प्रदेश की जनता में प्रजातंत्र विरोधी भाजपा के प्रति भारी रोष- सोलंकी

नाहन के कांग्रेसी विधायक अजय सोलंकी ने भाजपा को प्रजातंत्र विरोधी करार देते हुए देश के लिए बड़ा खतरा बताया है। तो वही बागी विधायकों को पार्टी के साथ की गई गद्दारी को लेकर सोलंकी ने कहा जो अपनी जननी के साथ धोखा कर सकते हैं वह आम जनता को क्या बख्शेंगे। सोलंकी ने कहा कि इन बागी विधायकों को उनके विधानसभा क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस में आस्था जताते हुए जीत दिलाई थी। उन्होंने कहा आज उनके अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता इन्हें गद्दार कह रही है। सोलंकी ने कहा केंद्र की मोदी सरकार धन बल और एनफोर्समेंट एजेंसियों

Read more

राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड ने मनरेगा मज़दूरों की गैर कानूनी तौर पर रोकी है वित्तिय सहायता – भूपेंद्र

मुख्यमंत्री एवं श्रमिक कल्याण बोर्ड के नए अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुखू की अध्यक्षता में शिमला में उनके कार्यालय में हिमाचल प्रदेश राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड की 44वीं बैठक आयोजित की गई।हालांकि ये बैठक 29 फ़रवरी को रखी गई थी लेकिन प्रदेश सरकार पर छाए संकट के कारण ये नहीं हो पाई और यह बैठक जल्दबाजी में केवल रस्मअदायगी के रूप में ही हुई और लंबित मुद्दों पर निर्णय नहीं हो सके। बोर्ड सदस्य व सँयुक्त ट्रेड यूनियन सँघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र सिंह, इंटक की हेमा तंवर, बीएमएस के प्रदीप कुमार, एटक के जगदीश भारद्धाज और टीयूसीसी से रविन्द्र कुमार

Read more

होली मेले में हो परंपराओं और भव्यता का समावेश: अमरजीत सिंह

हमीरपुर 02 मार्च। जिले की ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर का चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव इस बार 23 से 26 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित किए जाने वाले इस उत्सव के लिए जिला एवं उपमंडल प्रशासन तथा उत्सव की आयोजन समिति ने सभी तैयारियां आरंभ कर दी हैं। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने शनिवार को यहां हमीर भवन में जिला एवं उपमंडल के अधिकारियों के साथ बैठक करके उत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सुजानपुर के होली उत्सव की अपनी एक अलग पहचान है। इसके आयोजन में हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं

Read more

सिरमौर जिला में वर्ष 2024 में सड़क दुर्घटनाओं में 20 लोगों की जानें गई -एल. आर. वर्मा

नाहन 2 मार्च। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा की अध्यक्षता में आज शनिवार को नाहन में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। अतिरिक्त जिला दंडधिकारी ने इस अवसर पर बताया कि सिरमौर जिला में  वर्ष 2022 में कुल 267 दुर्घटनाओं के मामलों में सिरमौर जिला में 107 लोगों की मृत्यु हुई जबकि 372 लोग घायल हुए। इसी प्रकार वर्ष 2023 में कुल 207 सड़क दुर्घटनाएं हुई जिसमें 78 लोगों की जानें गई तथा 285 लोग घायल हुए। उन्होंने बताया कि जनवरी 2024 में कुल 21 दुर्घटनाएं हुई जिसमें 15 लोगों की जानें गई जबकि 41 लोग घायल

Read more

एसवीएन कालेज और गांव मनोह में आयोजित किए मतदाता जागरुकता कार्यक्रम

भोरंज 02 मार्च। भारत निर्वाचन आयोग के जागरुकता कार्यक्रम ‘स्वीप’ यानि व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी के तहत शनिवार को एसवीएन बीएड कॉलेज तरक्वाड़ी और गांव मनोह में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें एसडीएम एवं भोरंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संजय कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर एसडीएम ने बीएड प्रशिक्षुओं और आम मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया के महत्व के बारे में जागरुक किया और उन्हें वोटर आईडी कार्ड हेतु आवेदन करने के लिए प्रेरित किया। इन कार्यक्रमों में खण्ड विकास अधिकारी कुलवंत सिंह, स्वीप के नोडल अधिकारी एवं राजकीय

