निरंकारी मिशन ने पेयजल स्त्रोतों की सफाई के लिए चलाया अभियान

नाहन( सिरमौर)। संत निरंकारी मिशन द्वारा अमृत मिशन के तहत देशभर में जल स्रोतों की सफाई के लिए सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में निरंकारी मिशन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने प्राचीन बावड़ी सहित अन्य जल स्त्रोतों की सफाई की। मीडिया से बात करते हुए निरंकारी मिशन नाहन मंडल के मीडिया प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि देशभर में निरंकारी मिशन द्वारा अमृत मिशन के तहत सभी प्राकृतिक जल स्रोतों की सफाई की जा रही है और लोगो को भी पानी के महत्व के के बारे में बताया जा रहा है। उन्होंने

Read more

सिरमौर क्रिकेट कप के चौथे संस्करण का SSP ने किया शुभारंभ

खेल खेलो नशा छोड़ो क्रिकेट प्रतियोगीता का शुभारंभ आज SSP सिरमौर पुलिस रमन कुमार मीणा द्वारा किया गया।  उन्होंने नेशे के खिलाफ इस मुहिम में खिलाड़ियों को शपथ दिलाई और खिलाड़ियों से अपील की कि नेश से दूर रहने की अपील की। सिरमौर क्रिकेट कप के मुख्य आयोजक ओपी ठाकुर, योगी ठाकुर ने कहा कि यह क्रिकेट प्रतियोगिता प्रतियोगिता 24 फरवरी से 3 मार्च तक चलेंगे इसमें 80 टीमों ने भाग लिया इस प्रतियोगिता में आठ पुल बनाए गए है। प्रत्येक पुल में 10 टीमों को पुल रखा गया है। उन्होंने कहा की इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को

Read more

मोदी सरकार में यदि परियोजनाओं का शिलान्यास होता है तो उद्घाटन भी उसी कार्यकाल में होता है : नड्डा

बिलासपुर, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के एम्स बिलासपुर में कई नई सुविधाओं का शुभारंभ किया और ‘विश्राम सदन’ का शिलान्यास किया। इस क्रम में उन्होंने ₹4 करोड़ की लागत से बने 40 हजार लीटर की क्षमता वाले लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट और ₹30 करोड़ की लागत से एडवांस्ड रेडिएशन थैरेपी के लिए लगी आधुनिक मशीनरी सहित अन्य नई सुविधाओं का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मनसुख मंडविया, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एवं सांसद श्री अनुराग ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर सहित

Read more

विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

भोटा 23 फरवरी। बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने शुक्रवार को राज राजेश्वरी कॉलेज ऑफ एजूकेशन मनसूही में विंड बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के सीजन-3 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर चैंपियनशिप के सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियां बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। बीएड, जेबीटी और अध्यापन से संबंधित अन्य कोर्स करने वाले प्रशिक्षुओं अर्थात भावी शिक्षकों के लिए तो ये गतिविधियां बहुत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि विंड बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन करके राज राजेश्वरी कॉलेज ऑफ एजूकेशन मनसूही और अन्य सहयोगी

Read more

आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत उपायुक्त ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

ऊना, 23 फरवरी – आगामी लोक सभा चुनाव 2024 को लेकर आदर्श आचार संहिता लगते ही सभी प्रकार की प्रचार सामग्री को सरकारी भवनों से 24 घंटे के भीतर हटाना होगा। इसके अलावा निजी भवनों में लगी सभी प्रकार की प्रचार सामग्री को भी 72 घंटों के भीतर हटाना होगा। यह जानकारी आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समस्त राजनैतिक दलों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त जतिन लाल ने दी। उन्होंने समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि आदर्श आचार संहिता लगते ही सभी सरकारी भवनों से 24 घंटे, सार्वजनिक स्थानों से 48 घंटे के

Read more

श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के लिए एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

