“चुनाव है लोकतंत्र की शान, वोट देकर करो इसका सम्मान” -सुरेन्द्र मोहन

पांवटा साहिब 05 अप्रैल – सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रिकरण अधिकरी एवं उपमंडल अधिकारी (ना) शिलाई सुरेन्द्र मोहन ने जानकारी देते हुए बताया कि शिलाई-59 विधानसभा क्षेत्र की झकाण्डो व भजौन पंचायतो में आज स्वीप के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने बताया कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत झकाण्डो व भजौन में स्वीप कार्यक्रम के अर्न्तगत मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया । इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शिलाई विधानसभा क्षेत्र में आगामी लोकसभा चुनाव-2024 में मतदान प्रतिशता को बढ़ाना है।इसी उदेश्य के साथ सोमवार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी 59-शिलाई विधानसमा क्षेत्र सुरेन्द्र मोहन ने ग्राम पंचायत झकाण्डो में

Read more

स्वीप टीम ने पांवटा साहिब की बनौर पंचायत में समझाया वोट का महत्व

पांवटा साहिब 08 अप्रैल – मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के अन्तर्गत पांवटा साहिब-58 की उपमंडल स्तरीय स्वीप टीम ने सहायक निर्वाचन अधिकारी पांवटा साहिब गुंजित सिंह चीमा के मार्गदर्शन में सोमवार को ग्राम पंचायत बनौर में सुव्यवस्थित मतदान के लिए मतदाताओं को शिक्षित किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जोगिंदर शर्मा ने मतदान के महत्व पर आधारित कविता से किया। उन्होंने कविता के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरणा दी। खंड समन्वयक रुखसाना ने स्वीप टीम के ग्राम पंचायत बनौर में आने का उद्देश्य स्पष्ट किया । उन्होंने सभी आशा वर्कर, स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं

Read more

माता बालासुंदरी मेले के आयोजन के सभी आवश्यक प्रबंध पूर्ण-सुमित खिमटा

नाहन, 8 अप्रैल। उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध बालासुंदरी चैत्र नवरात्र मेला त्रिलोकपुर इस बार 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2024 तक श्रद्धापूवर्क आयोजित किया जा रहा है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। मेले के आयोजन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिये गये हैं।   उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने यह जानकारी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि माता बालासुंदरी मेला 9 अप्रैल मंगलवार से प्रारम्भ होगा और 23 अप्रैल तक चलेगा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये

Read more

माता बालासुंदरी त्रिलोकपुर मेला 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2024

महामाया बाला सुंदरी का भव्य मंदिर सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से करीब 22 किलोमीटर दूर त्रिलोकपुर नामक स्थल पर विराजमान है। त्रिलोकपुर का नाम तीन शक्ति मंदिरों से निकला है जिनमें मां ललिता देवी, बाला संुदरी और त्रिपुर भैरवी शामिल हैं। मां बालासुंदरी सिरमौर जिला के अलावा साथ लगते हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड आदि विभिन्न क्षेत्रों की भी अधिष्ठात्री देवी है। देवबन्द से नमक की बोरी में त्रिलोकपुर आई माता बालासुंदरी लोक गाथा के अनुसार महामाई बालासुंदरी उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के देवबंद स्थान से नमक की बोरी में त्रिलोकपुर आई थी। लाला रामदास त्रिलोकपुर स्थान में नमक

Read more

कल से शरू होने वाले नगरकोटी मेले का SDM पच्छाद करेंगे मेले का शुभारंभ तो समापन करेंगे DC सिरमौर

नाहन, 08 अप्रैल – जिला सिरमौर के नारग का सुप्रसिद्व एवं पारंपरिक जिला स्तरीय दो दिवसीय मां नगरकोटी मेले का शुभारंभ 09 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे मां नगरकोटी की पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर से मेला ग्राउंड तक शोभायात्रा के साथ हो जाएगा। यह जानकारी देते हुए एसडीएम एवं अध्यक्ष मेला कमेटी डॉ0 संजीव कुमार धीमान ने बताया कि मेले का विधिवत शुभारंभ उपमंडलाधिकारी नागरिक पच्छाद करेंगे। वह प्रातः 10 बजे मां नगरकोटी देवी की शोभायात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि मां नगरकोटी मेले के समापन समारोह के मुख्य अतिथि उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा होंगे। वह 10

