स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने किया 27 गांवों का दौरा, लोगों को बांटी दवाइयां

हमीरपुर 11 मार्च। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि टौणीदेवी क्षेत्र के कुछ गांवों में डायरिया फैलने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिनीत शर्मा की निगरानी में विभाग की 26 टीमों ने क्षेत्र के कुल 27 गांवों का दौरा करके लोगों की जांच की है। डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों को आवश्यक दवाइयां, ओआरएस के पैकेट और क्लोरीन की गोलियां वितरित कर रही हैं। लोगों को पानी को उबाल कर ही पीने तथा अन्य आवश्यक सावधानियां बरतने की

Read more

क्षेत्र विकास में पंडोगा-त्यूड़ी पुल मील का पत्थर साबित होगा – मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 11 मार्च – हरोली विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों में विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए नए पंचायत सामुदायिक भवनों का निर्माण जा रहा ताकि हरोली हल्के की पंचायतों के लोगों को अपने कार्य करवाने के लिए एक छत के नीचे सभी अच्छी पंचायत सुविधा मिल सके। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विस क्षेत्र में लगभग 57 करोड़ रूपये के विभिन्न विकासात्मक कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण किए जिसमें करोड पंचायत घर बाथू, कुंगड़त, पंचायत घर समनाल, पंचायत घर लोअर खड्ड व पंचायत घर बढ़ेड़ा शामिल हैं। इन सभी पंचायत सामुदायिक केंद्र भवनों पर प्रति भवन 1.14

Read more

ग्रामीण विकास मंत्री अपने एक दिवसीय प्रवास पर पगोग और मंजू डाबरी में करेंगे विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

शिमला 11 मार्च| ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री 12 मार्च, 2024 को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि पंचायती राज मंत्री 12 मार्च को प्रातः 11 बजे ग्राम पंचायत पगोग पहुंच कर बाग नाला से गांव पगोग, पड़ेची, शनान, भुखर, मोती बाग के लिए उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना का लोकार्पण करेंगे। इसी दौरान वह आॅनलाईन माध्यम से ग्राम पंचायत दरभोग (नाला) के लिए उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना का भी लोकार्पण करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके उपरांत वह दोपहर 12.30 बजे मंजू डाबरी पहुंच कर बल्देयां से मांदर

Read more

मुख्यमंत्री के शिलाई प्रवास के दौरान क्षेत्र को मिलेगी करोड़ों की सौगातें- हर्षवर्धन चौहान

नाहन, 11 मार्च। उद्योग, श्रम रोज़गार एवं संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अपने शिलाई प्रवास के दौरान सिविल अस्पताल शिलाई में 25 लाख के डिजिटल एक्स-रे प्लांट का लोकार्पण किया।   हर्षवर्धन चौहान ने इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सनफ़ार्मा कंपनी के सौजन्य से अस्पताल में डिजिटल एक्सरे प्लांट लगवाया गया है जिसके माध्यम से क्षेत्र के लोग इस का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि वह सिविल अस्पताल शिलाई को आदर्श हॉस्पिटल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है जिसके लिए 19 करोड़ की डीपीआर तथा अन्य औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। जल्द ही

Read more

जिला परिषद् की त्रैमासिक बैठक में आगामी वित्त वर्ष के लिए 11.93 करोड़ रूपये का बजट अनुमोदित

ऊना 11 मार्च: जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर उपायुक्त महेन्द्र पाल गुर्जर भी उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न विकास मुद्दों पर सार्थक चर्चा के साथ-साथ वित्त वर्ष 2024-25 के लिए लगभग 11 करोड़ 92 लाख 89 हजार रूपये का बजट प्रस्तावित किया गया। जिसे पंचायत भवनों के सुधार, बिजली, पानी, लाइटों के सुधारीकरण तथा अन्य विकास कार्यों पर आवश्यकतानुसार व्यय किया जाएगा। बैठक में ज़िला की सभी पंचायतों के शैल्फ को अनुमोदित किया गया। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने आगामी वर्ष की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया

