13 और 14 जून को 10 बजे से 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी वाधित- रविन्द्र चौधरी

बिलासपुर 12 जून, 2024- सहायक  अभियंता विद्युत उपमण्डल न0-।। रविन्द्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 और 14 जून, 2024 को बिजली की नई लाइन बिछाने को कार्य किया जाना प्रस्तावित है जिस कारण डियारा अनुभाग के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्र हनुमान मन्दिर, जंज घर, डिस्पेंन्सरी, धौलरा रोड़ तथा उसके साथ लगते स्थानों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति वाधित रहेगी। उन्होने आम जनता से सहयोग की अपील की है। उन्होने बताया कि शटडाउन मौसम की स्थिति पर निर्भर रहेगा।

Read more

2.81 करोड की लागत से सिरमौर की सड़कों के 32 ब्लैक स्पॉट होंगे ठीक -महाजन

नाहन, 12 जून। सहायक आयुक्त सिरमौर गौरव महाजन ने आज यहां रोड़ सेफटी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि सिरमौर जिला की विभिन्न सड़कों में चिहिन्त ब्लैक स्पॉट को ठीक करने के लिए 2.81 करोड़ रुपये का प्रारूप स्वीकृति हेतु निदेशक परिवहन विभाग को प्रेषित किया गया है।  उन्होंने कहा जिला प्रशासन, पुलिस और लोक निर्माण विभाग द्वारा जिला की विभिन्न सड़कों के 32 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किये गये हैं और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए इन ब्लैक स्पॉट को ठीक किया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होनें बताया कि जिला सिरमौर के लोक निर्माण नाहन मंडल

Read more

14 जून को सिरमौर में होगी मेगा मॉक ड्रिल : एल.आर. वर्मा

नाहन 12 जून। सिरमौर जिला मे 14 जून को 8वीं राज्य स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया जायेगा।  इस मॉक ड्रिल में जिला के पांच उपमंडलों में चिन्हित स्थलों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जायेगा। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, एल. आर. वर्मा की अध्यक्षता में जिला के अधिकारियों व त्वरित प्रतिक्रिया टीम ने आज बुधवार को नाहन  में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से  शिमला से आयोजित राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की टेबल टॉप एक्सरसाइज सम्बन्धी बैठक में भाग लिया। मौनसून के दृष्टिगत फलैश फलड और लैंड स्लाईड की संभावना को देखते हुये यह मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही

Read more

ग्रीष्मोत्सव में प्रस्तुति के लिए पहले दिन 118 आवेदकों ने दिया ऑडिशन

शिमला 12 जून || अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव 2024 में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अन्तर्गत संगीत, नृत्य व उद्घोषणा के लिए आज गेयटी थियेटर शिमला में आयोजित किए गए ऑडिशन में पहले दिन 118 आवेदकों के ऑडिशन सम्पन्न किए गए। यह जानकारी आज जिला भाषा अधिकारी शिमला अनिल हारटा ने दी। उन्होंने बताया कि जिला शिमला के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ जिला मण्डी, सोलन व अन्य जिला के कलाकारों ने भी ऑडिशन में भाग लिया। उन्होंने बताया कि निर्णायक मण्डल के तहत डॉ. हुकम शर्मा, डॉ. महेन्द्र राठौर तथा किशोर कुमार ने ऑडिशन लिया। उल्लेखनीय है कि डॉ. हुकम शर्मा

Read more

मॉनसून सीजन में आपात स्थिति से निपटने की तैयारी रखें अधिकारी: अमरजीत सिंह

हमीरपुर 12 जून। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने सभी प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों को आगामी मॉनसून सीजन के मद्देनजर ऐहतियात के तौर पर आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को यहां हमीर भवन में मॉनसून सीजन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने ये निर्देश दिए। उपायुक्त ने सभी एसडीएम, लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति, राजस्व, कृषि, बागवानी, पुलिस, होमगार्ड और अन्य विभागों के अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बाढ़, भूस्खलन, जलभराव और अन्य प्राकृतिक आपदाओं की आशंका वाले स्थानों को चिह्नित करें तथा मॉनसून

Read more

महिलाओं ने सीखा जूट के उत्पाद बनाना

हमीरपुर 12 जून। मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा नादौन उपमंडल के गांव फस्टे में महिलाओं के लिए आयोजित किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हो गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को जूट के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर संस्थान के निदेशक अजय कुमार कतना ने प्रतिभागी महिलाओं के साथ संवाद किया और उन्हें उद्यमिता के संबंध में कई महत्वपूर्ण महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। उन्होंने महिलाओं को डिजिटल बैंकिंग और साईबर सुरक्षा के बारे में भी बताया। संस्थान के रिसोर्स पर्सन विनय चौहान ने भी