Read more

भारत आर्थिक रूप से तेज गति से आगे बढ़ रहा, देश को आर्थिक विकास दर 8.4 प्रतिशत : बिंदल

शिमला, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक रूप से तेज गति से आगे बढ़ रहा है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण 2023-24 के अंतिम तिमाही में आर्थिक विकास दर 8.4 प्रतिशत पहुंच गई है, जो आज विश्व में सर्वाधिक है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि जहां दुनिया की आर्थिकी कमजोर हो रही है वहीं मोदी जी के नेतृत्व में भारत की आर्थिकी मजबूत हो रही है। इसका कारण है कि विगत 10 वर्षो में भ्रष्टाचार में बर्बाद होने वाली राशियों को देशहित में लगाया गया। एक करोड़ से अधिक

Read more

जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांग पिओ में आयोजित किया गया एक दिवसीय मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम

किन्नौर जिला के जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांग पिओ में कृषि विभाग, डीआरडीए व कृषि विज्ञान केंद्र किन्नौर द्वारा संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांग पिओ के विद्यार्थियों तथा अध्यापकों को मृदा स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों तथा अध्यापकों को जानकारी दी गई कि मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत फसलों की खेती से पहले मिट्टी की जांच करवाना आवश्यक है। इससे फसल की खेती के लिए खेत उपयुक्त है कि नहीं इस बात का पता चलता है और मृदा में कौन-कौन से पोषक

Read more

राशन कार्ड धारक 31 मार्च से पहले ईकेवाईसी करवाना करें सुनिश्चित – जतिन लाल

ऊना, 2 मार्च – जिला की सभी उचित मूल्य की दुकानों में पॉज मशीन में ईकेवाईसी के तहत राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्य को आधार कार्ड से जोड़ा जा रहा है ताकि समस्त पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। इसी कड़ी में जिला में उचित मूल्य की दुकान धारकों द्वारा उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी की जा रही है। इस बारे जानकारी देते हुए उपायुकत जतिन लाल ने बताया कि जिन राशन कार्ड उपभोक्ताओं ने अपनी ईकेवाईसी नहीं करवाई है वे 31 मार्च से पूर्व संबंधित/नज़दीकी उचित मूल्य की दुकान में अपनी ईकेवाईसी करवा सकते हैं। उन्होंने बताया

Read more

लोकतान्त्रिक प्रकिया से चुने प्रतिनिधियों को काले नाग की संज्ञा देना अनुचित : विपिन परमार

शिमला : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू का अपने ही विधायको को काला नाग बोलने वाला बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस विधायकों का रोष कांग्रेस सरकार के खिलाफ जाहिर हुआ।कांग्रेस विधायकों की सदस्यता एक फरमान से रद्द कर दी गई।कांग्रेस की अन्तर्कलह, विधायकों की  नाराजगी, मन्त्री द्वारा पीड़ा व दर्द बताना, मंडी के बल्ह के पूर्व विधायक,कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान अध्यक्ष द्वारा  सरकार का विरोध, दर्शाता कांग्रेस की वर्तमान स्थिति से यहीं आभास होता है कि कांग्रेस में आपकी

Read more

09 मार्च को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

शिमला| 03 मार्च | राष्ट्रीय लोक अदालत 09 मार्च, 2024  को आयोजित की जानी निश्चित की गई है जिसमें विभिन्न प्रकार के मामले प्रस्तुत किए जा सकते हैं। इनमें धारा 138 के तहत एन.आई अधिनियम से संबंधित मामले, मनी-रिकवरी, श्रम विवाद, बिजली व पानी, भरण-पोषण व अन्य (आपराधिक, कम्पाउंडेबल व दीवानी विवाद) से संबंधित मामले शामिल हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किन्नौर के सचिव ने बताया कि न्यायलयों में लंबित मामले जिनमें क्रिमिनल कम्पाउन्डेंबल ऑफेन्स, धारा 138 के तहत एन.आई अधिनियम से संबंधित मामले, मनी-रिकवरी, वाहन दुर्घटना, श्रम विवाद, विद्युत व पानी के बिल, वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर), भू-अधिग्रहण,

