इंद्र दत्त लखनपाल ने किए 78 लाख रुपये के विकास कार्यों के शिलान्यास

बड़सर 08 फरवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने वीरवार को जल शक्ति विभाग के मंडल बड़सर के अंतर्गत लगभग 78 लाख रुपये के दो विकास कार्यों के शिलान्यास किए। उन्होंने जल शक्ति विभाग के मंडलीय भंडार का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि इस भवन पर लगभग साढे 36 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विधायक ने कहा कि मंडलीय भंडार का भवन बनने से जल शक्ति विभाग की मशीनरी, उपकरणों, पाइपों और अन्य कीमती सामग्री का भंडारण बेहतर एवं सुरक्षित ढंग से किया जा सकेगा। इंद्र दत्त लखनपाल ने गांव बतलाऊ और साथ लगते क्षेत्रों की पेयजल योजना

Read more

वार्षिक परीक्षाओं के मददेनजर ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करे पुलिस विभाग-सुमित खिमटा

नाहन 8 फरवरी। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने स्कूली विद्यार्थियों की आगामी वार्षिक परीक्षाओं के मददेनजर ध्वनि प्रदूषण को हर हाल में रोकने के लिए लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस विभाग और सम्बन्धित अधिकारियों को दिए हैं। सुमित खिमटा ने कहा कि शीघ्र ही विद्यर्थियों की वार्षिक परीक्षायें आरम्भ होने वाली है इसलिए विभिन्न प्रकार के लाउड स्पीकर, डीजे आदि ध्वनि यंत्रों से होने वाले ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम के लिए सम्बन्धित विभाग मुस्तैदी से कार्य करे। सुमित खिमटा ने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक सभी प्रकार के लाडस्पीकर,

Read more

पुरूवाला स्कूल के विद्यार्थियों ने किया कोणार्क ग्रुप ऑफ कम्पनीज का भ्रमण

नाहन 8 फरवरी। पांवटा साहिब उपमण्डल के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुरूवाला के टेलिकाॅम विषय के 9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा के 57 विद्यार्थियों ने औद्योगिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत आज गुरूवार को औद्योगिक क्षेत्र मोगीनंद स्थित प्रसिद्व इलेक्ट्राॅनिक उत्पादक कम्पनी कोनार्क ग्रुप आॅफ कम्पनीज का भ्रमण किया। इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने कम्पनी तथा इसके उत्पादों से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की। कोणार्क ग्रुप के कम्पनी एच.आर. हैड कमलेन्द्र परमार ने इस मौके पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा उन्हें निर्मित किए जा रहे उत्पादों की प्रक्रिया की बारीकी से जानकारी उपलब्ध करवाई। रा.व.मा.पा. पुरूवाला के

Read more

जनता का सेवक हूूूं सेवा के लिए 24 घंटे रहूंगा तत्पर – हर्षवर्धन चौहान

नाहन 08 फरवरी। उद्योग, श्रम एंव रोजगार व संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन  चौहान   अपने सिरमौर जिला के प्रवास के दौरान गत देर सांय शिलाई विधानसभा क्षेत्र के गांव कांडो पहुचें जहां उनका मंत्री बनने के उपरांत पहली बार आने पर लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया तथा शाॅल टोपी भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान उद्योग मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए इस भव्य स्वागत के लिए क्षेत्र की जनता का धन्यवाद किया। उन्होने कहा कि मैं जनता का सेवक हुॅं, सेवा के लिए 24 घंटे तत्पर रहुंगा। आप जब कभी और कहीं पर भी मुझसे अपनी समस्याओं

Read more

जिला किन्नौर के लोग हिम-समाचार ऐप डाउनलोड कर प्राप्त करें हिमाचल सरकार की खबरों, नीतियों व योजनाओं की स्टीक जानकारी

जिला किन्नौर के लोग हिमाचल सरकार द्वारा कार्यन्वित की जा रही विभिन्न नीतियों व योजनाओं की सटीक जानकारी प्राप्त करने के लिए सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग की हिम-समाचार ऐप को अपने मोबाईल फोन में डाउनलोड कर प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं व गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हिम-समाचार ऐप सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित की जा रही है जिसके माध्यम से जिला किन्नौर का प्रत्येक व्यक्ति अपने मोबाईल फोन में हिम-समाचार ऐप को डाउनलोड कर प्रदेश सरकार की नीतियों व योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकता है। हिम-समाचार ऐप हिमाचल प्रदेश सरकार की एक विश्वसनीय समाचार ऐप

