नवयुवक मंडल देवामानल द्वारा खेल के माध्यम से युवाओं को नशे से बचाने के लिए नई पहल शुरू

जिला सिरमौर के तहसील नौहराधार के ग्राम पंचायत देवामानल नवयुवक मंडल देवामानल द्वारा खेलों के माध्यम से युवाओं को नशे से बचाने के लिए नई पहल शुरू की है जिसका मूल ”मंत्र खेल खेलो नशा छोड़ो, खेलेगा युवा नशे से बचेगा युवा” रखा गया है। बता दें की देवामानल चिगर धार गिरिन पार्क स्टेडियम में 8 दिवसीय क्रिकेट खेलकूद प्रतियोगिता का महासंग्राम ग्रामीण तथा पंचायत स्तर पर किया गया था जिसमें 88 टीमों नें भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन पर पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि i.e.c विश्व विद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर डॉक्टर अशोक कुमार तथा विशेष अतिथि रजिस्ट्रार इंजीनियर

Read more

कलाकारों ने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं बारे ग्रामीण किए जागरूक

ऊना 1 फरवरी – सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा चलाए गए विशेष प्रचार अभियान के दौरान वीरवार को पूर्वी कलामंच जलग्रां और आरके कलामंच चिंतपूर्णी द्वारा जिला में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पूर्वी कलामंच के कलाकारांे ने कुठार खुर्द व भटोली जबकि आरके कलामंच ने बदमाणा व धर्मशाला महंतां में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों के मनोरंजन के साथ-साथ सरकार की जनहित में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न नीतियों एवं सरकार की उपलब्धियों बारे जागरुक किया। इस दौरान सुखाश्रय योजना, स्वरोज़गार स्टार्ट अप योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, इंदिरा गांधी बालिका सुरक्षा योजना जैसी

Read more

ताल में भेड़ों की नीलामी 15 को

हमीरपुर 01 फरवरी। भेड़ प्रजनन प्रक्षेत्र ताल में छंटनी की गई 14 भेड़ों की नीलामी 15 फरवरी को सुबह 11 बजे प्रक्षेत्र के परिसर में होगी। पशु पालन विभाग के उपनिदेशक ने बताया कि इन भेड़ों को खरीदने के इच्छुक पशुपालक निर्धारित तिथि एवं समय पर भेड़ प्रजनन प्रक्षेत्र ताल में पहुंचकर बोली में भाग ले सकते हैं। बोली में भाग लेने वालों को पांच हजार रुपये की धरोहर राशि जमा करवानी होगी। उपनिदेशक ने बताया कि बोली में भाग लेने के इच्छुक लोग 15 फरवरी तक किसी भी कार्य दिवस को सुबह 10 से सायं 5 बजे तक इन

Read more

10 तक बिजली बिल जमा करवाएं लंबलू के उपभोक्ता

हमीरपुर 01 फरवरी। विद्युत उपमंडल लंबलू के उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जमा करवाने के लिए 10 फरवरी तक का समय दिया गया है। सहायक अभियंता ज्ञान चंद भाटिया ने कहा कि उपमंडल के जिन विद्युत उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिलों का भुगतान नहीं किया है, वे इनका भुगतान 10 फरवरी तक उपमंडल कार्यालय के काउंटर पर या ऑनलाइन माध्यम से कर दें। उन्हांेने बताया कि इस तिथि तक बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन पूर्व सूचना के बगैर ही काट दिए जाएंगे। सहायक अभियंता ने उपमंडल के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Read more

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी विभाग मुस्तैदी से करें कार्य-सुमित खिमटा

नाहन, 01 फरवरी। ‘‘सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम’’ के तहत 3 फरवरी को पांवटा साहिब विधानसभा के डोबरी सालवाला 4 फरवरी को नाहन क्षेत्र के जमटा और 6 फरवरी को पच्छाद क्षेत्र के नारग में कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। सरकार गांव के द्वार कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए प्रशासन और सम्बधित विभागों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी तैयारियों आरम्भ कर दी हैं। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने ‘‘सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम’’ के सफल आयोजन के लिए आज गुरूवार को नाहन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने के