Read more

पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार दुर्भाग्यपूर्ण : विनय गुप्ता

नाहन : पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न और जमीन हड़पने के मामलो को लेकर नाहन में आज भाजपा के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की । भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के हिंदू आश्रम से रोष रैली की शुरुआत की जो शहर के प्रमुख स्थानों से होते हुए वापिस हिन्दू आश्रम पहुँची। सिरमौर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध लगातार चिंता का विषय बने हुए हैं और ममता बनर्जी सरकार पूरी मामले को लेकर संवेदनशील नहीं है ऐसे भी

Read more

सिरमौर क्रिकेट कप के चौथे संस्करण के सातवें दिन ये टीमें रही विजेता

खेल खेलो नशा छोड़ो क्रिकेट प्रतियोगिता 2024 का आज सातवें दिन आशुतोष गुप्ता साबू स्टील कालाआब मुख्यअतिथि, विशिष्ट अतिथि की गौरव शर्मा पोर्ट्रोनिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, अमरजीत परमार अध्यक्ष नशा निवारण हिमाचल प्रदेश, शेखर गर्ग, विनय, विक्रम,कार्तिक, ज्ञान ठाकुर, हेम राज,इत्यादि मौजूद रहे। सिरमौर क्रिकेट कप मुख्य आयोजक ओपी ठाकुर व योग ठाकुर ने कहा कि खेल खेलो नशा छोड़ो क्रिकेट प्रतियोगिता 2024 का समापन 3 मार्च को होने जा रहा है जिसमे समापन समारोह के बतौर मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश उद्योग एवं श्रम रोजगार मंत्री ठाकुर हर्षवर्धन चौहान, हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, नाहन विधानसभा विधायक अजय सोलंकी,

Read more

नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की मुहीम जारी, SSP सिरमौर द्वारा गठित SIT ने दबोचा नाइजीरियन तस्कर

नाहन| 1 मार्च| जिला सिरमौर पुलिस, द्वारा नशे के विरुद्ध छेड़े गए विशेष अभियान के अंतर्गत हरियाणा के 02 हिरोईन / चिट्टा तस्करों सहित एक नाईजिरियन को नशे की बड़ी खेप के साथ धर दबोचने में सफलता प्राप्त की है। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा नशे के खात्मे के लिए पूर्णतय लिए गए दृढ़ संकल्प की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए SSP सिरमौर रमन कुमार द्वारा नशे के कारोबारियों की धर पकड़ के लिए जिला सिरमौर में एक विशेष अभियान चलाया गया है। जिस अभियान के अन्तर्गत जिला सिरमौर कि पुलिस टीम ने हरियाणा के 02 हेरोईन / चिट्टा बड़े तस्करों

Read more

संस्कृति को संजोये रखने के लिए सभी को मिलकर करने होंगे प्रयास – एडीसी

संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिये कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में लोक संस्कृति का कलाकारों द्वारा विभिन्न स्तरों पर प्रस्तुति के माध्यम से व्याख्यान किया जा रहा है। इसी कड़ी में हम लोग विभिन्न संसाधनों का प्रयोग कर इसका बेहतर प्रचार-प्रसार कर सकते हैं ताकि दुनिया के हर कोने में हमारी समृद्ध संस्कृति को पहचान मिले। अतिरिक्त उपायुक्त ने आश्वासन देते हुए कहा कि जिला प्रशासन की ओर से लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिये किए जा रहे हर प्रयास में पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। इस दौरान पद्मश्री विद्यानन्द सरैक ने कहा कि

Read more

4 मार्च को प्रस्तावित जिला योजना विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम समिति की समीक्षा बैठक स्थगित -एल.आर.वर्मा

नाहन, 01 मार्च। जिला योजना विकास एवं  20 सूत्रीय कार्यक्रम समिति की 4 मार्च 2024 को आयोजित होने वाली समीक्षा बैठक को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है     अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल. आर. वर्मा ने यह जानकारी प्रदान की है।

