हमीरपुर में वाहनों की पासिंग और ड्राईविंग टैस्ट स्थगित

हमीरपुर 11 जून। जिला मुख्यालय के निकट बाईपास पर 12 जून को प्रस्तावित वाहनों की पासिंग और 13 जून को प्रस्तावित ड्राईविंग टैस्ट प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिए गए हैं। एसडीएम मनीष कुमार सोनी और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अंकुश शर्मा ने बताया कि ड्राईविंग टैस्ट और वाहनों की पासिंग फिलहाल प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इनकी नई तिथि जल्द ही घोषित कर दी जाएगी।

Read more

शिमला की सामाजिक संस्था नृत्यांजली नेशनल अवार्ड से सम्मानित

शिमला || 11 जून || AIAA( आल इंडिया आर्टीस एसोसिएशन ) ने शिमला की सामाजिक संस्था नृत्यांजलि के अध्यक्ष हिमांशु कुमरा को समाज मे बेहतरीन कार्य व समाज सेवा करने के लिये AIAA के चेयरमैन व बॉलीवुड अभिनेता रोहताश गौर व उनकी धर्म पत्नी श्रीमती रेखा गौर व DIG साइबर क्राइम हिमाचल मोहित चावला  ने हिमांशु कुमरा को इंडियन हीरो अवार्ड देकर सम्मानीत किया और सभी ने हिमांशु कुमरा दौरा किये गये कार्यो की सरहाना की और हिमांशु कुमरा को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये दी। इस अवसर पर हिमांशु कुमरा ने कहा की यह अवार्ड और यह दिन उनके लिये एक

Read more

आदर्श आचार संहिता की अनुपालना के लिए कड़े प्रबंध: अमरजीत सिंह

हमीरपुर 11 जून। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न करवाने तथा आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। इसके लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी टीमों के नोडल अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि वे किसी भी तरह की शिकायत आने पर त्वरित कार्रवाई करें। उन्होंने सभी उम्मीदवारों, राजनीतिक दलों और उनके

Read more

उपचुनावों का बोझ डालने वाली कांग्रेस सरकार : सतपाल

शिमला, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सत्ती ने कांग्रेस सरकार और उनके नेताओं को सवालों के कटघरे में खड़ा करते हुए कहा की अगर कांग्रेस के नेताओ की नीयत साफ होती और सरकार में दम होता तो समय रहते 3 निर्दलियों विधायकों का इस्तीफा मंजूर करते। इसके विपरीत कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक षड्यंत्र के अंतर्गत इस्तीफे तो लटकने का काम किया और ठीक लोक सभा चुनाव खत्म होने से पूर्व निर्दलियों का इस्तीफा मंजूर किया। ऐसा प्रतीत होता है की विधानसभा के अध्यक्ष सरकार की कठपुतली की तरह काम कर रहे है। उन्होंने कहा की अगर पहले ही

Read more

हिमाचल भाजपा विधायक दल की बैठक शिमला में आयोजित, दो प्रस्ताव किये पारित : शर्मा

शिमला, भाजपा विधायक दल की बैठक विली पार्क शिमला में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल विशेष रूप से उपस्थित रहें। बैठक को जानकारी देते हुए विधायक रणधीर शर्मा ने कहा की विधायक दल में 2 प्रस्ताव पारित हुए जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को दूसरी बार केंद्रीय मंत्री बनने पर बधाई दी गई। दूसरे प्रस्ताव में लोकसभा चुनाव में जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी ने 61 विधानसभा क्षेत्र में जीत दर्ज की उसके लिए भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं

Read more

जिला स्तरीय पीपलू मेले का होगा भव्य आयोजन, 17 से 19 जून तक मनाया जाएगा मेला

बंगाणा(ऊना), 10 जून. ऊना जिले के बंगाणा उपमंडल में मनाए जाने वाले  ऐतिहासिक जिला स्तरीय पीपलू मेले का आयोजन 17 से 19  जून तक किया जाएगा। मेले के सफल आयोजन को लेकर कुटलैहड़ के नवनिर्वाचित विधायक विवेक शर्मा ने सोमवार को मिनी सचिवालय सभागार में अधिकारियों की बैठक ली तथा तैयारियों को लेकर प्रबंधों की समीक्षा की। सीएम को देंगे आमंत्रण विवेक शर्मा ने मेले के भव्य आयोजन पर बल देते हुए सभी से इसमें सक्रिय सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मेले के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीपलू

Read more

डायरिया प्रभावित गांवों में सैंपलिंग-टैस्टिंग कर रहा जलशक्ति विभाग, सभी सैंपल ठीक पाए गए

हमीरपुर 10 जून। ग्राम पंचायत चमनेड, लंबलू, गसोता, बफड़ीं और बोहनी के कुछ गांवों में डायरिया के मामले सामने की सूचना मिलते ही जल शक्ति विभाग ने त्वरित कदम उठाए हैं। विभाग के अधिशाषी अभियंता अनूप ठाकुर ने बताया कि विभाग के फील्ड कर्मचारी नियमित रूप से पानी की सैंपलिंग एवं टैस्टिंग कर रहे हैं और अभी तक सभी सैंपल सही पाए गए हैं। अनूप ठाकुर ने बताया कि इस क्षेत्र में 31 मई को पहली बार डायरिया के मामले सामने आने पर विभाग ने त्वरित कदम उठाए थे। पहले दिन ही विभाग के फील्ड कर्मचारियों ने प्रभावित क्षेत्र से

Read more

A.B.V.P की अहम बैठक सूरत में संपन्न, गौरव अत्री उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री,धनदेव ठाकुर बने अभाविप हिमाचल के प्रदेश संगठन मंत्री

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक 6 से 9 जून तक सूरत, गुजरात में संपन्न हुई। जिसमें देश भर से 368 राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद सदस्यों ने भाग लिया बैठक के पहले दिन नागरिक सत्कार समारोह का आयोजन किया गया जिससे देश के सभी प्रदेश के लोगों को गुजरात की संस्कृति से रूबरू करवाया जा सके। इस सांस्कृतिक समारोह में सुप्रसिद्ध अभिनेता मनोज जोशी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। बैठक में शिक्षा क्षेत्र से संबंधित पांच प्रस्ताव पारित किए गए जिसमें वर्तमान समय में राष्ट्र का परिदृशय, शैक्षिक परिदृशय व , पर्यावरण, और वर्तमान समय

Read more

ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों के बनाए जाएंगे राशन कार्ड

ऊना, 10 जून। जिला में ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों के राशन कार्ड बनाए जाएंगे। जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ऊना राजीव शर्मा ने बताया कि ऐसे श्रमिक जिनका देश में कहीं पर भी राशन कार्ड नहीं है तथा वे ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत हैं, उनके राशन कार्ड बनाए जाएंगे। राशन कार्ड बनाने के लिए ई-श्रम पंजीकरण प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिक अपना राशन कार्ड बनाने के लिए पंचायत क्षेत्र में संबंधित पंचायत सचिव/सहायक तथा शहरी क्षेत्र में संबंधित निरीक्षक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, जिला

Read more

बड़सर-भोरंज में प्रस्तावित सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार स्थगित

हमीरपुर 10 जून। उपरोजगार कार्यालय बड़सर में 11 जून और उपरोजगार कार्यालय भोरंज में 12 जून को प्रस्तावित सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार स्थगित कर दिए गए हैं। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि ये साक्षात्कार प्रशासनिक कारणों से स्थगित किए गए हैं। साक्षात्कार की नई तिथियां बाद में निर्धारित की जाएंगी।

