कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक भोटा को मिला नया भवन, कुलदीप सिंह पठानिया ने किया उदघाटन

हमीरपुर 14 फरवरी। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की भोटा शाखा को अब नए परिसर में स्थानांतरित कर दिया गया है। बुधवार को बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने इस नए परिसर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बैंक के अधिकारियों और ग्राहकों को शुभकामनाएं देते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि नए परिसर में यह शाखा बेहतर ढंग से कार्य कर सकेगी तथा लोगों को अच्छी सेवाएं प्रदान करके बैंक के कारोबार में वृद्धि करेगी। उन्होंने कहा कि कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के विस्तार और आधुनिकीकरण की दिशा में पिछले एक वर्ष के दौरान कई बड़े कदम उठाए

Read more

ऊना में साइवर सुरक्षा के विषय में जागरूकता कार्यशाला आयोजित

ऊना 14 फरवरी – जिला मुख्यालय ऊना में साइबर सुरक्षा के विषय में एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला की अध्यक्षता उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने की। इस अवसर पर उपायुक्त ऊना ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र ऊना के अधिकारियों को निर्देश दिए की कार्यशाला में सांझा की गई जानकारी को जिला के सभी कार्यालय में भी सांझा किया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक कार्यालय द्वारा अपने स्तर पर भी साइबर अपराध से संबंधित

Read more

एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा ने नवनियुक्त डीसी को दी शुभकामनाएं

हमीरपुर 14 फरवरी। कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) हमीरपुर के अध्यक्ष अजय शर्मा ने बुधवार को उपायुक्त अमरजीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें हमीरपुर के उपायुक्त का कार्यभार संभालने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अजय शर्मा ने हमीरपुर में प्रस्तावित नई सब्जी मंडी के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया और एपीएमसी से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी उपायुक्त के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त उपायुक्त का प्रशासनिक सेवा में बहुत लंबा अनुभव रहा है और जिला हमीरपुर को उनकी सेवाओं का भरपूर लाभ मिलेगा। इस मौके पर उपायुक्त ने भी एपीएमसी के नवनियुक्त

Read more

उचित मूल्य की 4 दुकानों के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 फरवरी तक

हमीरपुर 14 फरवरी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत हमीरपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खुलने वाली उचित मूल्य की 4 दुकानों के लिए 22 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत चलोह के गांव धैल, ग्राम पंचायत क्याराबाग के गांव सुनवीं ब्राह्मणा, ग्राम पंचायत दैण के गांव दैण और ग्राम पंचायत हणोह के गांव जड़ोह में उचित मूल्य की एक-एक दुकान खोली जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले ग्राम पंचायत हणोह के गांव फखडूही में उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे, लेकिन

Read more

भाजपा के तीन प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी की घोषणा, चिकित्सा प्रकोष्ठ, देव समाज प्रकोष्ठ और व्यापार प्रकोष्ठ ने की घोषणा

शिमला, भारतीय जनता पार्टी ने आज अपने तीन प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी की घोषणा की इसमें चिकित्सा प्रकोष्ठ, देव समाज प्रकोष्ठ और व्यापार प्रकोष्ठ शामिल है। व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक गोविंद ठाकुर ने कहा की उनकी टीम में सह संयोजक का कार्यभार मदन शर्मा, पुनीत गौतम, अजय जोशी और प्रदीप सूद को सौंपा गया। इस प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कुछ इस प्रकार होंगे कांगड़ा रमेश चंद, नूरपुर निखिल महाजन, देहरा सुनील बंसल, लाहौल स्पीति सोहन सिंह, कुल्लू गोपाल बधवा, मंडी दिनेश चंदेल, सुंदरनगर रूबी खरबंदा, हमीरपुर सुशील सोनी, ऊना प्रमोद कुमार शर्मा और सह संयोजक मोहन शर्मा मोहन लाल, सोलन मुकेश

Read more

हमीरपुर में प्रशिक्षुओं और सुपरवाइजरों के साक्षात्कार 21 को

हमीरपुर 14 फरवरी। सिरमौर जिले के कालाअंब में स्थित पायनियर एंब्रॉयडरीज कंपनी में प्रशिक्षुओं के 290 पदों और प्रशिक्षु सुपरवाइजरों के 10 पदों को भरने के लिए 21 फरवरी को सुबह साढे दस बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रशिक्षुओं के पदों के लिए 18 से 40 वर्ष तक की आयु के कम से कम आठवीं पास युवा पात्र होंगे। जबकि, प्रशिक्षु सुपरवाइजर के पदों के लिए आवेदक स्नातक एवं टेक्सटाइल्स से संबंधित डिप्लोमाधारक होना चाहिए तथा उसके पास 2-3 वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए। प्रशिक्षु सुपरवाइजर को