Read more

स्वास्थ्य मंत्री 13 जून को चैपाल के प्रवास पर रहेंगे

शिमला 12 जून || स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डाॅ. धनी राम शांडिल 13 जून, 2024 को चौपाल (मलकौट) के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री 13 जून को प्रातः 9.30 बजे मलकौट, तहसील चौपाल में धार्मिक समारोह में भाग लेंगे।

Read more

तीन उपचुनावों के लिए प्रभारी, सह प्रभारी, संयोजक और सह संयोजक नियुक्त

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की 10 जुलाई 2024 को होने वाले 3 विधानसभा उपचुनावों के लिए प्रभारियों, सह प्रभारियों, संयोजकों एवं सह संयोजकों की नियुक्ति कर दी गई है।  बिंदल ने बताया की नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखराम चौधरी प्रभारी होंगे, उनके साथ संयोजक के रूप में राज्य सभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री डॉ सिकंदर कुमार रहेंगे। सह प्रभारी पूर्व मंत्री एवं पार्टी उपाध्यक्ष डॉ राजीव सैजल और सह संयोजक विधायक एवं प्रवक्ता बलबीर वर्मा होंगे। देहरा विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रभारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं संसदीय क्षेत्र कांगड़ा के

Read more

डायरिया नियंत्रण अभियान और टीकाकरण से न छूटे कोई भी बच्चा : डीसी अमरजीत सिंह

हमीरपुर 12 जून। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 15 से 30 जून तक आयोजित किए जा रहे सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़े के दौरान और स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न टीकाकरण अभियानों से कोई भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए तथा शत-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए। बुधवार को सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा (आईडीसीएफ) के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य टीकाकरण अभियानों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने ये निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को

Read more

आदर्श आचार संहिता की अनुपालना में सहयोग करें राजनीतिक दल: अमरजीत सिंह

हमीरपुर 12 जून। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर जिला में लागू आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करें तथा निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक संपन्न करवाने में सहयोग करें। बुधवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान अमरजीत सिंह ने यह अपील की। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार एवं उनके प्रतिनिधि चुनाव प्रचार से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की परमिशन प्राप्त करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के सुविधा ऐप का भरपूर लाभ उठाएं। इससे उन्हें त्वरित

Read more

सरकारी स्कूलों में 15 जून तक ले सकते हैं दाखिला

हमीरपुर 12 जून। उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक अनिल कौशल ने बताया कि शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जून कर दी है। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी किन्हीं कारणों से सरकारी स्कूलों में प्रवेश नहीं ले पाए हैं, वे 15 जून तक प्रवेश ले सकते हैं।

Read more

एसएफआई का  विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी NTA के खिलाफ धरना प्रदर्शन

4 जून को NEET-UG परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद कई शिकायतें सामने आ रही हैं, जो NTA के परीक्षा संचालन की पारदर्शिता पर सवाल उठा रही हैं। यह एन.टी.ए. लाए जाने के बाद से महत्वपूर्ण परीक्षाओं में  निरंतर हो रहे गंभीर भ्रष्टाचार एवं कुप्रबंधन की श्रृंखला की एक और कड़ी के रूप में हुआ है। परिणामस्वरूप, यह एक बार फिर साबित हो गया है कि एक केंद्रीकृत संस्था एनटीए नीट जैसी प्रवेश परीक्षा आयोजित करवाने में अक्षम और अयोग्य है। एमबीबीएस-बीडीएस स्नातक स्तरीय प्रवेश परीक्षा में कुल अंक 720 होते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए

Read more

शिमला शहर के 10 चिन्हित स्थलों पर सार्वजनिक बैठक, धरना प्रदर्शन करने पर रोक

शिमला 11 जून || जिला दंडाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने आज यहाँ पंजाब राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1953 की धारा 6 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं जिसके तहत सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए शिमला शहर के छोटा शिमला से रिज व कैनेडी हाउस तक, रेंडेजवॉयस रेस्तरां से रिवोली सिनेमा तक 150 मीटर दूरी तक, स्कैंडल पॉइंट से काली बाड़ी मंदिर तक, छोटा शिमला गुरुद्वारा से लिंक रोड छोटा शिमला कसुम्पटी रोड, छोटा शिमला चैक से राजभवन से ओक ओवर तक, छोटा शिमला गुरुद्वारा से सट्टी सीढ़ियाँ और पैदल रास्ता जो कसुम्पटी सड़क की

Read more

प्रवासी मजदूर को पुलिस स्टेशन में अपनी पहचान और सत्यापन कराना आवश्यक – जिला दंडाधिकारी

