लोक अदालतों में 1518 केसों का निपटारा, 1.49 करोड़ की राशि वसूली

हमीरपुर 09 मार्च। लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए शनिवार को जिला हमीरपुर के तीनों न्यायिक परिसरों हमीरपुर, नादौन और बड़सर में भी राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गईं। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव अनीष कुमार ने बताया कि इन लोक अदालतों में कुल 4603 केसों की सुनवाई की गई, जिनमें से 1518 केसों का तुरंत निपटारा भी कर दिया गया। इन केसों में कुल 1,49,12,428 रुपये की राशि भी वसूल की गई। प्री-लिटिगेशन के 800 केसों में से 213 का निपटारा कर दिया गया। इनमें 18,98,063 रुपये की राशि वसूली गई। पोस्ट-लिटिगेशन के 959 केसों की सुनवाई हुई,

Read more

पोषण अभियान का उद्देश्य जनमानस में स्वास्थ्यवर्धक व्यवहारों की नींव सुदृढ़ कर उसे स्थायित्व प्रदान करना है: सीडीपीओ

प्रत्येक समाज के लिए स्वास्थ्य विशेषकर बच्चों का स्वास्थ्य सर्वाधिक महत्वपूर्ण मुद्दा है क्योंकि यह उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बच्चों के सर्वांगीण विकास में स्वास्थ्य आदतें, उचित पोषण और अभिभावकों का समुचित पोषण ज्ञान महत्वपूर्ण कारक हैं । इसी तथ्य के दृष्टिगत विगत कुछ वर्षों से प्रत्येक वर्ष सितंबर माह को पोषण माह और मार्च माह के द्वितीय पखवाड़े को पोषण पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है ताकि जनमानस में स्वास्थ्यवर्धक व्यवहारों की नींव सुदृढ़ हो,  उसे स्थायित्व प्रदान किया जा सके तथा पोषण आवश्यकताओं  को जन आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया जा सके।

Read more

शिक्षा मंत्री ने किया ग्राम पंचायत बरथाटा और ग्राम पंचायत झालटा के धानसर गाँव का दौरा

शिमला 09 मार्च | शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जुब्बल क्षेत्र के प्रवास पर रहे जहाँ उन्होंने ग्राम पंचायत बरथाटा में 1 करोड़ 67 लाख रुपए की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना का लोकार्पण किया। इस परियोजना से ग्राम पंचायत बरथाटा और बढाल   के नागरिक लाभान्वित होंगे। ग्राम पंचायत बरथाटा के भवन में आयोजित एक समारोह में शिक्षा मंत्री ने स्थानीय लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते कहा कि बरथाटा से उनका एक पारिवारिक सम्बन्ध है क्योंकि यह गाँव हिमाचल के महान नेता स्वर्गीय ठाकुर रामलाल की जन्मस्थली है जिन्होंने

Read more

एशियन रिवर राफ्टिंग चैंपियनशिप का समापन, मिश्रित वर्ग में भारत की टीम ने हासिल किया पहला स्थान

शिमला 09 मार्च | शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सुन्नी में 04 से 08 मार्च 2024 तक आयोजित की गई एशियन रिवर राफ्टिंग चैंपियनशिप का आज समापन समारोह कोटि रिसोर्ट नालदेहरा में आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में 6 देशों जिनमें ईराक, ईरान, नेपाल, तजाकिस्तान, कज़ाकिस्तान और भारत की कुल 16 टीम ने भाग लिया।चैंपियनशिप में तीन प्रकार की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गई जिसमें मिश्रित वर्ग, पुरुष वर्ग और महिला वर्ग में प्रतिस्पर्धाएँ शामिल रही। चैंपियनशिप के पहले दो दिन अभ्यास सत्र के लिए सुरक्षित थे और अगले दो दिन प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गई। इस चैंपियनशिप के मिश्रित वर्ग में

Read more

09 से 23 मार्च तक मनाया जाएगा पोषण पखवाड़ा

शिमला 09 मार्च – उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि 09 मार्च से 23 मार्च, 2024 तक पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिस कड़ी में जिला शिमला में भी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।  उन्होंने बताया कि पोषण अभियान समग्र तरीके से पोषण संबंधी परिणामों में सुधार करने का प्रयास है। अभियान के वांछित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर व्यवहार परिवर्तन एक महत्वपूर्ण घटक है। यह पोषण 2.0 के साथ जारी है, जो एक एकीकृत पोषण सहायता कार्यक्रम है जिसमें आंगनवाड़ी सेवाएं, किशोर लड़कियों के लिए योजना और पोषण अभियान शामिल हैं। पोषण

Read more

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने लाना बाका मेले में बतौर मुख्य अतिथि लिया भाग