Read more

रोहडू विस के करालश में 09 फरवरी को आयोजित होगा ‘सरकार गावं के द्वार’ कार्यक्रम

शिमला| 08 फरवरी| रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के करालश में 09 फरवरी, 2024 को ‘सरकार गावं के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसकी अध्यक्षता मुख्य संसदीय सचिव विधि, संसदीय कार्य व बागवानी मोहन लाल ब्राक्टा करंेगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि मुख्य संसदीय सचिव कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनका निवारण करेंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां लोगों को योजनाओं की जानकारी व लाभ प्राप्त होंगे।

Read more

शिक्षा मंत्री 09 फरवरी को रहेंगे जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

शिमला| 08 फरवरी| शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 09 फरवरी, 2024 को जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर होंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री प्रातः 9.30 बजे तमशाल पहुंचेंगे तथा तमशाल से खारला सम्पर्क मार्ग का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात् वह प्रातः 10.30 बजे देयोली में ग्राम पंचायत पुजारली नम्बर 3 व धराड़ा तहसील टिक्कर में सराधार-फरोग तथा नकसेटली धड़ीकुप्पड़-गरोट और उसके साथ लगते क्षेत्र के लोगों को लाभान्वित करने वाली ऊठाउ पेयजल आपूर्ति  योजना  व ग्रेवेटी पेयजल आपूर्ति योजना का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके उपरांत वह प्रातः 11.30 बजे नरैन रोड

Read more

प्रदेश विश्वविद्यालय की विभिन्न मांगो को लेकर NSUI ने प्रति कुलपति को सौंपा ज्ञापन

प्रदेश विश्व विद्यालय मे छात्र- छात्राओ की विभिन्न मांगो को लेकर NSUI ने प्रति कुलपति से मुलाकात की, जिसमे विशेष तौर पर पुस्तकालय सम्बंधी एवं छात्रावासों से संबंधित मांगो को रखा गया। NSUI के राज्य महासचिव यासीन बट्ट ने कहा की आने वाले दिनों मार्च मे State Eligibility Test (SET) के तिथि निर्धारित है इसी के मध्य नजर पुस्तकालय का सुबह 9 बजे से साँय 8 बजे तक का समय बढ़ाया जाए, साथ ही छात्रावासों(छतों) की उचित मुरम्मत की जाए। NSUI विश्व विद्यालय महासचिव रणदीप ने कहा की विश्व विद्यालय के पुस्तकालयों मे विद्युत उपकरणों की उचित मुरम्मत की जाए

Read more

उपायुक्त ने कुफरी-फागु सड़क का निरिक्षण कर सुगम यातायात करवाया सुनिश्चित

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज अन्य अधिकारीयों के साथ कुफरी-फागु सड़क का निरिक्षण किया और सुगम यातायात सुनिश्चित करवाया। उल्लेखनीय है कि गत दिवस हुए ओलावृष्टि और हिमपात केकारण इस मार्ग पर फिसलन बढ़ने से यातायात प्रभावित हुआ था। इसके अतिरिक्त, ख़राब मौसम की वजह से जो रेत बर्फ पर डाली गई थी वह भी धूल गई थी। उपायुक्त ने आज अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत कुमार भारद्वाज, उपमंडल दंडाधिकारी ठियोग मुकेश शर्मा और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ मार्ग का निरीक्षण किया। सभी के बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने से अब मार्ग पर वाहनों का

Read more

उपायुक्त जतिन लाल ने खाद्य आपूर्ति के गोदामों का किया औचक निरीक्षण

ऊना, 7 फरवरी – उपायुक्त  जतिन लाल ने बुधवार को जलग्रां स्थित भारतीय खाद्य आपूर्ति गोदाम व हिमाचल प्रदेश सिविल सप्लाई गोदामों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोदाम में दाल, चावल, चने की दाल, तेल, नमक इत्यादि खाद्य सामग्री का निरीक्षण किया। इस मौके पर उपायुक्त ने डीएफएससी को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। इसके उपरांत जतिन लाल ने जलग्रां टब्बा, देहलां और बसदेहड़ा में उचित मूल्यों की दुकानों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान देहलां और बसदेहड़ा स्थित उचित मूल्य की दुकाने बंद

