होली उत्सव में विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए निविदाएं 13-14 तक

हमीरपुर 08 मार्च। सुजानपुर में 23 से 26 मार्च तक आयोजित किए जाने वाले राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव-2024 में फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, साज-सज्जा की सामग्री, फूल मालाओं और गमलों इत्यादि की व्यवस्था, निमंत्रण कार्ड की प्रिंटिंग, पगड़ी-दुपटटों की व्यवस्था, स्मृति चिह्न, लोकल ऑर्केस्ट्रा, स्मारिका की प्रिंटिंग, सीसीटीवी कैमरे, मेन आर्केस्ट्रा, लाइट एंड साउंड और मेन आर्टिस्टों की व्यवस्था इत्यादि के लिए उपायुक्त कार्यालय ने संबंधित फर्मों से अलग-अलग निविदाएं आमंत्रित की हैं। एडीसी मनेश यादव ने बताया कि मेन आर्केस्ट्रा की निविदाएं 14 मार्च सुबह 11 बजे तक, लाइट एंड साउंड की निविदाएं इसी दिन सुबह 11ः30 बजे तक और मेन

Read more

होली उत्सव में विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित

हमीरपुर 08 मार्च| सुजानपुर में 23 से 26 मार्च तक आयोजित किए जाने वाले राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव-2024 से संबंधित विभिन्न प्रबंधों के लिए अलग-अलग निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। मेले में फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, साज-सज्जा की सामग्री, फूल मालाओं और गमलों इत्यादि की व्यवस्था, निमंत्रण कार्ड की प्रिंटिंग, पगड़ी-दुपटटों की व्यवस्था, स्मृति चिह्न, लोकल ऑर्केस्ट्रा, स्मारिका की प्रिंटिंग, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, मेन आर्केस्ट्रा, लाइट एंड साउंड और मेन आर्टिस्टों की व्यवस्था इत्यादि के लिए संबंधित फर्मों से अलग-अलग निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। निविदाओं के संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-222449 और 01972-224300 पर संपर्क किया

Read more

प्रदेश भर में प्रथम रहे आईटीआई हमीरपुर के सौरभ बंसल

हमीरपुर 07 मार्च। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर ट्रेड इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के प्रशिक्षणार्थी सौरभ बंसल ने ऑल इंडिया ट्रेड टेस्ट सत्र जुलाई 2020-22 में ली गई परीक्षा में ट्रेड इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक में प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया है। सौरभ के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें संस्थान के प्रधानाचार्य सुभाष चंद ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की तरफ से 3100 रुपये का डिमांड-ड्राफ्ट, गोल्ड मैडल और मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किया। प्रधानाचार्य ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सौरभ बंसल, उनके माता-पिता और उनकी अनुदेशिका मंजू लता शर्मा को हार्दिक बधाई दी और संस्थान के अन्य ट्रेड इंस्ट्रक्टर को भी

Read more

डीसी अमरजीत सिंह ने की खाद्य आपूर्ति योजनाओं की समीक्षा

हमीरपुर 07 मार्च। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने वीरवार को जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक की अध्यक्षता करके विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उपायुक्त ने बताया कि जिला के 1,49,439 राशनकार्ड धारक परिवारों की कुल 5,41,811 जनसंख्या को 310 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से राशन दिया जा रहा है। इस वित्त वर्ष में सितंबर 2023 से जनवरी 2024 की तिमाही के दौरान जिला के राशनकार्ड धारकों को खाद्य वस्तुओं पर कुल 6.19 करोड़ रुपये की सब्सिडी प्रदान की गई। उन्होंने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों को जिला में खाद्य वस्तुओं

Read more

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर IHM द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में निशा ने किचन क्वीन ने हासिल किया प्रथम स्थान

हमीरपुर 07 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर में महिला शैफ प्रतियोगिता ‘किचन क्वीन’ आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में जिला हमीरपुर के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 19 महिलाओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन संस्थान के सहायक व्याख्याता विक्रांत चौहान की निगरानी में सफलतापूर्वक किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए। प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि एवं हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय प्रोफेसर शशि कुमार धीमान मुख्य अतिथि और इसी विश्वविद्यालय के डीन प्रोफेसर जयदेव विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार

Read more

BJP राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से दिल्ली में की मुलाकात

शिमला, भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से दिल्ली में मुलाकात की, उन्होंने जगत प्रकाश नड्डा से हिमाचल की राजनीतिक परिस्थितियों के बारे में विस्तृत चर्चा की। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हर्ष महाजन को राज्यसभा चुनाव की जीत हेतु शुभकामनाएं दी।

