16 मई को होगी मतदान कर्मियों की दूसरी रेंडमाइजेशन

शिमला 15 मई – लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र 4-शिमला संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने आज अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की और आगामी प्रक्रिया के लिए कार्य योजना तैयार की। उन्होंने कहा कि आज नामांकन पत्रों की छंटनी प्रक्रिया पूर्ण हो गई है और उम्मीदवार 17 मई, 2024 तक नामांकन वापिस ले सकते हैं। बैठक के दौरान 16 मई, 2024 को आयोजित होने वाली मतदान कर्मियों की दूसरी रेंडमाइजेशन की तैयारियों को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। दूसरी रेंडमाइजेशन में मतदान कर्मियों की पोलिंग पार्टियों का

Read more

मानव शृंखला बनाकर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

ऊना, 15 मई। ऊना जिले में मतदाता जागरूकता को लेकर की गई एक रचनात्मक पहल में मानव शृंखला बनाकर लोगों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया. स्वीप कार्यक्रम के तहत आईआरबीएन बनगढ़ बटालियन के मैदान में बुधवार को आयोजित चुनाव जागरुकता कार्यक्रम में बटालियन के 100 से अधिक पुलिस कर्मियों ने साथ मिलकर  मानव शृंखला बनाई. इसमें भारत का नक्शा बना कर  ‘चुनाव का पर्व, देश का गर्व; 1 जून को वोट करेगा ऊना का संदेश दिया गया. इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल और आईआरबीएन बनगढ़ बटालियन की कमांडेंट आकृति शर्मा विशेष तौर पर

Read more

मंगलेट के आने से शिमला और हिमाचल में प्रदेश भाजपा को मजबूती मिलेगी : जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि चौपाल के पूर्व विधायक सुभाष चंद्र मंगलेट का स्वागत में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि उनके शामिल होने से भाजपा को शिमला ज़िला के साथ-साथ प्रदेश में भी मज़बूती मिलेगी। आज कांग्रेस की नीतियों के कारण उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसका कारण है कि आज कांग्रेस के पास न नेता है, न नीति है और न ही नीयत है। जबकि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और हमारे पास नरेन्द्र मोदी जैसे क्षमतावान नेता हैं। जो भारत को आगे

Read more

झुग्गियों में अग्निसुरक्षा एवं कानूनी अनुपालना पर कार्यशाला आयोजित

ऊना, 15 मई। खंड विकास कार्यालय हरोली में बुधवार को एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर की अध्यक्षता में झोपड़ियों में अग्निसुरक्षा एवं कानूनी अनुपालना पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में झुग्गियों के जमीनी मालिक, संबंधित पटवारी एवं संबंधित पंचायत सचिवों सहित लगभग 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि आपदा एक अचानक से होने वाली घटना है इसे रोका तो नहीं जा सकता है, परन्तु पूर्व तैयारी एवं समझदारी से हम होने वाले नुक्सान को कम कर सकते हैं। कार्यशाला में मौजूद रहे सभी प्रतिभागियों को अग्निसुरक्षा के नियमों एवं आपदा प्रबंधन एक्ट 2005

Read more

जिला शिमला की पहल, मातृ दिवस पर गर्भवती और धात्री महिलाओं को मतदान करने का दिया निमंत्रण

शिमला 12 मई – लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर और मातृ दिवस के अवसर पर आज जिला शिमला निर्वाचन विभाग व महिला एवं बाल विकास विभाग शिमला की ओर से जिला की सभी गर्भवती और धात्री महिलाओं को 01 जून 2024 को मतदान करने का निमंत्रण पत्र दिया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने बताया कि जिला शिमला की इस पहल के तहत जिला की कुल 6354 गर्भवती और धात्री महिलाओं (जिनके पास सक्रिय मतदाता पहचान पत्र हैं) को 01 जून को आवश्यक रूप से अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करने