Read more

जॉब बेस्ड और क्वालिटी बेस्ड एजुकेशन वर्तमान प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – रोहित ठाकुर

शिमला 11 मार्च – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि जॉब बेस्ड और क्वालिटी बेस्ड एजुकेशन वर्तमान प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। जॉब बेस्ड एजुकेशन को बढ़ने के लिए बी-वॉक कोर्स प्रारम्भ किये गए हैं जिसमे कि रिटेल मेनेजमेंट, टुरिज्म और ट्रेवल मेनेजमेंट प्रमुख है। गौरतलब है कि प्रदेश के कुछ महाविद्यालयों में यह कोर्स उपलब्ध हैं जिनमें सरस्वतीनगर महाविद्यालय भी शामिल है। रोहित ठाकुर आज जुब्बल के सरस्वतीनगर में लगभग 9 करोड़ रुपए से बनने वाले लाल बहादुर शास्त्री राजकीय डिग्री महाविद्यालय के इंडोर स्टेडियम की आधारशिला रखने के उपरांत महाविद्यालय के वार्षिक समारोह में उपस्थित लोगों को सम्बोधित

Read more

अंबेडकर भवन रिकांगपिओ में एक दिवसीय किसान मेले का आयोजन

किन्नौर जिला के कल्पा विकास खण्ड के अंबेडकर भवन रिकांगपिओ में कृषि विभाग के आतमा परियोजना कल्पा द्वारा खंड स्तरीय एक दिवसीय किसान मेले का आयोजन किया गया जिसमें कल्पा ब्लॉक की विभिन्न पंचायतों  के लगभग 200 किसानों ने भाग लिया। किसान मेले में कृषि उपज मंडी किन्नौर – शिमला के निदेशक व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमेश नेगी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल सरकार और केंद्र सरकार द्वारा संयुक्त रूप से किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किसान अधिक से

Read more

मुख्यमंत्री परेशान, गलत केस बनाना दुर्भाग्यपूर्ण भाषा का प्रयोग बना आम : भाजपा

शिमला, भाजपा के पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी एवं प्रवता विधायक बलबीर वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा विधायकों की तुलना काला नाग और भेड़ बकरियों से करना निंदाजनक है, प्रदेश की जनता चुने हुए प्रतिनिधियों का अपमान कभी नहीं सहन करेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लगातार सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं और दुरुपयोग कर केवल मात्र चूने हुए प्रतिनिधियों को परेशान करने का पूर्ण प्रयास कर रहे हैं। राजस्थान में 32 नेताओं ने भाजपा की सदयस्ता ग्रहण की इन नेताओं में लालचंद कटारिया, राजेंद्र यादव, पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा, विजयपाल मिर्धा जैसे दिग्गज नेता शामिल हैं। कांग्रेस

Read more

7 अप्रैल तक बंद रहेगी कलूर-कोहला-बिलकलेश्वर महादेव सड़क

हमीरपुर 11 मार्च। नादौन में कलूर-कोहला-अमतर-बिलकलेश्वर महादेव सड़क का सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य तेजी से पूरा करवाया जा रहा है। सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य को सुचारू ढंग से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस सड़क पर यातायात 7 अप्रैल तक बंद किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश अमरजीत सिंह ने बताया कि पहले इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 9 मार्च तक बंद की गई थी, लेकिन अब यह प्रतिबंध 7 अप्रैल तक बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान क्षेत्र के वाहन चालक गुरुद्वारा गेट से मिन्हास