Read more

पौष्टिक गुणों से भरपूर हैं फोर्टिफाइड खाद्यान्न: जिला नियंत्रक

हमीरपुर 14 फरवरी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार राशन कार्डधारकों को अनुदानित दामों पर दालें, खाद्य तेल, नमक और चीनी उपलब्ध करवा रही है। इस योजना के अंतर्गत सस्ती दरों पर विटामिन-ए और विटामिन-डी युक्त दो लीटर फोर्टीफाइड खाद्य तेल तथा डबल फोर्टीफाइड नमक वितरित किया जा रहा है। उन्हांेने बताया कि डबल फोर्टीफाइड नमक आयोडीन और आयरन युक्त है, लेकिन जागरुकता के अभाव में कई लोग इसे उपयोग में नहीं ला रहे हैं। सरकार फोर्टीफाइड नमक का वितरण बहुत ही सस्ती दरों पर कर रही है। जिला

Read more

भुक्कड़ स्कूल में शुरू होगी वोकेशनल शिक्षा : राम चंद्र पठानिया

हमीरपुर 13 फरवरी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ और प्राथमिक पाठशाला भुक्कड़ में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इसमें कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार कई सराहनीय कदम उठा रही है। हर विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र में विधायक सुरेश कुमार के प्रयासों से

Read more

पांचों विस क्षेत्रों के लिए सहायक व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त

ऊना 14 फरवरी- लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए सहायक व्यय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। उन्होंने बताया कि संजय संख्यान सीपीओ, को जिला स्तर का सहायक व्यय पर्यवेक्षक, मनीष कुमार सहायक प्रबंधक यूको बैंक को 41-चिंतपूर्णी(एससी), कुलदीप कुमार एसीएफए, को 42-गगरेट, कमल किशोर सेक्शन ऑफिसर को 43-हरोली, जगदेव सिंह डढवाल डिप्टी मैनेज़र पंजाब नेशनल बैंक को 44-ऊना व दीपक चौधरी एएसीएफए को 45-कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के लिए सहायक व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त जिला अकाउंट अधिकारी पीडब्ल्यूडी अमित कुमार और वरिष्ठ प्रबंधक बैंक ऑफ

Read more

रावमापा अजौली में खंड स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित

ऊना, 14 फरवरी – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अजौली में मासिक धर्म स्वच्छता तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत खंड स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जागरूकता शिविर की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल ने की। इस दौरान उन्होंने बच्चों को मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जानकारी दी तथा बच्चियों को उनके खाने-पीने और महामारी के दिनों में किस चीज का ध्यान रखना चाहिए उसके बारे में अवगत करवाया। उन्होंने पोषण के ऊपर जोर देते हुए बच्चों

Read more

राष्ट्रीय परिवार सहायता कार्यक्रम के तहत 67 मामलों को 13.40 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

शिमला| 14 फरवरी|उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप द्वारा राष्ट्रीय परिवार सहायता कार्यक्रम के 67 मामलों को 13 लाख 40 हजार रुपये की सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की गई। कार्यक्रम के तहत चालू वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान कुल 166 मामलों को 33 लाख 20 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिला कल्याण अधिकारी केवल सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय परिवार सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत बीपीएल परिवार के प्राथमिक उपार्जक महिला एवं पुरुष, जिनकी मृत्यु 18 से 59 वर्ष के बीच हुई हो, के

Read more

03 मार्च को किन्नौर जिला के 0 से 05 आयु वर्ग के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक – उपायुक्त किन्नौर

जनजातीय जिला किन्नौर में 03 मार्च रविवार को होने वाले पल्स पोलियो अभियान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यह जानकारी आज यहां पल्स पोलियो की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने दी। उन्होंने इस अवसर पर अधिकारियों को निर्देश दिए की पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए की गई तैयारियों की पुनः जांच अवश्य करें ताकि किसी प्रकार की कोई कमी न रहे। इसके अलावा पल्स पोलियो अभियान का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित बनाएं ताकि जिला का कोई भी बच्चा पोलयो खुराक से वंचित

Read more

उपायुक्त ने केवी सलोह में माता सरस्वती की प्रतिमा का किया अनावरण

ऊना, 14 फरवरी – उपायुक्त जतिन लाल ने बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर केंद्रीय विद्यालय सलोह में माता सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण किया तथा हवन कार्यक्रम में आहुतियां भी डाली। उपायुक्त ने बसंत पंचमी की सभी को बधाई और शुभकामनाएं भी दी। इस मौके उपायुक्त ने स्कूली बच्चों के साथ कुछ पल बिताए और उनके साथ विभिन्न विषयों पर बातचीत की। उन्होंने बच्चों को अपने माता-पिता व गुरूजनों का आदर करना एवं समाज व देशहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उपायुक्त जतिन लाल ने केंद्रीय विद्यालय के नव निर्मित भवन का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया

