‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा

बिझड़ी 23 जनवरी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में बुधवार को बिझड़ी के स्टेडियम में आयोजित किए जाने वाले ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने मंगलवार दोपहर बाद आयोजन स्थल का निरीक्षण करके कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि समारोह में बड़ी संख्या में आने वाले आम लोगों और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था के साथ-साथ उनके लिए पानी, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए भी पर्याप्त प्रबंध होने

Read more

शिक्षा मंत्री उत्तराखंड सीमा के समीप 3 करोड़ रुपये की राशि के किए शिलान्यास व लोकार्पण

शिमला| 23 जनवरी| शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज उत्तराखंड सीमा के समीप जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में 3 करोड़ रुपये से अधिक राशि के विकास कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण किए, जिसके तहत 90 लाख रुपये की लागत से नगाली शाशन संपर्क मार्ग, 73 लाख रुपये की लागत से निर्मित हरिजन बस्ती बैठेड़ा सम्पर्क मार्ग एवं 1 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित लढान हरिजन बस्ती पवासी से किमटा बस्ती सास्कीर सम्पर्क मार्ग का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय प्राथमिक विद्यालय सोलंग के भवन की आधारशिला भी

Read more

गणतंत्र दिवस समारोह की परेड़ की रिहर्सल से सराबोर रहा नाहन चौगान

नाहन 23 जनवरी। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन आगामी 26 जनवरी को नाहन चौगान में धूमधाम के साथ किया जाएगा। स्वास्थ्य व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। नाहन में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। नाहन चौगान पूरा दिन मार्च पास्ट की रिहर्सल से सराबोर रहा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोम दत्त ने बताया कि पिछले दो दिनों से परेड़ की रिहर्सल उनके नेतृत्व में की जा रही है। परेड में हिमाचल पुलिस, महिला पुलिस, होम गार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एवं गाइड तथा होम गार्ड बैंड सहित

Read more

खाली हाथ सरकार गांव के द्वार, लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ : कश्यप

शिमला, शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप व विधायक पावटा साहिब एंव पूर्व मंत्री संसदीय क्षेत्र प्रभारी सुखराम चौधरी ने संयुक्त बयान में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम को फ्लॉप कर दिया है। सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि सरकार खाली हाथ गांव के द्वार जा रही है। सांसद ने इसे जनता के साथ एक और धोखा कर दिया है। सांसद ने कहा कि पूर्व में रही भाजपा सरकार के जन मंच कार्यक्रम का कांग्रेस जमकर विरोध किया करती थी। उन्होंने कांग्रेस सरकार को याद दिलाते हुए कहा कि भाजपा जन मंच के कार्यक्रम बजट के

Read more

30 जनवरी को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन

शिमला|23 जनवरी| क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला सीमा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला, हिमाचल प्रदेश एम/एस कोरोना रेमेडिज़ प्राइवेट लिमिटेड, सोलन द्वारा विभिन्न पदों के लिए जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी कार्यालय शिमला में 30 जनवरी, 2024 को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन कर रहा है, जिसमें अधिकारी, वरिष्ठ अधिकारी तथा कम्प्रेशन ऑपरेटर के 14 पद निकाले गए हैं। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक, फार्मेसी में एमए, एमएससी, विज्ञान स्नातक, उच्च शिक्षा, बारहवीं, आईटीआई होनी अनिवार्य है। इन पदों के लिए आयु सीमा 24 से 34 वर्ष तक निर्धारित

Read more

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत ब्लॉक स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

ऊना, 23 जनवरी – मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत ब्लॉक स्तरीय समिति की बैठक मंगलवार को एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान की अध्यक्षता में कल्याण भवन में आयोजित की गई। एसडीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पहल करते हुए अनाथ बच्चों को ”चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट” का दर्जा दिया है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश पहला ऐसा राज्य है जहां पर राज्य सरकार दुर्भाग्यवश अनाथ हुए बच्चों की पढ़ाई, गृह निर्माण, कोचिंग तथा अपना स्वरोजगार शुरू करने के लिए अनुदान दे रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत 12 मामले अनुमोदन के लिए भेजे गए

Read more

जिला, उपमंडल और बूथ स्तर पर मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस

हमीरपुर 23 जनवरी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर 25 जनवरी को जिला, उपमंडल और प्रत्येक बूथ स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय कार्यक्रम हमीरपुर के बचत भवन में आयोजित किया जाएगा। सुबह 11 बजे आरंभ होने वाले इस समारोह में कई जागरुकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे तथा मतदाताओं को लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने और सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं और विशेषकर युवाओं से इन कार्यक्रमों