Read more

आदर्श आचार संहिता लागू, हथियारों पर पूर्ण प्रतिबंध

हमीरपुर 10 जून। जिलाधीश एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव की घोषणा होते ही जिला में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए जिलाधीश ने सीआरपीसी की धारा-144 के तहत आदेश जारी करते हुए पूरे जिले में किसी भी तरह के हथियार या बारूद लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने बताया कि यह प्रतिबंध उपचुनाव के परिणाम की घोषणा तक लागू रहेगा। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है। जिलाधीश ने बताया कि डयूटी

Read more

मोदी 3.0, भारत के विकास की यात्रा अब तेजी पकड़ेगी : बिंदल

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार शपथ लेने एवं केंद्र मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को दूसरी बात केंद्रीय मंत्री बनने पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा की भारत के विकास की यात्रा अब तेजी पकड़ेगी, जिस प्राकर से भारत ने अभी तक प्रगिति की गाथा लिखी है वह स्वर्णिम है और आने वाले समय में भी यह जोरदार रहने वाली है। उन्होंने कहा पीएम किसान योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार बनते ही पहले दिन पीएम किसान योजना की फाइल पर दस्तखत कर दिए हैं। पीएम मोदी ने 17वीं किस्त

Read more

14 जून को सिरमौर में होगी मेगा मॉक ड्रिल, जिलावासी ना घबराए-सुमित खिमटा

नाहन 10 जून। उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सुमित खिमटा ने बताया कि 14 जून को 8 वें राज्य स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन सिरमौर जिला में किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस मॉक ड्रिल में सभी सम्बन्धित विभाग चिन्हित स्थलों पर फील्ड स्तर पर होने वाले अभ्यास में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी मौनसून के दृष्टिगत फलैश फलड और लैंड स्लाईड की संभावना को देखते हुये यह मॉक ड्रिल की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिला के पांच उप मंडलों में यह मौक अभ्यास आयोजित की जाएगी, अतः प्रस्तावित चिन्हित स्थानों में निम्न शामिल

Read more

उत्सवों और मेलों को जीवित रखना हम सब की जिम्मेदारी-हर्षवर्धन चौहान 

नाहन 10 जून- उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम और रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि उत्सवों और मेलों को जीवित रखना हम सब की जिम्मेदारी है। मेलों के माध्यम से न केवल आपसी भाईचारे की भावना को बल मिलता है, बल्कि हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में भी ये अहम भूमिका निभाते हैं। हर्षवर्धन चौहान गत देर सायं ज़िला सिरमौर के राजगढ़ में आयोजित हो रहे तीन दिवसीय राज्य स्तरीय शिरगुल देवता लोक उत्सव के समापन समारोह एवं अंतिम सांस्कृतिक संध्या के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को मेले

Read more

जेपी नड्डा बने केन्द्रीय मंत्री, प्रदेश भाजपा ने दी बधाई

शिमला, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को केंद्र मंत्री के रूप में शपथ लेने पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, महामंत्री त्रिलोक कपूर, बिहारी लाल शर्मा, डॉ सिकंदर कुमार, मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, त्रिलोक जमवाल, संदीपनी भारद्वाज, विनोद कुमार, जनक राज, हर्ष महाजन, इंदु गोस्वामी, विपिन सिंह परमार, बिक्रम ठाकुर, गोविंद ठाकुर, सुखराम चौधरी, रीना कश्यप, सूरत नेगी, वीरेंद्र कश्यप, लखविंदर राणा, राकेश शर्मा, संजय शर्मा, सुधीर शर्मा, लोकिंदर कुमार, दीपराज कपूर, दिलीप ठाकुर ने बधाई दी। इसी के साथ नवनियुक्त सांसद सुरेश कश्यप, डॉ राजीव भारद्वाज, कंगना रानाउत

Read more

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के 06 रिक्त पदों को भरने हेतु 09 जुलाई को होंगे साक्षात्कार