Read more

यह सुनना शर्मनाक है कि कांग्रेस पार्टी पूछ रही है, ‘कश्मीर से क्या वास्ता : अमित शाह

शिमला, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ‘कश्मीर से क्या वास्ता है’ टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है। अमित शाह ने कहा, “यह सुनना शर्मनाक है कि कांग्रेस पार्टी पूछ रही है, ‘कश्मीर से क्या वास्ता है’। मैं कांग्रेस पार्टी को याद दिलाना चाहूंगा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, और प्रत्येक राज्य और नागरिक का जम्मू-कश्मीर पर अधिकार है, जैसे जम्मू-कश्मीर के लोगों का शेष भारत पर अधिकार है।” कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस को यह नहीं पता कि कश्मीर में शांति और सुरक्षा के लिए राजस्थान

Read more

भाजपा के स्थापना दिवस पर नंदा ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

शिमला, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने बताया की आज भाजपा ने अपना 44वां स्थापना दिवस धूम धाम से हिमाचल के 8000 बूथों पर मनाया। 2 से 303 सांसदों का सफर पूरा कर भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी गई है। इस मुकाम को हासिल करने के लिए करोड़ कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं का अद्भुत योगदान है जैसे श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेई, लालकृष्ण आडवाणी, पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राजनाथ सिंह अमित शाह, शांता कुमार, प्रो प्रेम कुमार धूमल, जयराम ठाकुर, डॉ राजीव बिंदल, सतपाल सत्ती जैसे अनगिनत

Read more

स्टिकर्स से घर-घर पहुंचेगा मतदान का संदेश, डीसी ने किया शुभारंभ

हमीरपुर 06 अप्रैल। लोकसभा चुनाव-2024 में मतदान की प्रतिशतता बढ़ाने के लिए जिला हमीरपुर में भी भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरुकता कार्यक्रम ‘स्वीप’ के तहत कई जागरुकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह के निर्देशानुसार आयोजित की जा रही इन गतिविधियों के माध्यम से लोगों को मतदान के महत्व से अवगत करवाया जा रहा है और उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग तथा रसोई गैस एजेंसियों के सहयोग से गैस सिलेंडरों पर भी स्टिकर्स के

Read more

डीसी अमरजीत सिंह ने सुजानपुर में मतगणना केंद्र और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया

सुजानपुर 06 अप्रैल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर के परिसर में स्थापित किए जाने वाले मतगणना केंद्र और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतगणना केंद्र और स्ट्रांग रूम के लिए किए जाने वाले विभिन्न प्रबंधों को लेकर अधिकारियों के साथ व्यापक चर्चा की तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि मतगणना केंद्र, स्ट्रांग रूम तथा इसके आस-पास के पूरे परिसर में पुख्ता प्रबंध होने चाहिए। इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः

Read more

भुट्टो को कुट्टों, भाजपा चुनाव आयोग से करेगी शिकायत : बिंदल

शिमला, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इन दिनों बहुत बौखलाहट और घबराहट में होते हुए कुछ भी बोल रहे हैं। सुक्खू ने कांग्रेस पार्टी के विधायक रहे और वर्तमान में भाजपा के प्रत्याशी देवेन्द्र भुट्टो को कुट्टों का नारा लगाकर हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को तार-तार किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इसकी शिकायत करने चुनाव आयोग के पास जा रही हैं। शांतिपूर्वक चुनाव हिमाचल प्रदेश में संपन्न ना हो इस दृष्टि से मुख्यमंत्री का यह बयान हैं। किस तरह से