नाहन 9 मार्च। विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज शनिवार को पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के लाना बाका पंचायत के लाना चब्यूल में शिवरात्रि पर्व के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय श्रृंगी ऋषि मेले के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। इस अवसर पर विनय कुमार ने श्रृंगी ऋषि की गुफा में माथा टेका और आशीर्वाद भी ग्रहण किया। डॉक्टर परमार के चुनाव क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करना मेरा सौभाग्य विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि जिस चुनाव क्षेत्र से हिमाचल निर्माता डॉक्टर यशवंत सिंह परमार ने प्रतिनिधित्व किया, उन्हें भी इस चुनाव क्षेत्र

Read more

मेडिकल कॉलेज में बढ़ती रैगिंग शर्मानक – एबीवीपी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही राष्ट्रहित, समाजहित, और छात्रहित के लिए मांग उठाने का काम करती आई है। साथ ही साथ समाज में हो रहे अपराधो के खिलाफ आवाज़ बुलंद करती आई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश सह मंत्री मनीष बिरसांटा ने बयान जारी करते हुए कहा की मेडिकल कॉलेज नाहन में कुछ दिन पहले एक घटना घटती है जिसमें वहां के छात्रों के द्वारा ही अपने जूनियर छात्रों पर रैगिंग करने का आरोप सामने आया है। हम देखते हैं की हिमाचल प्रदेश का युवा नशे की चपेट में धीरे-धीरे कैद होते जा रहा है

Read more

महिला दिवस पर देश की करोड़ों माताओं-बहनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया शानदार उपहार: तिलकराज शर्मा

केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का सराहनीय निर्णय लिया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज्यों ने कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले से निश्चित तौर पर माताओं-बहनों का जीवन आसान होगा एवं करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। महिला दिवस के अवसर पर देशवासियों को इस तोहफे के लिए तिलक राज शर्मा ने प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त किया है और साथ में हिमाचल प्रदेश में जो निकम्मी कांग्रेस की सरकार बैठी है जिस तरीके से उन्होंने अपनी गारंटी में एक गारंटी यह दी थी कि

Read more

एस. एफ. आई छात्रा समिति का राज्य अधिवेशन सम्पन्न

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से शिक्षा का व्यापारीकरण, भगवाकरण व केंद्रीयकरण के विरोध में एस. एफ. आई छात्रा समिति का राज्य अधिवेशन स्वाधीनता, जनवाद , समाजवाद के नारे के साथ सम्पन्न हुआ। इस अधिवेशन का उद्घाटन राज्य अध्यक्ष कामरेड अनिल ठाकुर ने किया। उन्होंने अधिवेशन को शुभ संदेश देते हुए बताया कि NEP के माध्यम से छात्राओं का अपनी पढ़ाई पूरी करना मुश्किल हो जाएगा शिक्षा का निजीकरण ये बहुत बड़ा हमला छात्राओं की पढ़ाई पर है। कोरोना महामारी के चलते बहुत छात्राएं शिक्षा से दूर हुई है हमें संघर्ष करने पड़ेंगे और सबको शिक्षा सबको रोजगार के नारे

Read more

शिक्षा मंत्री 09 मार्च को बरथाटा के प्रवास पर

शिमला 08 मार्च | शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 09 मार्च, 2024 को जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर होंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री 09 मार्च को प्रातः 10 बजे बरथाटा पहुंच कर उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना (केलवी नाला) का लोकार्पण करेंगे। इसके उपरांत वह दोपहर 2 बजे ग्राम पंचायत झालटा के धनसार में सामुदायिक केन्द्र की आधारशिला रखेंगे तथा लोगों की समस्याएं सुनेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।

Read more

रेणुका जी पुलिस ने नशीली दवाओं सहित गिरफ्तार किए 2 युवक

जिला सिरमौर के उपमंडल श्री रेणुका जी में पुलिस ने 2 स्थानीय युवकों को नशीली दवाओं और कैप्सूल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान अरुण पुत्र जगदीश गांव बड़ोन उम्र 34 वर्ष व इंदर सिंह पुत्र सोहन सिंह उम्र 33 वर्ष गांव धारटारन के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक स्कूटी पर सवार होकर नाहन से ददाहू आ रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रेणुकाजी-नाहन सड़क पर बायरी के समीप जांच के लिए रोका गया।

Read more

शिलाई पुलिस ने 1.093 किलोग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया व्यक्ति

जिला सिरमौर के उपमंडल शिलाई में पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस की खेप सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मंगत राम, निवासी गांव कोठी, डाकघर मालत, तहसील कुपवी, जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस थाना शिलाई की टीम गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति के पास चरस की खेप हो सकती है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी मंगतराम को 1.093 किलोग्राम

Read more

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने रानीताल शिव मंदिर में शीश नवाया

