जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा बैठक आयोजित
शिमला| 06 जनवरी| उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहां जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने बताया कि अगस्त, 2023 से दिसम्बर, 2023 तक लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत 608 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपभोक्ताओं को 37 करोड़ 98 लाख रुपये की आवश्यक वस्तुएं वितरित की गई। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त जिला में कार्यरत 29 गैस एंजेसियों के माध्यम से गत पांच माह में 3 लाख 3 हजार 482 उपभोक्ताओं को 7 लाख 18 हजार 706 गैस सिलेंडरों की बिक्री की
Read more