गणतंत्र दिवस समारोह में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल नाहन में फहरायेंगे तिरंगा

नाहन| 12 जनवरी| सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में 26 जनवरी को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ऐतिहासिक नाहन चौगान में राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे और गणतंत्रत दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार भी गणतंत्र दिवस समारोह में शिरकत करेंगे। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज शुक्रवार को नाहन में गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियां सम्बन्धी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी प्रदान की है। सुमित खिमटा ने कहा कि समारोह के मुख्य अतिथि कर्नल धनीराम

Read more

अनिरूद्ध सिंह 13 जनवरी को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

शिमला| 12 जनवरी| ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह 13 जनवरी, 2024 को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर होंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि वह प्रातः 11ः30 बजे गांव शुराला तथा दोपहर 1 बजे गांव चमयाना में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात् वह 2ः30 बजे गांव मल्याणा तथा 4 बजे गांव शकराला में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Read more

बिलासपुर में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे तकनीकी शिक्षा मंत्री: DC आबिद हुसैन सादिक

बिलासपुर| 12 जनवरी 2023| उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने  कहा कि प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘सरकार गांव के द्वार’ की शुरुआत घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत कसारू से 17 जनवरी, 2024 को होगी। प्रदेश सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने आज जिला मुख्यालय के बचत भवन में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजित जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। आबिद हुसैन सादिक ने कहा  कि प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को  जन-जन तक पहुंचाने और लोगों की विभिन्न समस्याओं को उनके घर-द्वार के

Read more

महिला मोर्चा के जिला प्रभारी घोषित, महिला कार्ड पर भाजपा का फोकस

शिमला| महिला मोर्चा के जिला प्रभारी घोषित, महिला कार्ड पर भाजपा का फोकस। प्रदेश कार्यसमिति और विशेष आमंत्रित सदस्यों की भी नियुक्ति। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा वंदना योगी ने महिला मोर्चा में जिला प्रभारी, प्रदेश और विशेष कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की। उन्होंने बताया की जिला प्रभारियों के रूप में सीमा चंदेल को जिला चंबा, कांता ठाकुर को कांगड़ा, सोनिया बंटा को नूरपुर, रजनी ठाकुर को देहरा, पूनम कुमारी को पमलपुर, वर्षा ठाकुर को लाहौल स्पीति, अनिता गर्ग को कुल्लू, सुनीता कटोच को सुंदरनगर, मीनाक्षी राणा को हमीरपुर, शीतल भारद्वाज को ऊना, सीमा ठाकुर को बिलासपुर, शकुंतला को सिरमौर, अनिता

Read more

उद्यान विभाग के विक्रय केंद्रों से लें सर्दियों में लगाए जाने वाले फलदार पौधे

हमीरपुर 11 जनवरी। उद्यान विभाग ने जिला के किसानों और बागवानों को सर्दी के मौसम में लगाए जाने वाले फलदार पौधे उपलब्ध करवाने के लिए विशेष व्यवस्था की है। विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजेश्वर परमार ने बताया कि हिमाचल के निचले क्षेत्रों में जनवरी का महीना सर्द ऋतु के फलदार पौधों के रोपण के लिए काफी उपयुक्त है। ये पौधे सुप्त अवस्था में ही रोपित किये जाते हैं और मौसम गर्म होते ही इन पौधों की कोंपलें निकल जाती हैं। डॉ. राजेश्वर परमार ने बताया कि उद्यान विभाग के सभी विकास खंड कार्यालयों में सर्द ऋतु के उच्च गुणवत्तायुक्त फलदार

Read more

मतदाता सूची निरीक्षण के लिए उपलब्ध, 17 जनवरी से पहले दर्ज करवाएं दावे और आक्षेप

शिमला| 11 जनवरी| जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता सूची हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (चुनाव) नियम, 1994 के अनुसार तैयार की गई है और उसकी प्रति उपायुक्त कार्यालय और जिला परिषद शिमला/जिला शिमला की पंचायत समिति और ग्राम पंचायतों के कार्यालयों में निरीक्षण के लिए उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जिला शिमला के विकास खण्ड टूटु की ग्राम पंचायत रामपुर-क्योंथल में एक पद प्रधान का रिक्त है। इसी प्रकार विभिन्न ग्राम पंचायतों में 06 वार्ड सदस्य के पद रिक्त हैं जिसमें विकास खण्ड टूटु की ग्राम पंचायत गिर्ब खुर्द, के वार्ड

Read more

न्यू ईरा स्कूल की छात्राओं को दी मासिक धर्म स्वच्छता की जानकारी

हमीरपुर 11 जनवरी। मासिक धर्म से संबंधित विभिन्न भ्रांतियों को दूर करने तथा मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली विभिन्न सावधानियों के प्रति किशोरियों को जागरुक करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने वीरवार को न्यू ईरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल परोल में ‘वो दिन’ योजना के तहत एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए टौणीदेवी खंड की बाल विकास परियोजना अधिकारी सुकन्या कुमारी ने कहा कि महिलाओं एवं किशोरियों में मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। इन दिनों के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता और खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इससे किशोरियां