नाहन :महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने रानीताल शिव मंदिर में शीश नवाया। भाजपा अध्यक्ष ने यहां भगवान शिव के दर्शन कर प्रसाद का वितरण भी किया। राजीव बिंदल ने देश प्रदेश वासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन का ऐतिहासिक शिव मंदिर 400 वर्षों पुराना है जहां पर हजारों की संख्या में लोग उत्साह के साथ भोले का प्रसाद प्राप्त कर रहे हैं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने जिस तरह काशी विश्वनाथ का कायाकल्प किया और उसके भव्य दिव्य आलोक दर्शन आज करोड़ों करोड़ों भक्तों

Read more

महिला दिवस के अवसर पर देश की समस्त बहनों को बहुत बड़ा तोहफा : बिंदल

शिमला, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की बधाई दी व महिला दिवस के पावन अवसर पर प्रदेश की सभी बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की बहनों के समग्र कल्याण के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। आज महिला दिवस के अवसर पर देश की समस्त बहनों को बहुत बड़ा तोहफा दिया। गैस सिलेण्डर के दामों में 100 रू0 की कमी करके बहनों के लिए जीवन में राहत प्रदान की। इतना ही नहीं उज्जवला योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले सिलेण्डर्स की

Read more

केंद्र से मिल रही अरबों की धन राशि, कांग्रेस सिर्फ भोग रही सत्ता सुख : महाजन

शिमला, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की, हर्ष महाजन केंद्रीय मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मिले। इस अवसर पर केंद्र मंत्री ने उनको राज्यसभा जीत की शुभकामनाएं दी और इस जीत के लिए महाजन ने केंद्र मंत्री का आभार भी जताया। हर्ष महाजन ने कहा की केंद्र से हिमाचल प्रदेश को अरबों रुपए आ रहे हैं पर हिमाचल प्रदेश की वर्तमान सरकार उन पैसों से केवल मात्र सत्ता सुख भोगने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा की तीन दिन पूर्व केंद्र मंत्री नितिन गडकरी ने अपने

Read more

लोकतंत्र की मजबूती में महिलाओं का अहम योगदान-सुमित खिमटा

नाहन, 8 मार्च। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की मजबूती में महिलाओं का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व यानि लोकसभा चुनाव-2024 शीघ्र ही घोषित होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमारा प्रयास रहेगा कि सिरमौर जिला में जहां मतदान प्रतिशत में वृद्धि हो वहीं पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी युवा मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करें। इस लक्ष्य को प्राप्त करने में महिला शक्ति अहम भूमिका निभा सकती है।   उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा आज शुक्रवार को ऐतिहासिक नाहन चौगान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के

Read more

भारतीय रिजर्व बैंक ने आयोजित किए जागरुकता कार्यक्रम

हमीरपुर 08 मार्च। भारतीय रिजर्व बैंक के शिमला कार्यालय ने डिजिटल अवेयरनेस वीक 2024 के तहत गौतम गर्ल्स कालेज हमीरपुर में कैंप लगाया, जिसमें गौतम कॉलेज के लगभग 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसके अलावा टौणीदेवी ब्लॉक में भी स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के लिए एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने भाग लिया। इन शिविरों के दौरान भारतीय रिजर्व बैंक के शिमला कार्यालय के मैनेजर भरत राज आनंद, लीड बैंक मैनेजर लक्ष्मी नारायण काजल और फाइनेंशियल लिटरेसी कोऑर्डिनेटर रवि शर्मा ने डिजिटल बैंकिंग और अन्य प्रक्रियाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

Read more

हमीरपुर में ट्रेनिंग एसोसिएट्स के साक्षात्कार 11 को

हमीरपुर 08 मार्च। बद्दी स्थित ईस्टमैन ऑटो एंड पॉवर लिमिटेड में ट्रेनिंग एसोसिएट्स के 60 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 11 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। इनके लिए दसवीं, बारहवीं और आईटीआई डिप्लोमाधारक 18 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार पात्र होंगे। चयनित युवाओं को 17 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि अगर कोई युवा यह योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाणों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

Read more

हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 12 को

हमीरपुर 08 मार्च। एसआईएस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई, बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती के लिए 12 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 37 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या पास तथा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा यह योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय

Read more

बड़सर उपमंडल में 14 मार्च से 30 अप्रैल तक हथियारों पर पूर्ण प्रतिबंध

बड़सर 08 मार्च। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर में 14 मार्च से आरंभ हो रहे चैत्र मास मेलों के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इसी कड़ी में एक आदेश जारी करते हुए बड़सर के एसडीएम डॉ. रोहित शर्मा ने बड़सर उपमंडल में 14 मार्च से 30 अप्रैल तक किसी भी तरह के हथियार लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने बताया कि मेला डयूटी पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। एक अन्य आदेश जारी करते हुए एसडीएम ने मंदिर परिसर, लंगर परिसर

Read more