Read more

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दो दिवसीय दौरा होगा ऐतिहासिक : जयराम

शिमला, भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का कांगड़ा संसदीय क्षेत्र का दौरा ऐतिहासिक रहने वाला है। नड्डा 3 और 4 फरवरी को कांगड़ा के धर्मशाला में रहने वाले हैं, वह संसदीय क्षेत्र की रैली, पदाधिकारी एवं विभिन्न बैठको में भाग लेने जा रहे है। जिस प्रकार से इस दौरे से पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नेता ने हमीरपुर, मंडी एवं शिमला संसदीय क्षेत्र का दौरा किया और वहां पर रोड शो एवं जनसभाओं को संबोधित किया उससे भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का

Read more

25 फ़रवरी को होने वाले पंचायत उप चुनाव के लिए मतदान केंद्र अधिसूचित

नाहन 31 जनवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने पांवटा साहिब और नाहन विकास खंडो में 25 फरवरी 2024 को होने वाले पंचायत के उप-चुनाव के दृष्टिगत  मतदान केंद्रों के निर्धारण को अधिसूचित किया है।  उपायुक्त द्वारा निर्धारित मतदान केंद्रों में पांवटा साहिब विकासखंड के अंतर्गत पीपलीवाला ग्राम पंचायत के अंतर्गत किरतपुर भगवानपुर-01, वार्ड नंबर एक के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला, किरतपुर कमरा नंबर एक, किरतपुर भगवानपुर -2 के वार्ड नंबर 2 के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला किरतपुर कमरा नंबर दो, किरतपुर भगवानपुर-3 के वार्ड नंबर 3 के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला, भगवानपुर कमरा नंबर 1, 

Read more

जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता 13,14 फरवरी को आयोजन: अनिल कुमार

भाषा एवं संस्कृति विभाग प्रदेश की लोक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। विभाग द्वारा प्रति वर्ष सांस्कृतिक दलों तथा वादकों को प्रदेश में प्रदेश से बाहर सांस्कृतिक अवसरों, मेले-त्योहारों व विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों हेतु भेजा जाता है। दलों के चयन के लिए विभाग द्वारा हर वर्ष जिला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है । प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले लोक नृत्य दल को राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता व राज्य स्तरीय आयाजनों में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा। वर्ष 2024 के जिला स्तरीय लोक नृत्य

Read more

4500 करोड़ के पैकेज से आपदा प्रभावितों को मिली बड़ी राहत: इंद्र दत्त लखनपाल

बड़सर 31 जनवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने बुधवार को शहीद प्रवीण कुमार मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुलेहड़ा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकांे और अभिभावकों को बधाई देते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी सरकारी स्कूलों में पर्याप्त संख्या में क्वालिफाइड शिक्षकों की नियुक्ति के साथ-साथ आधुनिक सुविधाओं का प्रावधान भी कर रही है, जिससे इन स्कूलों में बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिल रही है। इसलिए, बच्चों को महंगे स्कूलों के बजाय सरकारी स्कूलों में दाखिल करवाया जाना चाहिए। प्रदेश सरकार

Read more

सिरमौर में 1 फरवरी से फोक मीडिया कार्यक्रमों से किया जाएगा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार

नाहन 31 जनवरी – प्रदेश सरकार द्वारा चलाया जा रहा महत्वपूर्ण कार्यक्रम सरकार गांव के द्वार के अन्तर्गत सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा विशेष प्रचार-प्रसार अभियान आरम्भ किया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार फोक मीडिया कार्यक्रमों के माध्यम से किया जाएगा। जिला लोक सम्पर्क अधिकारी प्रेम ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इन योजनाओं, कार्यक्रमों व नीतियों को गीत-संगीत व नुक्कड नाटक के माध्यम से सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी इन योजनाओं का लाभ ले सके। अभियान के