Read more

अब 29 फरवरी तक ई-केवाईसी करवा सकेंगे राशन कार्ड धारक

हमीरपुर 07 फरवरी। राशनकार्ड धारकों की ई-केवाईसी के लिए निर्धारित अंतिम तिथि को 29 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार विभाग ने प्रदेश भर में राशनकार्ड धारकों की ई-केवाईसी करने का अभियान चलाया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य द्वारा अपनी ई-केवाईसी उस उचित मूल्य की दुकान में करवानी है, जहां से वे राशन लेते हैं। ई-केवाईसी प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य को अपना नाम, जन्म तिथि आदि का मिलान अपने आधार

Read more

वन मित्र भर्ती के कारण 8 को केंद्रीय विद्यालय की सड़क रहेगी बंद

हमीरपुर 07 फरवरी। वन रेंज हमीरपुर और अघार की वन मित्र भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा 8 फरवरी को केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के परिसर में आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा के दौरान केंद्रीय विद्यालय से दुगनेड़ा चौक तक की सड़क पर वाहनों की आवाजाही सुबह 7 बजे से सायं 7 बजे तक बंद रहेगी। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि वन मित्र भर्ती प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूर्ण करवाने के लिए केंद्रीय विद्यालय से दुगनेड़ा चौक तक की सड़क पर यातायात बंद किया जा रहा है। इस दौरान क्षेत्र के

Read more

अब 9 व 10 फरवरी को होंगी कोलर वन परिक्षेत्राधिकारी कार्यालय में वन मित्र की शारीरिक दक्षता परीक्षण

नाहन 07 फरवरी। वन परिक्षेत्र अधिकारी कोलर ने जानकारी देते हुए बताया कि वन परिक्षेत्र कोलर में 9 व 10 फरवरी, 2024 को वन मित्र प्रतिभागियों के शारीरिक मापदंड एवं दक्षता परीक्षण कार्यक्रम वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय कोलर में आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व में 9 व 10 फरवरी को अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता परीक्षण कोलर क्रिकेट ग्राउंड नजदीक फांदी बाडीवाला रोड में होने थे, लेकिन किन्हीं प्रशासनिक कारणों के चलते अब इसके स्थान को वन परिक्षेत्र कार्यालय कोलर तय किया गया है। उन्होंने बताया कि वन मित्र अभ्यर्थियों के शारीरिक मापदंड व दक्षता परीक्षण वन परिक्षेत्र अधिकारी कोलर

Read more

हमीरपुर के नए उपायुक्त अमरजीत सिंह ने संभाला कार्यभार

हमीरपुर 07 फरवरी। जिला के नवनियुक्त उपायुक्त वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमरजीत सिंह ने बुधवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। निवर्तमान उपायुक्त हेमराज बैरवा ने दोपहर बाद अमरजीत सिंह को जिला का कार्यभार सौंपा। हेमराज बैरवा जिला कांगड़ा के उपायुक्त का कार्यभार संभालेंगे। कार्यभार संभालने से पहले अमरजीत सिंह ने सुबह उपायुक्त कार्यालय परिसर में स्थित सभी शाखाओं एवं कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने एक-एक कार्यालय एवं शाखा में जाकर अधिकारियों-कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी ली। हमीरपुर मंे उपायुक्त का कार्यभार संभालने से पहले अमरजीत सिंह प्रदेश के विभिन्न जिलों और राज्य सचिवालय शिमला में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके

Read more

शरद ऋतु के दृष्टिगत PWD विभाग की 15 वर्ष पुरानी कार्यशील वाहनों के परिचालन को 31 मार्च 24 तक मिली स्वीकृति