शिमला 11 जून || जिला दंडाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने आज यहां मानव जीवन एवं सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा के मद्देनजर सीआरपीसी की धारा-144 के तहत आपातकालीन उपाय के रूप में आदेश पारित किए हैं जिसके तहत कोई भी नियोक्ता, ठेकेदार व व्यापारी जिला शिमला में आने वाले किसी भी प्रवासी मजदूर को छोटी-मोटी गैर-औपचारिक नौकरी या सेवा या अनुबंध श्रम में नहीं लगाएंगे, जब तक ऐसे प्रवासी मजदूर संबंधित स्टेशन हाउस ऑफिसर के पास जाकर पासपोर्ट आकार की फोटो के साथ अपना विवरण प्रस्तुत नहीं करते हैं। आदेशों के अनुसार शिमला जिला का दौरा करने वाला कोई भी व्यक्ति

Read more

जिला में प्रवासी मजदूरों को उचित मूल्य की दुकान से मिलेगा सस्ती दरों में राशन- बिजेंद्र

बिलासपुर 11 जून 2024 || प्रदेश सरकार अब प्रवासी मजदूरों जिनके ई-श्रम कार्ड बने है परन्तु अभी तक राशन कार्ड नहीं बने है उनको उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से सस्ती दरों पर राशन प्रदान करेंगी। यह जानकारी जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले अधिकारी बिजेंद्र पठानिया ने दी । उन्होंने बताया कि प्रवासी मजदूर जोकि जिला में काम के लिए प्रवास पर हैं या जो मजदूर हिमाचल से ही सम्बन्ध रखते है व जिनका अभी तक राशन कार्ड नहीं बना है तथा जो मजदूर ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत हैं उनका खाद्य नागरिक आपूर्ति एंव उपभोक्ता मामले

Read more

ऊना जिले के 1210 बच्चे मिशन वात्सल्य योजना के प्रायोजक कार्यक्रम में होंगे कवर, हर महीने मिलेगी 4 हजार की वित्तीय सहायता

ऊना, 11 जून। मिशन वात्सल्य योजना के प्रायोजक कार्यक्रम के तहत ऊना जिले में 18 साल की आयु तक के पात्र 1210 बच्चों को हर महीने 4-4 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। ये बच्चे अब तक मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना के लाभार्थी थे, जिसमें उन्हें सरकार की ओर से प्रतिमाह 500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जा रही थी, लेकिन अब उन्हें मिशन वात्सल्य योजना के प्रायोजक कार्यक्रम में कवर करने का अनुमोदन किया गया है। जिसमें सरकार की ओर से हर बच्चे को प्रतिमाह 4 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। कार्यकारी उपायुक्त एवं अतिरिक्त

Read more

पंचायत स्तर पर चले विकास कार्यों का निरंतर निरीक्षण करें अधिकारी: एडीसी

बिलासपुर 11 जून, 2024- अधिकारी पंचायत स्तर पर जारी विकास कार्यों का निरंतर निरीक्षण करते रहें ताकि विकास कार्यों की गुणवत्ता पर भी नजर रखी जा सके व पंचायत के कार्यों को समय से पूरा किया जा सके। यह बात अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर निधि पटेल ने अधिकारियों के साथ जिला में जारी ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। विभाग के विभिन्न कार्याे की समीक्षा करते हुए उन्होने बताया कि प्रधानमन्त्री आवास योजना के अन्तर्गत जिला बिलासपुर में कुल 147 आवास हेतू स्वीकृति प्रदान हुई थी जिनमे से

Read more

18 जून को कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन

शिमला 11 जून || क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला सीमा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा 18 जून, 2024 को कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ब्रांच ऑफिस छोटा शिमला में डेवलपमेंट मैनेजर के 6 पद निकाले गए हैं, जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट/एक्स-आर्मी/ एमबीए/इंजीनियरिंग ग्रेजुएट होना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि आयु वर्ग 23 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य होना चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद से संबंधित योग्यता रखते हो, वह इन पदो ंके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक/आवेदिता

Read more

8 से 14 जून तक रायसन नेत्र अस्पताल कुल्लू में नेत्र ऑपरेशन कैंप का ले लाभ

शिमला 11 जून || अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एनएसपीबी इंडिया द्वारा 8 से 14 जून, 2024 तक रायसन नेत्र अस्पताल कुल्लू में नेत्र ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिला के जरूरतमंद नागरिक जाकर लाभ प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि एनएसपीबी इंडिया राष्ट्रीय स्तर पर पंजीकृत संगठन है, जो नेत्र रोग की रोकथाम के लिए कार्य कर रहा है।

Read more

हमीरपुर में वाहनों की पासिंग और ड्राईविंग टैस्ट स्थगित

हमीरपुर 11 जून। जिला मुख्यालय के निकट बाईपास पर 12 जून को प्रस्तावित वाहनों की पासिंग और 13 जून को प्रस्तावित ड्राईविंग टैस्ट प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिए गए हैं। एसडीएम मनीष कुमार सोनी और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अंकुश शर्मा ने बताया कि ड्राईविंग टैस्ट और वाहनों की पासिंग फिलहाल प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इनकी नई तिथि जल्द ही घोषित कर दी जाएगी।

Read more