Read more

देश ने तय कर लिया है कि अबकी बार चार सौ पार से आएंगे मोदी : जयराम ठाकुर

शिमला: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अभी देश में चुनाव चल रहे हैं, पूरे वोट नहीं पड़े है, मतगणना हुई नहीं है लेकिन देशवासियों ने अभी से यह तय कर लिया है कि अबकी बार चार सौ पार से आएंगे तो मोदी ही। इसी तरह अभी परिणाम आने में लंबा समय है लेकिन दुनिया के राष्ट्राध्यक्षों में आज होड़ मची है कि शपथ ग्रहण के बाद नरेन्द्र मोदी सबसे पहले उनके देश में आए। यह देश की राजनीति में पहली बार हो रहा है कि किसी नेता के प्रति समय के साथ-साथ भरोसा बढ़ता जा रहा है। प्रो-इनकम्बेंसी

Read more

भारत में एक ठग बंधन और इंडी गठ बंधन काम कर रहा है : कश्यप

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान ने रविवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसका एजेंडा दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना है। उन्होंने कांग्रेस पर वोट बैंक, धर्म और जाति की राजनीति करने का भी आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी के विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए देश में राजनीति की परिभाषा और संस्कृति को बदल दिया है। सौदान सिंह हिमाचल के शिमला जिले में शिमला लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सुरेश कश्यप के समर्थन एक रैली को संबोधित कर रहे थे। वहां 1 जून को मतदान होना है।

Read more

मेडिकल कॉलेज नाहन में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस

हर साल 12 मई को “अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस” पूरे विश्व भर में मनाया जाता है। नाहन मेडिकल कॉलेज नर्सिंग की अध्यक्षा कमलेश शर्मा ने बताया कि आज 12 मई को उन्होंने नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस के जन्म दिवस पर दीप प्रज्वलित कर स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी बीमारी से उबरने में जितना बड़ा योगदान दवाइयों का और इलाज का होता हैं, उतना ही सही देखभाल का भी होता है जिसके लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी नर्स निभाती है और 24 घंटे मरीज की देखभाल में लगी रहती है। उन्होंने बताया

Read more

सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों को निपटाने का मौका, 29 जुलाई से 3 अगस्त तक लगाई जाएगी विशेष लोक अदालत

हमीरपुर 12 मई। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण हमीरपुर के सचिव असलम बेग ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए 29 जुलाई से 3 अगस्त तक सुप्रीम कोर्ट में विशेष लोक अदालत लगाई जाएगी। असलम बेग ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति सर्वोच्च न्यायालय में लंबित अपने मामले का त्वरित निपटारा करवाना चाहता है तो वह उस मामले को 29 जुलाई से 3 अगस्त तक लगाई जाने वाले विशेष लोक अदालत में लगवा सकता है। इस संबंध में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण हमीरपुर के कार्यालय में या दूरभाष नंबर 01972-224399 पर संपर्क किया जा सकता

Read more

दशमेश रोटी बैंक की सेवा मुहिम जारी,45 जरूरतमंद लोगों को बांटा राशन

दशमेश सेवा सोसायटी द्वारा आज के दिन 6 साल पहले स्थापित किए गए दशमेश रोटी बैंक के माध्यम से प्रत्येक माह जरूरतमंद परिवारों तक मदद पहुंचाई जा रही। प्रत्येक माह बीते 6 वर्षों से दशमेश रोटी बैंक जरूरतमंद लोगों को महीने भर का राशन घर द्वार पर मुहैया करवाने का काम कर रहा है। या यूं कहें कि दशमेश रोटी बैंक जरूरतमंद निर्धन गरीब परिवारों के लिए मसीहा बनकर उभरा है। आज दशमेश रोटी बैंक की स्थापना को 6 वर्ष पूरे हो गए हैं । ग्रामीण इलाकों तक पहुंचकर सर्वे के माध्यम से गरीब जरूरतमंद लोगों को चयनित किया जाता