नाहन 7 फरवरी। शरद ऋतु के दौरान बर्फबारी से प्रभावित जिला की विभिन्न सड़कों सार्वजनिक ढांचे को होने वाले संभावित नुकसान तथा संभावित फलैश फल्ड और भूस्खलन के दृष्टिगत जनहित में लोक निर्माण विभाग की 15 वर्ष पुरानी सूचीबद्ध मशीनरी एवं वाहनों को चलाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह ऐसी मशीनरी और वाहन हैं जो कार्यशील तो हैं किन्तु केन्द्रीय मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत 15 वर्ष की कार्य अवधि पूर्ण करने पर इनके परिचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिला दंडाधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के तहत यह आदेश जारी कर लोक निर्माण

Read more

जिला में गर्भवती महिलाओं की जाँच हेतू 9 फरवरी को लगेगा चिकित्सा शिविर: सीएमओ

ऊना, 7 फरवरी – सीएमओ ऊना डॉ संजीव वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में 9 फरवरी को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की चिकित्सीय जाँच हेतु शिविर लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिविर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र के नये भवन में लगाया जाएगा। उन्हांेने बताया कि शिविर में लैब टेस्ट, खून का स्तर, मधुमेह, रक्तचाप व गर्भावस्था के दौरान खतरे के लक्षणों की जाँच व पहचान की जाएगी और निःशुल्क इलाज किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत यह शिविर हर माह 9 फरवरी को

Read more

उपायुक्त किन्नौर ने जिला के काशंग नाले में हुए हादसा स्थल का निरीक्षण किया

उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज जिला के काशंग नाले में 4 फरवरी, 2024 को टोयोटा क्रिस्टा कार दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण लापता हुए तामिलनाडु के 45 वर्षीय वेत्री दुराईसेमी के लिए चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान सर्च अभियान में लगी टीमों को गति बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि लापता व्यक्ति को शीघ्र ढूंढा जा सके। गौरतलब है कि 4 फरवरी, 2024 को राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर पांगी नाला के समीप एक इनोवा गाड़ी सतलुज नदी में गिर गई तथा गाड़ी में सवार 3 पर्यटकों में से एक की मौके पर ही

Read more

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आगामी प्रवास कार्यक्रम

ऊना, 7 फरवरी – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री वीरवार 8 फरवरी को हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री 8 फरवरी को प्रातः 10 बजे लोअर पंडोगा के वार्ड नं 7 में मोहल्ला टालियां के लिए घरेलू जल निकासी प्रणाली कार्य की आधारशिला रखेंगे, 10.30 बजे खड्ड गांव में हरिजन बस्ती की सुरक्षा के लिए बाढ़ नियंत्रण कार्य, 11 बजे खड्ड के मोहल्ला चक्क के लिए सिंचाई टयूबवैल, 11.30 बजे पंजावर में बाबा बाल पुरी मंदिर के समीप मियां हीरा सिंह स्टेट कॉपरेटिव

Read more

ई-टैक्सी ड्राईविंग स्किल टेस्ट 10 फरवरी को – अशोक कुमार

ऊना, 7 फरवरी – ई-टैक्सी आवेदनकर्त्ताओं का ड्राईविंग स्किल टेस्ट 10 फरवरी को प्रातः 10 बजे आरटीओ कार्यालय में आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आरटीओ अशोक कुमार ने बताया कि राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के तहत ई-टैक्सी परमिट के समस्त प्रार्थी जिन्होंने 5 जनवरी तक अपना आवेदन हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग के ऑनलाईन पॉर्टल पर किया था वे अपने हिमाचली प्रमाण पत्र, बेरोजगार प्रमाण पत्र व ड्राईविंग लाईसेंस मूल प्रमाण पत्रों सहित निर्धारित तिथि व समय पर ड्राईविंग स्किल टेस्ट में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Read more

चांदनी-कठवार सड़क को पक्का करने के लिये 1.60 करोड़-हर्षवर्धन चौहान

नाहन 7 फरवरी। उद्योग व संसदीय कार्य मंत्री ठाकुर हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि चांदनी से कठवार सड़क को पक्का करने के लिये 1.60 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है और आगामी गर्मियों के दौरान इस सड़क को पक्का करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों की इस संबंध में लंबे समय की मांग थी और सड़क की हालत काफी खराब रहती है। वह आज सिरमौर जिला के चांदनी व कठवार में जनसमस्याओं का निराकरण करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान हमारी सरकार की सर्वोपरि प्राथमिकताओं में हैं और कोई

Read more