19 से 20 जनवरी तक इंदिरा खेल मैदान में आयोजित होगी जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता

ऊना, 15 जनवरी – जिला स्तरीय मास्टर बैडमिंटन प्रतियोगिता 19 से 20 जनवरी तक इंदिरा खेल मैदान ऊना में आयोजित की जा रही है। यह जानकारी जिला बैडमिंटन संघ ऊना के सचिव अशोक ठाकुर ने दी। अशोक ठाकुर ने बताया कि बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी इच्छुक खिलाड़ी अपने आवेदन 18 जनवरी सांय 6 बजे तक जिला बैडमिंटन संघ के कोषाध्यक्ष संजीव शर्मा व हरेन्द्र सिंह के पास जमा करवा सकते हैं।

Read more

सिस इंडिया लिमिटेड बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के भरे जाएंगे 80 पद

ऊना, 15 जनवरी – सिस इंडिया लिमिटेड, आरटीए बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के पुरूष वर्ग में 80 पद अधिसूचित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 17 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना, 18 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय अम्ब व 19 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय हरोली में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड के पदो ंके लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं निर्धारित की गई है। इसके अलावा  न्यूनतम वेतन 16 हज़ार 500 से 19 हज़ार 500 व अधिकतम वेतन अनुभव

Read more

‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का लाभ उठाएं आम लोग: हेमराज बैरवा

हमीरपुर 15 जनवरी। आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 17 जनवरी से आरंभ किए जा रहे ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 17 जनवरी को नादौन उपमंडल की ग्राम पंचायत गलोड़ से इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए सोमवार को कई अधिकारी और कर्मचारी दिन भर गलोड़ में ही डटे रहे। उपायुक्त हेमराज बैरवा के निर्देशानुसार नादौन के खंड विकास अधिकारी निशांत शर्मा, गलोड़ के तहसीलदार केशव कुमार और

Read more

‘‘सरकार गांव के द्वार‘‘ कार्यक्रम के लिए सभी विभाग मुस्तैदी से करें तैयारी : एल.आर. वर्मा

नाहन, 15 जनवरी। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल.आर. वर्मा ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को 17 जनवरी 2024 को उद्योग एवं संसदीय मामले मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में शिलाई विधानसभा क्षेत्र के बकरास पंचायत में आयोजित होने वाले ‘‘सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम’’ के लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी विभाग सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम को प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित गाईडलाइन के अनुरूप सफलतापूर्वक आयोजित करना सुनिश्चित बनायें। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा आज सोमवार को शिलाई विधानसभा क्षेत्र के बकरास में 17 जनवरी को आयोजित होने

Read more

माय भारत स्वयंसेवक कर रहे सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक ।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह को मनाने के लिए माय भारत पोर्टल पर पंजीकृत किए गये युवाओ को बत्तौर सड़क सुरक्षा स्वयसेवी यातायात पुलिस विभाग शिमला के द्वारा सड़क सुरक्षा ,ट्रैफिक प्रबंधन संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जा रही है । सड़क सुरक्षा सप्ताह 11जनवरी से 17जनवरी तक मनाया जा रहा है। सड़क सुरक्षा सप्ताह एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। यह दुर्घटना और उससे होने वाली मृत्यु की रोकथाम के लिए सड़क सुरक्षा मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित है। साथ ही यह जिम्मेदार तरीके से वाहन चलाने, पैदल यात्री सुरक्षा और बेहतर सड़क बुनियादी ढांचे की अनिवार्यता के महत्व

Read more

गलोड़ पंचायत में 17 को होगी विशेष ग्राम सभा

हमीरपुर 15 जनवरी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 17 जनवरी को नादौन उपमंडल के गांव गलोड़ से प्रदेश सरकार के विशेष कार्यक्रम ‘सरकार गांव के द्वार’ का शुभारंभ करेंगे। इसी दिन ग्राम पंचायत गलोड़ में विशेष ग्राम सभा भी आयोजित की जाएगी। जिलाधीश हेमराज बैरवा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जहां-जहां ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, वहां की पंचायतों में उसी दिन विशेष ग्राम सभा भी होगी। इसी के तहत 17 जनवरी को ग्राम पंचायत गलोड़ में विशेष ग्राम सभा भी आयोजित की जाएगी।

Read more

25 जनवरी को गेयटी थियेटर में मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस

शिमला| 15 जनवरी| 14वां मतदाता दिवस गेयटी थियेटर में 25 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आज अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि 14 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य थीम ‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’ रखा गया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर गेयटी थियेटर में ईवीएम/वीवीपैट डेमनस्टेशन केन्द्र बनाया जाएगा, चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी तथा मतदान संबंधी जानकारी एलईडी के माध्यम से लोगों को प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त मतदाता सुविधा केन्द्र भी स्थापित किया जाएगा, जहां

