पदों को भरा जाना है जिसके लिए 06 जनवरी, 2024 को उप रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कम्पनी द्वारा भरे जाने वाले पदों का ब्यौरा देते हुए बताया कि 06 पद क्वालिटी कंट्रोल ¼Quality Control½ में भरे जाने है जिसकी शैक्षणिक योग्यता बीएससी/बी.फार्मा  ¼B.Sc./B.Pharma)  रखी गई है तथा 4 पद, एनालिटिकल केमिस्ट के भरे जाएंगे जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता  बीएससी/एमएससी/बी.फार्मा  ¼B.Sc./MSc/B.Pharma) होनी चाहिए तथा इन पदों के लिए आयु 18

Read more

6 जनवरी को हमीरपुर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे उपराष्ट्रपति

हमीरपुर 03 जनवरी। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 6 जनवरी को हमीरपुर जिले के दौरे के संबंध में मंगलवार को वीडियो कांफ्रंेसिंग के माध्यम से आयोजित एक बैठक में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने जिला के अधिकारियों से विभिन्न प्रबंधों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर उपायुक्त हेमराज बैरवा और पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने मुख्य सचिव को उपराष्ट्रपति के दौरे के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रबंधों से अवगत करवाया। इस वर्चुअल बैठक के बाद उपायुक्त ने जिला के संबंधित अधिकारियों के साथ भी अलग बैठक करके विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उपायुक्त ने

Read more

‘एससी-एसटी से अत्याचार के मामलों का हो त्वरित निपटारा’, डीसी ने दिए निर्देश

हमीरपुर 03 जनवरी। अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की त्रैमासिक बैठक मंगलवार को उपायुक्त हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला में उक्त अधिनियम के तहत दर्ज 79 मामलों की ताजा स्थिति और इनसे संबंधित मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई। उपायुक्त ने बताया कि अभी इन 79 मामलों में से 28 मामले विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन हैं। जबकि, 35 मामलों की अभी पुलिस जांच चल रही है। 12 मामलों की कैंसलेशन रिपोर्ट्स न्यायालयों में विचाराधीन हैं और 4 मामलों की कैंसलेशन रिपोर्ट्स अनुमोदन

Read more

5-6 जनवरी को ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और अन्य हवाई गतिविधियों पर रहेगी पूर्ण पाबंदी

हमीरपुर 03 जनवरी। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के हमीरपुर दौरे को देखते हुए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं। इसी के मद्देनजर 5 और 6 जनवरी को जिला हमीरपुर में पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून और ड्रोन इत्यादि की उड़ानों पर पूर्णतयः पाबंदी रहेगी। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश हेमराज बैरवा ने बताया कि उपराष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Read more

बर्मा पापड़ी में सात दिवसीय NSS शिविर का विदिवत रूप से हुआ समापन

नाहन| रा.व.मा.पा. बर्मा पापड़ी में सात दिवसीय NSS शिविर का विदिवत रूप से समापन हो गया। NSS के इस सात दिवसीय शिविर के समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. प्रशांत (PHC कौलां वाला भूड़) ने बतौर मुखायातिथि शिरकत की। उन्होंने शिविर में भाग लेने वाले सभी स्वयं सेवकों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या तथा समस्त स्टॉफ मौजूद रहे। NSS प्रभारी ने सात दिन तक चली गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा समस्त स्टॉफ का धन्यवाद किया। इस अवसर पर स्वयं सेवकों द्वारा नव वर्ष पर रंगा रंग प्रस्तुतियाँ भी दी गई। इस सात दिवसीय शिविर में 25

Read more

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना मन की बात कार्यक्रम

नाहन: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में बूथ नम्बर 54 पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम को सुना इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सभी पोलिंग बूथ पर आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री बन के बात कार्यक्रम को सुना जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में बताया कि किस तरीके से साल 2023 देश के लिए उपलब्धियां भर रहा है और खासकर खेल के क्षेत्र में किस तरीके