Read more

जूडिशियल इन्फ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और डिजिटाइजेशन को दी जा रही है प्राथमिकता : मुख्य न्यायाधीश

भोरंज 11 मई। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्रा राव ने शनिवार को भोरंज में सिविल जज कोर्ट का उदघाटन किया। मिनी सचिवालय में आयोजित उदघाटन समारोह में उच्च न्यायालय के न्यायधीश न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति सुशील कुकरेजा भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी जिलावासियों को बधाई देते हुए न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्रा राव ने कहा कि आम लोगों को न्याय सुलभ बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय राज्य में न्यायिक व्यवस्था के लिए एक सुदृढ़ ढांचा विकसित करने पर विशेष रूप से फोकस कर रहा है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की

Read more

कांग्रेस भवन नाहन में संपन्न हुई युवा कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक

नाहन || शुक्रवार को जिला मुख्यालय नाहन स्थित कांग्रेस भवन में ब्लॉक युवा कांग्रेस नाहन की बैठक संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता के नाहन विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी आमिर खान ने की। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी को बढ़त दिलाने को लेकररणनीति तैयार की गई। बैठक में विशेष कर नारी योजना और युवा विकास योजना पर विस्तृत चर्चा की गई जिसमें युवाओं ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान प्रभारी आमिर खान ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में युवा कांग्रेस की अहम भूमिका रहेगी। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता घर घर

Read more

भारत निर्वाचन आयोग ने धामी मतदान केंद्र को शिफ्ट करने की दी अनुमति

शिमला || जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने जिला शिमला के एक मतदान केंद्र के स्थान को बदलने की अनुमति दी है। उन्होंने बताया कि 64-शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा मतदान केंद्र 64/78 राजकीय डिग्री कॉलेज धामी को प्राकृतिक आपदा के चलते असुरक्षित घोषित किया गया था जिस वजह से इसे राजकीय प्राथमिक पाठशाला घंडल में बदलने का प्रस्ताव भारत निर्वाचन आयोग को भेजा गया था। उन्होंने बताया कि नया मतदान केंद्र उसी मतदान क्षेत्र में स्थित है और मौजूदा मतदान केंद्र से केवल 50 मीटर की दूरी पर

Read more

बहुसंख्यकयों के हक अल्पसंख्यकों को नहीं दिए जायेंगे : बिंदल

धर्मशाला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज की जनसभा एवं नामांकन कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि बहुसंख्यकयों के हक अल्पसंख्यकों को नहीं दिए जायेंगे। कांग्रेस के घोषणा पत्र में जिस प्रकार से अल्पसंख्यकों को हक देने की बात की गई है उसे साफ दिखता है कि कांग्रेस पार्टी हिंदुओं को चलने नहीं देगी, इस पार्टी के नेताओं ने सनातन को खत्म करने की बात कही थी जनता सनातन विरोधियों को कभी वोट नहीं डालेगी। कांग्रेस के नेताओं ने ओबीसी के आरक्षण

Read more

85 प्लस और 40 फीसदी से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर से मतदान की सुविधा

ऊना || जिला निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल ने घर से मतदान का विकल्प चुनने वाले मतदाताओं की मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए तैनात पोलिंग टीमों को वोटिंग के दौरान निर्वाचन आयोग के प्रोटोकॉल का पूरा पालन सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं। वे आज शुक्रवार को मोबाइल पोलिंग टीमों के लिए डीआरडीए सभागार में लगाई प्रशिक्षण कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक के उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने इस बार 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और 40 फीसदी से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं के लिए घर से पोस्टल बैलेट के जरिए

