उपायुक्त और एसपी ने निगरानी टीमों ने साथ सख्ती से की वाहनों की जांच

ऊना, 28 मई। जिला में लोकसभा और दो विधानसभा उप चुनावा को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल और पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने आज मंगलवार को कुटहैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बीहडू में स्टैटिक सर्वेलैंस टीम-दो के साथ गाड़ियों का औचक निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने मैहतपुर से सट्टे सीमावर्ती इलाकों पर बनाए गए बैरियरों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मतदान के लिए एक सप्ताह से कम का समय शेष बचा है जिसको लेकर जिला में बनाई गई निर्वाचन व्यय निगरानी टीमों ने जांच अभियान को और अधिक तेज़

Read more

पुलिस कर्मचारियों, ड्राईवर-कंडक्टरों और अन्य कर्मचारियों की वोटिंग 29 से 31 तक

हमीरपुर 28 मई। एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के सहायक निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने बताया कि मतदान डयूटी पर तैनात होने वाले हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के पुलिस कर्मचारियों, होमगार्ड्स, ड्राईवरों, कंडक्टरों, वीडियोग्राफरों और अन्य कर्मचारियों के लिए पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान हेतु एसडीएम कार्यालय परिसर के कोर्ट रूम में फेसिलिटेशन सेंटर (सुविधा केंद्र) स्थापित किया गया है। ये कर्मचारी इस सुविधा केंद्र पर 29, 30 और 31 मई को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मतदान कर सकते हैं। एसडीएम ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सभी प्रत्याशियों से आग्रह किया है कि वे इस प्रक्रिया

Read more

DC-SP ने टूटीकंडी बालिका आश्रम के समीप जंगल में लगी आग का मौके पर जाकर लिया जायजा

शिमला 28 मई || उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी के साथ शिमला शहर के टूटीकंडी बालिका आश्रम के समीप जंगल में लगी आग का मौके पर जा कर जायजा लिया। उन्होंने बालिका आश्रम का भी दौरा कर बच्चियों से मुलाक़ात की और उनका कुशल क्षेम जाना। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पाया गया और किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान को रोका गया। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव को कुछ ही दिन शेष बचे हैं इसके बावजूद उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए

Read more

हमीरपुर में 29 को प्रस्तावित ड्राईविंग टैस्ट और वाहनों की पासिंग स्थगित

हमीरपुर 28 मई। जिला मुख्यालय के निकट बाईपास पर 29 मई को प्रस्तावित वाहनों की पासिंग और ड्राईविंग टैस्ट प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिए गए हैं। एसडीएम मनीष कुमार सोनी और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अंकुश शर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव की व्यस्तताओं के कारण ड्राईविंग टैस्ट और वाहनों की पासिंग फिलहाल स्थगित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इनकी नई तिथि जल्द ही घोषित कर दी जाएगी।

Read more

स्टेट लेवल क्लीयरिंग सेंटर में शेष पोस्टल बैलट का हुआ आदान-प्रदान

शिमला 28 मई || लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आईटीआई चौड़ा मैदान में पोस्टल बैलट के आदान-प्रदान के लिए बनाये गये स्टेट लेवल क्लीयरिंग सेंटर में आज सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों के शेष पोस्टल बैलट का आदान प्रदान किया गया। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने पोस्टल बैलट के आदान-प्रदान के लिये सभी विधानसभा क्षेत्रों के सहायक रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा प्राधिकृत नोडल अधिकारियों व सहायक नोडल अधिकारियों से आदान-प्रदान प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने नोडल अधिकारियों व सहायक नोडल अधिकारियों को आदान-प्रदान किये गए पोस्टल बैलट की ध्यानपूर्वक ऑनलाइन एंट्री करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि

Read more

प्रदेश की चारों लोक सभा सीटों पर जनता के आशीर्वाद से भारी बहुमत से फिर से कमल खिलेगा : नड्डा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज मंगलवार को हिमाचल के किन्नौर, रामपुर और शिमला में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकाल में देश में हुए जनकल्याणकारी और विकास कार्यों का उल्लेख किया। जगत प्रकाश नड्डा ने भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।  इस कार्यक्रम के दौरान मंच पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव विंदल, राज्यसभा सांसद  सिकंदर कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता  सूरत नेगी, किन्नौर जिलाध्यक्ष यशवंत नेगी सहित पार्टी के अन्य  नेतागण उपस्थित रहे। नड्डा ने कहा कि जनता के उत्साह एवं

Read more

नेशन फर्स्ट – वोटिंग मस्ट के पोस्टर के माध्यम से दिया शत् प्रतिशत मतदान करने का संदेश – ABVP

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई के सह मंत्री अमन अदिति बयान जारी करते हुए कहा है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्र हित के साथ साथ समाज हित में काम करती आ रही है इसी संदर्भ में आज विद्यार्थी परिषद ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पुस्तकालय के बाहर नेशन फर्स्ट वोटिंग मस्ट के पोस्टर के माध्यम से शत् प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया। नेशन फर्स्ट वोटिंग मस्ट के माध्यम से वोटिंग के लिए जागरूक विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भूमिका सुनिश्चित