Read more

टौणीदेवी में भी मनाया गया महिला दिवस

हमीरपुर 07 मार्च। टौणीदेवी की बाल विकास परियोजना अधिकारी सुकन्या कुमारी की अध्यक्षता में वीरवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में प्रोफेसर डा. आशा कुमारी, सुपरवाइजर टिवंकल, किरण, लीला, निम्मो देवी, परियोजना की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और स्थानीय महिलाओं व किशोरियों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान जिला बाल सरंक्षण इकाई से शशि पाल शर्मा, अंजू कुमार ने भी सुख आश्रय योजना, मिशन वात्सल्य योजना की जानकारी दी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Read more

मैक्स लाईफ में 25 व एसबीआई लाईफ इंशोयरेंस में 32 पद भर जाएंगे – अक्षय शर्मा

ऊना, 7 मार्च –  मैक्स लाईफ इंशोयरेंस कॉर्पाेरेशन लिमिटेड वार्ड नं 3 सिटी सेंटर ऊना द्वारा मैक्स लाईफ में 25 पद और एसबीआई लाईफ इंशोयरेंस में 32 पद अधिसूचित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 11 मार्च को प्रातः 10 बजे उप रोजगार कार्यालय बंगाणा, 12 मार्च को उप रोजगार कार्यालय हरोली, 13 मार्च को उप रोजगार कार्यालय अम्ब व 14 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में कैंपस साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए

Read more

‘जन-जन की हो यही पुकार, सौ प्रतिशत मतदान करो इस बार’

भोरंज 07 मार्च। भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरुकता कार्यक्रम ‘स्वीप’ यानि व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी के तहत वीरवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय बमसन में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में एसडीएम एवं भोरंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संजय कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने ‘चुनाव का पर्व, देश का गर्व’ नारा दिया है। इसका मुख्य उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनाव में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम ने पंचायत

Read more

महिलाओं का सम्मान कर अन्य को भी करें प्रेरित – उपायुक्त किन्नौर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आज किन्नौर जिला के रिकांग पिओ स्थित इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि इस वर्ष महिला दिवस की थीम इंसपायर इन्कल्यूशन यानि समावेशन को प्रेरित करें रखी गई हैं जिसके तहत हमें जहां महिलाओं का सम्मान करना है वहीं अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना है। उपायुक्त ने कहा कि किन्नौर जिला की संस्कृति समृद्ध व अदभुद्ध है तथा सबसे वाईब्रेंट है। उन्होंने कहा कि जिला की महिलाएं अत्यंत महनती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश

Read more

भाजपा नेताओं ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, सरकार पर बरसे त्रिलोक कपूर और डॉ जनक राज

शिमला, भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि वर्तमान सरकार एक बार फिर प्रदेश की 22 लाख महिलाओं के साथ धोखा करने जा रही है उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने 2022 के विधानसभा चुनाव में बोला था की पहली कैबिनेट में प्रदेश की सभी बहनों को 1500 रु मिलने शुरू हो जाएंगे परन्तु 15 महीने बीत गए हैं, लेकिन प्रत्येक बहन के 22500 रुपए कहां है। अगर हम देखे तो प्रदेश की 22 लाख बहनों को 1500 रु के हिसाब से प्रत्येक महीने 330 करोड़ देने होंगे, पर इन्होंने तो पूरे साल का बजट 887 करोड़ ही

Read more

देश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं महिलाएं: अपराजिता चंदेल

हमीरपुर 07 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने वीरवार को यहां एनजीओ भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें नादौन की एसडीएम अपराजिता चंदेल ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सभी महिलाओं को बधाई देते हुए अपराजिता चंदेल ने कहा कि आज महिला हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा एवं सामर्थ्य का लोहा मनवा रही हैं। राष्ट्र निर्माण में महिलाएं अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए केवल किसी एक विशेष दिन

Read more

रसोई से लेकर अंतरिक्ष तक सभी जिम्मेदारियां निभा रही हैं महिलाएं: सुरेश कुमार

भोरंज 07 मार्च। विधायक सुरेश कुमार ने कहा है कि आज की महिलाएं रसोई से लेकर सशस्त्र सेनाओं और अंतरिक्ष तक सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही हैं। वे किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। सुरेश कुमार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर वीरवार को भोरंज के मिनी सचिवालय के सभागार में आयोजित खंड स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए महिलाओं को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर सुरेश कुमार ने कहा कि महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों के

Read more

जिला हमीरपुर में 2002 करोड़ के ऋण देने का लक्ष्य: अमरजीत सिंह

हमीरपुर 07 मार्च। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने सभी बैंकों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे बैंकों की ऋण योजनाओं और सरकार की सब्सिडी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि आम लोग इन योजनाओं का भरपूर लाभ उठा सकें। इससे जिला में बैंकों के कारोबार में भी वृद्धि होगी और जिले के ऋण एवं जमा अनुपात यानि सीडी रेशो में सुधार होगा। वीरवार को यहां हमीर भवन में जिला स्तरीय समीक्षा एवं बैंक सलाहकार समिति की बैठक के दौरान उपायुक्त ने ये निर्देश दिए। बैठक में वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही के दौरान बैंकिंग क्षेत्र