Read more

हमीरपुर जिले में चौथे दिन दाखिल हुए कुल 9 नामांकन पत्र

हमीरपुर || लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव के लिए 7 मई को शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन शुक्रवार को कुल 9 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें 2 कवरिंग कैंडीडेट भी शामिल हैं। संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सतपाल सिंह रायजादा के बाद उनकी धर्मपत्नी अंजना देवी ने कांग्रेस की कवरिंग कैंडीडेट के रूप में पर्चा भरा। भारतीय जवान किसान पार्टी के कुलवंत सिंह ने भी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। उधर, विधानसभा क्षेत्र 37-सुजानपुर में कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन रणजीत सिंह और

Read more

यह चुनाव देश का चुनाव है, देश को और ज्यादा शक्तिशाली बनाने का चुनाव : कश्यप

शिमला, माननीय सांसद व लोकसभा चुनाव में शिमला से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में जनसभा में भाग लिया और सुन्नी बाजार में डोर टू डोर जनसंपर्क के माध्यम से जनता से आशीर्वाद मांगा। सुरेश कश्यप ने कहा की यह चुनाव देश का चुनाव है, देश को और ज्यादा शक्तिशाली बनाने का चुनाव है। पीएम मोदी ने बैंक रहित से सशक्त नागरिक बनाने के लक्ष्य से काम किया जिससे देश का जन जन लाभवंबित हुआ। जन धन की यात्रा भारत को वैश्विक स्तर पर आर्थिक रूप से शीर्ष तीन स्थानों पर पहुँचाने

Read more

कुटलैहड़ में शुक्रवार को 2 नामांकन

ऊना || विधानसभा उप चुनाव के लिए ऊना जिले के कुटलैहड़ विधानसभा से शुक्रवार को 2 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे। उन्होंने निर्वाचन अधिकारी एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल को अपने नामांकन सौंपे। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल ने बताया कि कुटलैहड़ से विवेक शर्मा, आयु 47 वर्ष, पुत्र राम नाथ, गांव व डाकघर बरनोह, तहसील ऊना, जिला ऊना ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन भरा। वहीं कुटलैहड़ से ही देवेंद्र कुमार भुट्टो, आयु 50 वर्ष, पुत्र प्यार सिंह, गांव व डाकघर चराड़ा, तहसील बंगाणा, जिला ऊना ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर

Read more

शिमला संसदीय क्षेत्र से 2 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

शिमला || लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर नामांकन के चौथे दिन आज यहाँ शिमला संसदीय क्षेत्र से दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप के समक्ष दर्ज किए। रोबट कुमार (37) पुत्र कान्ति प्रकाश गाँव ढबलोग डाकघर ममलीग तहसील कण्डाघाट जिला सोलन ने अपना नामांकन जनता कांग्रेस पार्टी से दर्ज किया और मदन लाल (43) पुत्र राम लाल गाँव शहलोग डाकघर सायरी तहसील कण्डाघाट जिला सोलन ने अपना नामांकन अखिल भारतीय परिवार पार्टी से किया। इसी प्रकार, नामांकन प्रक्रिया के दौरान अभी तक शिमला संसदीय क्षेत्र से कुल 04 नामांकन दर्ज हुए हैं।

Read more

भारतीय मूल की दो महिला पर्यटकों का चूडधार से भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा सफल रेस्क्यू  : सुमित खिमटा

नाहन, 11 मई। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि भारतीय मूल की दो विदेशी महिला पर्यटकों का आज शनिवार सुबह सिरमौर जिला के चूड़धार की “तीसरी” से वायु सेना के दो चीता हेलीकॉप्टर के माध्यम से सफल रेस्क्यू किया गया है। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू की गई इन दो महिला पर्यटकों की शुक्रवार कल शाम चूड़धार के तीसरी में फंसे होने की सूचना जिला प्रशासन को मिली थी जिसके तुरंत बाद जिला प्रशासन ने इनके रेस्क्यू के लिए तुरंत आवश्यक प्रबंध करने आरंभ किए। उपायुक्त ने बताया कि रेस्क्यू की गई इन दो महिला में एक का नाम रिचा

Read more