Read more

रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को फिर बड़ा झटका, पंचायत प्रधान समेत 8 परिवार भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल

डिप्टी स्पीकर विनय कुमार ने धारटीधार क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाड़थल मधाना का दौरा किया। इस दौरान ग्राम पंचायत प्रधान समेत 8 परिवारों ने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा। श्रीमती किरण ठाकुर प्रधान ग्राम पंचायत मधाना, राज कुमार गांव मधाना, राजपाल ठाकुर गाँव बाड़थल, सुखदर्शन ठाकूर गाँव बाड़थल, जगमोहन ठाकुर गाँव बाड़थल, बृजपाल चौहान गाँव शाहा, ओम प्रकाश ठाकुर गाँव बाड़थल, बलबीर ठाकुर गाँव जंगलोट निवासी को माला पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी से जुड़ने का क्रम समूचे श्री रेणुका जी विधानसभा में जारी है।

Read more

दोहावली वाचन प्रतियेगिता मे ए.वी.एन की स्निग्धा यादव और डी.ए.वी की अवनी शर्मा ने प्राप्त किया संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार

नाहन || प्रदेशभर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरुकता फैलाने और स्कूली बच्चों को जल संरक्षण से जोड़ने में सफल भूमिका अदा करने वाली पर्यावरण समीति ने आज स्थानीय ए वी एन सीनियर सैकैंडरी स्कूल में बच्चों में मानवीय मुल्यों और नैतिक शिक्षा के मुल्यों की स्थापना के लिए एक अंतर स्कूल दोहावली प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें शहरभर से 13 विद्यालायों ने भाग लिया। इस प्रकार की अनोखी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के बारे में पर्यावरण समीति के अध्यक्ष डॉ.सुरेश जोशी ने बताया कि काव्य की विधा दोहावली के माध्यम से विद्यार्थियों में नैतिक, सांस्कृतिक और मानवीय मुल्यों

Read more

कांग्रेस भवन नाहन मे ओबीसी मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन

कांग्रेस भवन नहान मे ओबीसी मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सतेंद्र नेहरु ने की बैठक मे ओबीसी के राज्य चुनाव प्रभारी संदीप कुमार टिंका विशेष रूप से मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित हुए व उनके साथ पंजाब कांग्रेस ओबीसी के उपाध्यक्ष रणजीत सिंह राणा व राज्य सचिव प्रवेश शर्मा भी बैठक मे उपस्थित हुए। बैठक मे चुनाव प्रचार को और अधिक गति देने व शिमला संसदीय क्षेत्र से पार्टी के उमीदवार विनोद सुल्तान पूरी को जिला सिरमौर से अधिक से अधिक मतों से बढ़त दिलाने के लिए ठोस रणनीति बनाई गई। 

Read more

रात को भी निरीक्षण कर रहे हैं निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक

हमीरपुर 27 मई। संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर में आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक लगातार रात्रि गश्त भी कर रहे हैं। रविवार रात को भी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के व्यय पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी डॉ. कुंदन यादव ने ऊना जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र में निरीक्षण किया। इस दौरान वह रात लगभग 9ः50 बजे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की जनसभा में भी पहुंचे। मुकेश अग्निहोत्री ने आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए 10 बजे से लगभग दो मिनट पहले ही अपना भाषण रोक दिया तथा लाउड स्पीकर को भी तुरंत बंद करवा दिया।

Read more

सिरमौर जिला के सभी पात्र मतदाता एक जून को जरूर करें मतदान-सुमित खिमटा

नाहन 27 मई- जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने सिरमौर जिला के सभी पात्र मतदाताओं को एक जून को होने वाले मतदान में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव देश में लोकतंत्र का महापर्व है और इस पर्व में हम सबको अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। सुमित खिमटा ने आज नाहन में मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश की ओर से नाहन पहुंची मतदाता जारूगता एलईडी वैन को झंडी दिखाकर रवाना करने के अवसर पर यह उदगार व्यक्त किये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस मतदाता जागरूकता एलइडी वैन

Read more

शतप्रतिशत मतदान के संदेश का प्रसार करेगा लोकतंत्र उत्सव वाहन

ऊना, 27 मई। ऊना जिले में लोकसभा और दो विधानसभा उप चुनावों में मतदाताओं को शतप्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने आज सोमवार को लोकतंत्र उत्सव वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस लोकतंत्र उत्सव वाहन के माध्यम से जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में लोगों को 1 जून को मतदान के दिन शतप्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा। रवानगी के उपरांत सोमवार को जागरूकता वाहन को ऊना विधानसभा क्षेत्र में घूमाकर मतदाता जागरूकता संदेश का प्रसार किया गया।  लोकतंत्र उत्सव वाहन के जरिए आगे 28 मई को चिंतपूर्णी

Read more

कांग्रेस पार्टी के झूठे वादे ने किया हिमाचल प्रदेश की जनता के साथ छल : डॉ राजीव बिंदल