किन्नौर जिला के रिकांग पिओ में आज हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के जिला श्रम कार्यालय द्वारा निर्माण श्रमिकों के लिए एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 155 श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस अवसर पर जिला श्रम अधिकारी सपन जसरोटिया ने उपस्थिति श्रमिकों को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों के हितों में चलाई जा रही विभिन्न जन-कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं से अवगत करवाया। उन्होंने सभी श्रमिकों से आग्रह किया कि वह योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आगे आएं। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में डॉ. वैभव व डॉ. विधुर मेहता ने

Read more

एशियाई राफ्टिंग प्रतियोगिता के संदर्भ में उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

शिमला, फरवरी 23 | उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में एशियाई राफ्टिंग प्रतियोगिता के संदर्भ में बैठक की अध्यक्षता की। यह प्रतियोगिता सुन्नी तहसील के पंदोआ क्षेत्र में 3 मार्च से 9 मार्च 2024 तक आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस भव्य प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है और इस प्रतियोगिता के आयोजन से शिमला जिला के साहसिक खेलों के पर्यटन स्थल अंतर्राष्ट्रीय पटल पर अपना स्थान सुनिश्चित करेंगे जिससे राज्य की सकल घरेलू उत्पाद में इजाफा होगा। उपयुक्त ने उपस्थित अधिकारियों से प्रतियोगिता के स्थान का संयुक्त

Read more

खैरी में बताया मोटे अनाज का महत्व

सुजानपुर 23 फरवरी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ‘वो दिन’ योजना के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत खैरी में एक जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत प्रधान किशन चंद की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में महिलाओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इस अवसर पर आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक निशा ठाकुर ने बताया कि हमारे दैनिक आहार में सूक्ष्म पोषक तत्व भी बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। भोजन में इनकी कमी से हमारे शरीर में कई बीमारियां हो सकती हैं। निशा ठाकुर ने बताया कि पौष्टिक एवं संतुलित भोजन लेकर हम कुपोषण, अनीमिया और कई अन्य बीमारियों से बच सकते

Read more

पेड न्यूज़ पर निगरानी रखेगी एम.सी.एम.सी.- सुमित खिमटा

नाहन, 23 फ़रवरी। चुनाव आयोग के निर्देशों पर लोक सभा चुनाव-2024 में पेड न्यूज पर नजर रखने के लिए जिला स्तर पर मीडिया सर्टिफिकेशन व मानिटरिग कमेटी (एमसीएमसी) का गठन किया गया है। यह कमेटी  आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होते ही अपना कार्य शुरु कर देगी।    उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने यह जानकारी आज शुक्रवार को नाहन में आयोजित एम.सी.एम.सी.  की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।  उन्होंने बताया कि एमसीएमसी की ओर से सभी समाचार पत्र, रेडियो, टीवी, ई-पेपर, सिनेमा हाल, बल्क मैसेज व सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जाएगी। यदि कोई

Read more

पंचायती उप चुनावों के दृष्टिगत 25 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित

ऊना, 23 फरवरी – जिला निर्वाचन अधिकारी(पंचायत) एवं उपायुक्त जतिन लाल ने आदेश जारी करते हुए बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के उप-चुनावों के दृष्टिगत 25 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला ऊना में पंचायत समिति अंब के वार्ड 15 कटोहड़ कलां, पंचायत समिति ऊना के वार्ड 1 पनोह, ग्राम पंचायत मंधोली वार्ड 1 विकास खंड अंब तथा ग्राम पंचायत गोंदपुर बुल्ला विकास खंड हरोली में उप चुनावों को लेकर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि पंचायती उप चुनावों के क्षेत्राधिकार में पड़ने वाले सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, कॉरपोरेशन, शैक्षणिक संस्थान