Read more

होली महोत्सव की स्मारिका के लिए 16 तक दे सकते हैं लेख

हमीरपुर 11 मार्च। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन अवसर पर सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव का आयोजन 23 से 26 मार्च किया जा रहा है। इस अवसर की स्मृतियों को चिरकाल तक संजोए रखने के उद्देश्य से आयोजन समिति इस वर्ष भी एक स्मारिका का प्रकाशन करवाने जा रही है। जिला भाषा अधिकारी निक्कू राम ने बताया कि जिला हमीरपुर के लेखक, साहित्यकार, विद्यार्थी और कविता या अन्य लेख लिखने में रुचि रखने वाले आम लोग भी इस स्मारिका के लिए अपनी रचनाएं दे सकते हैं। ये रचनाएं 16

Read more

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की बैठक का आयोजन

शिमला 11 मार्च | उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के अंतर्गत जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य खनन प्रभावित क्षेत्रों में विभिन्न विकासात्मक एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू करना है। इसके अतिरिक्त लोगों के स्वास्थ्य, सामाजिक, आर्थिक स्थिति और पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को कम करना है। उन्होंने कहा कि खनन प्रभावित क्षेत्रों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से विभाजित किया गया है। 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्र को प्रत्यक्ष रूप में तथा 5 से

Read more

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक का आयोजन

शिमला |11 मार्च| जिलाधीश शिमला एवं जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व सैनिकों तथा उनके परिवारजनों के कल्याण एवं उत्थान के लिए राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड समय-समय पर पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं भी प्रदान करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जिला के विभिन्न स्कूलों में बच्चों एवं उनके माता-पिता के साथ सैनिक स्कूल में दाखिला दिलवाने के

Read more

मुख्यमंत्री सुक्खू के 13 मार्च का प्रस्तावित शिलाई प्रवास को लेकर उपायुक्त सुमित खिमटा ने अधिकारियों के साथ की बैठक

नाहन, 11 मार्च। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के 13 मार्च 2024 को प्रस्तावित सिरमौर जिला के शिलाई क्षेत्र के प्रवास के दृष्टिगत आज सोमवार को नाहन में विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का 13 मार्च को शिलाई प्रवास प्रस्तावित है और इस दौरे को सफल बनाने के लिए सभी विभाग अपनी-अपनी तैयारियां समय पर मुक्कमल करना सुनिश्चित बनायें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं के उदघाटन और शिलान्यास प्रस्तावित हैं। *राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का 13

Read more

शंखनाद संगठन ने 14 विभूतियों को दिया विशिष्ट सम्मान ” सिरमौर गौरव-2024 “

नाहन ,साहित्य ,संगीत ,कला ,मीडिया ,रंगमंच और समाजसेवा के क्षेत्र में प्रदेशभर में पिछले कई वर्षों से राज्यस्तरीय आयोजन करने वाली संस्था “शंखनाद संगठन” ने नाहन में कला भाषा एवं संस्कृति अकादमी शिमला के सहयोग से एक राज्यस्तरीय भव्य आयोजन किया ज़िसमें प्रदेशभर में साहित्य ,संगीत ,कला ,रंगमंच ,मीडिया और लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 14 विभूतियों को शंखनाद विशिष्ट सम्मान ” सिरमौर गौरव -2024 ” से विभूषित किया गया। शंखनाद संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा और निदेशक डॉ.श्रीकांत अकेला के अनुसार इस भव्य अलंकरण समारोह में सेवानिवृत आई ए एस अधिकारी कश्मीर चन्द मुख्य अतिथि

Read more

शिक्षण संस्थानों को सुदृढ़ कर छात्रों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- रोहित ठाकुर

नाहन‌‌, 10 मार्च- प्रदेश सरकार शिक्षण संस्थाओं को सुदृढ़ एवं मजबूत करने व शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी दृष्टि से प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा विभाग को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे है। यह बात शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रविवार को जिला सिरमौर के विकास खंड राजगढ़ के उपतहसील पझौता के कोटला बांगी में 85 लाख रुपए से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला बांगी के भवन का लोकार्पण करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इस भवन में आठ कमरों का निर्माण

