प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक बजट के लिए सीएम का धन्यवाद:

प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक बजट के लिए अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर व महासचिव भरत शर्मा तथा सभी पदाधिकारियो ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों को 4% DA तथा 1 मार्च से देय एरियर की घोषणा से कर्मचारियों में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि एसएमसी अध्यापक और कंप्यूटर अध्यापकों के लिए 1900 रुपए बढ़ाने की घोषणा की है उन्हें पूरा विश्वास है कि जल्द उनकी मांग जिसमें इन्हें रेगुलर करने वारे अनुरोध किया गया है भी पूरी की जाएगी। मनरेगा की दिहाड़ी 240 से

Read more

हिमाचल सरकार का बजट मजदूरों कर्मचारियों की आकांक्षाओं के खिलाफ: सीटू

सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा व महासचिव प्रेम गौतम का कहना है कि हिमाचल सरकार का बजट मजदूरों कर्मचारियों की आकांक्षाओं के खिलाफ है। आत्मनिर्भर हिमाचल के दस मुख्य बिंदुओं की बात करने वाले बजट में मजदूरों कर्मचारियों की बात तक न करना ही बजट की दिशा को बताता है। सरकार के एजेंडे से मजदूर कर्मचारी गायब हैं। भारी महंगाई के दौर में मजदूरों की दिहाड़ी में केवल 25 रुपये की बढ़ोतरी करना, मनरेगा मजदूरों को न्यूनतम वेतन न देना, आंगनबाड़ी, मिड डे मील, आशा कर्मियों को ग्रेच्युटी व न्यूनतम वेतन सुविधा लागू न करना, वाटर कैरियर, जल रक्षकों, मल्टी परपज़

Read more

वंदे भारत ट्रेन में आधा लीटर पानी उपलब्ध कराने पर रेल मंत्री का आभार : अविनाश राय खन्ना

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को वन्दे भारत रेलगाड़ी में पीने के लिए दी जाने जाने वाली पानी की बोतल को शताब्दी की तरह आधा लीटर करने हेतु पत्र लिखकर यह कहा था कि पूर्व में शताब्दी में पीने के लिए एक लीटर पानी की बोतल दी जाती थी। उन्होंने कहा कि मैने यह विषय पूर्व रेलमंत्री के समक्ष रखा था और उनसे आग्रह किया कि वंदे भारत में भी शताब्दी की तरह आधा लीटर की पानी की बोतल उपलब्ध कराई जाए ।   अविनाश राय खन्ना ने कहा कि उन्हे

Read more

यातायात नियमों के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर एक सुरक्षित सफर करें प्रदान – उपायुक्त किन्नौर

सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन अवसर पर आज किन्नौर जिला के परिवहन विभाग द्वारा उपायुक्त कार्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ.अमित कुमार शर्मा ने की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि इस कार्यशाला को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं के मुख्य कारणों पर चर्चा करना है और उन्हें कम करने के उपायों पर विचार-विमर्श करना है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए यातायात नियमों के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करना आवश्यक है तथा इस प्रकार की कार्यशालाओं को अधिक से अधिक आयोजन

Read more

9 मार्च तक बंद रहेगी कलूर-कोहला-बिलकलेश्वर महादेव सडक़

नादौन 17 फरवरी। सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य के चलते कलूर-कोहला-बिलकलेश्वर महादेव सडक़ पर यातायात 17 फरवरी से 9 मार्च तक बंद किया जा रहा है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश अमरजीत सिंह ने बताया कि सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस सडक़ पर वाहनों की आवाजाही 9 मार्च तक बंद की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान क्षेत्र के वाहन चालक गुरुद्वारा गेट से मिन्हास चौक और ओल्ड एसडीएम आफिस से आवाजाही कर सकते हैं। इसके अलावा कलूर कोहला से नादौन

Read more

ग्रामीण विकास मंत्री ने किया पांच दिवसीय नाबार्ड समर्थ मेला का शुभारंभ

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने यहां रिज मैदान पर नाबार्ड द्वारा आयोजित पांच दिवसीय नाबार्ड समर्थ मेला का शुभारंभ किया। यह मेला 20 फरवरी 2024 तक जारी रहेगा। मेला में भारत के विभिन्न राज्यों एवं हिमाचल के विभिन्न जिलों के बम्बू क्राफ्ट, जूट क्राफ्ट, सिल्क के उत्पाद, पहाड़ी मसाले, दाल, शहद, अखरोट, मशहूर ऊनी हैंडलूम जैसे शॉल, टोपी एवं मफलर जो ग्रामीण महिलाओं द्वारा हाथ से तैयार किये गए उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नाबार्ड द्वारा राज्य मे अधोसंरचना विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं और नाबार्ड समर्थ

Read more

आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत निर्वाचन विभाग किन्नौर द्वारा बैठकों का आयोजन

आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत आज निर्वाचन विभाग किन्नौर द्वारा उपायुक्त सभागार कक्ष में सहायक रिटर्निंग अधिकारी की अध्यक्षता में सैक्टर अधिकारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए मास्टर ट्रेनरों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों को प्रशिक्षत करना है। मास्टर ट्रेनरों की अहम भूमिका को देखते हुए इस बैठक का आयोजन किया गया जिसमें निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त मतदाता जागरूकता मंच के नोडल