Read more

‘सरकार गांव के द्वार’ के तहत 17 जनवरी को बमंटा में आयोजित होगा कार्यक्रम

शिमला| 11 जनवरी| हिमाचल प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘सरकार गांव के द्वार’ के तहत जिला शिमला के चौपाल उपमण्डल के बमंटा में 17 जनवरी, 2024 को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह करेंगे। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीण स्तर तक पहुंचाना और लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियां भी लगाई जाएगी,

Read more

गणतंत्र दिवस पर निकाले जाएंगे रेफरल ड्रॉ – राघव शर्मा

ऊना, 11 जनवरी – रेड क्रॉस सोसाइटी जरूरमंदों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहती है। जिला रेड क्रॉस सोसाइटी बेहतरीन कार्य कर रही है। यह जानकारी उपायुक्त राघव शर्मा ने वीरवार को रेड क्रॉस सोसाइटी की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना ने एलिम्को कम्पनी के माध्यम से जिला के 398 दिव्यांजनों का पंजीकरण करके 269 पात्र दिव्यांगजनों का मूल्यांकन के उपरांत 28 लाख 42 हज़ार 242 रूपये के 355 उपकरण निःशुल्क उपलब्ध करवाए हैं। इस दौरान उपायुक्त ने बताया कि नेशनल केरियर सेंटर के प्रतिनिधियों द्वारा 213 पात्र दिव्यांजनों को निःशुल्क प्रशिक्षण

Read more

आदर्श आचार संहिता की अनुपालना के लिये उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्थायी समिति गठित

नाहन, 11 जनवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने लोकसभा आम चुनाव 2024 के दृष्टिगत सभी राजनीतिक दलों द्वारा आदर्श आचार संहिता के पालन के लिए जिला स्तर पर एक स्थायी समिति का गठन किया है। इस जिला स्तरीय स्थायी समिति में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर अध्यक्ष हांेगे। समिति के सदस्यों में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सिरमौर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत अधिकारी, अरण्य पाल सिरमौर, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, जिला लोक सम्पर्क अधिकारी, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग, अधीक्षण अभियंता हि.प्र. राज्य विद्युत बोर्ड निगम, उप निदेशक उच्च

Read more

जयराम सरकार के शिमला डेवलपमेंट प्लान को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शहरवासियों को दी बधाई

शिमला : जयराम सरकार के शिमला डेवलपमेंट प्लान को अब सुप्रीम से भी हरी झंडी मिल गई है. सर्वोच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल के 2017 के उस फैसले को खारिज कर दिया है, जिसमें शिमला योजना क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों पर ढाई मंजिल की शर्त लगा थी। इसके साथ ही शिमला कोर व ग्रीन एरिया में भी भवन निर्माण पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी। पूर्व शहरी मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि शिमला शहर के लोगों को इन आदेशों की सख्त आवश्यकता थी। उन्होंने इस जनहित के फैसले के लिए उच्च न्यायालय का आभार जताया। उन्होंने

Read more

डीएवी किन्नौर की छात्रा अर्निका सिंह ने राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता में हासिल किया छठा रैंक

दयानंद एंग्लोवैदिक विद्यालय (डीएवी) स्कूलों की राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता के 10 मीटर एयर राइफल अंडर-17 में डीएवी स्कूल रिकांगपिओ की 9वीं कक्षा की छात्रा अर्निका सिंह ने छठा स्थान हासिल किया है। डीएवी स्कूल फरीदाबाद हरियाणा में गत 04 व 05 जनवरी को डीएवी स्कूलों की दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमें अर्निका सिंह ने यह उपलब्धि हासिल की है। इससे पूर्व भी किन्नौर व शिमला जिला के समस्त विद्यालयों के मध्य इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में 05 व 06 दिसम्बर, 2023 को दो दिवसीय कलस्टर लेवल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया

Read more

जिला को टीबी मुक्त बनाने के लिए टेस्टिंग को दे बढ़ावा – एडीसी

ऊना, 11 जनवरी – जिला को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से टेस्टिंग को बढ़ावा दिया जाए ताकि टीबी मरीजों की पहचान करके उनका समय रहते ईलाज संभव हो सके। यह जानकारी एडीसी ने जिलास्तरीय टीबी उन्मूलन समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि टीबी रोगियों को चिन्हित करने के लिए जिला के विभिन्न स्थलों पर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाना चाहिए। शिविरों में लोगों को टीबी रोग के लक्ष्णों के बारे में जानकारी दें। एडीसी ने बताया कि वर्ष 2023 के दौरान जिला में 720 का लक्ष्य रखा गया था जिसमें 819 क्षय

Read more

आपदा में की राजनीति और अब यात्रा निकाल रही है भाजपा : इंद्र दत्त लखनपाल

बड़सर 11 जनवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि बड़सर में करोड़ों की लागत से बन रहे मिनी सचिवालय का कार्य अतिशीघ्र पूरा करके इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा किया जाएगा। वीरवार को राजकीय हाई स्कूल बुंबलू के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में इंद्र दत्त लखनपाल ने बताया कि बिझड़ी में भी मिनी सचिवालय के भवन की आधारशिला रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि बुंबलू में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से हैलीपैड का कार्य अंतिम चरण में है। इसका लोकार्पण भी मुख्यमंत्री करेंगे। अन्य प्रस्तावित विकास कार्यांे की चर्चा करते हुए इंद्र दत्त लखनपाल