Read more

शिक्षा मंत्री 11 मार्च को सरस्वती नगर के प्रवास पर

शिमला 10 मार्च | शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 11 मार्च 2024 को जुब्बल क्षेत्र के सरस्वती नगर के प्रवास पर होंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा मंत्री 11 मार्च को प्रातः 10:30 बजे सरस्वती नगर पहुँचेंगे और राजकीय डिग्री कॉलेज में इंडोर स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे। इसके पश्चात, शिक्षा मंत्री कॉलेज के वार्षिक दिवस समारोह में शामिल होंगे।

Read more

उप मुख्यमंत्री का प्रवास कार्यक्रम

ऊना, 10 मार्च – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सोमवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। इस बारे जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुकेश अग्निहोत्री इस दौरान विभिन्न विकासात्मक कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। उन्होंने बताया कि उप मुख्यमंत्री सोमवार को प्रातः 9.30 बजे पंचायत घर बाथू, 11 बजे पंचायत घर कुंगड़त, दोपहर 12.15 बजे पंचायत घर समनाल, 2 बजे पंचायत घर लोअर खड्ड व 6.30 बजे पंचायत घर बढ़ेड़ा का शिलान्यास करेंगे। उप मुख्यमंत्री दोपहर 1.30 बजे पंडोगा-त्युडी ब्रिज का भूमिपूजन करेंगे। प्रातः11.30 बजे हरोली में नये पीडब्ल्यूडी डिवीज़न का शुभारंभ करेंगे। इसके अतिरिक्त

Read more

संकल्प पत्र सुझाव यात्रा प्रारंभ, भाजपा जनता के द्वार : बिंदल

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की आज दिनांक 10 मार्च, 2024 रविवार को हिमाचल प्रदेश के सभी स्थानों पर संकल्प पत्र सुझाव यात्रा का शुभारंभ किया गया। चारो संसदीय क्षेत्रों में दो-दो अर्थात आठ वाहनों के माध्यम से प्रदेश के सभी वर्गों के सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देशभर से सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं ताकि देश के प्रत्येक वर्ग, समुदाय, जाति, धर्म, संप्रदाय की भागीदारी एन0डी0ए0 का संकल्प पत्र बनाते हुए हो सके। आज शिमला संसदीय क्षेत्र में चलने वाली गाड़ी की शुरूआत नाहन से करते हुए

Read more

बजट में 1500 रु प्रतिमाह का प्रावधान नहीं, प्रचार अरबों का : बिहारी

शिमला, भाजपा के प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार प्रदेश की महिलाओं को 1500 रु प्रति माह नहीं दे सकती, केवल मात्र झूठ बोलकर और गुमराह करके कांग्रेस के नेता आगामी लोकसभा चुनाव में वोट बटोरना चाहते हैं। इस गारंटी को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार के पास पैसे तो है नहीं पर इस घोषणा के प्रचार हेतु प्रदेश सरकार अरबों रुपए खर्च रही है, जहां हिमाचल प्रदेश ऋण के तले दबा हुआ है वहां हिमाचल प्रदेश की सरकार को वहा वही बटोरने के लिए प्रचार का माध्यम अपनाना पड़ रहा है। उन्होंने

Read more

काँगड़ा के लोगों को रेलवे कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए अहम सिद्ध होगी बंदे भारत बस सेवा – मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 9 मार्च- हिमाचल प्रदेश के लोगों को रेलवे कनेक्टिविटी की सुविधा से जोड़ने के लिए बंदे भारत बस सेवा शुरू की है। यह बात उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अम्ब-अंदोरा रेलवे स्टेशन से बंदे भारत बस सेवा को हरी झंडी दिखाने के उपरांत कही। उन्होंने कहा कि बंदे भारत बस सेवा ऊना ज़िला के साथ-साथ पड़ोसी ज़िला काँगड़ा के लोगों को रेलवे कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए अहम सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि यह पहली हाईटेक वोल्वो डीलक्स बस सेवा है जोकि टूरिज्म के माध्यम से चलाई जा रही है । उन्होंने बताया कि यह बस प्रातः 8 बजे

Read more