पीएम मोदी की गारंटी है कि रिकॉर्ड समय में एम्स, बिलासपुर इस मुकाम तक पहुंचा : बिंदल
शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), बिलासपुर में हाल ही में नैदानिक प्रतिरक्षा एवं रिउम्याटोलोजी विभाग स्थापित किया गया है। एम्स प्रदेश का पहला संस्थान बन गया है जिसमें यह विभाग मौजूद है। स्वास्थ्य मंत्रालय एवं व्यय विभाग के अनुमोदन से नए विभाग की स्थापना की गई है। सुपरस्पेशियलिटी में नियोनेटोलॉजी और एंडोक्रिनोलॉजी के दो नए डीएम कोर्स शुरू किये गए हैं। साथ ही, एमडी और एमएस के भी कई कोर्सेज शुरू हुए हैं। एम्स, बिलासपुर में ये सारे काम महज एक साल के अंदर हुए हैं। इस एक साल में
Read more