Read more

जिला शिमला के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक

शिमला 06 अप्रैल || लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जिला निर्वाचन विभाग, शिमला द्वारा चलाये जा रहे  व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी कार्यक्रम (स्वीप) के अंतर्गत आज जिला शिमला के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इसी कड़ी में 62-कसुम्पटी  विधानसभा क्षेत्र के पटयोग में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड के कर्मचारियों, स्थानीय व्यापारियों तथा जनता को चुनाव प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी। 2024 के लोकसभा चुनाव में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए स्थानीय व्यापारी और जनता को मतदान करके भारत लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए

Read more

नवरात्र मेले में माता श्री चिंतपूर्णी जी में लागू रहेगी विशेष व्यवस्था

ऊना 6 अप्रैल || माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेले के दौरान लोगों की सुविधा और सुचारू कानून व्यवस्था के लिए 9 से 17 अप्रैल तक विशेष व्यवस्था लागू रहेंगी। इसे लेकर जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं।  जारी आदेश के मुताबिक मेले के दौरान कानून व्यवस्था में तैनात जवानों को छोडकर किसी भी व्यक्ति द्वारा हथियार लेकर चलने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। जतिन ने बताया कि नवरात्र के दौरान ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए मंदिर न्यास को छोडकर अन्यों द्वारा लाऊड स्पीकर के

Read more

सी-विजिल ऐप पर करें आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत

ऊना, 6 अप्रैल – चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता की उल्लंघन करने वालों की शिकायत सी-विजिल ऐप के माध्यम से दर्ज की जा सकती है। जिला निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल ने बताया कि सभी लोग सीविजिल डॉट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट आईएन या एंड्रॉयड फोन पर प्ले स्टोर के माध्यम से आसानी सेे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके जरिये आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन और रुपयों के लेनदेन की शिकायत मौके से साक्ष्य के साथ भेजी जा सकती है। सी-विजिल एप में वीडियो-फोटो के साथ दर्ज शिकायत का अधिकतम 100 मिनट के भीतर निपटारा तय बनाया जाता है। चुनावी

Read more

विद्युत लोड को अपडेट करवाएं टौणीदेवी के उपभोक्ता

हमीरपुर 06 अप्रैल। विद्युत उपमंडल टौणी देवी के सहायक अभियंता दीपक चौहान ने उपमंडल के अधीन सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि अगर उनके घरों, दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों के बिजली कनेक्शनों का लोड किन्हीं कारणों से वास्तविक लोड से कम दर्शाया गया है तो उसे तुरंत कार्यालय में आकर अपडेट करवा दें। दीपक चौहान ने कहा कि बिजली के लोड की सही जानकारी मिलने पर ही बिजली बोर्ड को वोल्टेज की समस्या और नए ट्रांसफार्मर लगाने की आवश्यकता के बारे में पता चल सकेगा। इसमें उपभोक्ताओं का सहयोग बहुत जरूरी है। सहायक अभियंता ने बताया कि बिजली बोर्ड

Read more

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत निगम, बोर्ड और बैंक अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

नाहन, 06 अप्रैल। सिरमौर जिला में डाईस पोर्टल के माध्यम से कर्मचारियों को चुनावी डियुटी लगाने हेतु आज शनिवार को  नाहन के बचत भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न बोर्ड, निगम के अलावा बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। तहसीलदार निर्वाचन महेन्द्र ठाकुर ने इस अवसर पर बताया कि ‘‘डिस्ट्रिक्ट इन्फोरमेशन सिस्टम फॉर इलैक्शन’’ (डाईस) वैब एप्लीकेशन कर्मचारियों का डाटा डालना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि डाईस वैब एप्लीकेशन में अपलोड डाटा के आधार पर ही कर्मचारियों की निर्वाचन सम्बन्धी डियुटियां लगाई जायेंगी। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व, जिला