Read more

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.बिंदल की अध्यक्षता में त्रिलोकपुर में आयोजित हुई भाजपा की बैठक, सांसद सुरेश कश्यप भी रहे मौजूद

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है वही यह सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए भारतीय जनता पार्टी पर दोष लगाने के लिए पूरी ताकत लगाए हुए है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल नाहन विधानसभा क्षेत्र के त्रिलोकपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। राजीव बिन्दल ने कहा कि लगातार केन्द्र सरकार प्रदेश सरकार को मदद कर रही है कोई भी योजना ऐसी नहीं हिमाचल प्रदेश के अंदर जो प्रदेश सरकार की अपनी धनराशि से चल

Read more

उद्योग मंत्री 15 जनवरी से 18 जनवरी तक रहेंगे शिलाई क्षेत्र के प्रवास पर

नाहन, 12 जनवरी। उद्योग एवं संसदीय मामले मंत्री हर्षवर्धन चौहान 15 जनवरी से 18 जनवरी 2024 तक शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान उद्योग मंत्री जहां ‘‘सरकार गांव के द्वार’’ कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे वहीं पर विभिन्न स्थानों पर जन समस्याएं भी सुनेंगे। उद्योग मंत्री 15 जनवरी को सांय 5..30 बजे पौंटा साहिब पहुंचेंगे। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 16 जनवरी को प्रातः 10ः30 बजे ग्राम पंचायत कांडो च्योग के सेनगा में आयोजित किये जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे और इसके उपरांत दोपहर 2.00 बजे शिलाई में जन समस्यायें सुनेंगे। हर्षवर्धन चौहान 17

Read more

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 17 जनवरी को दुलैहड़ से करेंगे सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की शुरूआत

ऊना, 12 जनवरी – लोगों की समस्याओं का घर-द्वार पर समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार के कार्यक्रम सरकार गांव के द्वार की शुरूआत 17 जनवरी को हरोली विधानसभा क्षेत्र के दुलैहड़ से होगी। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त राघव शर्मा ने इस संबंध आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के महत्वूपर्ण कार्यक्रमों, नीतियों को आमजन तक पहुंचाने  और लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है।

Read more

पीएम मोदी की गारंटी है कि रिकॉर्ड समय में एम्स, बिलासपुर इस मुकाम तक पहुंचा : बिंदल

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), बिलासपुर में हाल ही में नैदानिक प्रतिरक्षा एवं रिउम्याटोलोजी विभाग स्थापित किया गया है। एम्स प्रदेश का पहला संस्थान बन गया है जिसमें यह विभाग मौजूद है। स्वास्थ्य मंत्रालय एवं व्यय विभाग के अनुमोदन से नए विभाग की स्थापना की गई है। सुपरस्पेशियलिटी में नियोनेटोलॉजी और एंडोक्रिनोलॉजी के दो नए डीएम कोर्स शुरू किये गए हैं। साथ ही, एमडी और एमएस के भी कई कोर्सेज शुरू हुए हैं। एम्स, बिलासपुर में ये सारे काम महज एक साल के अंदर हुए हैं। इस एक साल में

Read more

युवा अपनी ऊर्जा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने व लोगों की सेवा करने में लगाएं – राघव शर्मा

ऊना, 12 जनवरी – नेहरू युवा केंद्र ऊना के सौजन्य से बीएड कॉलेज समूर खुर्द में राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त राघव शर्मा ने की। इस अवसर पर उपायुक्त राघव शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकनंद एक महान पुरूष थे जिन्होंने अपना समस्त जीवन समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के साथ-साथ लोगों की मदद करने में समर्पित कर दिया। उन्होंने अपनी अल्प आयु में जो समाजहित के लिए कार्य किए हैं शायद ही कोई अन्य व्यक्ति

Read more

आर्मी पब्लिक स्कूल, नाहन में आयोजित हुई सड़क सुरक्षा कार्यक्रम पर संगोष्ठी

नाहन 12 जनवरी; राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह (11-17 जनवरी) के उपलक्ष्य पर नेहरू युवा केंद्र नाहन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिनांक 11 जनवरी 2024 को आर्मी पब्लिक स्कूल नाहन में राष्ट्रीय कैडेट कोर के स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के बारे में विस्तृत रूप से जन जागरूकता करवाई गई।      नेहरू युवा केंद्र नाहन के समन्वयक सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष सड़क सुरक्षा सप्ताह भारतवर्ष में आयोजित किया जाता है जिसका मुख्य उद्देश्य है वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी एवं जानमाल के नुकसान को कम करने हेतु इस तरह का कार्यक्रम