Read more

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में भरे जाएंगे हवलदार सिक्योरिटी के 5 पद, भूतपूर्व सैनिकों के लिए मौका, 13 मार्च तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

हमीरपुर 01 मार्च। भारत सरकार की नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की पंचकूला इकाई में हवलदार सिक्योरिटी के 5 पदों के लिए 13 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला सैनिक कल्याण उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा ने बताया कि ये सभी पद केवल भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित हैं। 5 पदों में से एक पद ओबीसी वर्ग के भूतपूर्व सैनिक के लिए आरक्षित होगा। आवेदक ने भारतीय सेनाओं में कम से कम 15 वर्ष अपनी सेवाएं दी हों तथा उसकी आयु 43 वर्ष से अधिक न हो। ओबीसी उम्मीदवार को अधिकतम आयु में 3 वर्ष तक की

Read more

सिपला कंपनी में 39 पदों के लिए साक्षात्कार 5 मार्च को, जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में लिए जाएंगे साक्षात्कार

हमीरपुर 01 मार्च। प्रसिद्ध दवा कंपनी सिपला के बद्दी के प्लांट में विभिन्न श्रेणियों के 12 पद और अप्रेंटिस के 27 पदों सहित कुल 39 भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 5 मार्च को सुबह साढे 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि डिप्टी मैनेजर के लिए एक पद के लिए 23 से 37 वर्ष तक के बीफार्मेसी तथा कम से कम 8 वर्ष का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवार को सालाना साढे 7 लाख से साढे 10 लाख रुपये तक का पैकेज मिलेगा। असिस्टेंट मैनेजर

Read more

उपायुक्त ने ली सड़क सुरक्षा पर बैठक

शिमला, मार्च 01 – उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा अभियान के संदर्भ में बैठक ली। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि परिवहन, स्वास्थ्य व पुलिस विभाग सड़क सुरक्षा के तहत प्रचार-प्रसार, दुर्घटना संभावित क्षेत्र, यातायात नियंत्रण, सीसीटीवी कैमरे, संवेदनशील ब्लैक स्पॉट पर गहनता से विचार विमर्श करें तथा इस दिशा में निरंतर कार्य करने के निर्देश दिए ताकि बहुमूल्य जनों को बचाया जा सके। उन्होंने जिला में पंचायत एवं खंड स्तर पर सड़क सुरक्षा के संदर्भ में जागरूकता शिविर लगाने पर बल दिया ताकि हर वर्ग को सड़क सुरक्षा पर जानकारी

Read more

शिक्षा मंत्री ने जुब्बल नावर कोटखाई विस क्षेत्र में किए 07 करोड़ के उद्घाटन व शिलान्यास

शिमला 01 मार्च – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास के दौरान करोड़ों की परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण किये। रोहित ठाकुर ने कोटखाई तहसील की गरावग पंचायत में लगभग 4 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाली निहारी कुड़ी मौहली सड़क स्तर उन्नति व उन्नयन कार्य का भूमि पूजन किया तथा 1 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जौणी के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। विद्यालय मे आयोजित एक समारोह में शिक्षा मंत्री ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए बताया कि वर्तमान सरकार प्रदेश में उच्च गुणवत्तापूर्ण

Read more

17 से 28 मार्च तक आयोजित होगा होली मेला मैड़ी – उपायुक्त

ऊना, 1 मार्च – उत्तर भारत का प्रमुख धार्मिक आयोजन होली मेला मैड़ी इस वर्ष 17 से 28 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान 25 मार्च को निशान साहिब(झंड़ा चढ़ाने) की रस्म अदा की जाएगी। जबकि 27 मार्च की मध्यरात्रि को पंजा प्रसाद वितरित किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त जतिन लाल ने इस संबंध में मैड़ी में आयोजित बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि मेले के सफल आयोजन के लिए अतिरिक्त उपायुक्त ऊना मेला अधिकारी तथा एसडीएम अम्ब को सहायक मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना को मेला पुलिस अधिकारी

Read more