Read more

देवताओं की विवादस्पद तस्वीरें वायरल करने वाले के खिलाफ एबीवीपी शिमला ने शिमला थाना सदर में की FIR

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला शिमला के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम हैंडल में एक व्यक्ति द्वारा देवी देवताओं की मूर्तियों पर आपत्तिजनक वस्तुएं लगाकर हिंदू धर्म की धार्मिक भावनाओं को भड़काने के खिलाफ राजधानी शिमला के थाना सदर में शिकायत दर्ज की है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिमला की महानगर इकाई द्वारा आज शिमला के थाना सदर में हिंदू धर्म की धार्मिक भावनाओं को भड़काने वह हिमाचल प्रदेश के देवी देवताओं विवाद पर टिप्पणी करने वाले के खिलाफ शिकायत की है। शिमला महानगर सह-मंत्री कपिल ठाकुर ने बताया की हिमाचल प्रदेश देवभूमि है और यहां पर सभी

Read more

सीटू राज्य कमेटी हिमाचल प्रदेश की बैठक बिलासपुर में हुई सम्पन्न

सीटू राज्य कमेटी हिमाचल प्रदेश की बैठक प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा की अध्यक्षता में बिलासपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में डॉ कश्मीर ठाकुर, विजेंद्र मेहरा, प्रेम गौतम, कुलदीप डोगरा, सुदेश, अशोक कटोच, रविन्द्र, जोगिंद्र, भूपेंद्र, राजेश, आशीष, मोहित, नरेंद्र, रंजन, सुरेश, गुरनाम, नीलम, विजय, लखनपाल, प्रमिला वासु, पवन, हिमी, भूप सिंह, बालक राम, रामप्रकाश, अनिल, गुरदास, मदन नेगी आदि बैठक में शामिल रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि केंद्र की मोदी सरकार की मजदूर, किसान, कर्मचारी व जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ 16 फरवरी 2024 को देशव्यापी हड़ताल होगी। आंगनबाड़ी, आशा व मिड डे मील कर्मियों की मांगों को लेकर

Read more

वर्ष 2023 में जिला ऊना ने राज्य सरकार की मुख्य योजनाओं और प्रमुख परियाजनाओं को गति देने का किया प्रयास

ऊना, 31 दिसम्बर – उपायुक्त राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2023 में ज़िला प्रशासन ऊना द्वारा राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुसार प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं और ज़िले के प्रमुख परियोजनाओं को गति देने का प्रयास किया है। राघव शर्मा ने बताया कि 1,923 करोड़ की लागत से बन रहे हिमाचल प्रदेश के सबसे महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट बल्क ड्रग पार्क का कार्य वर्ष 2023 में आरम्भ किया गया। उन्होंने बताया कि बल्क ड्रग पार्क हेतू जल आपूर्ति के लिए 31 करोड़ रूपये की लागत से बन रही स्कीम का कार्य युद्धस्तर स्तर पर किया जा रहा

Read more

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने रा वा मा पा कल्पा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता की

राजस्व, बागवानी एवम जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी आज राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कल्पा में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस अवसर पर कहा कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने तथा शिक्षकों की कमी को पूरा करने के दृष्टिगत प्रारम्भिक शिक्षा विभाग में टीजीटी एवं अन्य श्रेणियों के 5291 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने एस.एम.सी. शिक्षकों के मानदेय को 1 अप्रैल, 2023 से 2,000 रुपये प्रतिमाह बढ़ाने व शिक्षा विभाग में कार्यरत अंशकालिक जलवाहकों के मानदेय को 1

Read more

बेटियां किसी से कम नहीं, हर क्षेत्र में बढ़ रही हैं आगे: इंद्र दत्त लखनपाल

बड़सर 31 दिसंबर। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने रविवार को लिटल एंजल पब्लिक स्कूल मैहरे के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। लिटल एंजल पब्लिक स्कूल की उपलब्धियों की सराहना करते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि यह संस्थान ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को

Read more