Read more

सेना भर्ती कार्यालय, शिमला के अधिकारियों ने आईटीआई के विद्यार्थियों को संबोधित किया

सेना भर्ती कार्यालय, शिमला के अधिकारियों ने आईटीआई, जुन्गा (हि.प्र) के विद्यार्थियों को संबोधित किया विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस के डायरेक्टर कर्नल पुष्विंदर कौर और सूबेदार मेजर सुरेश डी ने आईटीआई, जुन्गा में 123 विद्यार्थियों को आर्म्ड फोर्सेज में भर्ती की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमें आर्म्ड फोर्सेज क्यों ज्वाइन करना चाहिए और इंडियन आर्मी की क्या भूमिका है। इस दौरान उन्होंने विस्तार में आर्मी के एंट्री स्कीमों के बारे में जानकारी दी। अग्निवीर स्कीम से संबंधित विद्यार्थियों के भ्रमों को दूर कर के अग्निवीर किस प्रकार राष्ट्र का निर्माण एवं

Read more

जिला में सूखे जैसी स्थिति से निपटने हेतु उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित

नाहन, 31 जनवरी। सिरमौर जिला में पिछले दो महीनों से पर्याप्त वर्षा एवं बर्फबारी के ना होने के दृष्टिग्त सूखे जैसी स्थिति से निपटने के लिए उपायुक्त एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर सुमित खिमटा की अध्यक्षता में आज नाहन में विभिन्न विभागों की बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त सुमित खिमटा ने सूखे की स्थिति के कारण जल वितरण योजनाओं व पेयजल योजनाओं पर पड़ने वाले प्रभाव, फसलों एवं बागवानी पर प्रभाव, धरातल एवं भूमिगत जल में कमी तथा इसके साथ ही जिला में संभावित पशु चारे की कमी के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की तथा सम्बन्धित

Read more

गीत संगीत से बताई सरकारी योजनाएं

ऊना 31 जनवरी: सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा चलाए गए विशेष प्रचार अभियान के दौरान बुधवार को गा्रम पंचायत घालूवाल, भड़ोलियां कलां, कुठेड़ा खैरला व डूहल वटवाला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान पूर्वी कलामंच के कलाजत्थे ने घालूवाल व भड़ोलियां कलां जबकि आरके कलामंच द्वारा कुठेड़ा खैरला व डूहल वटवाला में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों के मनोरंजन के साथ-साथ सरकार की जनहित में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न नीतियों एवं सरकार की उपलब्धियों बारे जागरुक किया। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा संचालित इस विशेष प्रचार मुहिम के दौरान सुखाश्रय योजना, स्वरोज़गार

Read more

कांग्रेस में अंतर्कलह हावी, स्थिति जगजाहिर : भारद्वाज

शिमला, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अंदर उच्च स्तर की अंतर्कलह चल रही है और कंही ना कंही ऐसा लगता है की हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार और संगठन के अंदर तालमेल बैठ नहीं रहा है। कांग्रेस सरकार और संगठन को छोड़कर हिमाचल प्रदेश में कई खेमे बन चुके है। अगर आप ध्यान से देखें तो कांग्रेस की अध्यक्षा प्रतिभा सिंह का बयान आता है कि कांग्रेस की सरकार और संगठन के अंदर तालमेल नहीं है। क्या यह हिमाचल प्रदेश में प्रतिशोध की राजनीति चल रही है? क्या वर्तमान सरकार

Read more

6 फरवरी को विकास खंड पच्छाद की पंचायतों की समस्याओं का निवारण करेंगे उद्योग मंत्री

नाहन, 31 जनवरी- सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत आगामी छः फरवरी को सिरमौर जिला के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के नारग में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योग एवं संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान करेंगे। यह जानकारी एसडीएम सराहां डॉ0 संजीव कुमार धीमान ने बुधवार को उपमंडलाधिकारी कार्यालय सराहां के सभागार में कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।  एसडीएम डॉ0 संजीव कुमार धीमान ने कार्यक्रम बारे जानकारी देते हुए बताया कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के अवसर पर