Read more

जनसमस्याओं के निपटारे में अत्यंत कारगर सिद्ध हो रहा है सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम -विनय कुमार

नाहन 23 जनवरी। विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी एवं जन हितैषी योजना “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम जन समस्यायों के निपटारे में अत्यंत कारगर सिद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में इस कार्यक्रम का लाभ लोग उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के कमलाड़ पंचायत में आयोजित इस कार्यक्रम का आज स्थानीय लोगों ने भरपूर लाभ उठाया है। विधानसभा उपाध्यक्ष आज रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के कमलाड़ पंचायत में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश में हाल

Read more

प्रदेश के युवाओं को 25 जनवरी के दिन संबोधित करेंगे पीएम मोदी : बिंदल

शिमला, डॉ० राजीव बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि 25 जनवरी हिमाचल प्रदेश के लिये अत्यन्त महत्वपूर्ण दिन है। जब प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ। सभी प्रदेश वासियों को हिमाचल दिवस की बहुत-बहुत बधाई। 25 जनवरी को संविधान दिवस भी है, इस दिन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देश के युवाओं को सम्बोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने मोदी जी के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की है। 68 विधानसभा क्षेत्रों में 68 स्थानों पर स्क्रीन लगा कर मोदी जी को लाईव दिखाया जायेगा। 18 से 25 साल

Read more

6 फरवरी तक बंद रहेगी कुढियार चौक-बलौणी चौक सड़क

हमीरपुर 23 जनवरी। कुढियार-मसियाणा सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते इस सड़क के एक हिस्से पर वाहनों की आवाजाही 6 फरवरी तक बंद कर दी गई है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश हेमराज बैरवा ने बताया कि कुढियार-मसियाणा सड़क की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए इस मार्ग पर कुढियार चौक से लेकर बलौणी चौक तक यातायात 6 फरवरी तक बंद किया गया है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक बलौणी-नारा-गलोट सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। उन्हांेने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।

Read more

मुख्यमंत्री बिझड़ी में सुनेंगे जनसमस्याएं, क्षेत्रवासी करेंगे भव्य स्वागत: इंद्र दत्त लखनपाल

बड़सर 23 जनवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार 24 जनवरी को बिझड़ी-बड़सर के एक दिवसीय दौरे के दौरान करोड़ों रुपये की योजनाओं के उदघाटन एवं शिलान्यास करेंगे और बिझड़ी के स्टेडियम में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झिरालड़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के

Read more

किन्नौर जिला की ग्राम पंचायत उरनी में आयोजित किया जाएगा विभागीय योजनाओं से संबंधित जागरूकता शिविर

किन्नौर जिला के निचार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत उरनी के विश्राम गृह में 24 जनवरी, 2024 को विभिन्न विभागों द्वारा संयुक्त रूप से एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें ग्राम पंचायत उरनी, मीरू व यूला के लोगों को विभागीय योजनाओं से जागरूक किया जाएगा। इस प्रकार के संयुक्त विभागीय जागरूकता शिविर प्रदेश सरकार की एक पहल है ताकि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं से आम जनता को जागरूक कर लाभान्वित किया जा सके। शिविर में उद्यान विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्योग विभाग, सामाजिक न्याय

Read more

शिक्षा से ही संभव है बच्चों का सर्वांगीण विकास : विनय कुमार

नाहन 23 जनवरी। शिक्षा जीवन की मूलभूत आवश्यकता है और इससे व्यक्ति का सम्पूर्ण विकास संभव है। प्रत्येक बच्चे को शिक्षा का अधिकार है और इससे बच्चे को वंचित नहीं किया जाना चाहिए। यह बात विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कमलाड़ में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूत करने के लिये कृतसंकल्प है और ग्रामीण स्कूलों में अध्यापकों के पदों को भरने के प्रयास किए जा रहे हैं। अध्यापकों के 6500 पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है

Read more

JNV रिकांगपिओ में 9वीं तथा 11वीं कक्षा की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी

जवाहर नवोदय विद्यालय किन्नौर की प्राचार्या शशि कांता कुमारी ने आज यहां बताया कि जिला में सत्र 2024-25 के लिए नवमीं तथा ग्यारहवीं कक्षा में पार्श्व प्रवेश परीक्षा 10 फरवरी, 2024 को जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांग पिओ में आयोजित की जाएगी जिसके लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय की वैबसाईट https://navodaya.gov.in पर उपलब्ध हैं तथा अभ्यर्थी वैबसाईट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय रिकांग पिओ से भी प्राप्त किया जा सकता है।  अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस विद्यालय में आकर सम्पर्क किया जा