Read more

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में विधानसभा चुनाव-2022 के दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा महिलाओं से किए वायदे को पूरा करते हुए 18 से 59 वर्ष की पात्र महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि के रूप में 1500 रुपये प्रतिमाह देने को मंजूरी प्रदान की गई। इस निर्णय से प्रदेश की 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी पात्र महिलाओं को जीवनभर के लिए 1500 रुपये मासिक पैंशन के तहत लाया गया है। मंत्रिमण्डल ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में एसएमसी शिक्षकों एवं कम्प्यूटर शिक्षकों के

Read more

राष्ट्रीय कला मंच द्वारा नेशनल स्टूडेंट्स फिल्म फेस्टिवल मुंबई में 16 व 17 मार्च को किया जाएगा आयोजित – डॉ शशिकांत शर्मा

राष्ट्रीय कला मंच के प्रदेश प्रमुख डॉ शशिकांत शर्मा ने एक ब्यान जारी करते हुए जानकारी दी है कि आज राष्ट्रीय कला मंच हिमाचल प्रदेश द्वारा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में नेशनल स्टूडेंट्स फिल्म फेस्टिवल के पोस्टर का विमोचन किया गया। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में 16,17 मार्च को मुंबई में होने वाले नेशनल स्टूडेंट्स फिल्म फेस्टिवल NSFF का पोस्टर विमोचन, प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद डॉ राकेश शर्मा, प्रदेश प्रमुख राष्ट्रीय कला मंच हिमाचल प्रदेश, डॉ शशि कांत शर्मा, इकाई अध्यक्ष गौरव कुमार , प्रदेश सह मंत्री नैन्सी अटल एवम दृश्य कला विभाग के विद्यार्थियों द्वारा

Read more

महिलायें प्रत्येक क्षेत्र में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं-एल.आर. वर्मा

नाहन, 7 मार्च। समाज में अंतिम पंक्ति में खड़ी महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान करना ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का वास्तविक उद्देश्य है ताकि वह सामाजिक आर्थिक व राजनीतिक रूप से सुदृढ़ होकर देश के विकास में अपनी अहम भूमिका अदा कर सके। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल. आर. वर्मा ने गुरूवार को नाहन के एस.एफ.डी.ए. हाल में आयोजित जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए यह उदगार व्यक्त किये। एल. आर. वर्मा ने कहा कि आज की महिला प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य

Read more

प्रधानमंत्री ने प्रसाद योजना कार्यों का ऑनलाईन माध्यम से किया शुभारंभ

ऊना, 7 मार्च – प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी ने वीरवार को वर्चुअल माध्यम से माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में प्रसाद योजना के माध्यम से किए जाने वाले विभिन्न विकास/प्रयोजना कार्यों का ऑनलाइन शुभारंभ किया। इस दौरान चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बवलू मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में ऑनलाईन प्रसाद योजना के लिए लगभग 25 करोड़ रूपये स्वीकृत करने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यावाद किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि प्रदेश ही नहीं बल्कि देश व विदेश के करोड़ों लोगों की आस्था माता

Read more

जिला में गर्भवती महिलाओं की चिकित्सीय जाँच हेतू 9 मार्च को लगेगा चिकित्सा शिविर – सीएमओ

ऊना, 7 मार्च – सीएमओ ऊना डॉ संजीव वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में 9 मार्च को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की चिकित्सीय जाँच हेतु शिविर लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिविर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र के नये भवन में लगाया जाएगा। उन्हांेने बताया कि शिविर में लैब टेस्ट, खून का स्तर, मधुमेह, रक्तचाप व गर्भावस्था के दौरान खतरे के लक्षणों की जाँच व पहचान की जाएगी और निःशुल्क इलाज किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत यह शिविर हर माह 9 तरीक को

Read more

10 मार्च को नाहन एवं आसपास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

नाहन, 07 मार्च। सहायक अभियन्ता विद्युत उप मंडल नाहन ने यह जानकारी दी है कि 10 मार्च रविवार को 33 के0वी0 गिरीनगर नाहन लाइन व 33 के0वी0/11 के0वी0 सब स्टेशन दो-सड़का तथा वहां से निकलने वाले सभी 11 के0वी0 फीड़रो पर आवश्यक मुरम्मत का कार्य किया जाना है, जिस कारण नाहन शहर, गुन्नू घाट, चौगान, कच्चा टैंक, शम्भुवाला, बनकला सतीवाला बोहलियों, मातरभेडों, कटासन, उत्तमवाला, सैनवाला, बोगरिया, नेहरला, चासी, सुरला, महीधार, धारक्यारी, जाब्बल का बाग, जमटा, रामाधोण, पंजाहल, धगेड़ा, आमवाला, बांका बाडा औद्योगिक क्षेत्र व मोगीनन्द के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रातः 9 बजे से सांय 6 बजे तक बाधित

Read more