ददाहू -बेचड़ का बाग सड़क अपग्रेडशन पर खर्च होगी 20 करोड़ से अधिक की धनराशि-विनय कुमार
नाहन 11 जनवरी। विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि रेणुका क्षेत्र की प्रमुख ददाहू- बेचड़ का बाग मार्ग के अपग्रेडशन के लिए 20 करोड़ रूपए से अधिक की धनराशि व्यय की जाएगी। उन्होंने कहा कि अति शीघ्र ही सभी औपचारिकताएं पूर्ण करके सड़क निर्माण हेतु टेंडर प्रक्रिया आरंभ की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस सड़क निर्माण से क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ होगा। विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बेचड़ का बाग में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विद्यार्थियों, अध्यापकों, अभिभावकों व अन्य गणमान्य लोगों को संबोधित
Read more