Read more

आयुर्वेद फार्मासिस्ट 25 तक करवाएं रोज़गार कार्यालय में पंजीकरण

ऊना, 17 फरवरी – निदेशक आयुर्वेद हिमाचल प्रदेश द्वारा आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के पांच पदो के लिए बैचवाइज़ भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। इन पांच पदों में एक पद अनारक्षित भूतपूर्व सैनिक, दो पद अनुसूचित जाति भूतपूर्व सैनिक, एक पद अनुसूचित जनजाति भूतपूर्व सैनिक तथा एक अन्य पिछड़ा वर्ग भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के लिए हैं। यह जानकारी देते हुए ज़िला रोज़गार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि ज़िला ऊना के उक्त श्रेणी के लिए पात्र आयुर्वेद फार्मासिस्ट ने यदि अपना नाम ज़िला रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत नहीं करवाया है, वह 25 फरवरी से पहले अपना नाम सम्बन्धित रोज़गार कार्यालय

Read more

गर्ल्स स्कूल में राशि बनी मिस फेयरवैल, प्रधानाचार्य और अन्य शिक्षकों ने सभी छात्राओं को दी शुभकामनाएं

हमीरपुर 17 फरवरी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में शनिवार को बारहवीं कक्षा की छात्राओं के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में राशि को मिस फेयरवैल चुना गया। इसके अलावा नताशा को मिस ब्यूटी, सुहानी को मिस आलराउंडर, अंकिता को मिस कॉस्टयूम और यशिका को मिस पर्सनेल्टी घोषित किया गया। इस अवसर पर सभी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानाचार्य पूनम चौहान ने कहा कि बारहवीं कक्षा के बाद विद्यार्थी अपने जीवन के एक बहुत ही महत्वपूर्ण दौर में प्रवेश करते हैं। यहीं से उनके भविष्य की दिशा तय होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यालय

Read more

कांग्रेस में अंतर्कलह शिखर पर : बिहारी

शिमला, भाजपा के प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा की कांग्रेस पार्टी में अंतर्कलह शिखर पर है। पूरे प्रदेश में एक के बाद एक प्रकरण सामने आ रहे है, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने पार्टी के सभी पदों और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर जानकारी दी है। जब जनता ने उनसे फोन पर बातचीत की तो- चौधरी ने बताया कि एपीएमसीनचेयरमैन संजीव गुलेरिया की ओर से उनके गृह विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे हस्तक्षेप से वह आहत थे। इसीलिए उन्होंने पार्टी को अलविदा कहा है। विस

Read more

केंद्रीय विद्यालय नादौन में समझाया मिट्टी का परीक्षण, मिट्टी के सैंपल लेने के लिए वेब पोर्टल पर किया विद्यालय का पंजीकरण

हमीरपुर 17 फरवरी। कृषि विभाग ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित पायलट प्रोजेक्ट स्कूल केंद्रीय विद्यालय नादौन में एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों और अध्यापकों को मृदा स्वास्थ्य के बारे में जागरुक करना था। शिविर के दौरान केंद्रीय विद्यालय नादौन के 174 विद्यार्थियों और 7 अध्यापकों को मिट्टी के स्वास्थ्य की जांच के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिकों ने मिट्टी के परीक्षण के महत्व से अवगत करवाने के साथ-साथ मिट्टी के सैंपल लेने की विधि समझाई और मृदा स्वास्थ्य

Read more

नादौन में लोकसभा चुनाव से संबंधित व्यवस्थाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित

नादौन 17 फरवरी। लोकसभा चुनाव-2024 की निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान नादौन उपमंडल में प्रिंटिंग, फोटोस्टेट, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंटरनेट और बिजली उपकरणों इत्यादि की आपूर्ति के लिए इच्छुक फर्माें एवं व्यवसायियों से 29 फरवरी सुबह 10ः45 बजे तक सीलबंद निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। एसडीएम एवं नादौन विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपराजिता चंदेल ने बताया कि निविदाओं का प्रारूप एसडीएम कार्यालय नादौन के कमरा नंबर 306 में 28 फरवरी शाम 3 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सीलबंद निविदाएं 29 फरवरी सुबह 10ः45 बजे तक एसडीएम कार्यालय में जमा करवाई जा सकती हैं। इसके बाद कोई

Read more

ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों के बनेंगे राशन कार्ड

हमीरपुर 17 फरवरी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय ने भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत उन सभी प्रवासी श्रमिकों को राशन कार्ड जारी करने के निर्देश दिए हैं जो अभी तक राशन कार्ड से वंचित हैं, ताकि इन श्रमिकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से मुफ्त राशन उपलब्ध करवाया जा सके। जिला नियंत्रक ने बताया कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत जिला हमीरपुर के श्रमिकों का डाटा श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा उपलब्ध करवाया

Read more

मुख्यमंत्री ने बजट में फिर से झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने का किया प्रयत्न: जय राम ठाकुर