Read more

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नाहन में आयोजित हुआ राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम

नाहन 12 जनवरी; स्वामी विवेकानंद जी के 160 वी जयंती के उपलक्ष पर आज नेहरू युवा केंद्र, नाहन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।      इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र, नाहन के समन्वयक सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिभागियों द्वारा भाषण प्रतियोगिता, एकल गाना, हिमाचली सांस्कृतिक नृत्य प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नाहन के प्रधानाचार्य अशरफ अली ने शिरकत की।         निर्णायक मंडल द्वारा अनुशंसा उपरांत भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान

Read more

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान शिलाई के बकरास में करेंगे ‘‘सरकार गांव के द्वार‘‘ कार्यक्रम का शुभारंभ

नाहन, 12 जनवरी। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि उद्योग एवं संसदीय मामले मंत्री हर्ष वर्धन चौहान 17 जनवरी 2024 को शिलाई विधानसभा क्षेत्र के बकरास में ‘‘सरकार गांव के द्वार‘‘ कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे। सुमित खिमटा ने सिरमौर जिला में आयोजित होने वाले ‘‘सरकार गांव के द्वार’’ कार्यक्रमों के संदर्भ में आयोजित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुये यह जानकारी आज शुक्रवार को नाहन में प्रदान की है। उन्होंने कहा कि उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में अधिकारियों की उपस्थिति में जनसमस्यायें सुनी जायंेगी जिनका मौके पर ही निपटारा किया जायेगा। उद्योग

Read more

स्वामी विवेकानंद की 161 वी जयंती को समर्पित भव्य कार्यक्रम आयोजित

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर द्वारा राष्ट्रीय युवा महोत्सव  एवं स्वामी विवेकानंद जी की 161 वी जयंती को समर्पित भव्य कार्यक्रम में माल्यार्पण , थीम आधारित  -रोड सेफ्टी , स्वच्छता , देश प्रेम , राष्ट्र भक्ति  , संस्कृति   से ओत- प्रोत  सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं माई भारत-विकसित भारत @2047 विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। कार्यक्रम तृषा बी एड कॉलेज मे करवाया गया। कार्यक्रम मे तृषा बी एड कॉलेज के एम डी एन के शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके एवं स्वामी

Read more

16 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय युवा दिवस

शिमला| 12 जनवरी| जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी शिमला राकेश धौटा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय शिमला द्वारा 16 जनवरी, 2024 को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जो बैडमिंटन हाॅल चैड़ा मैदान में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें खेल पर्यटन विषय पर वाद-विवाद (3 से 4 मिनट) प्रतियोगिता, निबंध लेखन (10 मिनट) प्रतियोगिता, चित्रकला (1 घण्टा) प्रतियोगिता, देशभक्ति विषय पर समूह गान (5 से 7 मिनट) प्रतियोगिता तथा कढाई (1 घण्टा) प्रतियोगिता शामिल है। उन्होंने बताया कि चित्रकला व

Read more

कंजयाण में दी कानूनी जानकारियां, मुफ्त कानूनी सहायता योजना का लाभ लेने की अपील

भोरंज 12 जनवरी। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के सहयोग से शुक्रवार को भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत कंजयाण में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता प्राधिकरण के सचिव अनीष कुमार ने की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि आम लोगों को न्याय सुलभ बनाने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं आरंभ की हैं। मुफ्त कानूनी सहायता योजना इनमें से सबसे महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने बताया कि एससी-एसटी वर्ग के लोग, महिलाएं, बच्चे, दिव्यांग, आपदा पीड़ित, अत्याचार पीड़ित, श्रमिक, किन्नर, कैदी और सालाना 3 लाख रुपये से कम आय

Read more

3 गारंटियां पूरी कीं, अन्य गारंटियों को भी पूरा करेंगे: इंद्र दत्त लखनपाल

बड़सर 12 जनवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा दी गई गारंटियों में से प्रदेश सरकार ने तीन गारंटियों को अपने एक वर्ष के कार्यकाल में ही पूरा कर दिया है। आने वाले समय में अन्य गारंटियों को भी प्रदेश सरकार प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेगी। शुक्रवार को न्यू ब्राइट सन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैहरे के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ओपीएस बहाल करके लगभग 1.36 लाख सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों को बहुत बड़ी

Read more

गणतंत्र दिवस पर हमीरपुर में मुकेश अग्निहोत्री फहराएंगे तिरंगा

हमीरपुर 12 जनवरी। 75वां गणतंत्र दिवस जिला हमीरपुर में भी 26 जनवरी को हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां आरंभ कर दी हैं। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शुक्रवार को यहां हमीर भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और भव्य परेड की सलामी लेंगे। इस भव्य परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस

Read more