Read more

उप मुख्यमंत्री करेंगे 25 जनवरी को रायपुर सहोड़ां में आयोजित होगा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता

ऊना, 23 जनवरी – ऊना विधानसभा क्षेत्र की पंचायत रायपुर सहोड़ां में 25 जनवरी को आयोजित होने वाले सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान की अध्यक्षता में डीआरडीए हॉल ऊना में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे। बैठक में एसडीएम ने बताया कि ऊना विस क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का घरद्वार पर समाधान सुनिश्चित करने के लिए 25 जनवरी को रायपुर सहोड़ां में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम विभिन्न विभागों द्वार प्रदेश सरकार

Read more

सिरमौर लोक उत्सव के सफल आयोजन के बाद अब डायनामिक युवा मंडल लांच कर रहा सिरमौर क्रिकेट कप टूर्नामेंट आयोजन

डायनामिक युवा मंडल व सिरमौर यूथ एंड स्पोर्ट्स क्लब द्वारा प्रेस क्लव भवन नाहन में सिरमौर क्रिकेट कप टूर्नामेंट 2024 को लेकर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए डायनामिक युवा मंडल के अध्यक्ष ओपी ठाकुर ने कहा कि आज युवा मंडल द्वारा अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ उपलक्ष्य पर “खेल खेलों नशा छोड़ो-खेलेगा युवा तों नशे से दूर रहेगा युवा” थीम के अंतर्गत सिरमौर क्रिकेट कप टूर्नामेंट 2024 के बारे जानकारी साझा की जा रही है। ओपी ठाकुर ने कहा कि सिरमौर क्रिकेट कप का चौथा संस्करण 24

Read more

अध्यापक विद्यार्थियों को पूरी निष्ठा के साथ करें शिक्षित . मुकेश अग्निहोत्री

ऊनाए 22 जनवरी . अध्यापक विद्यार्थियों को पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ शिक्षित करें ताकि विद्यार्थी अपने निर्धारित लक्ष्य को पाने में सफल हो सके। यह बात उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रावमापा ईसपुर के वार्षिक पारितोषिक पुरस्कार वितरण समारोह में कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हरोली विधानसभा क्षेत्र शिक्षा का हब बना हुआ है। हरोली हल्के के होनहार बच्चें अपनी मेहनत के बल पर देश व प्रदेश के उच्च संस्थानों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को इन बच्चों से प्रेरणा लेने को कहा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले हरोली

Read more

रेणुका विधानसभा के कमलाड़ में 23 को सजेगा सरकार गांव के द्वार मंच, विनय कुमार सुनेंगे लोगों की समस्याएं

नाहन 22 जनवरी।  रेणुका विधानसभा क्षेत्र के कमलाड़ में 23 जनवरी को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार इस दौरान जन सुनवाई करंेगे। जिला का यह दूसरा कार्यक्रम होगा। पहला कार्यक्रम शिलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बकरास में आयोजित किया गया था। सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम एक बहुउद्देशीय कार्यक्रम है जिसमें लोगों को सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। जिला के विभिन्न विभागों द्वारा इस अवसर पर प्रदर्शनियां स्थापित की जाएगी जिनमें योजनाओं की जानकारी की

Read more

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राष्ट्रीय मतदाता दिवस की तैयारियों का जायजा

शिमला| 22 जनवरी| मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज गेयटी थिएटर में 25 जनवरी 2024 को आयोजित किये जाने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में राज्यपाल हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ल मुख्यातिथि होंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करवाए जायेंगे। इसके अतिरिक्त, पोस्टर मेकिंग, गायन और वीडियोग्राफी प्रतियोगिता और पोल डे मॉनिटरिंग सिस्टम (पीडीएमएस) 2.0 का शुभारम्भ होगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान उपस्थित लोगों को मतदान की शपथ भी दिलाई जाएगी। इसके पश्चात, मुख्य निर्वाचन

Read more

24 को बड़सर विस क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री

हमीरपुर 22 जनवरी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 24 जनवरी को बड़सर विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बुधवार सुबह करीब सवा 11 बजे भोटा के हैलीपैड पर पहुंचेंगे और तुरंत बिझड़ी के लिए रवाना होंगे। बिझड़ी के स्टेडियम में वह सुक्कर खड्ड पुल का उदघाटन करेंगे तथा ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद वह बड़सर में एडीए कार्यालय भवन और नागरिक अस्पताल के आवासीय परिसर का उदघाटन तथा गोविंदसागर से उठाउ पेयजल योजना का भूमि पूजन करेंगे। इसी दिन शाम को मुख्यमंत्री मंडी जिले के धर्मपुर

Read more