जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए सिरमौर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद-सुमित खिमटा
नाहन, 24 अप्रैल। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने सिरमौर जिला में जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य, जल शक्ति सहित सभी सम्बन्धित विभागों मुस्तैदी के साथ कार्य करना सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गर्मियों के दृष्टिगत जल जनित रोगों की संभावनाये बढ़ गई हैं जिसकी रोकथाम के लिये सभी विभागों को आपसी तालमेल से मिलजुलकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि फिलहाल सिरमौर में डायरिया व वायरल फीवर के मामले नहीं आये हैं किन्तु संभावित रोगों की रोकथाम के लिए अग्रिम तैयरियां जरूरी हैं। उपायुक्त सुमित खिमटा आज बुधवार को नाहन में
Read more