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किए गए बजट के ऊपर बयान देते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने आज दूसरा बजट प्रस्तुत किया है और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिस प्रकार से बजट में फिर से झूठ बोलने का प्रयत्न किया है। लोगों को गुमराह करने का प्रयत्न किया है। उन्होंने कहा कि अबकी बार इसमें वह सफल नहीं होंगे। झूठ बोलने की ये सारी बातें बार बार इस प्रकार से करना लोगों का भरोसा टूट चुका है,

Read more

32 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा: अमरजीत सिंह

हमीरपुर 17 फरवरी। राष्ट्रव्यापी पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत जिला हमीरपुर में भी 3 मार्च को पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी। इस अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक शनिवार को उपायुक्त अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ आयुष विभाग, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, पंचायतीराज, परिवहन, एचआरटीसी, स्थानीय निकायों और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों, रोटरी क्लब हमीरपुर और अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से भी इस अभियान में योगदान देने के निर्देश दिए,

Read more

पंचायत उपचुनाव में मतदान केन्द्र के सीमित दायरे में सशस्त्र प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध

ऊना, 17 फरवरी – ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि ज़िला ऊना में 25 फरवरी को पंचायती राज संस्थाओं के पदो के लिए होने वाले उप-चुनाव में मतदान केन्द्र व सुरक्षा की दृष्टि से सीमित दायरे के भीतर तैनात सुरक्षा कर्मियों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति के लिए सशस्त प्रवेश पर पूर्णतया प्रतिबन्ध रहेगा। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति इसका उलंघन करता पाया जाता है, तो वह दो वर्ष का कारावास अथवा जुर्माना या दोनों सजाओं से दण्डनीय होगा।

Read more

14वी बटालियन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम ने नारग में जागरूकता कार्यक्रम

नाहन 17 फरवरी। जिला सिरमौर में 14 वीं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम द्वारा वार्षिक फैमेलराइजेशन कार्यक्रम (5 फरवरी से 17 फरवरी 2024) के अंतर्गत आज 13 वें दिन पच्छाद उपमंडल के अन्तर्गत राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, नारग में आपदाओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल टीम के प्रभारी, निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में आम जनता सहित विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं तथा शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ को आपदाओं के प्रकार एवं उनके प्रभाव, एनडीआरएफ के कार्य एवं जिम्मेदारियां भूकंप से पूर्व, दौरान एवं बाद में किए जाने वाली क्रियाओं

Read more

SSP की देखरेख में नशे के सामान को किया नष्ट, SSP बोले सभ्य समाज में नशे की कीमत राख से नही ऊपर

नाहन| 15 फ़रवरी | जिला सिरमौर पुलिस ने आज नाहन में विभिन्न मामलों में पड़े मादक पदार्थों को अदालत के आदेशों के बाद नष्ट किया है। पुलिस टीम ने SSP सिरमौर रमन कुमार मीणा की देखरेख में 2 किलोग्राम से अधिक चरस, नशीले कैप्सूल, कफ सिरप व अफीम के पौधों को नष्ट करने का कार्य किया है। मीडिया से रूबरू हुए  SSP सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि पिछले सालों में पुलिस द्वारा NDPS के जो मामले दर्ज किए गए थे और जिन मामलों का निर्णय हो चुका है उन सभी मामलों में पकड़े नशीलें पदाथों को आज पुलिस

Read more

16 से 20 फरवरी तक रिज मैदान पर आयोजित होने वाले नाबार्ड समर्थ मेले का ग्रामीण विकास मंत्री करेंगे उद्घाटन

शिमला 15 फरवरी – हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय नाबार्ड द्वारा “नाबार्ड समर्थ मेला 2024” का आयोजन 16 फरवरी से 20 फरवरी 2024 तक पदमदेव कॉम्प्लेक्स, द रिज, शिमला में करवाया जा रहा है, जिसका उद्घाटन ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह द्वारा 16 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए नाबार्ड के सहायक महाप्रबन्धक विवेके आनंद ने बताया कि इस मेले में हिमाचल प्रदेश एवं अन्य राज्यों के ग्रामीण और दूर दराज इलाकों के स्वयं सहायता समूहों, कारीगरों और किसान उत्पादक संगठनों द्वारा तैयार उत्पादों को प्रदर्शित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि

Read more

राज्यपाल ने डोहकेश्वर धाम में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में लिया भाग, बोले इससे यहां धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

बिलासपुर| 15 फ़रवरी| राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि डोहकेश्वर धाम के निर्माण से जहा आस्था, संस्कृति और धरोहर का पोषण होगा वहीं धार्मिक पर्यटन और आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ेगी। राज्यपाल ने आज बिलासपुर जिले के झंडूता विधानसभा क्षेत्र में डोहकेश्वर धाम में 36 देवी-देवताओं की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा में भाग लिया। उन्होंने दो वर्षों की कम अवधि में बन कर तैयार हुए लोकेश्वर धाम का लोकार्पण किया। इस अवसर पर, राज्यपाल ने कहा कि यह सब के लिये खुशी की बात है कि यहां एक ही स्थान पर अनेक देवी-देवताओं के दर्शन का सौभाग्य मिलेगा। उन्होंने कहा

Read more