ऊना जिले में 516 मतदान केंद्र, इनमें से 25 महिला कर्मी संचालित और 5 का जिम्मा संभालेंगे युवा
ऊना, 2 अप्रैल। ऊना जिले में चुनावों को लेकर 516 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 25 मतदान केंद्र महिला कर्मी संचालित होंगे। इसके अलावा 5 मतदान केंद्रों का जिम्मा युवा कर्मी संभालेंगे। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने दी। वे मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग द्वारा चुनावों के सुचारू निष्पादन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा के लिए शिमला से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ली गई बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ऊना जिला की संपूर्ण तैयारी तथा चुनावी प्रबंधों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिले में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र
Read more