शिमला 09 जून – महिला एवं बाल विकास हि.प्र. के अंतर्गत बाल विकास परियोजना शिमला (शहरी )के अधीनस्थ संचालित किये जा रहे आंगनवाडी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं के विभिन्न रिक्त पदों को भरने हेतु साक्षात्कार लिये जाने हैं जिनके लिए 09 जुलाई 2024 को  साक्षात्कार उपमंडल दण्डाधिकारी शिमला शहरी के कार्यालय में प्रातः 11:00 बजे आयोजित किया जाने हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी शिमला शहरी ने जानकारी देते हुए बताया कि ढली-2 केंद्र और इंजन घर केंद्र में कार्यकर्ता तथा कौमली बैंक, लद्दाखी मोहल्ला, विकासनगर-2 और अप्पर कैथू केंद्रों में सहायिका के पद रिक्त हैं। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यार्थियों ने पहले

Read more

एस.एफ.आई. ने NEET परीक्षा में कुप्रबंधन पर उचित जांच की मांग उठाई

4 जून को NEET-UG परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद कई शिकायतें सामने आ रही हैं, जो NTA के परीक्षा संचालन की पारदर्शिता पर सवाल उठा रही हैं। यह एन.टी.ए. लाए जाने के बाद से महत्वपूर्ण परीक्षाओं में  निरंतर हो रहे गंभीर भ्रष्टाचार एवं कुप्रबंधन की श्रृंखला की एक और कड़ी के रूप में हुआ है। परिणामस्वरूप, यह एक बार फिर साबित हो गया है कि एक केंद्रीकृत संस्था एनटीए नीट जैसी प्रवेश परीक्षा आयोजित करवाने में अक्षम और अयोग्य है। एमबीबीएस-बीडीएस स्नातक स्तरीय प्रवेश परीक्षा में कुल अंक 720 होते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए

Read more

हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने लोकसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाई : सतपाल

शिमला, भाजपा हिमाचल प्रदेश की प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति लोकसभा चुनाव 2024 की समीक्षा बैठक का आयोजन भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर में हुआ। बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन सिद्धार्थन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती और प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा  ने विशेष रूप में भाग लिया। बैठक में 34 समितियों के विभाग प्रमुख एवं सदस्य, चारों लोक सभा प्रभारी और संयोजक उपस्थित रहे। बैठक में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र का वृत पूर्व विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, मंडी का पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, हमीरपुर पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर और शिमला का पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने रखा। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन

Read more

15 से 18 जून तक आयोजित किया जाएगा अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव – अनुपम कश्यप

शिमला, 07 जून || अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव 2024 इस वर्ष 15 से 18 जून तक ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी शिमला ग्रीष्मोत्सव समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज यहां बचत भवन में शिमला ग्रीष्मोत्सव के आयोजन के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। अनुपम कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट घोषित अनाथ बच्चों के लिए ग्रीष्मोत्सव के दौरान एक दिन समर्पित रहेगा, जिसमें वह अपनी प्रस्तुति भी देंगे। उन्होंने बताया कि हिमाचली फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जायेगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के खाद्य

Read more

देश की जनता को अब राहुल गांधी पर भरोसा नहीं : खन्ना

शिमला, भारत के अर्थव्यवस्था की उपलब्धि साधारण उपलब्धि नहीं है। पूरा विश्व इसे गंभीरता से देख रहा है और समझ रहा है। भारत का विकास पीएम मोदी के नेतृत्व में होने जा रहा है। एक बार फिर मोदी सरकार बन रही है इस बात से राहुल गांधी बहुत परेशान नजर आ रहे हैं। ऐसे में वे अपने बयान से निवेशकों को हतोत्साहित करने की कोशिश कर रहे हैं। इक्विटी मार्केट में चुनाव के हिसाब से अलग अलग तरीके से बदलाव होते रहते हैं। ये बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना ने राहुल गांधी के शेयर बाजार में घोटालों

Read more