Read more

ग्राम पंचायत पिपलीवाला तथा बर्मा पापड़ी की मतदाता सूचियों का होगा संशोधन- खिमटा

नाहन, 11 जनवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि जिला सिरमौर के विकास खण्ड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत पिपलीवाला में प्रधान पद तथा विकास खंड नाहन की ग्राम पंचायत बर्मा पापड़ी में वार्ड सदस्य (वार्ड संख्या-5) की आकस्मिक रिक्तियों को भरने के लिए इन ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों का संशोधन किया जाना है। उन्होने बताया कि जिला सिरमौर के खण्ड विकास अधिकारी, पांवटा साहिब तथा नाहन को इन पंचायती राज संस्थाओं की निर्वाचक नामावली हेतु दावे एंव आक्षेप प्राप्त करने के लिए पुनरीक्षण प्राधिकारी नियुक्त किया गया

Read more

व्यवस्था परिवर्तन के लिए कार्य कर रहे हैं मुख्यमंत्री : सुनील शर्मा बिट्टू

हमीरपुर 11 जनवरी। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यवस्था परिवर्तन के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं और ऐसे कई बड़े निर्णय ले रहे हैं, जिनसे हमारा प्रदेश तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। वीरवार को ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मात्र एक वर्ष के कार्यकाल में ही ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश-विदेश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इस अवसर पर

Read more

दान करने से दूसरों को सहायता मिलती है, परंतु हमारी आत्मा को और भी शक्ति मिलती है – उपायुक्त

ऊना, 10 जनवरी – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ की गई मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत 27 साल तक कि उम्र के निराश्रित और अनाथ बच्चों के खाने, आश्रय, कोचिंग अनुदान, उच्च शिक्षा, व्यवसायिक प्रशिक्षण, कौशल विकास और स्वरोजगार उद्यम जैसे कई लाभ शामिल हैं। योजना के अंतर्गत अनाथ बच्चों को सामाजिक सुरक्षा दी जाती है। राघव शर्मा ने बताया कि अनाथ व निराश्रित बच्चों की सहायता के लिए जिला स्तर पर मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष की स्थापना की गई है जिसका बैंक खाता आईसीआईसीआई बैंक ऊना में खोला

Read more

ददाहू -बेचड़ का बाग सड़क अपग्रेडशन पर खर्च होगी 20 करोड़ से अधिक की धनराशि-विनय कुमार

नाहन 11 जनवरी। विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि रेणुका क्षेत्र की प्रमुख ददाहू- बेचड़ का बाग मार्ग के अपग्रेडशन के लिए 20 करोड़ रूपए से अधिक की धनराशि व्यय की जाएगी। उन्होंने कहा कि अति शीघ्र ही सभी औपचारिकताएं पूर्ण करके सड़क निर्माण हेतु टेंडर प्रक्रिया आरंभ की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस सड़क निर्माण  से  क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ होगा।     विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बेचड़ का बाग में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विद्यार्थियों, अध्यापकों, अभिभावकों व अन्य गणमान्य लोगों को संबोधित

Read more

हिमाचल सरकार ने प्रदेश को दिखाया नया दौर, स्वास्थय सुविधाएं पड़ी ठप्प : भाजपा

शिमला : प्रदेश में इस समय नया दौर नहीं कुप्रबंधन का दौर चला  है और प्रदेश सरकार को आम आदमी के हितों की चिंता नहीं है।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव सहजल ने मीडिया में जारी ब्यान में कहा  कि क्रसना लैब जो कि मेडिकल क्षेत्र में प्रदेश में अपनी सेवाएं दी रहे थे। हिमाचल प्रदेश सरकार ने कॉन्ट्रेक्ट टेंडर प्रक्रिया के द्वारा 2021 में कार्य करना प्रारम्भ किया था । क्रसना लैब पूरे प्रदेश के अंदर सभी मुख्य अस्पतालों को अधिकृत किया गया था। आम आदमी के सभी टेस्ट करने का और इसमें छोटी इन्वेस्टिगेशन से लेकर के हाई एंड

Read more

राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा दिवस को मनाया जायगा महापर्व के रूप में : राजीव बिंदल

शिमला : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि श्री राम जन्म स्थान अयोध्या में 500 वर्षों के लंबे समय के संर्घष के बाद 22 जनवरी 2024 को श्री रामलला अपने मंदिर में विराजमान होने जा रहें हैं। राम जन्म भूमि में प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम हो रहा हैं। उन्होनें कहा कि समस्त देशवासियों व हिमाचल प्रदेश वासियों के लिए यह आनंन्द का दिन हैं। हमारे अराध्य श्री राम हज़ारों-हज़ारों बलिदानों के बाद अपने मूल स्थान पर स्थापित हो रहें हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के समस्त  कार्यकर्ता समस्त भाई-बहन जो राम

Read more