Read more

उपायुक्त सिरमौर ने बुलाई सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा बैठक

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी के 3 फरवरी 2024 को पांवटा साहिब और 4 फरवरी को नाहन क्षेत्र में आयोजित होने वाले ‘‘सरकार गांव के द्वार’’ कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु एक फरवरी 2024 को नाहन में सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाई है। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा की अध्यक्षता में ‘‘सरकार गांव के द्वार’’ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक फरवरी 2024 को प्रातः 11 बजे उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित होने वाली बैठक में सभी अधिकारियों को पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

Read more

3 फरवरी को पांवटा तो 4 फरवरी को नाहन के प्रवास पर रहेगें राजस्व मंत्री

नाहन 31 जनवरी। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी सिरमौर जिला के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के तहत डोबरी सालवाला तथा नाहन विधानसभा क्षेत्र के जमटा में आयोजित होने वाले ‘‘सरकार गांव के द्वार’’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी प्रदान की है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी 3 फरवरी 2024 को प्रातः 11 बजे पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के तहत डोबरी सालवाला में ‘‘सरकार गांव के द्वार’’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। जगत सिंह नेगी 4 फरवरी को प्रातः 11 बजे नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जमटा में ‘‘सरकार गांव के द्वार’’ कार्यक्रम

Read more

जिला में 25 फरवरी को करवाएं जाएंगे उप-चुनाव – डीसी

ऊना 31 जनवरी: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास खंड अंब, बंगाणा, हरोली, गगरेट व ऊना में पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायत प्रधान, उप-प्रधान तथा ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों हेतू उप-चुनाव 25 फरवरी 2024 को करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उप-चुनावों के दृष्टिगत प्रधान, उप-प्रधान तथा वार्ड सदस्य से संबंधित उप-चुनाव वाली समूची ग्राम पंचायत में जबकि पंचायत समिति सदस्य से संबंधित उप-चुनाव में ग्राम पंचायतों में केवल उस पंचायत समिति के संबंधित वार्ड क्षेत्र में ही आदर्श आचार संहिता लागू रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इन

Read more

बुढ़ापे में संघर्ष की राह ना दिखाए सरकार : मेलाराम शर्मा

सिरमौर जिला सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के प्रवक्ता मेला राम शर्मा, पदाधिकारी एस आर राणा और कुन्दन राणा ने हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार से आग्रह किया है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 2016 से छठे वेतन आयोग के बड़े हुए वेतनमान के अनुसार गरेचूयिटी, लीव एनकएशमएंट, डीए बढ़ौतरी और अन्य भत्तों की अदायगी तुरंत की जाए। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मेलाराम शर्मा ने कहा कि जीवन के अन्तिम पड़ाव में प्रदेश के सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी गत 5-6 बर्षों से छठे वेतन आयोग की बढ़ोतरीयों की अदायगीओं की बाट जोह रहे हैं परंतु

Read more

पशु कल्याण पखवाडा हुआ सम्पन्न,पशुओं के प्रति संवेदना एवं पशु कल्याण के प्रति किया जागरुक

पशु कल्याण पखवाड़ा 23-2024 14 जनवरी से 30 जनवरी तक समस्त भारत में मनाया गया। इसके अन्तर्गत पशुओं के प्रति संवेदना एवं पशु कल्याण के प्रति जागरुकता का प्रसार राष्ट्रीय स्तर पर जन मानस में किया जाना इस अभियान का लक्ष्य रखा गया था। पशु पालन विभाग ज़िला सिरमौर द्वारा भी बढ़ चढ़ कर इस सन्दर्भ में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं जिनके अन्तर्गत विद्यार्थियों, पशु-पालकों, भेड़ पालकों, ग्रामीण युवाओं को पशु कल्याण से संबन्धित विभिन्न जानकारियाँ प्रदान गईं।   इसी अभियान के तहत 29 जनवरी 2024 को पशु चिकित्सालय नैहली- धीड़ा में कार्यरत पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋतिका गुप्ता

Read more