Read more

देशहित में किए गए हर वादे को भाजपा ने किया पूरा : जयराम ठाकुर

बिलासपुर : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किया गया हर वादा पूरा होता है। नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रयासों की वजह से ही आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी और संगठन हैं। भाजपा की इस स्वीकार्यकता के ऐसे ही नहीं बनी है। इसके पीछे हमारे नेताओं की की महान त्याग और कठिन तपस्या है, जिन्होंने देशहित में देशवासियों से किया हर वादा निभाया। आज अगर भारत में दो निशान, दो प्रधान और दो विधान की व्यवस्था के साथ अनुच्छेद 370 से कश्मीर को आज़ादी मिली तो यह हमारे जनसंघ के नेता

Read more

14 अप्रैल को मनाई जायेगी जिला स्तरीय अम्बेडकर जयंती : आशीष कुमार

दलित शोषण मुक्ति मंच जिला सिरमौर के जिला संयोजक आशीष कुमार जारी के प्रेस ब्यान मे बताया की संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर की 133 वीं जयंती इस बार बड़े धूम धाम से बरु साहिब मे आयोजित की जायेगी जिसमें सभी प्रगतिशील संगठन भाग लेंगे। आशीष कुमार ने बताया की पिछले वर्ष की भाँती इस वर्ष भी इस जयंति का आयोजन किया जायेगा जिसका मुख्य उदेश्य्य बाबा साहब के विचरों को आम जन मानस तक पहुँचाने की है। आशीष कुमार ने बताया की इस वर्ष भी इस अवसर पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा जिसमे बाबा साहब के जीवन

Read more

अरविंद केजरीवाल के समर्थन में 7 अप्रैल को देशव्यापी सामूहिक उपवास : नाथूराम चौहान

आम आदमी पार्टी के नेता व समाजसेवी नाथूराम चौहान, साधना वार्मन, और बिनोद कुमार भटनागर ने बयान जारी करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने ED को कठपुतली बनाकर राजनीतिक साजिश के तहद झूठे केस की जांच के नाम पर PMLA कानून का दुरुपयोग करके आम आदमी पार्टी के नेताओं को फर्जी गिरफ्तार किया है। आप नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार की तानाशाही सत्ता के लालच में संविधान की अवमानना और लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है। केंद्र की बीजेपी सरकार ने राजनीतिक साजिश के द्वारा अरविंद केजरीवाल को झूठे केस

Read more

कड़े पहरे में ईवीएम, डीसी ने जांचे स्ट्रॉंग रूम के सुरक्षा इंतजाम

ऊना, 5 अप्रैल। लोकसभा चुनावों और 2 विधानसभा उप चुनावों के लिए ऊना जिले में प्रयोग में आने वाली ईवीएम तथा वीवीएपीएट को स्ट्रॉंग रूम स्थापित करके कड़े पहरे में रखा गया है। ऊना में ट्रक यूनियन के समीप उप मुहाल बाग तथा हरोली में कौशल विकास केंद्र पलकवाह में बनाए गए स्ट्रॉंग रूम का निरीक्षण करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने यह शब्द कहे। उन्होंने शुक्रवार को उप मुहाल बाग तथा पलकवाह में स्ट्रॉंग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। जतिन लाल ने बताया कि जिला प्रशासन पूरी गंभीरता से चुनाव आयोग के

Read more

मुख्यमंत्री की अराजकता फैलाने वाली पाॅलिसी : बिंदल

शिमला, मुख्यमंत्री श्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ‘‘भूट्टो को कुट्टो’’ का नारा लगाकर प्रदेश में एक बात का संदेश दिया है कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की वर्तमान सरकार में अराजकता से चलेगा, गंुडागर्दी से चलेगा, दादागिरी से चलेगा और कानून व्यवस्था कानून से नहीं मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी की तानाशाही से चलेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री की अराजकता फैलाने वाली पाॅलिसी के कारण ही चम्बा में दलित युवक की नृशंस हत्या हुई। उस युवक के 8 टुकड़े कर नाले में फेंक दिया गया परन्तु मुख्यमंत्री व सरकार के कान पर जूं

Read more