Read more

24-25 फरवरी 2024 को पी.जी कॉलेज डीटीआर व मेन बाजार के तहत आने वाले क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल रिकांग पिओ ने जानकारी देते हुए बताया कि पी.जी कॉलेज डीटीआर व मेन बाजार की लाईन में मरम्मत कार्य के चलते रिकांग पिओ बाजार, आईटीबीपी रोड़, एचडीएफसी बेंक व आस-पास के ईलाके में 24 तथा 25 फरवरी, 2024 को प्रातः 09 बजे से सायं 06 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि यदि खराब मौसम के कारण कार्य पूर्ण नहीं होता है तो अगले दिन भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने विद्युत आपूर्ति की असुविधा के चलते जनसाधारण से सहयोग की अपील की है।

Read more

बड़ा में 40 किसानों को सिखाई मशरूम की खेती, 5 दिवसीय शिविर में किसानों ने लिया भाग

नादौन 23 फरवरी। कृषि विज्ञान केंद्र बड़ा में किसानों और महिलाओं के लिए आयोजित 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को संपन्न हो गया। इस शिविर में विकास खंड नादौन, हमीरपुर, सुजानपुर, बिझड़ी और भोरंज के 40 किसानों ने भाग लिया। शिविर के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र बड़ा के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. विशाल डोगरा ने किसानों को केंद्र की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया। उन्होंने शिविर के प्रतिभागियों को फल एवं सब्जी उत्पादन, नर्सरी तैयारी करने और फल-सब्जियों के मूल्यवर्द्धन एवं प्रसंस्करण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खुंब (मशरूम) की खेती से किसान-बागवान अपनी आय में अच्छी

Read more

UG के विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने का एक और अतिरिक्त मौका दिया जाए: अविनाश

आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कार्यकारी परिषद की बैठक हुई बैठक से पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय इकाई द्वारा विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। विधार्थी परिषद इकाई मंत्री अविनाश शर्मा ने बताया की इसमें प्रमुख रूप से कुछ मांगों को उठाया गया , उन्होंने कहा की UG के विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने का एक और अतिरिक्त मौका दिया जाए, UG के ऐसे कई विधार्थी ऐसे है जिन्होंने अपने परीक्षा देने के मौके रेवालुएशन परिणामों के देर से आने की वजह से खो दिया है, वहीं कई ऐसे विद्यार्थि है जिन्होंने घटिया ERP के चलते परीक्षा परिणामों

Read more

26 फरवरी से 17 मार्च तक कर सकते हैं ऑनलाईन आवेदन

ऊना, 22 फरवरी – खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा जिला के हरोली विकास खंड की ग्राम पंचायत छेत्रां के गांव बीदरवाल में उचित मूल्य की दुकान खोली जाएंगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता ऊना राजीव शर्मा ने बताया कि उचित मूल्य की दुकानों के लिए सार्वजनिक संस्थान या सार्वजनिक निकाय जैसे ग्राम पंचायत, स्वयं सहायता समूह, सहकारी सभाएं, महिला मंडल व महिला संस्थाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा परिभाषित एकल नारी, विधवा नारी जिसके बच्चे उस पर आश्रित

Read more

जिला निर्वाचन अधिकारी ने फागु ईवीएम वेयर हाउस में एफएलसी की तैयारियों का लिया जायजा

शिमला 21 फरवरी – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज फागु स्थित ईवीएम वेयर हाउस का दौरा किया और 22 फरवरी 2024 से शुरू हो रही ईवीएम/वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जाँच (एफएलसी) की तैयारियों का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि जिला निर्वाचन अधिकारी हमीरपुर से 25 नंबर कंट्रोल यूनिट जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला को आबंटित की गई हैं जिनकी एफएलसी का कार्य 22 फरवरी प्रातः 9 बजे से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में शुरू होना हैं। उपायुक्त ने अधिकारियों को एफएलसी के लिए पूरे प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजित

Read more

लोकसभा चुनाव पर होने वाले व्यय की गंभीरता से निगरानी करें अधिकारी-सुमित खिमटा

नाहन, 22 फरवरी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन व्यय की निगरानी के सम्बन्ध में जारी दिशा-निर्देश और नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश सभी व्यय निगरानी समितियों को दिये हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष और स्वंत्रत रूप से संपन्न करने के लिए सभी अधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेवारी को निष्ठापूर्वक गंभीरता से निभायंे। जिला निर्वाचन अधिकारी आज गुरूवार को नाहन में निर्वाचन व्यय निगरानी (इलैक्शन एक्पेंडिचर मॉनिटरिंग) हेतु नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों के संयुक्त प्रशिक्षण कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे थे। सुमित खिमटा ने

Read more

ऊना में चुनावी प्रक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

ऊना, 22 फरवरी – आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत जिला मुख्यालय ऊना में चुनावों से संबंधित जिला स्तरीय मास्टर टेªनर, एसैंबली स्तरीय मास्टर टेªनर, सेक्टर मैजिस्टेªट, मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट टीम व व्यय निगरानी टीमों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के मध्यनज़र जिला प्रशासन ऊना द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को चुनावी प्रक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है अतिरिक्त उपायुक्त ने प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश

Read more

पंचायत सदस्य के दो पदों के लिए 25 को होगा मतदान

हमीरपुर 22 फरवरी। विकास खंड भोरंज की ग्राम पंचायत लुद्दर महादेव के वार्ड नंबर-4 गांव भजलाह और ग्राम पंचायत मुंडखर के वार्ड नंबर-5 गांव मुंडखर गैंडा में पंचायत सदस्य के खाली पदों के लिए 25 फरवरी को सुबह 8 बजे से सायं 4 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अमरजीत सिंह ने बताया कि इन दोनों वार्डों में मतदान प्रक्रिया और मतगणना को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। इस संबंध में अलग-अलग आदेश जारी करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी

Read more

भाजपा पंचायतीराज प्रकोष्ठ की प्रदेश की टीम घोषित

शिमला, भाजपा पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अमर ठाकुर ने संसदीय क्षेत्र, जिला संयोजक, जिला सह संयोजक और कार्यसमिति सदस्य की घोषणा की। उन्होंने बताया की संसदीय क्षेत्र संयोजक शिमला अजय मेहता, हमीरपुर सोम दत्त, मंडी हेतराम और कांगड़ा पवन कुमार होंगे। कार्यसमिति सदय विवेक पठानिया, राजेन्द्र कुमार, पुष्प राज कात्यायन, संतोष शुक्ला, सरोज ठाकुर, सुभाष शर्मा, दलीप सिंह सिंगटा, ओंकार नाथ, विक्रम ठाकुर और विरेन्द्र ठाकुर होंगे। जिला संयोजक और सह संयोजक मंडी वेद प्रकाश, देवेन्द्र, भेद राम ठाकुर, सुंदरनगर नील कमल, चेतन शर्मा, जीवानंद, कुल्लू ओम प्रकाश, हुकम चंद, चेतराम, किन्नौर शांता कुमार नेगी, गंगा राम नेगी, अजय

Read more

सिरमौर जिला के चारो टाॅल यूनिट 29.45 करोड़ में नीलाम

नाहन 22 फरवरी। जिला सिरमौर की चारो टाॅल इकाईयों की नीलामी 29 करोड़ 45 लाख रुपये में हुई। पिछले साल की तुलना में यह बोली लगभग 23 प्रतिशत अधिक रही। नीलामी की प्रक्रिया आज दोपहर एक बजे आरंभ होकर देर सायं तक चली। कालाअंब तथा मीनस यूनिट जगजीत सिंह को गई जबकि विनोद मलिक को बहराल तथा स्काईलार्क इन्फ्रास्ट्रक्चर ने गोविंद घाट यूनिट काबिज की। जिला दण्डाधिकारी सुमित खिमटा की देख-रेख में यह नीलामी की गई। चारो यूनिट का आरक्षित मूल्य 26 करोड़ 14 लाख 42 हजार 6 सौ 11 रुपये निर्धारित किया गया था। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एल.आर. वर्मा,

Read more