Read more

22 फरवरी तक 80 साल की उम्र व परसन विद डिसएबेलिटी मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करें बूथ लेवल ऑफिसर – शशांक गुप्ता

आम लोक सभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत उपायुक्त सभागार रिकांग पिओ में बी.एल.ओ के साथ पहली बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बी.एल.ओ 22 फरवरी तक 80 व 80 से अधिक व परसन विद डिसएबेलिटी की पहचान सुनिश्चित करें। चुनाव पाठशाला और बूथ एवेयरनेस ग्रूप बनाने संबंधी क्रियाकलाप की फोटोग्राफस व्हट्स ऐप ग्रूप में डालें। जो मतदाता बैड रिडन या मतदान केंद्र तक पहुंचने में असमर्थ हैं और जिन मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की सेवा या

Read more

गेहूं खरीद के लिए मजदूरी और ढुलाई कार्य हेतू निविदाएं 24 फरवरी तक आमंत्रित

ऊना, 14 फरवरी जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ऊना राजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के गेहूं खरीद केंद्रों से जिला के विभिन्न स्थानों में ढुलाई कार्य तथा चयनित मंडियों टकारला व रामपुर में गेहूं खरीद के लिए मजदूरी कार्य हेतू निविदाएं 24 फरवरी तक ऑनलाईन आमंत्रित की गई हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में के दूरभाष नम्बर 01975-226016 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Read more

पीजी कॉलेज नाहन द्वारा संचालित वार्षिक राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में हुआ आपदाओं पर जागरूकता कार्यक्रम

नाहन 14 फरवरी: जिला सिरमौर के डॉ यशवंत सिंह परमार स्मारक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन द्वारा संचालित सात दिवसीय आवासीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर (9-15 फरवरी) का आयोजन किया जा रहा है। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन के प्रधानाचार्य प्रेम राज भारद्वाज ने बताया कि इस वार्षिक शिविर में महाविद्यालय के 50 छात्र एवं 30 छात्राएं इस सात दिवसीय आवासीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस शिविर में प्रत्येक दिन विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक, नेतृत्व एवं युवाओं के विकास पर आधारित विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित करवाई जा रही हैं ताकि स्वयंसेवकों में समाज

Read more

14वी बटालियन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम ने राजगढ़ में किया जागरूकता कार्यक्रम

नाहन 14 फरवरी। जिला सिरमौर में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम द्वारा वार्षिक फैमेलराइजेशन कार्यक्रम (5 फरवरी से 17 फरवरी 2024) के अंतर्गत आज दसवे दिन राजगढ़ उपमंडल के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय, राजगढ़ में आपदाओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।  राष्ट्रीय आपदा मोचन बल टीम के प्रभारी, निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में महाविद्यालय, स्थानीय लोगों, दुकानदारों एवं आम जनता सहित महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के समस्त छात्र-छात्राओं तथा शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ को आपदाओं के प्रकार एवं उनके प्रभाव, एनडीआरएफ के कार्य एवं जिम्मेदारियां भूकंप से पूर्व, दौरान

Read more

DSP हेडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर ने नाहन में जांची ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को जारी किए दिशा निर्देश

जिला मुख्यालय नाहन में आज DSP हेडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर ट्रैफिक व्यवस्था जांचने के लिए खुद सड़कों पर उतरे। DSP द्वारा नाहन चौगान समेत यशवंत चौंक का औचक निरीक्षण किया और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए। इस दौरान DSP द्वारा रेहडी फ़ड़ी वालों समेत सड़कों के किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों पर भी शिकंजा कसा। इस अवसर पर DSP की टीम ने सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लोगों से यातायात नियमों की पालना करने का आह्वान भी किया। मुख्यत जाम लगने

Read more

चैत्र मास मेलों के प्रबंधों में न रहे कोई कमी: अमरजीत सिंह

दियोटसिद्ध 13 फरवरी। उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में 13 मार्च से 14 अपै्रल तक आयोजित किए जाने वाले चैत्र मास मेलों की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिलाधीश एवं बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के आयुक्त अमरजीत सिंह ने मंगलवार को यहां विभिन्न विभागों और न्यास के अधिकारियों के साथ बैठक करके मेलों की तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन मेलों के दौरान बाहर से बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इस दौरान पूरे क्षेत्र में

Read more

विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने ली अधिकारियों की बैठक

शिमला|13 फरवरी| उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज अपने कार्यालय कक्ष में विभिन्न अधिकारियों के साथ बैठक कर 14 फरवरी, 2024 से शुरु हो रहे विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को विधानसभा सत्र के दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखने व अन्य महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने अधिकारियों को पुलिस के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर अपने-अपने क्षेत्र में सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने का सुझाव भी दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने सत्र के दौरान यातायात व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं

Read more