सरकारी योजनाओं के प्रचार के लिए स्वयं फील्ड में उतरे सुनील शर्मा बिट्टू
हमीरपुर 18 जनवरी। प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और एक वर्ष की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू वीरवार को कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ स्वयं फील्ड में उतरे। सुबह करीब 11 बजे उन्होंने कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ हमीरपुर के गांधी चौक और मुख्य बाजार में व्यापारियों तथा आम लोगों को प्रचार सामग्री वितरित की। प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पंफलेट और पुस्तिकाओं को स्वयं हाथ में लेकर सुनील शर्मा बिट्टू ने एक-एक व्यापारी के पास जाकर तथा राह चलते
Read more