शिमला || हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पार्टी पर कड़े प्रहार करते हुए कहा कि 2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आने के लिए हिमाचल प्रदेश की जनता के सामने झूठे वादों का एक बड़ा पुलंदा पेश किया था। डॉ. बिंदल ने कहा, कांग्रेस ने वादा किया था कि पहली कैबिनेट बैठक में 22 लाख बहनों को हर महीने 1500 रुपये मिलेंगे। 25 लाख बिजली के उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। पहली कैबिनेट में 1 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी और 25 लाख किसानों का दूध और गोबर खरीदा

Read more

मतगणना के माइक्रो ऑब्जर्वरों को समझाई ईटीपीबीएमएस की प्रक्रिया

हमीरपुर 27 मई। चार जून को होने वाली लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के दौरान जिला हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त होने वाले माइक्रो आब्जर्वरों के लिए सोमवार को यहां बचत भवन में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लगभग 120 माइक्रो आब्जर्वरों ने भाग लिया। इस अवसर पर निर्वाचन विभाग के तहसीलदार उपेंद्रनाथ शुक्ला और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी विनोद गर्ग ने माइक्रो ऑब्जर्वरों को सर्विस वोटरों के पंजीकरण और इलेक्ट्रॉनिकल ट्रांसमिटड पोस्टल बैलेट मैनेजमेंट सिस्टम (ईटीपीबीएमएस) के बारे में विस्तृत जानकारी दी। नायब तहसीलदार राजेश कौंडल और दीपक महाजन, निर्वाचन

Read more

28 मई को रवाना होंगे शिमला ग्रामीण के कर्मचारी

शिमला 27 मई || सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी 64-शिमला ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र कविता ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमण्डल शिमला ग्रामीण के जिन अधिकारियों तथा कर्मचारियों की सेवाएं लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी, शिमला ग्रामीण द्वारा प्रेषित की गई है तथा जो शिमला से जिला शिमला के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे, उनके यातायात के लिए बस सुविधा का प्रबंध किया गया है। उन्होंने बताया कि यह बसें 28 मई, 2024 को प्रातः 8 बजे से 12 बजे के मध्य आईएसबीटी टूटीकंडी शिमला से जिला शिमला के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र रोहड़ू, जुब्बल, ठियोग, कोटखाई,

Read more

मतदान बढ़ाने के लिए जिला में स्वीप गतिविधियों का आयोजन

शिमला, 27 मई || लोकसभा चुनाव 2024 में बुजुर्गों, महिलाओं तथा युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से विभिन्न स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत आज इंडोर स्टेडियम रोहडू में खेल गतिविधि का आयोजन किया गया। खेल गतिविधि के माध्यम से युवक-युवतियों ने 1 जून, 2024 को आवश्यक रूप से मतदान करने का संदेश दिया। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से सभी स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को चुनाव संबंधी शपथ दिवलाई जा

Read more

मतगणना की तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग की वर्चुअल समीक्षा बैठक

ऊना, 27 मई। जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि ऊना जिले में मतदान व मतगणना प्रक्रिया को पूरी तरह से निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व उचित प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने मतगणना की तैयारियों को लेकर आज सोमवार को राज्य के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ हुई चुनाव आयोग की वर्चुअल समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी। जतिन लाल ने बताया कि मतदान के उपरांत ईवीएम/वीवीपैट मशीनों को मतगणना स्थल पर पूरी सुरक्षा में स्ट्रॉग रूमों में रखने के प्रबंध किए गए हैं वहां सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के

Read more

आपदा, स्वास्थ्य व यातायात निगरानी के लिए कारगर होगें ड्रोन- उपायुक्त

बिलासपुर 27 मई, 2024- जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर  आबिद हुसैन सादिक ने आज यंहा बताया कि जिला प्रसाशन द्वारा जिला में आपदा प्रबधन, स्वास्थ्य तथा यातायात सुविधा की निगरानी एवं देखरेख के लिए उचित गुणवता युक्त पांच ड्रोन की खरीद की गई है। उच्च तकनीक के नाइट व डे वीजन कैमरा तथा पब्लिक एड्रेस सिस्टम की सुविधा भी ड्रोन में उपलब्ध है। यह एकमुस्त 50 मीनट तक उड़ने की क्षमता रखता है। जिला में अन्य विभागों से सम्बधित गतिविधियों पर भी नजर रखने के लिए इसका प्रयोग किया जाएगा। उन्होंनंे बताया कि आज इस ड्रोन का सफलता पूर्वक

Read more

भारत निर्वाचन आयोग ने पर्यवेक्षकों से ली सभी तैयारियों की रिपोर्ट, अलर्ट रहें सभी डीसी-एसपी और अन्य नोडल अधिकारी: श्याम लाल पूनिया

हमीरपुर 27 मई। भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा आम चुनाव-2024 के सातवें एवं अंतिम चरण तथा विधानसभा चुनाव-उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए सोमवार को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के सामान्य पर्यवेक्षकों, पुलिस पर्यवेक्षकों और व्यय पर्यवेक्षकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक करके सभी आवश्यक प्रबंधों की रिपोर्ट ली। अंतिम चरण के चुनाव के लिए इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और दोनों निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार एवं डॉ. सुखबीर सिंह संधू तथा आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के सामान्य पर्यवेक्षक श्याम लाल पूनिया ने

Read more