बड़सर विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों की सौगात देंगे मुख्यमंत्री: इंद्र दत्त लखनपाल
बड़सर 22 जनवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घंगोट के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक तथा अन्य गतिविधियों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने स्कूल के लिए अपनी ओर से ग्यारह हजार रुपये, मिडल स्कूल नैन रप्पड़ और बल्ह ठाकरू के लिए 5-5 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों मंे विभिन्न
Read more